Republic Day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गणतंत्र दिवस सीटिंग विवाद: प्रह्लाद जोशी ने कहा, विपक्ष बेवजह मुद्दा बना रही
हुब्बली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गणतंत्र दिवस समारोह में बैठने की व्यवस्था को लेकर विपक्ष की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा कि कांग्रेस अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को तीसरी पंक्ति में बैठाने की व्यवस्था पूरी तरह स्थापित प्रोटोकॉल के अनुरूप थी।

जोशी ने कहा कि इस पूरे मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है और कांग्रेस हर बार औपचारिक एवं परंपरागत व्यवस्थाओं को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा, हर किसी को यह समझना चाहिए कि प्रोटोकॉल के अनुसार ही सारी व्यवस्थाएं की जाती हैं। जब मैं पहली बार वहां गया था, तब मैं संसदीय कार्य मंत्री था, फिर भी मुझे तीसरी पंक्ति में ही बैठना पड़ा था। इसमें समस्या क्या है? यह पहले भी कई बार हो चुका है, लेकिन हर बार कांग्रेस इसे मुद्दा बनाती है।

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने इस व्यवस्था पर कड़ा एतराज जताया है। उनका कहना है कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष को तीसरी पंक्ति में बैठाना न केवल पद की गरिमा का अपमान है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी खिलाफ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि नेता प्रतिपक्ष को अग्रिम पंक्ति में स्थान क्यों नहीं दिया गया और आरोप लगाया कि सरकार ने परंपरा और प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस व्यवस्था को लोकतंत्र के लिए चेतावनी संकेत करार देते हुए कहा कि ऐतिहासिक रूप से विपक्षी नेताओं को सम्मानजनक स्थान दिया जाता रहा है और इस बार की व्यवस्था जानबूझकर की गई उपेक्षा को दर्शाती है। भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बैठने की व्यवस्था आधिकारिक नियमों के अनुसार ही की गई थी और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रोटोकॉल, संसदीय पदों के सम्मान और सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच बढ़ते राजनीतिक टकराव को लेकर नयी बहस छेड़ दी है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गणतंत्र दिवस पर भारत को बधाई दी, मिलकर काम करने की जताई इच्छा
नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गणतंत्र दिवस पर भारत को बधाई दी है और कहा है कि वह आने वाले वर्ष में दोनों देशों के साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं।

मार्को रुबियो ने सोमवार को अपने एक संदेश में कहा कि अमेरिका और भारत एक ऐतिहासिक बंधन साझा करते हैं और विविध क्षेत्रों में यह संबंध दोनों देशों तथा ङ्क्षहद-प्रशांत क्षेत्र के लिए वास्तविक परिणाम प्रदान करता है।

उन्होंने कहा, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और उभरती प्रौद्योगिकियों में हमारे सहयोग से लेकर क्वाड के माध्यम से बहुस्तरीय जुड़ाव तक, अमेरिका-भारत संबंध हमारे दोनों देशों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए वास्तविक परिणाम देते हैं। उन्होंने कहा कि वह आने वाले वर्ष में साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

MI-17 हेलीकॉप्टरों के हवाई प्रदर्शन, वीरता पुरस्कार विजेताओं के साथ 77वें गणतंत्र दिवस का आगाज
नई दिल्ली। राजधानी में कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आगाज 'ध्वज' फॉर्मेशन के शानदार हवाई प्रदर्शन के साथ हुआ। 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 वी4 हेलीकॉप्टरों ने उल्टे 'वाई' के आकार में उड़ान भरते हुए आकाश में तिरंगा और तीनों सेनाओं के ध्वज लहराए।

इस विशेष फॉर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत ने किया, जो राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके साथ डिप्टी फॉर्मेशन लीडर विंग कमांडर आशुतोष खंडूरी ने भारतीय सेना का ध्वज, विंग कमांडर अभिषेक मल्होत्रा ने भारतीय नौसेना और विंग कमांडर अभिषेक शुक्ला ने भारतीय वायु सेना का ध्वज थाम रखा था।

गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (दिल्ली क्षेत्र) ने संभाली। उनके साथ डिप्टी परेड कमांडर मेजर जनरल नवराज ढिल्लों, चीफ ऑफ स्टाफ (दिल्ली क्षेत्र मुख्यालय) मौजूद थे। परेड की परंपरा के अनुसार, परेड कमांडर के पीछे देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता चल रहे थे। इनमें परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित सैन्य अधिकारी और जवान शामिल थे।

परमवीर चक्र विजेताओं में सूबेदार मेजर (मानद कप्तान) योगेंद्र सिंह यादव पीवीसी और सूबेदार मेजर संजय कुमार पीवीसी ने गौरव के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं अशोक चक्र विजेताओं में मेजर जनरल सी.ए. पीठावालिया और कर्नल डी. श्रीराम कुमार शामिल थे, जिनका राष्ट्र ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ स्वागत किया।

77वें गणतंत्र दिवस 2026: पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने पर्यटन भवन में फहराया तिरंगा, अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान और कर्तव्य पालन का लिया संकल्प
जयपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने सोमवार को पर्यटन भवन में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) एकता काबरा, अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी, अतिरिक्त निदेशक पवन जैन, संयुक्त निदेशक राजेश शर्मा, संयुक्त निदेशक पुनीता सिंह तथा पर्यटन, आरटीडीसी एवं मेला प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।

पर्यटन आयुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दिन भारत देश का संविधान लागू हुआ था, जिससे हमें हमारे मौलिक अधिकार एवं दायित्व प्राप्त हुए हैं। अपने राष्ट्र को निरंतर प्रगतिमान करने के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन कर योगदान देना चाहिए।

गणतंत्र दिवस से पहले हमले की साजिश नाकाम : 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद, एक गिरफ्तार
नागौर। पुलिस ने  नागौर में 26 जनवरी से पहले एक खेत से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। थांवला थाना इलाके के हरसौर गांव में शनिवार रात पुलिस ने दबिश दी। यहां 187 कट्टों (बोरियों) में 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट रखा मिला। नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि मौके से सुलेमान खान (50) को गिरफ्तार किया गया है। वह हरसौर का रहने वाला है और उस पर पहले से 3 केस दर्ज हैं।
गत नवम्बर में दिल्ली में अमोनियम नाइट्रेट से हुआ था विस्फोट : दरअसल अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में भी किया गया था। इससे एक दिन पहले, 9 नवंबर को आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी छापेमारी में करीब 3 हजार किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था।

केंद्रीय एजेंसियां भी करेंगी पूछताछ
एसपी ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वैध-अवैध माइनिंग करने वालों को विस्फोटक बेचता था। हालांकि विस्फोटक मिलने की सूचना केंद्रीय एजेंसियों को भी दी गई है। वे भी सुलेमान से पूछताछ करेंगी। बरामद सामान में अमोनियम नाइट्रेट के अलावा भारी मात्रा में डेटोनेटर और फ्यूज वायर भी शामिल हैं।

9 कार्टून डेटोनेटर भी मिंले
पुलिस ने मौके से 9 कार्टून डेटोनेटर, 12 कार्टून और 15 बंडल नीली बत्ती वायर, 12 कार्टून और 5 बंडल लाल बत्ती वायर जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा-भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है ये महापर्व
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। उन्होंने लिखा, सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में हर्षोल्लास का वातावरण है। इस राष्ट्रीय पर्व के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जा रहा है।

मन की बात: स्टार्टअप्स में गुणवत्ता को बनाएं अपना 'बेंचमार्क', विकसित भारत के लिए 'जीरो डिफेक्ट-जीरो इफेक्ट' जरूरी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश के युवाओं और उद्योग जगत से गुणवत्ता को अपना मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि होता है, चलता है का युग अब समाप्त हो चुका है और भारतीय उत्पादों की पहचान दुनिया में टॉप क्वालिटी के रूप में होनी चाहिए। वर्ष 2026 के अपने पहले मन की बात की 130वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम, जल संरक्षण और उभरते हुए भजन क्लबिंग जैसे सांस्कृतिक रुझानों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। उन्होंने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और दुनिया की नजरें हम पर हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम उत्कृष्टता को अपना बेंचमार्क बनाएं। हमारा संकल्प होना चाहिए कि गुणवत्ता में न कोई कमी होगी और न कोई समझौता।

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2016 में शुरू हुई स्टार्टअप इंडिया की यात्रा को याद करते हुए इसे देश के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि आज हमारे स्टार्टअप एआई, स्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी और सेमीकंडक्टर्स जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, जिनकी कल्पना 10 साल पहले तक मुश्किल थी।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने आज 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर मतदाता के रूप में पंजीकरण को एक उत्सव की तरह मनाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि जब कोई युवा पहली बार वोटर बने, तो समाज को उसका अभिनंदन करना चाहिए ताकि लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़े।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तमसा नदी के पुनरुद्धार और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में अनंत नीरू संरक्षणम प्रोजेक्ट की सराहना की। उन्होंने बताया कि कैसे स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर प्रदूषित नदियों को साफ किया और सूखे प्रभावित क्षेत्रों में जलाशयों को नया जीवन दिया।

सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने जीजी के बीच लोकप्रिय हो रहे भजन क्लबिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा, युवा भक्ति को अपनी जीवन शैली में ढाल रहे हैं। मंच आधुनिक हो सकता है, लेकिन भजन की गरिमा और शुचिता अक्षुण्ण है। उन्होंने मलेशिया में भारतीय प्रवासियों द्वारा तमिल भाषा के संरक्षण और वहां आयोजित लाल पाड़ साड़ी वॉक की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के युवाओं के 11 लाख किलो कचरा साफ करने और मध्य प्रदेश के पन्ना में बीट-गार्ड जगदीश प्रसाद अहिरवार द्वारा औषधीय पौधों का डेटाबेस तैयार करने जैसे प्रयासों को सराहा। उन्होंने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अब तक 200 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए जा चुके हैं।

संबोधन के अंत में उन्होंने श्री अन्न के प्रति बढ़ते वैश्विक आकर्षण पर खुशी जताई। उन्होंने तमिलनाडु की महिला किसानों और राजस्थान के किसान उत्पादक संगठनों का उदाहरण दिया जो मोटे अनाज से रेडी टू ईट उत्पाद बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगामी फरवरी माह में होने वाले इंडिया एआई इंपैक्ट समित का उल्लेख करते हुए अपनी बात समाप्त की और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग और युवा स्टार्टअप से गुणवत्ता को प्राथमिकता देने और उत्कृष्टता को मानक बनाने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए यह बेहद जरूरी है। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 130वें संस्करण में पीएम मोदी ने 10 साल पहले जनवरी 2016 में शुरू हुए स्टार्टअप इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से कई युवाओं ने बंधे-बंधाये सहज दायरे से बाहर निकलकर ऐसे नवाचार कर रहे हैं जो इतिहास में दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उस समय भी सरकार को एहसास था कि भले ही यह छोटी पहल क्यों ने हो लेकिन युवा-पीढ़ी और देश के भविष्य के लिए काफी अहम है।

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं देशवासियों, विशेषकर इंडस्ट्री और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं से एक आग्रह जरूर करना चाहता हूँ। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत पर दुनिया की नजरें हैं। ऐसे समय में हम सब पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है-गुणवत्ता पर जोर देने की। आइये इस वर्ष हम पूरी ताकत से गुणवत्ता को प्राथमिकता दें।

गुणवत्ता में निरंतर बेहतरी की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि चाहे हमारे वस्त्र हों या प्रौद्योगिकी, भारतीय उत्पादों की पहचान की उनकी गुणवत्ता से होनी चाहिये। उन्होंने युवा स्टार्टअप से उत्कृष्टता को हम अपना मानक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, हम संकल्प लें कि गुणवत्ता में न कोई कमी होगी, न गुणवत्ता से कोई समझौता होगा। ऐसा करके ही हम विकसित भारत की यात्रा को तेजी से आगे ले जा पाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया मिशन का परिणाम यह हुआ कि आज भारत स्टार्टअप के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है। ये स्टार्टअप लीक से हट कर हैं। वे ऐसे सेक्टरों में काम कर रहे हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले तक कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। एआई से लेकर अंतरिक्ष तक, परमाणु ऊर्जा से लेकर सेमीकंडक्टर तक, हर क्षेत्र में कोई न कोई भारतीय स्टार्टअप काम करते हुए दिख जाता है।

पुलिस, अग्नि शमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा के 982 जवानों को वीरता और सेवा पदक
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर पुलिस, अग्नि शमन, होम गार्ड और  नागरिक सुरक्षा के 982 जवानों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है। गृह मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि  इनमें से 125 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा जिनमें 121 पुलिस सेवा के और चार अग्निशमन सेवा के हैं।

वीरता पदक पाने वाले 121 पुलिसकर्मियों में से 35 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के, 45 जम्मू कश्मीर के, पांच पूर्वोत्तर के और 40 शेष देश के हैं। सबसे अधिक जम्मू कश्मीर के 33 पुलिसकर्मियों, महाराष्ट्र के 31, उत्तर प्रदेश के 18, दिल्ली के 14, मणिपुर के पांच, ओडिशा के चार, बिहार के तीन और तेलंगाना के एक, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 12, पुलिसकर्मी को वीरता पदक से नवाजा गया है।

इसके अलावा 101 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से 89 पुलिस सेवा, पांच अग्नि शमन सेवा, तीन नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड और 25 सुधारात्मक सेवा के हैं।

विभिन्न सेवाओं के 756 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया जायेगा। इनमें से 664 पुलिस सेवा, 34 अग्नि शमन सेवा, 33 नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड तथा 25 सुधारात्मक सेवा के हैं।

वीरता पदक  वीरता के दुर्लभ और बहादुरी के कार्यों के आधार पर दिए जाते हैं, जिसमें जान और माल की रक्षा करना, या अपराध रोकना या अपराधियों को गिरफ्तार करना शामिल है। इसमें होने वाले जोखिम का अनुमान संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को ध्यान में रखकर लगाया जाता है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक सेवा के दौरान विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है और उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक ड्यूटी के प्रति समर्पण  के लिए दिया जाता है।

हवाई यात्री कृपया ध्यान दें! दिल्ली एयरपोर्ट 6 दिन के लिए बंद, जानें आखिर क्यों एयरलाइन कंपनी ने लिया ऐसा फैसला?
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते 21 जनवरी से आगामी छह दिनों तक दिल्ली एयरपोर्ट पर आंशिक एयरस्पेस बंद रहेगा, जिससे हजारों यात्रियों को देरी और उड़ान रद्द होने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने इस अवधि में रोजाना करीब ढाई घंटे के लिए NOTAM जारी किया है। एविएशन डेटा के अनुसार, 600 से अधिक उड़ानें प्रभावित होंगी। एयरलाइंस को शेड्यूल बदलना पड़ेगा और यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान या रिफंड दिया जाएगा। कोहरे के कारण स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

BSNL ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह, बी.ए. के 50000 FTTH कनेक्शन पूरे होने पर केक काटकर किया सेलिब्रेट
जयपुर। बीएसएनएल ने 26 जनवरी को प्रधान महा प्रबंधक दूरसंचार, जयपुर बी.ए में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। राजेश अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार, जयपुर बी.ए ने तिरंगे रंग में सजे-धजे परिसर में ध्वज फहराया। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में संचार सेवाओं में आ रहे नवीन परिवर्तनों और सकारात्मक सुधारों का उल्लेख करते हुए सभी कार्मिकों को अपनी कर्मठता निरंतर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। जयपुर बी.ए. के 50000 FTTH कनेक्शन पूरे हो जाने की उपलब्धि को उन्होंने केक काटकर स्मरणीय बनाया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर श्रीमती निधि माथुर, महाप्रबंधक (मुख्यालय), महेश मीणा महाप्रबंधक नेटवर्क एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 कार्मिकों को इस समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान करसम्मानित किया गया। साथ ही खेलकूद व सांस्कृतिक क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गीत संगीत और कविताओं की भी प्रस्तुति की गई। महेश मीणा, महाप्रबंधक (नेटवर्क) की प्रेरक कविता और बच्चू सिंह मीणा, सहायक महाप्रबंधक (सेल्स एंड मार्केटिंग) की राष्ट्र प्रेम की ओजपूर्ण कविता‌ ने वातावरण में जोश का संचार किया। अजय गुर्जर के बांसुरी वादन और साक्षी अग्रवाल, रश्मि सक्सेना, सोनल सिहंल और संगीता सक्सेना के सामूहिक देशभक्ति गीत से वातावरण सरस हो गया। बड़ी संख्या में कार्मिकों की उपस्थिति ने समारोह को सफल बनाया। सीमा जैन, आयुषी और वन्दना ने रंगोली में रंग भरे। सरस संचालन डॉ.संगीता सक्सेना का रहा।

गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ पर दिखी मंत्रालय-विभागों सहित राज्यों की झांकियां, फ्लाई-पास्ट में अपाचे सहित 40 विमान/हेलीकॉप्टरों ने दिखाया एयर शो
नई दिल्ली। भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर देश की विविध शक्तियों और इसके निरंतर विकसित होते सांस्कृतिक समावेश दर्शाती कुल 26 झाकियां निकाली गयी, जिनमें 16 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों और 10 केंद्र सरकार के मंत्रालय/विभागों की झांकियां शामिल थीं। कर्तव्य पथ से निकलने वाली इन सभी झांकियों में 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास को दर्शाया गया। झांकियों में भारत की  विविध शक्तियों और इसके निरंतर विकसित होते सांस्कृतिक समावेश के शानदार भविष्य को प्रदर्शित किया गया। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की भाग लेने वाली  झांकियों में पहली झांकी गोवा की रही, जिसमें गोवा की सांस्कृतिक विरासत को  दर्शाया गया। वहीं उत्तराखंड की झांकी में सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल को प्रदर्शित किया गया।

हरियाणा की झांकी में भगवत गीता का प्रदर्शन किया गया। झारखंड की झांकी स्वर्णिम झारखंड: विरासत और प्रगति की एक विरासत, गुजरात की झांकी स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास रही। वहीं  आंध्र  प्रदेश की झांकी में एटिकोप्पका बोम्मलु-पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौनों को दिखाया गया। पंजाब की झांकी पंजाब ज्ञान और बुद्धिमत्ता की  भूमि है पर आधारित रही। उत्तर प्रदेश की झांकी महाकुंभ 2025-स्वर्णिम  भारत विरासत और विकास पर आधारित रही।  बिहार की झांकी में स्वर्णिम भारत:  विरासत और विकास (नालंदा विश्वविद्यालय) को दिखाया गया।

मध्य प्रदेश की  झांकी मध्य प्रदेश की शान: कुनो राष्ट्रीय उद्यान- चीतों की भूमि पर रही। वहीं, त्रिपुरा की झांकी में अनन्त श्रद्धा: त्रिपुरा में 14  देवताओं की पूजा - खर्ची पूजा को दिखाया गया। कर्नाटक की झांकी ने लक्कुंडी: पत्थर शिल्प का उद्गम स्थल को दिखाया गया । वहीं, पश्चिम  बंगाल  की झांकी पश्चिम बंगाल की'लक्ष्मी भंडार और लोक प्रसार प्रकल्प-  बंगाल में जीवन को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने को  दर्शाया।

चंडीगढ़ की झांकी 'चंडीगढ़: विरासत, नवाचार और स्थिरता का  सामंजस्यपूर्ण मिश्रण विषय पर रही। वहीं  दिल्ली  की झांकी में  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाया गया  और  दादरा नगर हवेली और दमन-दीव की झांकी कुकरी स्मारक के साथ दमन एवियरी बर्ड पार्क- भारतीय नौसेना के  वीर नाविकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हुयीं निकली।

इसके बाद  मंत्रालयों/विभागों की झांकियां कर्तव्य पथ पर निकलीं जिनमें सबसे पहले  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की झांकी निकली, जो  भारत का संविधान,  हमारी विरासत, विकास और पथ-प्रदर्शक की आधारशिला विषय पर आधारित थी। वहीं, जनजातीय मामलों का मंत्रालय की झांकी जनजातीय गौरव वर्ष को प्रदर्शित  किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की झांकी में मंत्रालय की  व्यापक योजनाओं के तहत पोषित महिलाओं और बच्चों की बहुमुखी यात्रा को  दिखाया गया। वहीं, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की झांकी

स्वर्णिम  भारत: विरासत और विकास पर आधारित रही। ग्रामीण विकास मंत्रालय की झांकी  में लखपति दीदी को दिखाया गया।
इसी तरह से वित्तीय सेवा विभाग की  झांकी वित्तीय विकास में भारत की उल्लेखनीय यात्रा को प्रदर्शित किया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की झांकी आधुनिक विज्ञान चरम मौसम की भविष्यवाणी- जीवन और आजीविका की रक्षा विषय पर आधारित रही। पशुपालन और डेयरी विभाग की  झांकी में स्वर्णिम भारत विरासत और विकास भारत की देशी गोजातीय नस्लों को  सतत ग्रामीण विकास के प्रतीक के रूप में सम्मानित करने को दिखाया गया। संस्कृति मंत्रालय की झांकी ने स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास की गथा को  दिखाया। वहीं केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी में फूलों की झांकी के  माध्यम से भारत के संविधान के 75 वर्ष को प्रदर्शित किया गया।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर 'जयति जय मम: भारतम् शीर्षक के तहत 5,000 कलाकार 11 मिनट के सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसमें देश के विभिन्न भागों से 45 से अधिक नृत्य शैलियों का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति पहली  बार, प्रदर्शन पूरे कर्तव्य पथ-विजय चौक से लेकर सी हेक्सागन तक-को कवर  किया। इसके मकसद यह था कि यहां आने वाले सभी मेहमान इसका आनंद उठा सकें। गौरतलब है कि पहले कलाकार चलकर कर्तव्य पथ पर आते थे और राष्ट्रपति के मंच  के सामने प्रस्तुति देते थे। इसके बाद कोर ऑफ़ सिग्नल्स मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम (जिसे 'द डेयर डेविल्स के नाम से जाना जाता है) ने सांस थमने वाले स्टंट किया। टीम बुलेट सैल्यूट, टैंक टॉप, डबल जिमी, डेविल्स डाउन, लैडर सैल्यूट, शत्रुजीत, श्रद्धांजलि, मर्करी पीक, इन्फो  वॉरियर्स, लोटस और ह्यूमन पिरामिड सहित कई संरचनाओं के माध्यम से अपनी  बहादुरी और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।

इसके बाद परेड के सबसे उत्सुकता  से प्रतीक्षित कार्यक्रमों में से एक,'फ्लाई-पास्ट के दौरान भारतीय वायुसेना  के 40 विमान/हेलीकॉप्टर (22 लड़ाकू जेट, 11 परिवहन विमान और सात  हेलीकॉप्टर) द्वारा एक शानदार एयर शो दिखाया। इनमें राफेल, एसयू-30,  जगुआर, सी-130, सी-295, सी-17, एडब्ल्यूएसीएस, डोर्नियर-228 और एनएन-32  विमान और अपाचे और एमआई-17 हेलीकॉप्टर शामिल रहे। इन्होंने ध्वज, अजय, सतलुज,  रक्षक, अर्जन, नेत्र, भीम, अमृत, वज्रांग, त्रिशूल और विजय सहित विभिन्न  संरचनाओं का प्रदर्शन किया। अंतिम वर्टिकल चार्ली युद्धाभ्यास राफेल  लड़ाकू विमान द्वारा किया गया।

गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ पर दिखा देश के सैन्य शौर्य, सांस्कृतिक विविधता का अनोखा संगम, परेड देखने आए 10 हजार विशेष अतिथि
नई दिल्ली। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता, समानता, विकास और सैन्य कौशल का अनूठा मिश्रण देखने को मिला। गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि  के तौर पर शामिल हुए। इस वर्ष राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में 'जनभागीदारी बढ़ाने के सरकार के उद्देश्य के अनुरूप परेड देखने के लिये लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और सरकार की योजनाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने वाले लोग शामिल हैं।

गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाह्न 10.30 बजे शुरू हुयी और लगभग 90 मिनट तक चली। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने से हुयी, जहां उन्होंने देश के वीरों को पुष्पांजलि अर्पित किये। इसके बाद प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य लोग परेड देखने के लिये कर्तव्य पथ पर सलामी मंच की ओर बढ़ें। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो पारंपरिक बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पर आए। कि यह प्रथा 40 वर्षों के अंतराल के बाद 2024 में फिर से शुरू की गयी थी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक, भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट द्वारा उन्हें सुरक्षा प्रदान की गयी।

राष्ट्रपति के आगमन के बाद परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद 105-एमएम लाइट फील्ड गन, एक स्वदेशी हथियार प्रणाली का उपयोग करके 21 तोपों की सलामी दी गयी और राष्ट्रगान हुआ। परेड की शुरुआत देश के विभिन्न हिस्सों के संगीत वाद्ययंत्रों के साथ सारे जहां से अच्छा ध्वनित करते हुये 300 सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा की गयी। वाद्ययंत्रों का यह स्वदेशी मिश्रण हर भारतीयों के दिलों की धुन, ताल और उम्मीदों से गूंज उठा। वाद्ययंत्रों के इस समूह में शहनाई, सुंदरी, नादस्वरम, बीन, मशक बीन, रणसिंह - राजस्थान, बांसुरी, करदी मजालू, मोहुरी, शंख, तुतारी, ढोल, गोंग, निशान, चंग, ताशा, संबल, चेंडा, इडक्का, लेजमि, थविल, गुदुम बाजा, तालम और मोनबाह शामिल थे।

ध्वज संरचना में 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के एमआई-17 1वी हेलीकॉप्टरों द्वारा पुष्प वर्षा की गयी। राष्ट्रीय ध्वज के साथ हेलीकॉप्टरों के इस समूह का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत ने किया। इसके बाद परेड की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा सलामी लेने के साथ हुयी। इस वर्ष परेड की कमान दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांङ्क्षडग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने संभाली। वहीं, दिल्ली क्षेत्र मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल सुमित मेहता परेड में सेकेंड-इन-कमांड रहे। इसके बाद सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता शामिल हुये। इनमें परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) और सूबेदार मेजर संजय कुमार (सेवानिवृत्त) तथा अशोक चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल जस राम सिंह (सेवानिवृत्त) शामिल रहे। परमवीर चक्र दुश्मन के सामने बहादुरी और आत्म-बलिदान के सबसे विशिष्ट कार्य के लिये दिया जाता है, जबकि अशोक चक्र दुश्मन के सामने वीरता और आत्म-बलिदान के समान कार्यों के लिए दिया जाता है।
इस वर्ष कर्तव्य पथ पर इंडोनेशिया के राष्ट्रीय सशस्त्र बलों की मार्चिंग टुकड़ी और इंडोनेशिया की सैन्य अकादमी के सैन्य बैंड द्वारा मार्च पास्ट किया। इंडोनेशिया की मार्चिंग टुकड़ी में 352 सदस्य होंगे, जिसमें सैन्य बैंड में 190 सदस्य शामिल थे। माउंटेड कॉलम का नेतृत्व करने वाली पहली सेना की टुकड़ी लेफ्टिनेंट अहान कुमार के नेतृत्व में 61 कैवेलरी की रही। वर्ष 1953 में गठित, 61 कैवेलरी दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार घुड़सवार रेजिमेंट है, जिसमें सभी'राज्य घुड़सवार इकाइयों का समामेलन है। इसके बाद नौ मैकेनाइज्ड कॉलम और नौ मार्चिंग टुकड़यिां शामिल हुयीं।

परेड के दौरान टैंक टी-90 (भीष्म), बीएमपी-2 सरथ के साथ नाग मिसाइल सिस्टम, ब्रह्मोस, पिनाका मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम, अग्निबाण मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर, आकाश हथियार प्रणाली, एकीकृत युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली, ऑल-टेरेन व्हीकल (चेतक), लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (बजरंग), व्हीकल माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम (ऐरावत), क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल्स (नंदीघोष और त्रिपुरांतक) और शॉर्ट-स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम भी कत्र्तव्य पथ पर प्रदर्शित किये गये।

कर्त्व्य पथ पर ब्रिगेड ऑफ द गाड्र्स, जाट रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स, महार रेजिमेंट, जम्मू- कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट, कोर ऑफ सिग्नल्स आदि की टुकड़यिों ने मार्च किया। कर्तव्य पथ पर पहली बार, तीनों सेनाओं की झांकी निकाली जायेगी, जो एकजुटता और एकीकरण की भावना को प्रदर्शित करेगी। 'सशक्त और सुरक्षित भारत थीम के साथ, झांकी में तीनों सेनाओं के बीच नेटवर्किंग और संचार की सुविधा प्रदान करने वाले संयुक्त संचालन को दर्शाया गया। स्वदेशी अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक, तेजस एके टू लड़ाकू विमान, उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर, विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम और एक रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट के साथ भूमि, जल और वायु में एक समन्वित अभियान का प्रदर्शन करते हुए युद्ध के मैदान का परिदृश्य प्रदर्शित किया, जो बहु-डोमेन संचालन में तीनों सेनाओं के तालमेल को दर्शाता है।

इसके बाद दिग्गजों (सेवानिवृत्त सैनिकों) की झांकी निकली, जो 'विकसित भारत की ओर सदा अग्रसर थीम पर आधारित रही। यह  हमारे दिग्गजों की अटूट भावना को एक भावपूर्ण सम्मान है, जो अनुशासन, लचीलापन और अडिग समर्पण के प्रतीक हैं। सम्मान समारोह में खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले सम्मानित दिग्गजों को भी शामिल किया गया। इनमें पद्मश्री पुरस्कार विजेता सूबेदार मुरलीकांत पेटकर, जिनकी कहानी पर बॉलीवुड फिल्म चंदू चैंपियन बनी थी, और मानद कैप्टन जीतू राय शामिल हैं। इस दौरान अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार विजेता कर्नल बलबीर सिंह कुलार, कैप्टन (आईएन) होमी मोतीवाला, मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर तजिंदर तूर, मास्टर वारंट ऑफिसर राम मेहर सिंहऔर विंग कमांडर गुरमीत संधू भी मौजूद रहे।

वहीं, नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व तीनों सेनाओं की अनुभवी महिला अधिकारी शामिल हुयीं, जिनमें लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदरजीत रंधावा, लेफ्टिनेंट कमांडर मणि अग्रवाल और फ्लाइट लेफ्टिनेंट रुचि शामिल थी, जिन्होंने हमारे सशस्त्र बलों को आकार देने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित किया। परेड के दौरान भारतीय नौसेना की टुकड़ी में 144 कर्मी शामिल थे, जिनका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर साहिल अहलूवालिया ने किया और इसमें लेफ्टिनेंट कमांडर इंद्रेश चौधरी, लेफ्टिनेंट कमांडर काजल अनिल भरानी और लेफ्टिनेंट देवेंद्र प्लाटून कमांडर शामिल  थे।  इसके बाद नौसेना की झांकी दिखाई गयी,  जिसमें भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने में सक्षम एक मजबूत 'आत्मनिर्भर नौसेना को दर्शाया गया।

झांकी में विध्वंसक आईएनएस सूरत, फ्रिगेट आईएनएस नीलगिरी और पनडुब्बी आईएनएस  वाघशीर सहित नए-नए स्वदेशी फ्रंटलाइन अत्याधुनिक लड़ाकू को दिखाया गया, जो स्वदेशी युद्ध डिजाइन और निर्माण में भारत की तेजी से प्रगति को उजागर करते हैं और एक मजबूत तथा आत्मनिर्भर रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिये भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं। वहीं भारतीय वायु सेना की टुकड़ी में चार अधिकारी और 144 कार्मिक शामिल थे, जिनका नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर महेंद्र सिंह गराती ने किया, जबकि फ्लाइट लेफ्टिनेंट नेपो मोइरंगथेम, फ्लाइट लेफ्टिनेंट दामिनी देशमुख और फारेस्ट ऑफिसर अभिनव गोरसी अतिरिक्त अधिकारी के तौर पर शामिल हुये। इसके बाद'बाज फॉर्मेशन में तीन मिग-29 विमान फ्लाई-पास्ट किया। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की टुकड़ी का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट नविता ठाकरन ने किया, जिसके बाद गार्ड के तीन अधिकारी - डिप्टी कमांडेंट सुमित कुमार, डिप्टी कमांडेंट पंकज सैनी और असिस्टेंट कमांडेंट प्रिया बालुरकर रही। इसके बाद तटीय सुरक्षा और समुद्री खोज एवं बचाव पर केंद्रित आईसीजी की झांकी निकली। इसका विषय'स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति रहा।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) परेड के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये कुछ पथ-प्रदर्शक नवाचारों को प्रदर्शित किया गया।  डीआरडीओ की झांकी, जिसका विषय'रक्षा कवच - बहु-क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ बहु-परत सुरक्षाÓहै, में त्वरित प्रतिक्रिया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम, 155 मिमी/52 कैल एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम, ड्रोन का पता लगाना, रोकना और नष्ट करना, सेटेलाइट-आधारित निगरानी प्रणाली, मध्यम शक्ति रडार - अरुधरा, उन्नत हल्के वजन वाले टारपीडो, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली - धाराशक्ति, लेजर-आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार, बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली, स्वदेशी मानव रहित हवाई प्रणाली, भूमि बलों के लिए वी/यूएचएफ मैनपैक सॉफ्टवेयर परिभाषित रेडियो, स्वदेशी सुरक्षित सैटेलाइट फोन और यूजीआरएएम असॉल्ट राइफल शामिल थे।

इसके अलावा, डीआरडीओ की 2024 की प्रमुख उपलब्धियों को भी झांकी के पोस्टरों में दिखाया गया, जिसमें दिव्यास्त्र - मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल,'जोरावर लाइट टैंक और डोर्नियर मिड-लाइफ़ अपग्रेड जिसमें रडार, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, सॉफ़्टवेयर डिफाइंड रेडियो आदि शामिल हैं। कर्तव्य पथ पर मार्च करने वाली टुकड़ियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 148 सदस्यीय महिला मार्चिंग टुकड़ी शामिल रही, जिसका नेतृत्व सहायक कमांडेंट ऐश्वर्या जॉय एम ने किया। रेलवे सुरक्षा बल की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व डिवीजनल सुरक्षा आयुक्त आदित्य ने किया। वहीं असम राइफल्स की टुकड़ी का नेतृत्व 29 असम राइफल्स के कैप्टन करणवीर सिंह कुंभावत ने किया । इसमें पूरे देश से भर्ती किये गये सैनिक शामिल रहे। दिल्ली पुलिस की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऋषि कुमार सिंह किया।  दिल्ली पुलिस की महिला बैंड, रुयांगुनो केंसे के नेतृत्व में दूसरी बार परेड में शामिल हुयी।

सीमा सुरक्षा बल की ऊंट टुकड़ी की कमान डिप्टी कमांडेंट मनोहर ने संभाला। राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी की सभी लड़कियों की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व जम्मू- कश्मीर और लद्दाख निदेशालय की सीनियर अंडर ऑफिसर एकता कुमारी ने किया। सभी लड़कों की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व महाराष्ट्र निदेशालय के सीनियर अंडर ऑफिसर प्रसाद प्रकाश वैकुल ने किया। 148 स्वयंसेवकों की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व पंजाब के दीपक ने किया। इस वर्ष कुल 26 झाकियां निकाली गयी, जिसमें 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों/विभागों की झांकियां शामिल थीं, जिन्होंने 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास पर प्रकाश डाला। इन झांकियों ने भारत की विविध शक्तियों और इसके निरंतर विकसित होते सांस्कृतिक समावेश को प्रदर्शित किया।