Heritage conservation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली
जयपुर। उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पर्यटन भवन में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के चैयरमैन ओंकार सिंह लाखावत, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन,कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व प्रवीण गुप्ता की उपस्थिति में पर्यटन व कला, साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग से सम्बंधित विभिन्न विषयों, योजनाओं तथा बजट घोषणाओँ के क्रियान्वयन  के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उपमुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में  वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-2026 की लंबित बजट घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन तथा वर्ष 2026-2027 के लिए की गई बजट घोषणाओं की समय सीमा बनाकर संबंधित कार्यकारी एजेंसीज के साथ समन्वय कर डीपीआर/ लागत प्रस्ताव तैयार करवा कर अग्रिम कार्यवाही कराने निर्देश प्रदान किए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 से 19 मार्च तक राजस्थान दिवस सप्ताह को पूर्ण भव्यता के साथ प्रदेश भर में आयोजित किया जावे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक कलाओं का प्रदर्शन किया जाए तथा राज्य की कला एवं संस्कृति को केंद्र में रख कर राजस्थान दिनस समारोह को सफल  बनाया जाए। उन्होंने इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए की 18 नवंबर 2027 में जयपुर के स्थापना के तीन सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसके लिए एक समग्र कार्य योजना बनाकर इसे एक भव्य महोत्सव के रूप में मनाए जाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जाएं।

दिया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणाओं की अनुपालना में राज्य के प्रत्येक संभाग स्तर पर वहां की प्रसिद्ध नृत्य शैलियों पर आधारित नृत्य उत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए। जिससे कि उस क्षेत्र के लोक कलाकारों को स्थानीय स्तर पर मंच प्राप्त हो सके। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ वहां आने वाले पर्यटकों को क्षेत्रीय लोक संस्कृति से परिचित होने का अवसर भी मिल सके।

उपमुख्यमंत्री ने जयपुर में आने वाले पर्यटकों को दिन व रात में भ्रमण कराने हेतु पर्यटन विभाग- निजी सहभागिता से डे व नाइट बस टूअर ऑपरेट करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि अच्छी लग्जरी बसें  जोकि पर्यटन स्मारकों के भव्य चित्रों से सुसज्जित हो ऐसी बसों का संचालन किए जाने की कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटक सहायता बल की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की गाइड्स को स्थानीय कला, संस्कृति, इतिहास की अधिकृत  जानकारी देने हेतु रिफ्रेशर कोर्स कराए जाए। इन्हें संस्कृति एवं इतिहास के विशेषज्ञों से व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलाया जाए ताकि पर्यटकों को भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत की वास्तविक जानकारी मिल सके।  उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से तैयार किए जाने वाले एप व वैबपोर्टल पर शीघ्रता से कार्य करने क निर्देश दिए साथ ही उक्त एप व पोर्टल पर पर्यटक सहायता बल की आवश्यक जानकारियां भी उल्लेखित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट, पुष्कर प्रोजेक्ट , ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट आदि महत्वपूर्ण घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दिया कुमारी ने कला, साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा करते हुए शेखावाटी की हवेलियों की संरक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और उन्होंने निर्देश दिए की इस कार्य को और गति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि इस बार वित्तीय वर्ष-2026-27 में की गई बजट घोषणा की क्रियान्विति की संबंध में शेखावाटी  हवेलियों के क्लस्टर चिन्हित कर कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं
जयपुर: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को लाड़पुरा विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक स्मारक के संरक्षण का प्रश्न उठा। विधायक कल्पना देवी ने यह सवाल उठाया।
विधायक के प्रश्न पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जवाब देते हुए कहा कि चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं है। बजट उपलब्धता, कार्य प्राथमिकता के आधार पर युक्ति युक्त निर्णय लिया जाएगा।

कल्पना देवी ने पूछा कि चंदेश्वर शिवमठ मंदिर 11वीं सदी में बना मंदिर है इसका संरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। कल्पना देवी ने पूछा कि मंदिर पर कौन-कौन से संरक्षण कार्य और जीर्णोद्धार पहले हुए। दीया कुमारी ने सवाल के जवाब में  2008 में हुए सभा मंडप का जीर्णोद्धार समेत अन्य कार्यों की दी जानकारी दी। कल्पना देवी ने शिखर में आई दरार को लेकर पूछा तो दीया कुमारी ने कहा कि वहां जो कंजर्वेशन का कार्य है उसे हम तुरंत ही करवाएंगे।

राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान पर्यटन लगातार नए माइलस्टोन स्थापित कर रहा है और विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी नई पहचान बना रहा है। पिछले दो वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में मिली अभूतपूर्व सफलता ने राजस्थान को वैश्विक स्तर पर सशक्त उपस्थिति दिलाई है।

दिया कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के अनुरूप राजस्थान को भारत का अग्रणी पर्यटन राज्य बनाने के लिए प्रदेश की समृद्ध विरासत का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में प्रदेश की ऐतिहासिक बावड़ियों के संरक्षण के लिए पर्यटन और कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा एक व्यापक कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में आयोजित पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता, आयुक्त रुक्मणी रियाड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभागीय योजनाओं की प्रगति को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जवाहर कला केंद्र, जयपुर स्थित शिल्प ग्राम को लोक कलाओं और लोक कलाकारों के संरक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया। दिया कुमारी ने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक विकास यात्रा को साथ लेकर आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

राज्य सरकार हेरिटेज संरक्षण के लिए खर्च करेगी 100 करोड़ रुपए : दीया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में जयपुर शहर के हेरिटेज संरक्षण और विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे जयपुर शहर में हेरिटेज संरक्षण और विकास पूर्ण नियोजन के साथ किया जाना है। उसी प्लान की तैयारियों के परिपेक्ष्य में जयपुर शहर के विभिन्न स्थलों का जायज़ा लिया है और जयपुर की हेरिटेज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए निर्देशित किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से जयपुर शहर को विरुपण से बचाने के साथ ही हेरिटेज को संरक्षित किया जाना है। इसके साथ ही जल महल की पाल का पुनः विकास कर वहां बोटिंग शुरू करवाना है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर की चारदीवारी क्षेत्र और पर्यटन महत्व के अन्य स्थनों का सघन दौरा किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ जयपुर नगर निगम हेरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा, ट्रेफिक डीसीपी प्रीति चंद्रा, उपनिदेशक पर्यटन विभाग उपेन्द्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने चारदिवारी शहर का निरीक्षण शुरू किया, जिसमें उन्होंने सिटी पैलेस चांदनी चौक से होते हुए त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, सुभाष चौक, जोरावर सिंह गेट तक निरीक्षण किया। साथ ही जल महल से लेकर आमेर मावठे तक का लगभग दो घंटे सघन निरीक्षण किया।

सफाई हो, बिल्डिंग्स पर न लटके वायर्स
दिया कुमारी ने सबसे पहले सिटी पैलेस के ही बाहर चांदनी चौक की सफाई का निरीक्षण किया साथ ही बिल्डिंग्स पर लटके हुए वायर्स व पोल्स को ठीक करने के निर्देश दिए।

पोस्टर्स बैनर्स हटाने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री ने त्रिपोलिया - छोटी चौपड़ के बाज़ारों में लगे हुवे पोस्टर्स बैनर्स को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सब हमारी हेरिटेज को विरुपित (डिफेस) कर रहे हैं।

दुकानों के नाम के रंग में हो एकरूपता
दिया कुमारी ने बाजार में निरीक्षण करते समय कहा कि दुकानों के नाम रंग-बिरंगे होने की जगह एक ही कलर में होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बायलॉज के हिसाब से ही कलर होना चाहिए। जिससे एक रुपता रहेगी और शहर सुन्दर दिखेगा।

उपमुख्य मंत्री दिया कुमारी ने वॉल्ड सिटी में डस्टबिन भी अलग कलर के लगाने को निर्देश दिए जो कि जयपुर शहर के हेरिटेज रंग के ही होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि डिवाइडर पर लगे पोल्स पर किसी भी तरह के पोस्टर बैनर नहीं लगे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्त-व्यस्त तरह से लगे कैबल्स वायर्स शहर की खूबसूरती को खराब कर रहे हैं इन्हें हटाया जाए।

महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट को फिर से किया जाएगा विकसित
दिया कुमारी ने छोटी चौपड़ से चाँदपोल तक निरीक्षण करने के दौरान किशनपोल बाजार  स्थित म्यूजियम ऑफ लेगेसी (महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट) को फिर से विकसित किये जाने के निर्देश दिए।

हवा महल के सामने फोटो पॉइंट होगा विकसित
दिया कुमारी ने किशनपोल से अजमेरी गेट तक, सांगानेरी गेट से जौहरी बाजार बड़ी चौपड़ तक निरीक्षण किया। उन्होंने हवा महल के ठीक सामने फोटो पॉइंट डेवलपमेंट करने के निर्देश दिए।

जल महल की पाल होगा सौंदर्यकरण, बोटिंग भी कर सकेंगे आमजन
उपमुख्यमंत्री ने जल महल की पाल को पुनः विकसित करने तथा यहां सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने साथ यहां बोटिंग भी शुरू करने के निर्देश दिए।

विरासत संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं से बढ़ेगा राजस्थान में पर्यटन - दिया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि विरासत संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं से राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने राजस्थान प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में देश और दुनिया में अग्रणी राज्य बनाने के लिए संभावित उपायों पर कार्य किए जाने के लिए विभाग को निर्देश दिए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने गुरुवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन विभाग गायत्री राठौड़, आरटीडीसी प्रबंध निदेशक अनुपमा जोरवाल, निदेशक पर्यटन विभाग डॉ. रश्मि शर्मा सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थित में उक्त निर्देश दिए।

दिया कुमारी ने साथ ही अल्बर्ट हॉल में म्यूजियम को आधुनिक दृष्टिकोण से और बेहतर बनाने के प्रस्ताव तैयार करने हेतु तथा खासाकोठी का पुनरुद्धार और उसके नवीन स्वरूप के लिए कार्य योजना बनाने हेतु पर्यटन विभाग को निर्देशित किया है।  उन्होंने प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाओं की दृष्टि से नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं विकसित करने तथा इस हेतु एक समग्र कार्य योजना हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने जयपुर शहर तथा प्रदेश के अन्य पर्यटक स्थानों के हेरिटेज स्वरूप को कायम रखते हुए आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु निर्देशित किया। पर्यटक स्थलों के हेरिटेज स्वरूप को बनाये रखते हुए आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए जयपुर सहित सभी पर्यटन शहरों में साइनेज बोर्ड लगाने के लिए निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग और आरटीडीसी की साइट्स पर ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सौर ऊर्जा की ओर अग्रसर होने व सोलर पैनल लगाने जैसी उपाय किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने इस वर्ष की पर्यटन गतिविधियों का पर्यटन कैलेंडर तैयार करने हेतु विभाग को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किए जाने के भी निर्देश दिए।