Delhi CM - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में भाजपा विधायक दल की होगी बैठक : मुख्यमंत्री के नाम का रखा जाएगा प्रस्ताव, इसके बाद हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी और 16 फरवरी को विधायक दल की बैठक और 18 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका का 2 दिवसीय दौरा समाप्त कर के नयी दिल्ली वापस आ रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का चयन करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि 16 फरवरी को पार्टी के विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा और अनुमोदन होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की घोषणा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि प्रदेश की नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 18 फरवरी को आयोजित हो सकता है। शपथ ग्रहण समारोह किस जगह पर आयोजित होगा, अभी तक इस बारे में फैसला नहीं हो पाया है। शपथ ग्रहण समारोह स्थल को लेकर कई जगहों की चर्चा है, लेकिन ज्यादा संभावना इस समारोह के रामलीला मैदान में आयोजित होने की है।

भाजपा ने आठ फरवरी को आए दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में 48 सीटें जीती हैं और 12 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट कर रह गयी।

आतिशी ने दिल्ली सीएम के रूप में ली शपथ, सुषमा और शीला के बाद बनीं तीसरी महिला सीएम
नई दिल्ली। आम आदमीं पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को यहाँ राज निवास में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अन्य पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। सक्सेना ने उनके साथ उनके पाँच कैबिनेट मंत्रियों में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को शपथ दिलाई गई। इनमें से चार केजरीवाल सरकार के दौरान भी मंत्री थे, जबकि मुकेश अहलावत को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया है।

अहलावत सुल्तानपुर माजरा से आप विधायक हैं जो आरक्षित सीट है। वह 2020 में पहली बार विधायक बने थे।

उल्लेखनीय है कि कथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। उनके इस्तीफ़े से पहले आप के विधायक दल की बैठक में कालकाजी से विधायक आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया था।

राज निवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई विधायक और भाजपा के विधायक में भी शामिल हुए।

आतिशी 21 सितंबर को लेगी मुख्यमंत्री पद की शपथ
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नई विधायक दल की नेता आतिशी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंजूरी के लिए भेज दिया था। साथ ही उन्होंने नई मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव भी राष्ट्रपति को भेजा था जिसको मंजूरी मिल गई है।

इस बीच आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी सुविधाओं का त्याग करने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सिंह ने कहा कि दिल्ली और देश के लोग देख रहे हैं कि पिछले दो साल से भाजपा लगातार अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे आरोप खड़े किए, जबकि एक रुपए का अभी तक सबूत नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने केजरीवाल को भ्रष्टाचारी कहा और उनकी ईमानदारी पर सवाल खड़े किए। आप नेता ने कहा कि इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने तय किया कि मुख्यमंत्री को मिलने वाली सारी सुविधाएं वह छोड़ देंगे। केजरीवाल ने अपना सरकारी आवास खाली करने का फैसला लिया है। अरविंद केजरीवाल 15 दिन के अंदर सरकारी आवास खाली कर देंगे।

निचली अदालत से ज़मानत मिलने के बाद भी केजरीवाल को लगा झटका, हाईकोर्ट ने ज़मानत पर लगाई रोक
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत ने जमानत दी थी, लेकिन ईडी ने केजरीवाल की रिहाई को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। जहां जमानत के फैसले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट से रोक के बाद केजरीवाल की रिहाई पर अभी रोक रहेगी।

अवकाशकालीन न्यायाधीश नियाय बिंदू ने केजरीवाल और केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दलीलें दो दिनों तक सुनने के बाद कल देर शाम जमानत संबंधी अपना आदेश पारित किया। आदेश पारित होने के बाद ईडी ने जमानत को चुनौती देने की दलील देते हुए अदालत से अनुरोध किया था कि जमानत बांड पर हस्ताक्षर को 48 घंटे के लिए टाला जा सकता है, लेकिन न्यायाधीश ने ईडी की इस गुहार को ठुकराते हुए आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

अदालत ने कहा कि जमानत बांड कल ड्यूटी जज के सामने पेश किया जाना है। उच्चतम न्यायालय ने केजरीवाल को लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग लेने ने के लिए 10 मई को एक जून तक की अंतिम जमानत दी थी। शीर्ष अदालत ने उन्हें दो जून को जेल प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण करने का भी निर्देश दिया था, जिसका उन्होंने पालन किया था। केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति -2021-22  में कथित घोटाले में ईडी ने 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था।