Annapurna Kitchens - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा उत्तर की 8 अन्नपूर्णा रसोइयों पर लटके ताले
कोटा । नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र में 8 अन्नपूर्णा रसोईयों पर पिछले कई दिन से ताले लटके हुए हैं। रसोई संचालन करने वालों की समयावधि समाप्त होने से इनका संचालन बंद है। जिससे जरूरतमंद लोगों को उन स्थानों पर सस्ता भोजन नहीं मिल पा रहा है।  पिछली कांग्रेस सरकार के समय में  अगस्त 2020 में शहर में इंदिरा रसोईयां शुरू की गई थी। जिनमें 8 रुपए में जरूरतमंद लोगों को रसोईयों में बैठाकर भर पेट भोजन कराया जाता है।  उस समय शुरुआत में नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण में पहले चरण में 8-8 रसोईयां शुरू की गई थी। बाद में इनकी संख्या बढ़ाकर 24-24 कर दी गई थी। लेकिन रा’य में सरकार बदलने पर भाजपा सरकार ने इन रसोईयों का नाम बदलकर अन्नपूर्णा रसोई कर दिया। हालांकि अभी भी इन रसोईयों में भोजन तो 8 रुपए में ही मिल रहा है। इस बार इसमें चावल की मात्रा बढ़ा दी गई है। वहीं रसोई सचालन करने वाली संस्थाओं को सरकार की ओर से दिया जाने वाला अनुदान 17 से बढ़ाकर 22 रुपए कर दिया है। इसका मकसद जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन अच्छी क्वालिटी का मिल सके।

इन क्षेत्रों में बंद हैं रसोइयां
कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में आर्य समाज रोड स्थित हिन्दू धर्मशाला, एमबीएस अस्पताल, नदी पार कुन्हाड़ी, स्टेशन व रंगपुर समेत 8 स्थानों पर संचालित रसोईयां बंद है। ऐसे में यहां पहले से आकर खाना खाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। लोग यहां आते तो हैं लेकिन रसोईयों पर ताला देखकर वापस लौट रहे है। उन्हें वहां जवाब भी यही मिल रहा है कि फिलहाल रसोई बंद है। चालू होगी तब आना।

समयावधि समाप्त होने से हैं बंद
नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त राजपाल सिंह ने बताया कि कोटा उत्तर में वर्तमान में 24 अन्नपूर्णा रसोईयां संचालित हो रही है। जिनमें से शुरुआत में चालू की गई 8 रसोईयों की समयावधि 3 साल की थी। जिसे गत वर्ष एक साल के लिए बढ़ा दिया था। उनकी अवधि समाप्त हो गई है। ऐसे में नए सिरे से संचालन के लिए आवेदन लए गए हैं। आवेदन प्राप्त भी हो गए हैं। उनकी प्रक्रिया चल रही है। समिति से अनुमोदन होते ही उन्हें शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में 16 रसोईयां तो पूर्व की भांति संचालित हो रही है।

अन्नपूर्णा रसोईयों का किया औचक निरीक्षण, 7 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना
कोटा। राजस्थान के कोटा में नगर निगम उत्तर के क्षेत्र में संचालित पांच अन्नपूर्णा रसोईयों में औचक निरीक्षण के दौरान कमियां पाई जाने पर 7 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

निगम आयुक्त अनुराग भार्गव ने बताया कि उत्तर के क्षेत्र में सर्वप्रथम जेकेलोन हॉस्पिटल स्थित संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि भोजनार्थियो को परोसे जाने वाली सब्जी पूरी तरह पकी हुई नही थी और कच्ची थी। साथ ही भोजनार्थी से निर्धारित दर 8 रूपये के बजाए 10 रूपये लिए जा रहे थे। रसोई के संचालक के द्वारा की जा रही इस भारी अनियमितता के दृष्टिगत इस पर 1 लाख रूपये का जुर्माना किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद माला फाटक क्षेत्र में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनार्थियों को जली हुई व ठंडी चपाती परोसी जा रही थी व साथ ही अचार की गुणवत्ता में भी बडी खामी थी। इस रसोई के संचालक पर 50 हजार रूपये की जुर्माना लगाया गया।

इसी के साथ ही सीबी गार्डन एवं डीसीएम रोड स्थित लोहार बस्ती की श्री अन्नपूर्णा रसोई में भी निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता असंतोषजनक पाई गई। इन दोनों रसोईयो के संचालकों पर भी 50-50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। इसी प्रकार बापू बस्ती के सामुदायिक भवन में संचालित रसोई की भी जांच की गई। जहां रसोई के पोर्टल के माध्यम से जांच किए जाने पर पता लगा कि लाभार्थी की एक ही नाम से अलग-अलग फोटो के साथ पोर्टल पर आनलाईन एंट्री की जा रही थी व फर्जी कूपन काटे जा रहे थे। आयुक्त ने बताया कि इस रसोई के संचालक के विरूद्ध भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई और उस पर 4 लाख 78 हजार रूपये का जुर्माना लगाया।