AIIMS Jodhpur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एम्स मेंं एक नाम के भर्ती थे दो मरीज : नाम की गफलत में दूसरे को चढ़ाया खून, 10 दिन बाद मौत
जोधपुर। एम्स जोधपुर में गलत मरीज को खून चढ़ाने से उसकी दस दिन बाद मौत हो गई। इमरजेंसी में भर्ती मरीज को 10 अक्टूबर को खून चढ़ाया गया था। गलत खून चढ़नें वाले मरीज की हालत लगातार खराब होती जा रही थी। ऐसे में शनिवार और रविवार को मरीज को तीन यूनिट खून चढ़ाया गया। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। उल्लेखनीय है कि एम्स की इमरजेंसी में दस अक्टूबर को मांगीलाल नाम के दो व्यक्ति भर्ती थे। एक व्यक्ति डोली कलां निवासी मांगीलाल विश्नोई (50 साल) और दूसरा नागौर के पांचुड़ी कला निवासी मांगीलाल (80 साल) भर्ती था।

डॉक्टरों ने 80 साल के मांगीलाल को खून की जरूरत बताई थी लेकिन अस्पतालकर्मियों ने 50 साल के मांगीलाल को खून चढ़ा दिया। गलती का पता चलने पर डॉक्टर ने खून के बैग को हटाकर डस्टबीन में फेंक दिया था। लेकिन तब तक आधे से अधिक खून चढ़ चुका था। डॉक्टरों के मुताबिक ऑपरेशन करके मरीज के शरीर से पानी निकाला गया, डायलेसिस भी किया गया। बीपी अत्यधिक कम होने से मरीज को बेड पर उलटा लेटाया गया। डॉक्टरों के हर संभव प्रयास के बाद आखिरकार 10 दिन बाद सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।

एम्स जोधपुर का कमाल : युवक के दोनों कटे हाथों को ऑपरेशन कर जोड़ा, 12 घण्टे की मशक्कत के बाद मिली सफलता
जोधपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स) जोधपुर के प्लास्टिक सर्जरी, ट्रोमा सर्जरी एवं ऑथोर्पेडिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान में भर्ती 28 वर्षीय युवक हरलाल के दोनों कटे हाथों को सफलतापूर्वक जोड़ दिया है। यह एक अत्यंत जटिल और लंबे समय तक चलने वाली शल्यक्रिया थी, जिसके बाद मरीज की हालत अब स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दुर्घटना हरलाल के जीवन में एक बड़ा संकट लेकर आई थी। एक गंभीर हादसे में उसके दोनों हाथों में गहरी चोटें आई।

दायां हाथ पूरी तरह से कट चुका था और केवल त्वचा की एक पतली परत से जुड़ा था, जबकि बाएं हाथ में हड्डियों के फ्रैक्चर और नसों-धमनियों में गहरी चोटें थीं। प्रारंभिक उपचार के लिए उसे बाड़मेर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे दो यूनिट रक्त चढ़ाया और उसकी हालत स्थिर की गई। 18 सितंबर की सुबह 4.15 बजे हरलाल को एम्स जोधपुर के ट्रोमा सेंटर लाया गया। यहां ट्रोमा सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग की टीमों ने तेजी से कार्यवाही कर मरीज की हालत को स्थिर किया और तत्काल उसे ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर किया।

दस से 12 घंटे चला ऑपरेशन
डॉ. प्रकाशचंद्र काला (प्रमुख, प्लास्टिक सर्जरी विभाग) के नेतृत्व में लगभग 10 से 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में खून की महीन नसों को माइक्रोस्कोप की सहायता से जोड़ा गया। इसके बाद हड्डियों, टेंडन और अन्य संरचनाओं को भी सटीकता और कुशलता से पुनस्र्थापित किया गया। यह सर्जरी न केवल तकनीकी दृष्टि से चुनौतीपूर्ण थी बल्कि अत्यंत सूक्ष्म कौशल की भी मांग करती थी। इस जटिल शल्यक्रिया में कई विभागों के विशेषज्ञों ने योगदान दिया।

मरीज की हालत स्थिर : 27 सितंबर ऑपरेशन के दसवें दिन, मरीज की हालत पूरी तरह स्थिर है। उसके दाएं हाथ की उंगलियों में रक्त संचार सामान्य रूप से हो रहा है और हड्डियों का जुड़ाव व फिजियोथेरेपी की प्रक्रिया जारी है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना हैं, कि हरलाल अगले 3 से 4 सप्ताह में सामान्य कार्यों को करने में सक्षम हो जाएगा।

एम्स जोधपुर ने 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया
जोधपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 05:30 बजे से 06:30 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक डॉ. जी. डी. पुरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह की शुरुआत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आयुष डॉ. मीनाक्षी शर्मा द्वारा माननीय कार्यकारी निदेशक के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। डॉ. पुरी ने कर्मचारियों और छात्रों की एक सभा को संबोधित करते हुए उनसे इस वर्ष की थीम "स्वयं और समाज के लिए योग" को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण में सद्भाव को बढ़ावा देने में योग के महत्व पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम में 600 से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी देखी गई, जिन्होंने उत्साहपूर्वक सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। इस प्रोटोकॉल सत्र में आसन जैसे ताड़ासन, पादहस्तासन,वक्रासन, उत्तान मंडूकासन, भुजंगासन एवं प्राणायाम क्रिया जैसे कपाल भाती, नाड़ी शोधन, भ्रामरी आदि का अभ्यास किया गया । योग सत्र का नेतृत्व डॉ. दीपा शुक्ला ने किया और प्रदर्शन डॉ. पूर्णन्दु शर्मा ने किया।

सत्र के बाद प्रतिभागियों को जलपान कराया गया। एम्स जोधपुर के आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने कर्मचारियों और जनता के बीच योग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में विभाग के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापन किया। मास्टर ऑफ सेरेमनी का संचालन डॉ. दीपा शुक्ला, चिकित्सा अधिकारी योग द्वारा किया गया। एम्स जोधपुर में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह एक शानदार सफल आयोजन रहा, जिसमें योग के लाभों को बढ़ावा दिया गया और स्वस्थ और सामंजस्यपूर्ण जीवन के लिए इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।