mart - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का उत्साह के साथ समापन, खरीदारों और विक्रेताओं के बीच 21 हजार से अधिक व्यावसायिक बैठकें
जयपुर। राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट के छठे संस्करण का शनिवार को ट्रैवल ट्रेड जगत में उत्साहपूर्ण समापन हुआ। दो दिनों के दौरान पंजीकृत खरीदारों और विक्रेताओं के बीच 21 हजार से अधिक पूर्व निर्धारित व्यावसायिक बैठकें आयोजित हुईं, जिनमें राजस्थान के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े उत्पादों तथा सेवाओं पर चर्चा हुई। संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने बताया कि इस आयोजन ने देशभर के ट्रैवल और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े होटल व्यवसायी, ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर, वेडिंग प्लानर, इवेंट मैनेजर, एयरलाइंस प्रतिनिधि और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को एक मंच पर लाने का काम किया। इस बार मार्ट में देशभर से करीब 300 ट्रैवल एजेंट्स और राजस्थान की 700 से अधिक संपत्तियों तथा टूर कंपनियों ने हिस्सा लिया।

पहली बार इवेंट्स और वेडिंग इंडस्ट्री को भी विशेष मंच दिया गया। आखिरी दिन दोपहर बाद यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए भी खोली गई, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न स्टॉल पर जाकर पर्यटन से जुड़ी जानकारी हासिल की। मेजबान राज्य राजस्थान पर्यटन का पवेलियन खास आकर्षण का केंद्र रहा, जहां राज्य की संस्कृति, विरासत और स्थानीय अनुभवों को प्रदर्शित किया गया। मार्ट में स्थानीय कारीगरों और लोक कलाकारों को भी मंच मिला। इस आयोजन का संचालन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान द्वारा राज्य सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से किया गया।

पर्यटन की संभावनाओं को उजागर करने वाले डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट का समापन
जयपुर। राजस्थान में सुगम, सहज और सुविधाजनक पर्यटन की अपार संभावनाओं को उजागर करने वाले चौथे राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट (आरडीटीएम) का समापन हुआ। डोमेस्टिक और विजेल टुरिज्म को बढ़ावा देने वाले इस मार्ट का आयोजन टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) और राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें केंद्रीय पर्यटन विभाग ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई। इस वर्ष आरडीटीएम में वेडिंग, इन्सेंटिव, कॉन्फ्रेंस और इवेंट्स (माइस) की थीम साकार हुई। मार्ट में 200 से अधिक स्टॉल्स ने अपनी सर्विस को प्रजेंट किया। बी2बी और बी2सी बैठकों में बढ़ी भागीदारी ने राजस्थान के प्रति पर्यटकों व इवेंट आयोजकों के प्रेम को जाहिर किया। राजस्थान के हैंडलूम प्रोडक्ट्स, सांस्कृतिक प्रस्तुति ने आगंतुकों को राजस्थान के रंग में रंगा।

मार्ट में गत दिनों शामिल हुई राजस्थान की डिप्टी सीएम, दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और आरडीटीएम जैसे आयोजन इसे बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मार्ट ने हमें राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता और विविधता को देश-विदेश के खरीदारों के समक्ष प्रस्तुत करने का मौका दिया है। हम लगातार पर्यटन के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार कर रहे हैं, जिससे पर्यटकों को राजस्थान में यादगार अनुभव मिल सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पर्यटन के विकास पर आगामी कार्य किए जाने की योजना पर तैयारी की जा रही है।

एफएचटीआर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह चंदेला ने कहा कि आरडीटीएम में टूरिज्म सेक्टर से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स एक मंच पर आए। ग्रामीण पर्यटन और नई डेस्टिनेशनों को बढ़ावा देने के साथ, कार्यक्रम ने माइस और वेडिंग टूरिज्म की अपार संभावनाओं पर जोर दिया गया। विभिन्न पर्यटन हितधारकों ने राजस्थान के पर्यटन को बढ़ाने के लिए न केवल नई योजनाओं पर चर्चा की, बल्कि राज्य के भीतर और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक समृद्ध और सुरक्षित अनुभव देने की प्रतिबद्धता भी जताई। एफएचटीआर का प्रतिनिधिमंडल आईएफटीएम टॉप रेसा पेरिस जाकर राजस्थान टुरिज्म को प्रमोट करेगा। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो) के सहयोग से 16 सितंबर को जयपुर से मंडावा, जोधपुर, पुष्कर, बूंदी, रणथम्भौर, कुंभलगढ़, सहित राजस्थान के अन्य टूरिस्ट स्पॉट्स के फेम टूर पर रवाना होंगे। साल 2025 में और भी वृहद स्तर पर बेहतरीन तरीके से आरडीटीएम का आयोजन किया जाएगा।

कोलकाता से आए कौशिक चौधरी ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन की रफ्तार यहां देखने को मिली। यहां प्रदर्शित विकल्पों को देखकर बड़ा हर्ष हुआ कि राजस्थान आने वालों को अब ज्यादा सुविधाएं मिलेगी। आजाद माथुर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कोविड के बाद प्रदेश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा मिला है, स्टॉल्स पर अलग-अलग टूरिस्ट डेस्टिनेशन को प्रदर्शित किया गया, यहां नए डेस्टिनेशन, एडवेंचर ट्रिप की जानकारी मिली। आरडीटीएम 2024 के आयोजन में होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (एचआरएआर), इंडियन हेरिटेज एसोसिएशन (आईएचएचए), राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो) सहित कई प्रमुख संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ढाबे पर मिली खामियां, डी-मार्ट में भी मिला नकली घी
जयपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने महल रोड जगतपुरा स्थित मैसर्स खंडेलवाल ढाबा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में गंदगी पाई गई। साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। सभी खाद्य पदार्थ बिना ढके थे। कार्यरत स्टाफ  का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाया गया और ना ही पानी की जांच रिपोर्ट पाई गई। पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड भी नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि खाना बनाने के काम आने वाली सामग्री रंग एवं केमिकल और फेविकोल के खाली ड्रमों में भरकर रखी गई थी, जिसे मौके पर ही खाली करवाया गया और स्टील के ड्रम में रखने के लिए पाबंद किया गया। दोपहर में ही रात के खाने के लिए प्याज और सलाद काटा जा रहा था, जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। मौके से मावा, पनीर और प्याज की ग्रेवी के नमूने लिए गए साथ ही नोटिस जारी किया गया।

यहां पकड़ा नकली घी
झोटवाड़ा के ट्राइटन मॉल में स्थित डी-मार्ट पर सर्च अभियान के दौरान टीम को दो लीटर नकली सरस घी मिला, जिसे सीज किया गया। सरस डेयरी के प्रतिनिधि भी वहां पहुंचे हैं। साथ ही और दूसरी कंपनियों के घी की भी जांच पड़ताल साथ में की जा रही है। ट्राइटन मॉल स्थित डी मार्ट के विरुद्ध भी सरस डेयरी के अधिकारियों द्वारा एफआईआर को पूर्ववर्ती एफआईआर के साथ क्लब करवाया जा रहा है। इसी प्रकार कूकरखेड़ा स्थित अनुज ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम और सरस डेयरी टीम द्वारा निरीक्षण किया तो दुकान में 430 पैकेट एक लीटर और 230 पैकेट आधा लीटर सरस घी के मिले, जो अजमेर डेयरी से निर्मित था। जयपुर सरस डेयरी से निर्मित सरस घी नहीं मिला। सरस टीम द्वारा इसको सही बताया और पूरी जांच के लिए अजमेर सरस डेयरी को सूचना दी गई। दोनों पैकेट का एक-एक नमूना लिया गया। इस घी को जांच रिपोर्ट आने तक विक्रय से रोका गया है।