cow protection - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देशभर में 5410 तहसीलों में सौंपे प्रार्थना पत्र : सीकर रोड पर निकली शोभायात्रा, संतों के सान्निध्य में जुटे आमजन
जयपुर। गो संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान को लेकर सोमवार को देशभर में गो दिवस मनाया गया। देशभर में एक साथ 5410 तहसीलों में तहसीलदार एवं एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे गए। वहीं, मोबाइल फोन से मिस कॉल देकर भी अभियान में भागीदारी की गई।  जयपुर जिले की सभी तहसीलों में अलग-अलग स्थानों पर कड़ी धूप के बावजूद हजारों लोग अभियान में शामिल हुए। सीकर रोड स्थित सियारामदास जी की बगीची से गोमाता पूजन के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। गो ऋषि संत प्रकाशदास जी महाराज, महामंडलेश्वर रामसेवक दास महाराज,  महंत हरिशंकरदास वेदांती,  संत रामरतन दास महाराज, गो भक्त ताराचंद कोठारी,

नेचर वेलफेयर काउंसिल (भारत) के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी  सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी और संतों के सान्निध्य में निकली यात्रा में युवाओं, महिलाओं और गौसेवकों की बड़ी  भागीदारी रही। लोग हाथों में ध्वज और तख्तियां लेकर गोमाता को राष्ट्र माता का सम्मान दो... गो हत्या बंद हो....गोमाता के सम्मान में हम सब मैदान में...जैसे जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा अंबावाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर पहुंचकर सभा में बदल गई। यहां भजन-कीर्तन और संतों के उद्बोधन हुए। मोहिनी एकादशी के उपवास के चलते कई संत-महंत और श्रद्धालु बिना अन्न-जल ग्रहण किए अपने शिष्यों सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।  संतों के प्रतिनिधिमंडल ने उप खंड   अधिकारी राजेश जाखड़ को प्रार्थना पत्र सौंपा। गोसेवक ताराचंद कोठारी ने संतों, प्रशासन, सहभागियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया।

आपसी समन्वय से जाम से मुक्त रहा कलेक्टे्रट क्षेत्र

भीड़ प्रबंधन को लेकर गो सेवी संगठनों साधु-संतों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना को देखते हुए जिला कलेक्टर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में दबाव न बने, इसके लिए प्रशासन के आग्रह पर आयोजन स्थल कलेक्ट्रेट के बजाय आदर्श विद्या मंदिर रखा गया। संबंधित अधिकारी स्वयं आयोजन स्थल पर पहुंचे और प्रार्थना पत्र स्वीकार किया। आपसी सूझबूझ और समझदारी के चलते सप्ताह के पहले दिन कलेक्ट्रेट क्षेत्र यातायात जाम से मुक्त रहा। आमेर, सांगानेर, कालवाड़ सहित अन्य तहसीलों में भी प्रार्थना पत्र सौंपने के कार्यक्रम हुए। यहां निकाली गई शोभायात्राओं में गाय-बछड़े भी नजर आए। लोग बैलगाडिय़ों में बैठकर तहसील कार्यालय पहुंचे। नुक्कड़ सभाओं के बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए।

प्रार्थना पत्र में शामिल मांगें

प्रार्थना पत्र में गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु सख्त कानून बनाने, सभी राज्यों में गो अभयारण्य स्थापित करने तथा निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।

ढाई माह करेंगे इंतजार

गोभक्त ताराचंद कोठारी ने कहा कि हमें आशा है सरकार गोसेवकों की मांग सुनेगी। दस जुलाई 2026 तक केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से आशानुकूल उत्तर और परिणाम प्राप्त हो जाता है तो 27 जुलाई को देश के प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर के माध्यम से सरकार को धन्यवाद पत्र देंगे। किसी कारणवश तय तिथि तक सकारात्मक परिणाम नहीं मिलता है तो 27 जुलाई को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर जाकर जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एक बार फिर गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान के निमित्त प्रार्थना पत्र देंगे।

11 दिन बाद शंकराचार्य का विरोध प्रदर्शन खत्म, इस बात पर बनी सहमति
प्रयागराज। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 11 दिन बाद आखिरकार विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है। बता दें कि इससे पहले कल मंगलवार को 10वें दिन गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला शंकराचार्य का समर्थन करने पहुंचे थे।

बता दें कि 11 वे दिन आज शंकराचार्य प्रयागराज माघ मेले को छोड़कर काशी के लिए रवाना हुए तो उन्होंने आखिर में कहा-यह वक्त बताएगा किसकी हार हुई है किसकी जीत हुई है। हम सनातन धर्म की लड़ाई और गौ हत्या बंद हो इसे लेकर लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे।

गौ रक्षार्थ 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन
जयपुर। मुरलीपुरा के विकास नगर विस्तार, दादी का फाटक स्थित मंदिर श्री राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को सालासर बालाजी धाम के महंत विष्णु महाराज के सान्निध्य में गौ रक्षार्थ 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। वेद माता मां गायत्री, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, भगवती देवी शर्मा सहित 28 देवी देवताओं का भाव भरा आह्वान कर पूजन किया।

गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के सह व्यवस्थापक मणि शंकर चौधरी ने कहा कि व्यक्ति पर वातावरण का बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति मंदिर में पूजा अर्चना करता है तो उसका मन प्रसन्न रहता है लेकिन जैसे ही वह मंदिर परिसर से बाहर निकलता है तो वातावरण के दुष्प्रभाव की चपेट में आ जाता है। गायत्री महामंत्र व्यक्ति को वातावरण के दुष्प्रभाव से बचाता है। इसे ब्रह्मास्त्र की संज्ञा दी गई है। इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन गायत्री महामंत्र का जाप करना चाहिए।

व्यास पीठ से दिनेश आचार्य ने यज्ञ करवाते हुए कहा कि यज्ञ सत्कर्म का प्रतीक है। यज्ञ के दौरान अग्नि में घी डालते हैं तो अग्नि घी को अपने पास ने रखकर पूरे वातावरण में बांट देती है वैसे ही हमें ज्ञान, साधन, धन को समाज में वितरण करना चाहिए। गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हुए महायज्ञ में 300 से ज्यादा श्रद्धालुओ ने गायत्री एवं महामृत्युंजय मंत्र के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की गई। यों को बचाने के लिए विशेष आहुतियां प्रदान की गई। प्रदेश में सुवर्षा की कामना के लिए विशिष्ट आहुतियां प्रदान की गई जिसका प्रभाव दो घंटे में दिखा। यज्ञ की पूर्णाहुति में मानसून में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प कराया गया।  बच्चों को गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका भेंट की गई। इस मौके पर मंदिर परिसर में नशा मुक्ति प्रदर्शनी भी लगाई गई। श्रद्धालुओं को सालासर बालाजी मंदिर का प्रसाद वितरित किया गया। सालासर बालाजी मंदिर के महंत विष्णु महाराज ने हनुमान चालीसा का पाठ कराया। कार्यक्रम संयोजक मनु महाराज ने गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ के मुख्य ट्रस्टी धर्म सिंह राजावत, प्रहलाद शर्मा सहित अन्य विशिष्ट जनों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। गणपत वर्मा, गोपाल पारीक, मनोज माथुर, उमाशंकर खंडेलवाल, मंगल सैनी, विद्याधर शर्मा, रामेश्वर शर्मा, सीता राम शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, राजेश प्रजापति , सुनील अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने श्रमदान कर यज्ञ को सफल बनाया।