Bhajanlal lal sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार का महत्वपूर्ण फैसला : बूंदी में बनेगा स्टोन पार्क, मुख्यमंत्री ने दी भूमि आवंटन की स्वीकृति
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बूंदी जिले की तालेड़ा तहसील के कछालिया ग्राम में स्टोन पार्क की स्थापना के लिए 47.07 हैक्टेयर भूमि राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोग निगम लिमिटेड (रीको) को आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के क्रम में राज्य सरकार का यह निर्णय प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करेगा। स्टोन पार्क की स्थापना से क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा खनिज आधारित उद्योगों को एक संगठित मंच उपलब्ध होगा।

राज्य सरकार द्वारा यह आवंटन राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 92 के अंतर्गत भूमि सेट-अपार्ट कर तथा राजस्थान भू-राजस्व (औद्योगिक क्षेत्र आवंटन) नियम 1959 के नियम 11ए के तहत किया गया है। स्टोन पार्क क्षेत्र में केवल गैर प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी तथा ये इकाइयां आबादी से कम से कम 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थापित होंगी।

राम जल सेतु लिंक परियोजना : वन विभाग को भूमि आवंटन की स्वीकृति
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में ईआरसीपी परियोजना (राम जल सेतु लिंक परियोजना) के अन्तर्गत वन भूमि के प्रत्यावर्तन के तहत बारां जिले की छबड़ा तहसील में 34.41 हैक्टेयर भूमि वन विभाग को आंवटित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन रामगढ़ एवं महलपुर बैराज तथा नवनेरा-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा लिंक परियोजना के अन्तर्गत बैराज निर्माण के कार्य से प्रभावित वन भूमि की क्षतिपूर्ति के क्रम में वन विभाग को भूमि आंवटन के इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री ने अपनी टीम के साथ योग सत्र से की नववर्ष की शुरुआत
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने 2025 की शुरुआत सकारात्मकता और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ की। इस वर्ष की शुरुआत अपनी टीम के साथ योग सत्र से की। सीएम ने कहा कि यह सिर्फ अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर पहला कदम है।

योग सत्र से मिली ऊर्जा को मैं और मेरी टीम राजस्थान के उत्थान के लिए समर्पित करेंगे। मेरी यही आशा है कि आपका नववर्ष मंगलमय हो, आप सेहतमंद रहें, ताकि साथ मिलकर हम स्वस्थ और खुशहाल राजस्थान का निर्माण कर सकें।

जूली का सीएम पर पलटवार : दिल्ली से लाए पन्ने को झटपट पढ़कर खानापूर्ति कर गए सीएम
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेस कांफ्रेस में लगाए आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पलटवार करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली से अबकी बार प्रेस नोट का पन्ना लेकर आए और झटपट अंबेडकर के बारे में बोलकर खानापूर्ति कर गए। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रेस कॉफ्रेंस में अम्बेडकर के बारे में कम बोले और पीएम-अपने नेताओं का स्तुतिगान अधिक किया। जूली ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के नेताओं के बारे मेें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संबोधन की निंदा की है। जूली ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने में सबसे आगे है।

लोकसभा सत्र में अंबेडकर पर अमित शाह ने संकीर्ण मानसिकता की सोच रखते हुए घटिया बयान बाजी की, जिसका पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। जूली ने कहा कि भाजपा की आरक्षण खत्म करने की साजिश को जनता ने 2024 चुनाव में नाकाम कर दिया और बैसाखियों पर लाकर लोकतांत्रिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया था, लेकिन भाजपा अब अपनी खीज अंबेडकर पर निकाल रही है। कांग्रेस शाह के इस्तीफे की मांग पर अटल है और इस्तीफा होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे गोविन्द देव जी मंदिर, की पूजा-अर्चना
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के गोविन्द देव जी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की, साथ ही प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भजनलाल शर्मा को मंदिर के महंत ने गोविन्द देव जी का चित्र भेंट किया।

मंदिर परिसर में उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री का अभिवादन भी किया। मुख्यमंत्री के साथ विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत वहां मौजूद रहे।

मोदी के दिखाए रास्ते पर अग्रसर सिविल लाइंस : गोपाल शर्मा
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में जैकब रोड पर जन आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गोपाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि जयपुर नगर निगम हैरिटेज की महापौर कुसुम यादव रहीं। बुकलेट जारी कर विधायक शर्मा ने एक साल के काम का लेखा-जोखा भी सार्वजनिक रूप से पेश किया। इस एक वर्ष में क्षेत्र को करीब 1300 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है। कार्यक्रम में ही 35 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। समारोह में सामाजिक सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं और नागरिकों को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने 1 वर्ष में मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए सिविल लाइंस वासियों का आभार व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि इस एक वर्ष में हम अराजकता, तुष्टिकरण, योजना विहीन शासन और भ्रष्टाचार की स्थिति को बदलकर कानून व्यवस्था का शासन, आध्यात्मिकता युक्त आस्था, सर्वस्पर्शी विकास और सर्वव्यापी न्याय की ओर बढ़ चले हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारा सिविल लाइंस नव निर्माण की राह पर अग्रसर है। मजबूर इरादों के साथ चुनाव प्रचार के दौरान किए गए संकल्पों को पूरा करने की दिशा में प्राण-प्रण से जुटे हुए हैं। शर्मा ने कहा कि आज गुलामी की मानसिकता बदल रही है। हसनपुरा रोड अब हरिपुरा मार्ग हो गया है। जनाना अस्पताल अब माता यशोदा अस्पताल, बनीपार्क कॉलेज वीर सावरकर के नाम पर होगा। एमआई रोड का नाम भगवान गोविंद देव मार्ग और जैकब रोड चौधरी कुंभाराम के नाम पर किया जाएगा।

इतने विकास कार्य पांच साल में नहीं हुआ : कुसुम यादव
जयपुर नगर निगम हैरिटेज की महापौर कुसुम यादव ने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं, सशक्त जनता और कर्मयोगी नेतृत्व के बल पर विधायक गोपाल शर्मा के इरादे मजबूत हैं। मैंने अपने कार्यकाल में इतने शिलान्यास और लोकार्पण विधायक शर्मा के साथ सिविल लाइंस में कर दिए जितने तो हैरिटेज निगम के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में टोटल नहीं हुए। आज के दिन भी जो 35 करोड़ के अनावरण किए गए हैं, वे सच में अद्वितीय हैं। अगर हर विधानसभा को ऐसा विधायक मिले तो शायद आने वाले 1 वर्ष में ही यह जयपुर चमक जाएगा और नंबर वन बन जाएगा। एक वर्ष में सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में जो विकास हुआ है वह पिछली सरकार के पूरे 5 वर्ष में भी नहीं हुआ था। यहां सिर्फ दादागिरी, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार व्याप्त था।

ये भी हुए शामिल
समारोह में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन तांबी, भाजपा शांति नगर मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, पार्षद एवं जिला मंत्री रेखा राठौड़, पार्षद पवन शर्मा नटराज, पार्षद रवि प्रकाश सैनी, पार्षद पूनम शर्मा, पार्षद अंशु शर्मा, पार्षद राजेश कुमावत, पार्षद हेमेंद्र शर्मा, पार्षद धीरज शर्मा, जिला मंत्री राजेश तांबी, पार्षद प्रत्याशी मीना मीणा, अमृता दीपेश शर्मा, अनिल बागड़ा, मनोज रावत, श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रताप सिंह राजावत, करण सिंह, सुखदेव गुप्ता, मनीष पारीक, वीरेंद्र सिंह सोलंकी। महिला मंडल अध्यक्ष कविता शर्मा, इंदु परमार, गुड़िया शर्मा, सीमा चौहान, मंडल महामंत्री निखिल वर्मा, आलोक जैन, सुरेश शर्मा, रामावतार वैदवाल, भाजपा प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पार्षद प्रत्याशी एवं मंडल पदाधिकारी मंचासीन रहे। समारोह में मंडल, वार्ड, बूथ स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल हुई।

मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री, सेंट्रल पार्क में लोगों से की मुलाकात
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार सुबह जयपुर के सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक किया। उन्होंने वॉक के साथ लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया।

इस दौरान अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग पहले तो आश्चर्यचकित हुए, फिर उनके साथ ही कदमताल मिलाते हुए वॉक करने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को सुबह-सुबह योग, व्यायाम या मॉर्निंग वॉक जरूर करना चाहिए जिससे वे स्वस्थ रहेंगे तथा पूरे दिन ताजगी तथा ऊर्जावान रहते हुए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने सेंट्रल पार्क स्थित प्राचीन मन्दिर महामाया दरबार और बालाजी मन्दिर में दर्शन किए। इसके बाद शर्मा ने आमजन के साथ चाय पर चर्चा भी की। इस दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री  कन्हैयालाल सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

रन फॉर विकसित राजस्थान से सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजन की शुरूआत, युवाओं के साथ सीएम ने लगाई दौड़
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे युवा देश की धरोहर हैं। जब युवा आगे बढ़ेंगे, तो देश-प्रदेश आगे बढ़ेगा। युवाओं की ऊर्जा, जोश एवं प्रतिभा ही राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी की भागीदारी से विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। शर्मा गुरूवार को अमर जवान ज्योति पर आयोजित ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ की यह दौड़ हमारी एकजुटता, दृढ़ संकल्प और राज्य के विकास की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि युवा सशक्त होंगे तो राजस्थान सशक्त होगा। इसी लक्ष्य के साथ प्रदेश में अब से हर वर्ष 12 दिसम्बर को ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं को राज्य की प्रगति में भागीदार बनने की प्रेरणा मिले।

सीएम ने युवाओं के साथ लगाई दौड़
युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं भी युवाओं के साथ दौड़े। अपने साथ मुख्यमंत्री को दौड़ लगाते हुए देख युवा उनकी सादगी के कायल हो गए। इस दौड़ में एनसीसी, एनएसएस, आरएसी, होमगार्ड और आमजन सहित 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

21वीं सदी भारत की है, भारत के युवाओं की है
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण ही हर देशवासी का ध्येय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इसी ध्येय को अपना संकल्प बनाकर हमारी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। प्रधानमंत्री ने यह करके दिखाया है। यह सदी भारत की है, भारत के युवाओं की है।

विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
शर्मा ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में कई बार राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हैं। इस बार पेरिस पैरालंपिक में हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, कांस्य सहित कुल 3 पदक जीते। हमारी सरकार खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि राइजिंग समिट के दौरान भी खेलों के लिए 15 हजार करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं, जिससे युवाओं को खेलों में और आगे बढ़ने के अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम से ओलम्पिक में भाग लेने वाले 50 प्रतिभाशाली युवाओं को विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिट इंडिया, योग दिवस, श्री अन्न, स्वच्छ भारत जैसे अभियानों के माध्यम से युवाओं को फिट, स्वस्थ, स्वच्छ रहने की दिशा दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राजस्थान में युवाओं के लिए बहुत काम हो रहा है। आगामी 5 सालों में 4 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी तथा राइजिंग राजस्थान के माध्मय से प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

इस दौरान विधायक गोपाल शर्मा, गुरवीर सिंह, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यूआर साहू सहित उच्च अधिकारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

पहली बार एक साथ राज्य के विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति के काफिले की सुरक्षा में बड़ी खामी
जयपुर। राइजिंग राजस्थान को लेकर देशभर से आए वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर इंतजाम कैसे होंगे, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जयपुर में ही मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक हो गई। प्रदेश में पहली बार दो दिन में तीन बड़ी चूक सामने आई हैं। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के काफिले के साथ बड़ी चूक हो गई स्पीकर देवनानी के काफिले के साथ युवकों ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के प्रयास के लिए हिमाकत की तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले को गलत दिशा में तेज रफ्तार में आ रही कार ने दो पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मार दी। वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के काफिले में महल रोड से ही सिलेण्डर से भरा ट्रक साथ चलता रहा। गनीमत रही इन तीनों ही घटनाओं में कोई बड़ी अप्रिय बात होना सामने नहीं आई हालांकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में घायल हुए एएसआई सुरेन्द्र सिंह की मौत हो गई। कार चालक पवन  करौली के नादौती का रहने वाला है और उसके पास यूनाईटेड अरब अमीरात का ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। वह अपने गांव से किसी मरीज को लेकर आया था। कार नम्बरों के आधार पर मालिक को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह छुट्टी पर था, गाड़ी कैसे लेकर गया यह दिखवा रहा हूं।

उपराष्ट्रपति के काफिले में हादसा हो सकता था

जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को लघु उद्योग भारती की ओर से सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केन्द्र के लोकार्पण में जा रहे थे। उनके काफिले को कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया जा रहा था। तभी महल रोड पर गैस सिलेण्डरों से भरा ट्रक भी उनके काफिले में शामिल हो गया। काफिला अपनी रफ्तार में दौड़ता रहा और पुलिस देखती रही। काफिले में शामिल कई गाड़ियों को ट्रक से बचकर निकलना पड़ा। यदि इस दौरान गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक से हादसा हो जाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। मुख्यमंत्री काफिले के दौरान हुए हादसे की जांच की जा रही है। हादसे में घायल सुरेन्द्र सिंह की मौत हो गई है।

रामनगरिया थाने में मामला दर्ज

अक्षय पात्र चौराहा जगतपुरा पर हुए हादसे का मुकदमा रामनगरिया थाने में दर्ज हुआ है। हादसे में एसीपी ट्रेफिक अमीर हसन, एएसआई सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल बलवान सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह घायल हुए। इनमें से सुरेन्द्र सिंह की मौत हो गई। कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। निजी वाहन चालक पवन कुमार का महात्मा गांधी और अमित कुमार औलिया का खण्डाका अस्पताल में उपचार जारी है।

त्रिस्तरीय होती है सुरक्षा

किसी भी वीवीआई के आने-जाने के रूट की प्लानिंग पहले से तय होती है। सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात किए जाते हैं। रूट लाइनिंग के साथ ही पुलिस रिहर्सल करती है। वीवीआईपी के रवाना होने से पहले ही हर तरफ से रूट पर आवाजाही बन्द कर दी जाती है। काफिले से करीब 20 मिनट पर एक-एक कर पुलिस की तीन गाड़ियां रूट लाइनिंग चैक करती  हुई जाती हैं और सिग्नल देकर जाब्त को सतर्क करती है।  इसके बाद एक और गाड़ी के निकलने पर वीवीआईपी का काफिला शुरू हो जाता है। एम्बुलेंस से लेकर फायर बिग्रेड भी साथ होती है। अंत में पुलिस के एक गाड़ी करीब 5-10 मिनट बाद रवाना होती है जो तैनात जाब्ते को यातायात सुचारू करने के लिए निर्देशित करती है।

भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक: 60 दिन पूर्व देनी होगी कलक्टर को सूचना, अध्यादेश को दी मंजूरी
जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार प्रदेश में धर्म परिवर्तन को कानून के दायरे में ले आई है। अब बिना इजाजत के धर्म परिवर्तन करने या कराने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई केबिनेट की बैठक में इसके लिए राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलीजन बिल-2024 को मंजूरी दी है। केबिनेट की मंजूरी के साथ ही अध्यादेश लागू हो गया है। आगामी विधानसभा सत्र में बिल रखकर इसे पारित कराया जाएगा। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अब तक प्रदेश में धर्मान्तरण का कोई कानून नहीं था। अब इस कानून के तहत कोई व्यक्ति या संस्थान किसी व्यक्ति को प्रलोभन देकर, मिथ्या निरूपण, कपट या बलपूर्वक, अनुचित प्रभाव से धर्म परिवर्तन नहीं करा सकेगा। लव जिहाद भी इस कानून के दायरे में रखा गया है। अगर कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन कराने के लक्ष्य से विवाह करता है। तो फैमिली कोर्ट ऐसे विवाह को अमान्य घोषित कर सकेगा। लव जिहाद पर सख्ती से नियंत्रण के लिए कानून में प्रावधान किए गए हैं। जिला कलक्टर को 60 दिन पहले धर्म परिवर्तन की सूचना विधिक तरीके से देनी होगी। अन्यथा कानून सम्मत धर्म परिवर्तन नहीं माना जाएगा।

सजा का यूं किया गया है प्रावधान
तय कानून से इत्तर अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन पर 1 से 5 साल, नाबालिग व एससी-एसटी का धर्म परिवर्तन कराने पर 3 से 10 साल की सजा का प्रावधान रखा गया है। दूसरी और तीसरी बार इसी तरह के कृत्य करने या फिर सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने के दोषी मिलने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। राजस्थान में पूर्व वसुन्धरा राजे सरकार के वक्त धर्म परिवर्तन कानून बनाया गया था लेकिन राज्यपाल ने बिल को पारित करने की जगह राष्ट्रपति को मंजूरी के लिए भेज दिया गया था। बिल लागू नहीं हो सकता था। अब फिर भजनलाल सरकार इस कानून को लाई है। यूपी व एमपी में 2021, उत्तराखंड में 2018, गुजरात में 2019, हिमाचल में 2019, झारखंड में 2017, कर्नाटक में 2022 और इनसे कई सालों पूर्व उड़ीसा में 1967 में ही यह कानून लाया जा चुका है।

-लव जिहाद भी दायरे में होगा, उल्लंघन गैर जमानती अपराध होगा

ये भी बड़े फैसले हुए

एससी-एसटी वर्ग को बड़ी राहत, जमीन भू-रूपान्तरण आसान
एससी-एसटी वर्ग को अब अपनी खातेदारी की जमीन के औद्योगिक, व्यावसायिक, आवासीय में बदलना आसान होगा। तहसीलदार स्तर पर ही वे जमीन भू रूपान्तरण करवा सकेंगे। इसके लिए कृषि भूमि का अकृषि प्रयोजनार्थ लैंड कंवर्जन रूल्स-2007 में संशोधन किया गया है। वहीं काश्तकारी अधिनियम 1955 की धारा 42 के तहत अपनी कृषि भूमि को अक्षय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को कंपनी को नहीं दे सकते थे, अब लीज पर दे सकेंगे।  कंवर्जन चॉर्ज में भी छूट दी जाएगी।

जयपुर मेट्रो विस्तार की राह, केन्द्र-राज्य जेवी कंपनी बनाएंगे
जयपुर में मेट्रो रेल के विस्तार और विकास को केन्द्र-राज्य की संयुक्त उद्यम कम्पनी बनेगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने सुझाव दिया है। केबिनेट में पूर्व में केन्द्र सरकार और वर्तमान जेएमआरसी के बीच संयुक्त उद्यम कम्पनी बनाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। केबिनेट के अनुमोदन के पश्चात अब केन्द्र सरकार को पुन: विस्तृत प्रस्ताव भिजवाया जाएगा। निर्माणाधीन एवं भविष्य की सभी मेट्रो रेल परियोजनाओं को इस जेवी के माध्यम से लागू किया जाएगा। अभी जयपुर में संचालित मेट्रो का निर्माण, संचालन और रख रखाव का अधिकार भी इसी कंपनी के पास रहेगा।

बीकानेर-भरतपुर में विकास प्राधिकरण बनेंगे
बीकानेर-भरतपुर में विकास प्राधिकरण बनेंगे, इसके अध्यादेश लाए जाएंगे। विधानसभा में बिल पारित होगा। बीकानेर विकास प्राधिकरण में नगर विकास न्यास बीकानेर के वर्तमान क्षेत्र के अलावा नापासर व देशनोक, आसपास के 185 गांव शामिल होंगे। भरतपुर विकास प्राधिकरण में नगर विकास न्यास भरतपुर के वर्तमान क्षेत्र के साथ-साथ 209 गांव शामिल होंगे।

वेतन विसंगति निराकरण को खेमराज समिति की सिफारिशें लागू होंगी
कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने, वेतन सुधारों तथा पदोन्नति के अतिरिक्त अवसर देने के लिए रिटायर्ड आईएएस खेमराज चौधरी की अध्यक्षता में बनी कमेटी की दी गई सिफारिशों को लागू किया जाएगा। इन्हें 1 सितम्बर 2024 से लागू किया जाएगा। 7वें राज्य वित्त आयोग का गठन होगा: पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरपालिकाओं के लिए 7वें राज्य वित्त आयोग के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इस आयोग की अवार्ड अवधि 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2030 तक होगी। संविदा कर्मियों की पारिश्रमिक बढ़ोतरी अब 1 जुलाई या 1 जनवरी को होगी: राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल टू सिविल पोस्ट्स रूल्स 2022 के तहत नियुक्त संविदा कर्मियों को अब राज्य कर्मचारी की तरह ही एक जुलाई या एक जनवरी को वार्षिक पारिश्रमिक बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। पहली वार्षिक पारिश्रमिक बढ़ोतरी एक वर्ष से पहले ही प्राप्त हो सकेगी ताकि सभी पारिश्रमिक बढ़ोतरी की तारीख एक समान हो जाए।

राजस्थान उपचुनाव में भजनलाल शर्मा का चला जादू, भाजपा के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए परिणाम
जयपुर। राजस्थान में सात विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जादू चला, जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सर्वाधिक पांच सीटों पर अपनी जीत हासिल करने में सफलता पाई हैं और भजनलाल प्रदेश में राजनीति के नये जादूगर साबित हुए। इस उपचुनाव की मतगणना में जो परिणाम सामने आया वह शर्मा और भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ वहीं शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के करीब दस महीने में इन सात स्थानों पर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होने के बाद पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर जिस प्रकार उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ बागी उम्मीदवार भी सामने आ गये थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने कुशल राजनीति का परिचय देते हुए न केवल उन्हें मनाया, बल्कि पूरी एकजुटता के साथ उपचुनाव लड़कर वह राजनीति के नये जादूगर के रुप में उभरे हैं और भाजपा के पक्ष में आये इन परिणामों ने भजनलाल को राजनीति का नया जादूगर साबित कर दिया है। वह राजस्थान के एक संवेदनशील मुख्यमंत्री के रुप में भी सामने आये हैं जहां की जनता ने विपक्ष के सभी मुद्दों को दरकिनार करते हुए संवदेनशील मुख्यमंत्री को चुना हैं।
शर्मा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। इस कारण शर्मा राजस्थान ही नहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी छाये रहे। शर्मा पिछले राजस्थान विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुने जाने के बाद पहली बार में ही मुख्यमंत्री बनने के पश्चात कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक निर्णय लेकर जनता से खूब वाहीवाही बटोरी और इसके बाद सामने आये उपचुनाव में भाजपा के कई उम्मीदवारों के खिलाफ उठे बगावती सुर थामने में कामयाब रहे।

साथ ही अन्य कई दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करके बदलते राजनीतिक परिवेश में जिस प्रकार का माहौल बना, उससे वह अपने को अनुभवी एवं राजनीति के खिलाड़ी की तरह साबित करने में भी कामयाब रहे। उपचुनाव में अहम बात यह भी है कि इसके चुनाव प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे या उससे बड़े किसी पार्टी नेता ने बढ़चढ़कर हिस्सा नहीं लिया और पूरा जिम्मा मुख्यमंत्री के पास रहा और उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो बार चुनाव सभाएं की।

शर्मा ने ईआरसीपी और यमुना जल समझौता सहित ऐसे कई ऐतिहासिक फैसले लेकर सबको चौकायां वहीं अपनी राज्य सरकार के पहले वर्ष में राजधानी जयपुर में राइङ्क्षजग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन कराये जाने का निर्णय लिया और इसके तहत अब तक करीब 25 लाख करोड़ रुपए के एमओयू भी हो चुके हैं। इस तरह शर्मा सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे हैं।

इस उपचुनाव के बाद तो सब जगह भजनलाल ही भजनलाल हो रहा है और उपचुनाव के परिणाम आते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तो भाजपा की जीत का सारा श्रेय भजनलाल को दिया हैं। इसी तरह पार्टी के अन्य नेता भी मुख्यमंत्री को ही श्रेय दे रहे हैं और उनकी कुशल राजनीति की प्रशंसा कर रहे हैं कि उनके नेतृत्व में भाजपा में एकजुट एवं मजबूत हुई हैं। इस जीत से राठौड़ का भी कद बढ़ा हैं। उपचुनाव में यह भी साबित हो गया कि एक साल की नई भाजपा सरकार के खिलाफ कोई लहर पैदा नहीं हुई और लोगों ने इसे स्वीकारा हैं।

राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार उपचुनाव में सक्रिय रुप से नजर नहीं आये और इस बार न ही उनका जादू देखने को मिला बल्कि उनियारा-देवली से टिकट की मांग करने वाले नरेश मीणा को भी नहीं मना पाये और उसका परिणाम उपचुनाव में देखने को भी मिला। इस तरह खींवसर में भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाई थी वहां सांसद हनुमान बेनीवाल के राजनीतिक गढ़ को ढहा दिया और भाजपा की जीत का परचम लहरा दिया। इससे खींवसर में बेनीवाल की राजनीतक प्रतिष्ठा धूमिल हो गई। इसी तरह कांग्रेस दबदबे वाली रामगढ़ विधानसभा सीट भी भाजपा ने जीतकर सबकों चौका दिया और रामगढ़ में भी पूर्व विधायक जुबैर खान के परिवार की राजनीतिक प्रतिष्ठा समाप्त हो गई।

पिछले लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में बनाये गये नये प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की भी इसके लिए पीठ थपथपाई जा रही है। इसके साथ भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ की भी खूब वाहीवाही होने लगी है कि उनके प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में पार्टी नेता और कार्यकर्ता एकजुट नजर आये। इस उपचुनाव में भाजपा ने झुंझुनूं, खींवसर, रामगढ़, देवली-उनियारा एवं सलूंबर सीट पर जीत हासिल कर जहां सलूंबर में अपना दबदबा कायम रखा वहीं इनमें चार स्थानों पर अपना दबदबा कायम किया हैं।

उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राज्य बजट में शामिल किए जाएंगे शिक्षकों के सुझाव: भजनलाल
धौलपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के मित्र एवं मार्गदर्शक तथा उनकी राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका बताते हुए कहा है कि उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए इनके सुझाव राज्य बजट में शामिल किए जाएंगे।

शर्मा रविवार को धौलपुर जिले के बाड़ी स्थित ग्राम बिजोली में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश महासमिति अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षित और सक्षम नागरिक ही राष्ट्र की प्रगति का आधार होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना और संस्कारों का समावेश कर उन्हें कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने शिष्य का मित्र, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत होता है। विद्यार्थी स्कूल में जो कुछ सीखते हैं वह उनके जीवन को दिशा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारे समाज में शिक्षक का महत्व सर्वोपरि रहा है। हमारी संस्कृति में गुरु-शिष्य परम्परा का विषय स्थान हैं। कबीर दासजी ने तो गुरु गोविन्द दोउ खड़े. दोहे के माध्यम से गुरु की महत्ता ईश्वर से भी अधिक बताई है।

शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार भी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने तथा शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक की मदद से उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी वंचित वर्गों को शिक्षा मुहैया करवाने के लिए अंतरिम बजट में अल्प आय वर्ग, लघु/सीमांत/बंटाईदार किसानों और खेतीहर श्रमिकों के बच्चों को केजी से पीजी तक की नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान किया है।

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए अपने आगामी बजट में शिक्षकों से उनके सुझाव आमंत्रित किए हैं। सर्वश्रेष्ठ सुझावों को सरकार बजट में शामिल करेगी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार हो रहे हैं। विद्यार्थियों में रचनात्मकता और समस्या समाधान का कौशल विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लाई है। यह शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करेगी और शिक्षा प्रणाली को रोजगारोन्मुखी बनाने तथा विद्यार्थियों को 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगी। इस नीति के सफल क्रियान्वयन से भारत एक ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा।

शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में उच्च शिक्षा संस्थानों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आज देश में 21 आईआईएम, 23 आईआईटी, 22 एम्स हैं। पिछले 10 वर्षों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी लगभग दोगुनी हो गई है। हमारे प्रमुख संस्थानों के कैम्पस विदेशों में भी खुल रहे हैं। अबूधाबी में आईआईटी दिल्ली तथा तंजानिया में आईआईटी मद्रास का कैम्पस शुरू हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक संघ का भी दायित्व है कि वे शिक्षकों के हितों के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी विकास के साथ ही शिक्षण विधियों में बदलाव लाने की आवश्यकता है।

शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की नागरिक होने के साथ ही शिक्षक के रूप में समाज के प्रति दोहरी जिम्मेदारी है। वे अपने आस-पास के प्रत्येक वंचित और जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के लिए पूरी तरह समर्पित था। डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर मुद्दे पर राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखते हुए तत्कालीन कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक ङ्क्षनबाराम ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा पद्धति में राष्ट्रीयता का समावेश आवश्यक है, जिससे विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित हो।