Bollywood Songs - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पापोन के गाना जियेन क्यूं ने पूरे किए 14 साल : इस गाने की भावनात्मक ताकत प्रशंसकों के दिलों में आज भी गूंजती रहती है
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने गायक पापोन के गाना जियेन क्यूं ने 14 साल पूरे कर लिये हैं। फिल्म दम मारो दम के गाने जियेन क्यूं को रिलीज हुए 14 साल हो चुके है फिर भी इस गाने की भावनात्मक ताकत प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहती है। सोलफुल म्यूजिक के बादशाह पापोन द्वारा गाए गए इस गाने ने न केवल उनके करियर मे बल्कि बॉलीवुड म्यूजिक के साउंडस्केप में भी एक महत्वपूर्ण मोड़ ला दिया। प्रीतम द्वारा रचित और जयदीप साहनी द्वारा लिखे गए जियेन क्यूं अपनी दिल को छू लेने वाली धुन के साथ सबसे अलग था। गाने के प्रभाव को दर्शाते हुए पापोन ने साझा किया जियेन क्यूं बॉलीवुड में मेरा पहला बड़ा ब्रेक था। तकनीकी रूप से बॉलीवुड में मेरा पहला गाना लेट्स एन्जॉय का सजना था लेकिन जियेन क्यूं ने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया।

पापोन ने कहा बचपन से ही बॉलीवुड के लिए मेरी कोई योजना नहीं थी। मैं बॉम्बे में परफॉर्म कर रहा था तभी रोहन सिप्पी मुझसे मिले और पूछा कि क्या मैं किसी फिल्म के लिए गाना चाहूंगा। बाद में प्रीतम दा ने मुझे कॉल किया और मेरे स्वतंत्र असमिया एल्बम जोनाकी राती की सराहना की और फिर मुझे यह गाना ऑफर किया। मेरे जैसी आवाज को आम बॉलीवुड हीरो के सामने रखना मुश्किल था। आज भी जब भी मैं कोई कॉन्सर्ट करता हूँ तो प्रशंसक जियेन क्यूंगाने की मांग करते हैं। लाइव गाने के लिए यह मेरा सबसे पसंदीदा गाना है। मैं प्रीतम दा और रोहन सिप्पी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने मेरी आवाज पर भरोसा किया।

Fusion 2024: बॉलीवुड सॉन्ग्स पर जमकर थिरके डांसर्स
जयपुर। बॉलीवुड सॉन्ग्स पर थिरकते नन्हे-मुन्ने डांसर्स की प्रस्तुति से सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था बस्कर्स डांस संस्था के आरआईसी सभागार में हुए 29वें वार्षिक समारोह फ्यूजन 2024 का।

कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संस्था के चार से 22 वर्ष के करीब 400 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न थीम्स पर आधारित किए गए नृत्य एवं रंग-बिरंगे परिधानों एवं प्रॉप्स से सुसज्जित कलाकार रहे। प्रतिभागियों के एक ग्रुप ने बहुचर्चित हिप हॉप डांस मूवमेंट्स पर बेहतरीन प्रस्तुति पेश कर लोगों की वाहवाही बटोरी। एक ग्रुप ने भक्त की कहानी को स्टेज पर डांस के माध्यम से सजीव रूप में पेश कर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इस प्रस्तुति में प्रतिभागियों ने डांस के साथ-साथ चेहरे के हाव-भाव का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला। वहीं बहुचर्चित डॉयलॉग्स को स्टाइलिश मनोरंजन अंदाज में नृत्य के साथ प्रस्तुति किया गया। भगवान शिव पर आस्था पर आधारित एक आकर्षण थीम भी आकर्षण का केन्द्र रही। इस थीम में लय-ताल का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला।