Ramp Walk - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

500 प्रतिभागियों ने ‘मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026’ ऑडिशन में दिखाया दम
जयपुर। राजस्थान के उभरते फैशन और ग्लैमर मंच पर मंगलवार को उस समय खास रौनक देखने को मिली, जब मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026 – सीजन 1 के ग्रैंड ऑडिशन का आयोजन गोपालपुरा बाईपास स्थित होटल ग्रैंड सफारी में किया गया। इस भव्य ऑडिशन में प्रदेशभर से आई करीब 500 से प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजक चिराग और राकेश कुमार ने बताया कि पेजेंट का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी अलग पहचान बना सकें और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें।

ऑडिशन में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, कम्युनिकेशन स्किल्स और पर्सनालिटी के माध्यम से जजों को प्रभावित किया। ज्यूरी पैनल में सीनियर मॉडल एवं अभिनेत्री तारा खान, रोशनी घोष, पवन गोयल और जेडी माहेश्वरी जैसे विशेषज्ञ शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अब सभी की निगाहें 11 अप्रैल 2026 को टोंक रोड के एक रिसॉर्ट में होने वाले ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां चयनित प्रतिभागी खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

रैंप पर मस्ती, स्टाइल और कॉन्फिडेंस का तड़का, हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–4 के ग्रूमिंग सेशन संपन्न
जयपुर। हेरिटेज किड्स फैशन शो (HKFS) सीजन–4 के ग्रूमिंग सेशन सोमवार को निर्माण नगर स्थित डी एंड डी सैलून में जोश, उत्साह और रंगीन माहौल के बीच संपन्न हुए। इन सेशन्स में नन्हे प्रतिभागियों को फैशन, डांस, रैंप वॉक और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति देने की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी गई। ग्रूमिंग सेशन का उद्देश्य बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें फिनाले के लिए पूरी तरह तैयार करना रहा।

मेकअप और ब्यूटी टिप्स से निखरा आत्मविश्वास

मेकअप व ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी ने बच्चों के साथ-साथ उनके पैरेंट्स को भी ब्यूटी और ग्रूमिंग से जुड़े अहम टिप्स दिए। उन्होंने बच्चों को उनकी उम्र और पर्सनैलिटी के अनुसार सादगी के साथ स्टाइलिश दिखने के गुर सिखाए। स्किन केयर, हेयर स्टाइल और स्टेज लुक पर खास फोकस किया गया, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और निखर कर सामने आया। एलीट मिस राजस्थान खुशी चौहान व जीवन शर्मा ने रैंप वॉक और डांस में दिखी नन्हों की चमक

एलीट मिस राजस्थान 2025 की टॉप–15 फाइनलिस्ट खुशी चौहान ने बच्चों को रैंप वॉक, पोज़िंग और स्टेज प्रेजेंस की ट्रेनिंग दी। रैंप पर चलते नन्हे कदम, मासूम मुस्कान और स्टाइलिश पोज़ ने पूरे हॉल को फैशन के रंग में रंग दिया। बच्चों ने रैंप वॉक को किसी खेल की तरह एंजॉय किया, वहीं डांस मूव्स के जरिए एक्सप्रेशन और बॉडी मूवमेंट की भी प्रैक्टिस कराई गई।

कार्यक्रम आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि कैमरे से दोस्ती और स्टेज प्रेजेंस की सीख l ने बच्चों को कैमरा फेस, बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने के टिप्स दिए। बच्चों ने खेल-खेल में कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराना, आंखों से एक्सप्रेशन देना और सही एंगल में पोज़ देना सीखा।

इस फैशन शो में 2 से 16 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। शो का उद्देश्य बच्चों को एक सशक्त मंच देना है। अनन्य सोच एनजीओ के तत्वावधान में आयोजित HKFS सीजन–4 का भव्य फिनाले 4 जनवरी को जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगा, जहां नन्हे सितारे अपने टैलेंट और कॉन्फिडेंस से सबका दिल जीतेंगे।

रैंप पर मस्ती, स्टाइल और कॉन्फिडेंस का तड़का, हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–4 के ग्रूमिंग सेशन शुरू
जयपुर। हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–4 के ग्रूमिंग सेशन की शुरुआत रविवार को विधानसभा रोड स्थित डांसबेलिया में रंग-बिरंगे माहौल और बच्चों की खिलखिलाहट के साथ हुई। रैंप पर चलते नन्हे कदम, मासूम मुस्कान और स्टाइलिश पोज़ ने पूरे हॉल को फैशन के रंग में रंग दिया। ग्रूमिंग सेशन में बच्चों ने न सिर्फ फैशन के गुर सीखे, बल्कि मस्ती के साथ अपने आत्मविश्वास को भी नई उड़ान दी।

नटखट बच्चों ने रैंप को बनाया खेल का मैदान

ग्रूमिंग सेशन के दौरान बच्चे रैंप वॉक को किसी खेल की तरह एंजॉय करते नजर आए। कभी खिलखिलाती हंसी, तो कभी कैमरे को देखकर शरारती एक्सप्रेशन—हर बच्चा अपने अंदाज में चमकता दिखा। एक्सपर्ट्स सेलेब्रिटी एंकर करण परिहार, एलीट मिस राजस्थान शैली यादव व जीवन शर्मा ने बच्चों को आसान और मजेदार तरीकों से रैंप वॉक, पोज़िंग और बॉडी लैंग्वेज की ट्रेनिंग दी, जिससे बच्चे बिना झिझक मंच पर उतर सकें।

2 से 16 साल तक के बच्चों को फैशन का मंच

कार्यक्रम संयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि इस फैशन शो में 2 से 16 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। शो का मकसद बच्चों की छुपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। ग्रूमिंग सेशन में बच्चों को मॉडलिंग, स्टाइलिंग, फैशन सेंस और कैमरा फेस से जुड़ी बारीक जानकारियां दी गईं, ताकि वे प्रोफेशनल अंदाज में रैंप पर अपनी पहचान बना सकें।

कैमरे से दोस्ती और स्टाइल की सीख

करण परिहार, एलीट मिस राजस्थान 2025 की टॉप 15 फाइनलिस्ट शैली यादव व जीवन ने बच्चों को कैमरे से दोस्ती करना सिखाया। कैसे कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराना है, कैसे आंखों से एक्सप्रेशन देना है और कैसे आत्मविश्वास के साथ पोज़ देना है—इन सभी बातों को बच्चों ने खेल-खेल में सीखा। फोटोशूट सेशन के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था, जहां हर बच्चा खुद को स्टार समझकर पोज़ देता नजर आया।

माँ-बच्चे की जोड़ी बनेगी फिनाले की जान

अर्चना बैराठी ने बताया कि शो के फाइनलिस्ट बच्चों के लिए सोमवार को भी निर्माण नगर स्थित डी एंड डी सैलून में भी आयोजित होंगे। जिसमें मेकअप व ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी ब्यूटी टिप्स बच्चों को देंगे।   ग्रूमिंग में चाइल्ड मॉडल-एक्टर अर्विक बैराठी सहित अन्य चाइल्ड मॉडल्स ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। अनन्य सोच एनजीओ के तत्वावधान में आयोजित यह किड्स फैशन शो 4 जनवरी को जवाहर कला केंद्र में होगा। फिनाले चार राउंड में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार रैंप पर बच्चों के साथ उनकी माँ भी कदम मिलाती नजर आएंगी, जिससे शो में भावनाओं और फैशन का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।

त्योहार के मौके पर पहने जाने वाली साड़ियों से रैंप वॉक : अनुग्रह, धैर्य, ग्लैमर के उत्सव में भारतीय परिधान का प्रदर्शन
जयपुर। सुंदरता को समर्पित वस्त्र सज्जा की एक यादगार शाम में लेडी डॉक्टरर्स ने सतरंगी रोशनी में रैंप वॉक किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. पूजा रुंगटा ने बताया कि अनुग्रह, धैर्य और ग्लैमर के उत्सव में प्रदेश की लेडी डॉक्टरर्स ने ब्लू थीम पर साड़ियों को पहनकर सतरंगी रोशनी में रैंप वॉक कर छठा बिखेरी। उन्होंने बताया कि पाश्चात्य परिधानों के बीच भारतीय महिलाओं की पहचान साड़ी में ही विश्व विख्यात है। भारतीय पहनावा साड़ी को बनाए रखने के लिए डॉक्टर एंड सारीज के नाम से सोशल मीडिया पर एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ग्रुप है, जो भारत और अन्य देशों में रहते हुए भी भारतीय परिधान साड़ी को प्रमोट करते हैं, जिसके 42 हजार से अधिक सदस्य हैं।

साड़ियों का पहनावा बढ़ाने के लिए रैंप पर बिखेरें सतरंगी रंग : रुंगटा ने बताया कि भारतवर्ष के सभी त्योहारों और उत्सवों पर देश के हर कोने पर पहनी जाने वाली वेशभूषा का प्रदर्शन रैंप पर किया गया।

अलग-अलग कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार कैसे साड़ी पहनी जा सकती है? इसकी जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर हस्त निर्मित साड़ियां चंदेरी, पटोला, बालूचरी, बोमकाई, पेठनी, घाटचोला जैसी हस्त निर्मित साड़ियां मंगवा कर अलग-अलग तरीके से उनको पहनकर डॉक्टर ने रैंप पर उतार कर साड़ी बनाने वाले कारीगरों कि कला को भी प्रमोट किया गया। इस मौके पर डॉ.माधुरी अग्रवाल, डॉ. प्रिया गोयल, डॉ.रश्मि बिस्सा, डॉ.रितु शर्मा, डॉ. उर्मिला शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

यूफोरिया 2024: फ्रेशर्स पार्टी में गर्ल्स ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, रैंप वॉक पर बिखेरे जलवे
जयपुर। अलंकार पीजी महिला महाविद्यालय सिरसी रोड मैं फ्रेशर्स पार्टी यूफोरिया 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें गर्ल्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पीसी त्रिवेदी, निदेशक आनंद स्वरूप और प्राचार्य कुसुम चौधरी ने किया।

इसके बाद छात्राओं ने राजस्थानी पंजाबी फिल्मी और रीमिक्स गानों पर रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक रहा जिसमें छात्राओं ने अपना टैलेंट का परिचय दिया।

कार्यक्रम में स्नातकोत्तर मिस फ्रेशर आर्ची सोनी और स्नातक कोर्स में मिस फ्रेशर तान्या यादव रही,  जिन्हें ताज नगर निगम जयपुर ग्रेटर की कमिश्नर आईएएस रुक्मणी और प्राचार्य कुसुम चौधरी ने पहनाया।

शहर के प्रसिद्ध लोगों ने किया रैंप वॉक, सिंगर की लाइव प्रस्तुति ने जीता दिल
जयपुर। जयपुर का मंच उस समय धन्य हो उठा जब वृंदावन से आई 20 माताओं को सम्मान मिला और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। दूसरी और महिला शक्ति के रूप में बॉलीवुड एक्ट्रेस महक चहल और बिग बॉस फेम सबा खान ने प्रोग्राम में चार चांद लगा दिए। फिर बारी आई शहर की डिग्निटी की, जिन्होंने रैंप वॉक करते हुए न केवल परिधानों की, बल्कि सेवा कार्यों की खूबसूरती को भी प्रस्तुत किया।

ये अनूठा नजारा जयपुर के होटल नोवोटेल का था, जहां बोधि ट्री की ओर से मातृ अवॉर्ड शो-2024 और रैंप शो आयोजित किया गया। बोधि ट्री जयपुर की संचालिका शुभा गुप्ता ने बताया कि सिंगर शिवम सदान की लाइव प्रस्तुति खास रही।