financial loss - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,353 अंक टूटकर 77,556 पर बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा
मुंबई। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 1,352.74 अंक (1.71 प्रतिशत) टूटकर 77,566.16 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 422.40 अंक यानी 1.73 प्रतिशत लुढ़ककर 24,028.05 अंक पर बंद हुआ। दोनों सूचकांक 10 महीने के निचले स्तर पर हैं।

शुरुआती कारोबार में गिरावट ज्यादा रही और सेंसेक्स 2,494 अंक गिर गया था। हालांकि बाद में इसकी गिरावट में कुछ कमी आयी। पश्चिम एशिया में गत 28 फरवरी से जारी संकट के कारण वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है, कच्चे तेल की कीमत 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी है और रुपये पर भारी दबाव है।

घरेलू शेयर बाजारों में 26 फरवरी के बाद छह कारोबारी दिवस में यह पांचवीं बड़ी गिरावट है। इन छह दिनों में सेंसेक्स 4,682.45 अंक (5.69 प्रतिशत) और निफ्टी-50 सूचकांक 1,468.5 अंक (5.76 प्रतिशत) उतर चुका है। मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.81 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.22 प्रतिशत गिर गया।

आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। ऑटो, बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, धातु और रसायन सेक्टरों पर ज्यादा दबाव रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर पांच प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर चार प्रतिशत से ज्यादा टूटे। भारतीय स्टेट बैंक, इंडिगो, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक में तीन से चार प्रतिशत तक की गिरावट रही।

एलएंडटी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर दो से तीन प्रतिशत नीचे उतरे। टाइटन, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टीसीएस, ट्रेंट, एनटीपीसी और इटरनल के शेयर एक प्रतिशत से अधिक गिरे। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर एक फीसदी से अधिक की बढ़त में बंद हुआ। सनफार्मा और इंफोसिस में भी तेजी रही।

लाखेरी रेलवे स्टेशन पर ऑटो स्टैंड नहीं होने से आमजन परेशान
लाखेरी। लाखेरी रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो स्टैंड की अनुपलब्धता एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। स्टेशन पर निर्धारित स्थान के अभाव में ऑटो चालक अपने वाहन इधर-उधर खड़ा करने से यात्रियों, के साथ व्यापारी और स्वयं चालक तीनों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि यहां से प्रतिदिन सैंकड़ों यात्री गाड़ियों में सफर करते है। जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को ऑटो की अनुपलब्धता के कारण कई बार उनकी गाड़ी छूट जाने जैसी स्थिति हो जाती है। वहीं ऑटो चालक ब्रिज के पास या दुकानों के सामने अपना वाहन खड़ा कर देते है। रेलवे पुलिस उनका चालान कर कोर्ट भेजा जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता है।

व्यापारी बोले आमजन को हो रही है परेशानी
रेलवे स्टेशन के समीप व्यापारी तनवीर खान, अब्दुल गनी, शंभू दुबे, मुकेश कुमार और तेजू गुर्जर ने बताया कि ऑटो स्टैंड नहीं होने की वजह से यह दुकानों के सामने खड़ा कर देते है। जिससे आवागमन बाधित होता है, व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने स्टेशन प्रशासन से मांग की कि यात्रियों व व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द एक स्थायी ऑटो स्टैंड का निर्माण कराया जाए।

नियम तोड़ने पर कार्रवाई
रेलवे स्टेशन पुलिस के अनुसार, रेलवे ब्रिज के पास ऑटो खड़ा करना नियमों का उल्लंघन है। इसलिए वहां खड़े वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाती है। पुलिस अधिकारियों ने सुझाव दिया कि ऑटो चालक इस समस्या को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से मिलें और एक निर्धारित स्थान की स्वीकृति प्राप्त करें।

जरूरत है सुनियोजित ऑटो स्टैंड की व्यवस्था
लाखेरी रेलवे स्टेशन पर एक सुव्यवस्थित ऑटो स्टैंड न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु बनाएगा। स्थानीय प्रशासन, रेलवे विभाग और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।

स्थानीय नेता सक्रिय
शहर के जनप्रतिनिधि भी इस गंभीर समस्या को लेकर सजग हुए हैं। भाजपा नेता रामबाबू शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर ऑटो स्टैंड की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे इस विषय में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से शीघ्र मुलाकात कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

मजदूरों से भोजन थाली दूर, खाने के लिए तरसे
चौमहला। राज्य सरकार द्वारा चौमहला बस स्टेंड पर संचालित अन्नपूर्णा रसोई गत 14 जून से बंद होने से गरीब निर्धन मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौमहला बस स्टेंड पर संचालित अन्नपूर्णा रसोई गत 14 जून से बंद है, उस पर ताला लटक रहा है, प्रतिदिन सुबह शाम लोग भोजन के लिए यहां आते है लेकिन निराश वापस लोट रहे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह शाम करीब 100 लोग भोजन कर रहे थे, उसके बावजूद अन्नपूर्णा रसोई को बंद कर दिया, जिससे गरीब निर्धन बेघर लोगों को भोजन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस रसोई का संचालन नई किरण राजीविका महिला सर्वागीण विकास सहकारी समिति द्वारा किया जा रहा था। रसोई के कूपन कम कटने के कारण उन्हें वित्तीय हानि होने के कारण बंद कर दिया गया तथा अध्यक्ष सचिव द्वारा अन्नपूर्णा रसोई घर पर सूचना चस्पा की गई, जिसमें लिखा कि 14 जून से अन्नपूर्णा रसोई अगले आदेश तक बंद रहेगी।

मैं गरीब व्यक्ति हूं कमाई का कोई साधन नहीं है, जैसे तैसे अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कर रहा था ,अब परेशानी हो रही है।
- कचरू मल बुजुर्ग

मैं दिव्यांग हूं बस स्टैंड पर बसों की आवाज लगता हूं, अन्नपुर्णा रसोई पर 8 रु में भोजन कर लेता था,अब परेशानी हो रही है।
- कालूलाल

मैं अकेला बस स्टेंड पर हम्माली करता हूं अन्नपूर्णा रसोई में भोजन करता था,रसोई बंद करने से परेशानी हो रही है।
- नाथूलाल हम्माल

मेरे पापा मजदूरी करते है,रसोई बंद होने से खाने की परेशानी हो रही है।
- विकास कुमार

रसोई संचालक द्वारा कूपन कम कटने से वित्तीय हानि होने से बंद की गई है, जिसकी सूचना उच्च स्तर पर दे दी गई है, जल्द ही अन्य  स्वयं सहायता समूहों से वार्ता कर प्रारंभ करने के प्रयास किए जाएंगे, यहां प्रतिदिन 60 से 70 कूपन कट रहे थे।
- भानु मौली मौर्य, विकास अधिकारी डग