Mythology - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धार्मिक मान्यता: भारत में आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; पुराणों में ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण
भदोही। हिंदू धर्म और पौराणिक मान्यताओं में चंद्र ग्रहण को केवल एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण माना गया है। सनातन परंपरा में राहु और केतु द्वारा सूर्य या चंद्रमा को ग्रसने की घटना को अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।

पौराणिक ग्रंथों, विशेषकर मत्स्य पुराण में वर्णित कथा के अनुसार समुद्र मंथन से निकले अमृत के वितरण के समय भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर देवताओं को अमृत पिलाया। इस दौरान असुर स्वरभानु देवताओं के बीच बैठकर अमृतपान करने लगा। सूर्य और चंद्रमा ने उसकी पहचान कर ली और विष्णु को सूचित किया। इसके बाद विष्णु ने सुदर्शन चक्र से उसका मस्तक अलग कर दिया। अमृतपान कर लेने के कारण वह अमर हो गया। ज्योतिषाचार्य पंडित मिथिलेश उपाध्याय के अनुसार उसका सिर ‘राहु’ और धड़ ‘केतु’ कहलाया।

मान्यता है कि सूर्य और चंद्रमा द्वारा भेद खोले जाने से क्रोधित राहु समय-समय पर सूर्य व चंद्रमा को ग्रसता है, जिसे सूर्य या चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है। इस अवधि में सूर्य और चंद्र, जिन्हें आत्मा और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है, पीड़ित अवस्था में होते हैं।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार ग्रहण प्रारंभ होने से लगभग 12 घंटे पूर्व ‘सूतक’ लग जाता है। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और शुभ कार्य स्थगित कर दिए जाते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों की दृष्टि से ग्रहण काल को विशेष एवं निर्णायक समय माना गया है। मंगलवार को सूतक लगने के कारण चंद्र ग्रहण से लगभग 12 घंटे पूर्व छह बजकर 20 मिनट पर ही मंदिरों के द्वार बंद कर दिए गए।

कल्कि 2898 में पौराणिक कथाओं के साथ भविष्य का अनूठा मिश्रण : अमिताभ
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी के जरिये भविष्यवाद के साथ पौराणिक कथाओं का अनूठा मिश्रण किया गया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेगा।

'कल्कि 2898' एडी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कल्कि 2898 एडी का प्रशंसक बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। रिलीज़ ट्रेलर के बाद, इस उत्साह को द कल्कि क्रॉनिकल्स द्वारा और भी बढ़ा दिया गया, जो कि स्टार कलाकारों के साथ एक साक्षात्कार श्रृंखला है जो फिल्म के निर्माण के बारे में जानकारी देती है। साक्षात्कार में अमिताभ, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण निर्माता स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त मौजूद थी।

कल्कि 2898 एडी पौराणिक विषयों पर आधारित है, जिसमें अश्वत्थामा और भैरव जैसे पात्र हैं, जो प्राचीन भारतीय महाकाव्यों में निहित हैं। भविष्य की कथा के साथ पौराणिक पात्रों का यह मिश्रण कहानी में एक अनोखी गहराई और समृद्धि जोड़ता है। 'द कल्कि क्रॉनिकल्स' के पहले एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने फिल्म पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, हम पौराणिक कथाओं को भविष्य की किसी चीज़ के साथ मिलाने में सक्षम हैं, कल्कि 2898 एडी बहुत अनोखा और सफल प्रयोग रहा। उन्होंने दर्शकों को आश्वासन दिया, फिल्म के अंत तक, आप वास्तव में उस पर विश्वास करेंगे जो आपने देखा था। फिल्म गुणवत्ता से परिपूर्ण है और इसके निर्माण में काफी सावधानी बरती गयी है।

अमिताभ ने कहा कि जब निर्देशक नाग अश्विन फिल्म के बारे में बात करने के लिए उनके पास आए थे तो एक फोटो साथ में लाए थे। तस्वीर यह दिखाने के लिए थी कि उनका और प्रभास का किरदार कैसे दिखेगा। उस तस्वीर में अमिताभ बच्चन का किरदार प्रभास के किरदार को धक्का दे रहा था। इस किस्से को सुनाने के बाद बिग बी ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और प्रभास के फैंस कृपया मुझे माफ कर दें।

वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'कल्कि 2898 एडी' हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।