Police Officers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रैफिक सुधार के लिए व्यापार महासंघ ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया मंथन, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से की चर्चा
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त कमिश्नर योगेश दाधीच और डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। एमआई रोड पर नया प्रयोग: महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने प्रस्ताव रखा कि एमआई रोड पर रविवार को ‘टू-वे’ किया जाए और व्यापारियों व ग्राहकों के लिए दो घंटे की पार्किंग की सुविधा दी जाए।

अतिरिक्त कमिश्नर योगेश दाधीच ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक बताते हुए इसे जल्द ही ट्रायल के तौर पर शुरू करने का आश्वासन दिया। अजमेरी गेट पर वर्तमान वन-वे व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि यदि ट्रायल के दौरान यातायात सुगम पाया गया, तो इस मार्ग को पुन: खोलने पर विचार किया जाएगा।  बाजारों में बढ़ते अस्थायी अतिक्रमण पर भी चर्चा हुई।

Rajasthan Police Foundation Day: ब्लड डोनेशन कैम्प में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान
जयपुर। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजस्थान पुलिस अकादमी परिसर स्थित डिस्पेंसरी में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान पुलिस के डीजीपी रैंक के अधिकारियों से लेकर जवानों तक 163 रक्तदाताओं ने इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभाई।

रक्तदान शिविर के शुभारम्भ अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि जीवन बचाने की दिशा में इसकी महत्ता सर्वोपरि है। उन्होंने शिविर में रक्तदान करने वाले अधिकारियों और जवानों की मौके पर हौसला अफजाई करते हुए इस नेक कार्य में आगे आने के लिए उनकी सराहना की।

रक्तदान शिविर में पुलिस महानिदेशक, इंटेलीजेंस संजय अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक, एससीआरबी एवं साइबर क्राइम  हेमंत प्रियदर्शी, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी पी. रामजी सहित पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं नवनियुक्त प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों सहित पुलिस बल के जवानों ने रक्तदान किया।

17 पुलिस अधिकारी व कार्मिक डीजीपी डिस्क-प्रशस्ति रोल और 148 सेवा चिह्नों से सम्मानित
जयपुर। महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में राज्य विशेष शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पदक वितरण समारोह राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर 17 पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को डीजीपी डिस्क.-प्रशस्ति रोल एवं 148 को सर्वोत्तम, अति उत्तम एवं उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान डीजीपी इंटेलिजेंस अग्रवाल एवं आईजी सुरक्षा राजेश मीणा ने पदक विजेताओं को बधाई दी और भविष्य में इसी प्रकार और अधिक बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम से पहले अग्रवाल के राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित ऑडिटोरियम में पहुंचने पर उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।

मंच पर इंटेलिजेंस ट्रेनिग अकादमी (ईटा) के निदेशक दीपक भार्गव ने पौधे भेंट कर उपस्थित अधिकारियों का ग्रीन वेलकम कर स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने किया। ईटा के डायरेक्टर भार्गव ने बताया कि अलंकरण समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, आलोक सिंघलए, महेंद्र भगत, सुमित गुप्ता व शालिनी सक्सेना सहित 17 अधिकारियों को डीजीपी डिस्क से, वहीं बेहतरीन और बेदाग सेवा के लिए 25 कार्मिकों को सर्वोत्तम, 59 को अति उत्तम और 64 कार्मिकों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप महानिरीक्षक पुलिस विकास शर्मा ने धन्यावद दिया। कार्यक्रम में एसपी सुरक्षा राजकुमार गुप्ता सहित राज्य विशेष शाखा में पदस्थापित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अमेरिका में 3 पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या
वाशिंगटन। अमेरिका के केंटकी प्रांत में घरेलू हिंसा के आरोपी ने 3 पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने 49 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। फ्लॉइड काउंटी के शेरिफ हंट ने बताया कि जब पुलिसकर्मी उस व्यक्ति के घर पहुंचे, तो उसने अधिकारियों पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि 166 की आबादी वाले पूर्वी केंटकी के पहाड़ी हिस्से के एक छोटे से एलन शहर में हुए इस हादसे में चार अन्य लोग भी घायल हुए है।
आरोपी के घर में गए, तो उन पर रायफल से गोलियों की बौछार की गयी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध लांस स्टोर्ज ने करीब तीन घंटे तक गोलीबारी की। इसके बाद आम्तसमर्ण कर दिया।

दिव्यांग को कुचल-कुचलकर मारा
रूपनगढ़। ग्राम पनेर में मनरेगा कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान सामने आई घपलेबाजी का मामला हत्या तक पहुंच गया। एक दिव्यांग युवक के साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए उसे बोलेरो कैम्पर से दो बार कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अजमेर उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं दो अन्य जने घायल हो गए।

रूपनगढ़ थाने में मनरेगा जेटीए पर्वत सिंह ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि बुधवार को मनरेगा कार्य का निरीक्षण करने वे जब पनेर गए तो मस्टररोल में इन्द्राज पूरे श्रमिक ही गायब मिले। जवाब मांगने पर सरपंच संजु देवी, सरपंच पति धर्मीचन्द बांगड़ा व सरपंच के ससुर मांगीलाल जाट ने उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जैसे-तैसे वह वहां से रूपनगढ़ आ गए। बुधवार रात्रि 8 बजे पर्वतसिंह अपने साथियों कुलदीप सिंह राठौड़, प्रताप भींचर, भानुप्रतापसिंह व धर्मेन्द्र सिंह देवनारायण होटल से संजुनगर रूपनगढ़ में घर जा रहे थे। तब सलेमाबाद रोड पर सीएम कॉलोनी के पास उनकी गाड़ी के आगे उक्त आरोपियों ने अन्य गाड़ी लगाकर उन्हें रुकवा लिया और उनकी गाड़ी पर डंडे व सरियों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पर्वतसिंह व उनके साथी कुलदीप सिंह, प्रताप भींचर आदि को गाड़ी से बाहर निकालकर लाठियों व सरियों से धुनाई शुरू कर दी। दबंगई के बीच बेखौफ हुए आरोपियों ने कुलदीप सिंह को इतना पीटा गया कि वह मौके पर ही बेहोश हो गया। गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जैसे-तैसे जान बचाने के लिए भागे पर्वत सिंह पर धर्मीचन्द ने दो फायर भी किए। उनके साथ अन्य साथी भी वहां से भाग छूटे लेकिन कुलदीप सिंह दिव्यांग होने के चलते भाग नहीं सके और आरोपियों ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी।

मृतक के शरीर पर मिले 22 फ्रेक्चर
पनेर में मनरेगा कार्यस्थल पर जारी फर्जीवाड़े का खुलासा होने की खुन्नस पाले आरोपियों ने उक्त जानलेवा हमला किया। परिजन ने बताया कि कुलदीप पर आरोपियों ने अंधाधुंध वार करते हुए गंभीर घाव कर दिए। उनके शरीर पर कुल 22 फ्रेक्चर पाए गए।

इधर, बाजार बन्द
कुलदीपसिंह राठौड़ का पूरे मनरेगा प्रकरण से कोई लेना देना नहीं था और वे गढ़ का दरवाजा क्षेत्र में रेड़ीमेड़ वस्त्रों का व्यवसाय चलाते हैं। पनेर में हुए घटनाक्रम के चलते वे केवल साथी पर्वतसिंह को सुरक्षित होटल से घर तक छोड़ने के मकसद से वहां पहुंचे थे लेकिन वे काल का शिकार बन गए। गुरुवार सायं कुलदीपसिंह की मौत की खबर आते ही नगर के बाजार बन्द हो गए।

PM मोदी ने ट्रेनी IPS ऑफिसर्स से किया संवाद, कहा- एक भारत, श्रेष्ठ भारत के ध्वजवाहक है पुलिस अधिकारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पुलिस अधिकारी एक भारत श्रेष्ठ भारत के ध्वजवाहक हैं, इसलिए उनके हर कार्य में राष्ट्र प्रथम की भावना परिलक्षित होनी चाहिए। मोदी ने हैदराबाद पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको हमेशा ये याद रखना है कि आप एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भी ध्वजवाहक है। इसलिए आपके हर एक्शन, आपकी हर गतिविधि में राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना रिफ्लेक्ट होनी चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वह ऐसे समय पर पुलिस सेवा से जुड़ रहे हैं, जब देश में हर क्षेत्र और हर स्तर पर बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि आपके करियर के आने वाले 25 साल, भारत के विकास के भी सबसे अहम 25 साल होने वाले हैं, इसलिए आपकी तैयारी, आपकी मनोदशा इसी बड़े लक्ष्य के अनुकूल होनी चाहिए।

स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं की भागीदारी का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 1930 से 1947 के बीच देश में जो ज्वार उठा, जिस तरह देश के युवा आगे बढ़कर आए, एक लक्ष्य के लिए एकजुट होकर पूरी युवा पीढ़ी जुट गई, आज वही मनोभाव आपके भीतर अपेक्षित है। उस समय देश के लोग स्वराज्य के लिए लड़े थे। आज आपको सुराज्य के लिए आगे बढ़ना है। इस साल की 15 अगस्त की तारीख, अपने साथ आजादी की 75वीं वर्षगांठ लेकर आ रही है। मोदी ने कहा कि बीते 75 सालों में देश ने एक बेहतर पुलिस सेवा के निर्माण का प्रयास किया है। पुलिस ट्रेनिंग से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में भी हाल के वर्षों में बहुत सुधार हुआ है।

अधिकारियों को राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि  आपकी सेवाएं देश के अलग-अलग जिलों में होगी, शहरों में होगी। इसलिए आपको एक मंत्र याद रखना है। फील्ड में रहते हुए आप जो भी फैसले लें, उसमें देशहित होना चाहिए, राष्ट्रीय परिपेक्ष्य होना चाहिए। मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पुलिसकर्मियों ने देशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। इस प्रयास में कई पुलिस कर्मियों को अपने प्राणों ही आहूति तक देनी पड़ी है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और देश की तरफ से उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। पड़ोसी देशों के साथ मिलकर चलने की भारत की नीति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भूटान हो, नेपाल हो, मालदीव हो, मॉरीशस हो, हम सभी सिर्फ पड़ोसी ही नहीं हैं, बल्कि हमारी सोच और सामाजिक तानेबाने में भी बहुत समानता है। हम सभी सुख-दुख के साथी हैं। जब भी कोई आपदा आती है, विपत्ति आती है, तो सबसे पहले हम ही एक दूसरे की मदद करते हैं।