AGTF Action - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद
जोधपुर। जोधपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में मकान की छत पर चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी है। एजीटीएफ ने मौके से 3.055 किलोग्राम एमडी ड्रग्स और 55 किलो 725 ग्राम घातक रसायन बरामद किए हैं। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ रुपए आंकी गई है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एजीटीएफ ने मंडली बालोतरा, हाल निवासी शंकर नगर, बनाड़ निवासी गणपतराम बेनीवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 12 लाख का कर्ज चुकाने के लिए सांचौर के तस्कर आसुराम उर्फ लक्की और भानु के साथ सौदा किया था। इसके लिए उसने अपने ही घर बेनीवाल सदन को जहर बनाने की लैब में तब्दील कर लिया था। जानकारी के अनुसार मौके से बरामद खतरनाक रसायनों से 60 किलो एमडी ड्रग्स तैयार करने की योजना थी।

बल्ब की रोशनी में बन रहा था जहर
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि राजस्थान एजीटीएफ को लगातर सूचना मिल रही थी कि जोधपुर शहर में माफिया द्वारा भारी मात्रा में ड्रग्स पेडलरों को एमडी ड्रग्स सप्लाई की जा रही है। इसी क्रम में एजीटीएफ ने गोपनीय सूचना पर एसपी ज्ञानचंद यादव और एएसपी नरोत्तम लाल वर्मा के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की। इसके बाद एजीटीएफ, एटीएस, डीएसटी और बनाड़ थाना पुलिस ने सुनसान इलाके में बने मकान की रात के अंधेरे में घेराबंदी की। जब टीम मकान की छत पर पहुंची तो वहां का नजारा देख हैरान रह गई। बिजली के बल्ब की रोशनी में गद्दे पर एमडी ड्रग्स सुखाई जा रही थी। वहां रसायनों के ड्रम व इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे बिखरे पड़े थे। मौके से 3.055 किलोग्राम निर्मित एमडी ड्रग्स, डाइक्लोरोमीथेन, मैक्स फाइन केम, डी-आयोनाइज्ड वाटर और ज्योति हाईड्रोटेक जैसे घातक केमिकल और इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा, 9 बाल्टियां, स्टील के बर्तन और ड्रग्स सुखाने के उपकरण जब्त किए हैं। मामले की तफ्तीश अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमृत लाल जीनगर को सौंपी गई है। पुलिस अब मुख्य सरगना आसुराम उर्फ लक्की और भानु की तलाश में दबिश दे रही है।

एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : अमेरिका में लॉरेंस गैंग का मुख्य गुर्गा अमित गिरफ्तार, वापस देश लाने में जुटी एजीटीएफ
जयपुर। लॉरेंस विश्नोई, रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के लिए विदेशों में बैठकर फाइनेंस तथा ड्रग का नेटवर्क चलाने वाले बदमाश अमित शर्मा को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की सूचना पर 7 अक्टूबर को अमेरिका के केलीफोर्निया स्थित सेकरामेंटो शहर में गिरफ्तार कर लिया। यह विदेश में चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले गैंग से जुडे़ अमरजीत विश्नोई और उसकी महिला मित्र सुधाकंवर को इटली में और दुबई से आदित्य जैन को भारत लाया गया। एजीटीएफ की टीम लगातार एक साल से इस बदमाश का पीछा कर रही थी। इससे पूछताछ में लॉरेंस गैंग के बारे में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। एजीटीएफ के एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि एजीटीएफ और सीबीआई (इंटरपोल ब्रांच) और एफबीआई के संयुक्त प्रयास से अमित शर्मा उर्फ  जैक पण्डित को अमेरिकी एजेंसियों ने डिटेन कर लिया है। भारत में कई संगीन मामलों में वांछित यह अपराधी वर्तमान में रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के लिए विदेशों में फाइनेंस, हवाला, ड्रग्स और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसे आपराधिक कायोंर् में लिप्त था।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क संभाल रहा था जैक पण्डित
एडीजी एमएन ने बताया कि जैक पण्डित निवासी मटीली राठान श्रीगंगानगर भारत से फरार होकर दुबई, स्पेन होते हुए अमेरिका पहुंचा। वह अमेरिका में बैठकर लॉरेंस विश्नोई समेत अन्य गैंगस्टरों का संचालन कर रहा था। वह एक्स्टॉर्शन मनी को विदेशों में रिसीव करता था और उसे हवाला व अन्य माध्यमों से भारत भेजता था।

ऐसे हुई गिरफ्तारी
एजीटीएफ को लम्बे समय से अमित की विदेश में गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। श्रीगंगानगर की पुलिस अधीक्षक अमृता दुहान की ओर से लगातार इस अपराधी की जानकारी जुटाई जा रही थी। इसके अमेरिका में होने की पुष्टि के बाद सीबीआई इंटरपोल ब्रांच के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस और अन्य दस्तावेज अमेरिकी एजेंसियों को भेजे गए। इस पर अमेरिकी एजेंसियों ने उसे डिटेन कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एएसपी नरोत्तम वर्मा और सिद्धांत शर्मा की अहम भूमिका रही।

कई नामों से छुपाता था पहचान
विदेश में रहते हुए अमित शर्मा ने अपनी पहचान छुपाने के लिए जैक, सुल्तान, डॉक्टर, पण्डित जी और अर्पित जैसे उपनामों का प्रयोग किया। गैंग के सदस्य भी इस बात का विशेष ध्यान रखते थे कि उसका असली नाम कभी सामने न आए।

भारत लाकर की जाएगी पूछताछ
अमित पण्डित के खिलाफ पूर्व से रेड कॉर्नर नोटिस जारी है। अब भारत सरकार, अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। जैक पण्डित को भारत लाकर उससे संगठित अपराध, अवैध फाइनेंस, हथियार तस्करी, फर्जी दस्तावेज और ड्रग्स तस्करी जैसे मामलों में गहन पूछताछ की जाएगी।

एजीटीएफ की कार्रवाई : चेन्नई से चोरी हुई 365 किलो चांदी पिलानी में बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
झुंझुनूं। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स झुंझुनूं एवं पिलानी पुलिस ने गुरुवार देर शाम संयुक्त कार्रवाई कर चेन्नई से चोरी हुई करीब 365 किलो 715 ग्राम चांदी बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 6.4 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि एजीटीएफ  टीम को इनपुट मिला था कि चेन्नई से भारी मात्रा में चोरी की गई चांदी झुंझुनूं जिले में लाई गई है। पुलिस की टीम कई दिन से आरोपियों पर निगरानी रख रही थी। पुलिस ने पिलानी कस्बे के राजगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी में धर्मपाल जांगिड़ के मकान पर छपा मारा।  मकान की तलाशी में 365 किलो 715 ग्राम चांदी के बर्तन, चांदी की ईंटें और सजावटी सामान जब्त किया गया। वहीं पुलिस ने मौके से विकास पुत्र स्वरूप जांगिड़ निवासी केहरपुरा खुर्द, थाना बगड़, निखिल पुत्र विजय जांगीड़ निवासी केहरपुरा खुर्द थाना बगड़ तथा राजबीर पुत्र रतनलाल निवासी बड़ी थिरपाली थाना हमीरवास जिला चूरु को गिरफ्तार किया गया।

चेन्नई से चोरी करना कबूला
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विकास जांगिड़ चेन्नई में चांदी की फैक्ट्री चलाता है और चोरी की चांदी वहीं से लाने की बात कबूल की गई है। फिलहाल पुलिस ने बरामद चांदी को मालखाने में सुरक्षित रखा है। एसपी के अनुसार चेन्नई पुलिस से औपचारिक चोरी की सूृचना मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

नशे के खिलाफ अभियान : पुलिस ने फिल्मी अंदाज में रोका ट्रक, करोड़ों का गांजा जब्त
जयपुर। राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सबसे बड़े अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और झुंझुनू डीएसटी ने मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 5 करोड़ रुपए मूल्य का 1014 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।

इस अभियान की अगुवाई ADG दिनेश एम. एन. कर रहे हैं, जिनकी रणनीति और सटीक योजना ने नशे के कारोबारियों की तोड़ दिया है। जांच और निगरानी का काम पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह की टीम ने संभाला। कार्रवाई के दौरान एक कंटेनर ट्रक को झुंझुनू के उदयपुरवाटी इलाके में फिल्मी अंदाज़ में रोका गया।

ट्रक में गांजा को बड़ी चालाकी से ड्राइवर सीट के पीछे बनाए गए गुप्त चैंबर में छिपाया गया था। लेकिन AGTF की सतर्क निगाहों से यह चालाकी बच नहीं सकी और चैंबर से 1014 किलोग्राम गांजे से भरे कट्टे बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से सुभाष गुर्जर और प्रमोद गुर्जर नामक दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह खेप शेखावाटी के कुख्यात ड्रग लॉर्ड्स राजू पचलंगी और गोकुल को भेजी जानी थी।

इस ऑपरेशन में एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में AGTF और स्थानीय पुलिस की एकजुट टीम ने भाग लिया। एएसआई शंकर दयाल शर्मा, कांस्टेबल संदीप गांधी, हेड कांस्टेबल कमल सिंह और शशिकांत ने तकनीकी और जमीनी स्तर पर बड़ी भूमिका निभाई। टीम में सुरेश कुमार, नरेश कुमार, रतिराम, सुरेश कुमार सहित कई अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

एजीटीएफ और प्रतापगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अपराधी को हथियार देने वाला गन हाउस संचालक एटा से गिरफ्तार
जयपुर। एजीटीएफ और प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी सलमान को कारतूस और हथियार उपलब्ध कराने वाले गन हाउस संचालक रमाशंकर को उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार किया है। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि यह ऑपरेशन 28 जून 2025 को शुरू हुआ, जब छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने राकेश राठौड़ निवासी मालपुरा बाजार गंगधार झालावाड़ को एक ऑटोमेटिक देशी पिस्टल, दो खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया। राकेश से मिली सूचना के आधार पर एजीटीएफ और छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने सलमान निवासी नागदा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 14 देशी और विदेशी हथियार तथा 1860 जिंदा कारतूस बरामद किए।

सलमान ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह ये हथियार रमाशंकर से लाता है। इस पर टीम ने राकेश व सलमान को कारतूस व हथियार सप्लाई करने वाले गन हाउस संचालक रमाशंकर (59) को एटा से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि रमाशंकर काफी समय से अपनी लाइसेंसी दुकान की आड़ में मोटा मुनाफा कमाकर अपराधियों को कारतूस और हथियार उपलब्ध करा रहा था।

AGTF की कार्रवाई: तीन साल से फरार दो इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पुलिस मुख्यालय की टीम ने गुरुवार को कामां थाने के बहुचर्चित देवी राम मुल्लाका हत्याकांड में तीन साल से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपए के दो और इनामी अभियुक्तों को दस्तयाब किया है। जिन्हें थाना कामां पुलिस ने अपने मामले में गिरफ्तार कर लिया।

एडीजी एजीटीएफ और अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि विभिन्न मामलों में वांछित एवं सक्रिय बदमाशों के बारे में सूचना इकट्ठी करने के लिए पुलिस मुख्यालय से प्रदेश के विभिन्न शहरों में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम रवाना की गई है। पुख्ता सूचना पर टीम भरतपुर की ओर रवाना की गई। टीम को सूचना मिली कि देवी राम हत्याकांड के दो आरोपी नगर कस्बे से हरियाणा की ओर फरारी काटने जा रहे हैं।

इस सूचना पर डीग एसपी राजेश मीणा के साथ समन्वय में एजीटीएफ ने कामां एसएचओ मनीष शर्मा के सहयोग से इनामी अपराधी बलराज गुर्जर और और रामप्रसाद गुर्जर निवासी मुल्लाका का पीछा कर कैथवाड़ा के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। दोनों आरोपियों को कामां पुलिस ने अपने मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

AGTF Action: बहुचर्चित देवीराम मुल्लाका हत्याकांड प्रकरण, 25-25 हजार रुपए के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने कामां थाने के बहुचर्चित देवीराम मुल्लाका हत्याकांड में तीन साल से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपए के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पूर्व में आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और अभी 13 लोग फरार हैं।

एडीजी एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि एजीटीएफ को सूचना मिली कि देवीराम हत्याकांड का एक आरोपी हरियाणा के पलवल और दूसरा थाना खोह जिला डीग के पसोपा इलाके में फरारी काट रहा है। इस पर एजीटीएफ  टीम ने कामां एसएचओ मनीष शर्मा का सहयोग लेकर मंगलवार को इनामी अपराधी राम अवतार गुर्जर निवासी मुल्लाका को पलवल के आगरा चौक एवं दूसरे इनामी बबली गुर्जर निवासी मुल्लाका को खोह क्षेत्र के पसोपा गांव से घेराबंदी कर दबोच लिया। दोनों को कामां पुलिस ने अपने मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

यह था मामला
गांव मुल्लाका निवासी रामवीर गुर्जर ने थाना कामां पर उनके ही गांव के चंद्रभान उर्फ  चनुआ समेत अन्य ने 20-25 व्यक्तियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी कि 11 जून, 2021 की सुबह उसके पिता देवीराम गुर्जर बाइक लेकर निकले थे। पुरानी रंजिश के चलते सरकारी अस्पताल एवं डाक बंगले के बीच लोहे के सरियों और लाठियों से उसके पिता पर हमला कर दिया। वे उन्हें मरा समझ कर हवाई फायर करते हुए गांव आ गए। यहां आकर गोपाल, कल्लू, शिवराम, घनश्याम और तीन बच्चों सचिन, क्षमा और उमेश पर भी बंदूक तथा देशी कट्टे से फायर कर घायल कर दिया। गंभीर घायल उसके पिता देवीराम ने जयपुर लाते समय महुआ से पहले दम तोड़ दिया और बाकी घायलों का भरतपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।