weather udpate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिमी विक्षोभ का असर : राजस्थान में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, 5 जून तक यलो अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश होने से भीषण गर्मी तथा लू से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है और आगामी दिनों में भी राहत जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र ने 2 जून को 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मौसम का यह दौर 5 जून तक जारी रहेगा। सोमवार को कोटा, उदयपुर, अजमेर, जैसलमेर और बाड़मेर सहित कई जिलों में तेज बारिश और आंधी दर्ज की गई। वहीं, राज्य का सर्वाधिक तापमान फलोदी में 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि, खराब मौसम के बीच कई दुखद घटनाएं भी सामने आईं। जैसलमेर के सम सैंड ड्यून्स स्थित जुमा हेरिटेज रिसोर्ट में आंधी के दौरान ड्रेसिंग रूम की दीवार गिरने से 25 वर्षीय लोक कलाकार स्वरूप खान की मौत हो गई, जबकि तीन कलाकार घायल हो गए। बाड़मेर जिले में तूफान के कारण कच्चे मकान ढहने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई। मौसम विभाग ने बताया कि 3 और 4 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में तेज आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात, 4 लोगों ने गवाई जान
जयपुर। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर तथा पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है। भीलवाड़ा जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश शाहपुरा, भीलवाड़ा में 105.एमएम व पश्चिमी राजस्थान के बागोड़ा, जालोर में 55 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

वहीं, शुक्रवार को अजमेर में तेज बारिश हुई। इससे जेएलएन अस्पताल के वार्डों में पानी भर गया। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुष्कर रोड पर बाड़ी नदी ओवरफ्लो हो गई। सवाईमाधोपुर और अजमेर में दो लोग पानी में बह गए। उनकी तलाश जारी है। धौलपुर के कौलारी में सखवारा के पास रील बनाते समय दो युवकों की पार्वती नदी में डूबने से हुई मौत का वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ युवक पानी में कूद रहे युवक से रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की बात कहता हुआ नजर आ रहा है। जिसके थोड़ी ही देर बाद दोनों युवक एक के बाद एक करके गहरे पानी में डूब गए।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार परिसंचरण तंत्र आज उत्तर-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है तथा सतह से 5-8 किलोमीटर तक विस्तृत है। कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। उक्त के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। 6-7 सितंबर को उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम व कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम दर्जे की बारिश व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 8-9 सितंबर को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में कई जिलों में हुई मानसून की बारिश, आज भी कई जिलों में बरसेंगे मेघ
जयपुर। प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। हालाकि राजधानी जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मानसून आने में अभी दो से तीन दिनों का समय लग सकता है। मौसम केन्द्र जयपुर ने बुधवार को राजस्थान के सभी जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सीकर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जालोर, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, धौलपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। सवाई माधोपुर शहर में 25MM, खंडार में 45MM, दौसा के महुवा में 26, सीकर के रींगस में 53MM, अलवर के थानागाजी में 25MM बारिश हुई।

इधर, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में भी मंगलवार देर शाम को कई जगह तेज बारिश हुई। जोधपुर, पाली के भी कुछ स्थानों पर बारिश के बाद लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली।

कहां, कब होगी बारिश
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज राजस्थान के सभी 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 27 जून को बीकानेर और गंगानगर जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। 27 जून को बारां, झालावाड़ के एरिया में पानी गिरने की संभावना है। 28 जून को बारां, झालावाड़, कोटा और बूंदी में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। जोधपुर, बाड़मेर, जालोर और जैसलमेर जिलों को छोड़कर शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 29 जून को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली और अलवर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।