Online Payment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रेलवे के क्यूआर कोड ने बढ़ाया तत्काल टिकट लेने वाले यात्रियों का सिरदर्द
कोटा ।  यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे ने हाल ही में आॅनलाइन पेमेंट के लिए क्यूआर कोड शुरू किया है, ताकि यात्रियों को आॅनलाइन पेमेंट करने में कोई दिक्कत न हो लेकिन तत्काल टिकट लेने वालों के लिए सिर दर्द बन रहा है। कारण की कैश से टिकट खरीदने वालों की संख्या ज्यादा है। क्यूआर कोड से भुगतान करने वालों की कम। ऐेसे में यात्रियों के लिए क्यूआर कोड काउंटर सिरदर्द बन गया है। क्यूआर कोड काउंटर से  तत्काल की टिकट खरीदने वाले यात्रियों को वेटिंग का टिकट मिल रहा है, नगद वालों को कर्न्फम टिकट मिल रहा है। यात्रियों ने बताया कि  नगद रकम देकर यात्रियों को तुरंत ही तत्काल टिकट मिलती है।  वहीं, तत्काल का क्यूआर कोड के जरिए लिया गया टिकट रद्द कराने पर रकम वापस मिलने में 10 से 15 दिनों का वक्त लगता है।  क्यूआर कोड से बनाई टिकट पर यात्रा की तारीख नहीं बदली जा सकती है।  जबकि, नगद रकम देकर बनाई गई टिकट में ऐसा संभव है। इसके अलावा क्यूआर कोड स्क्रीन कर भुगतान करने के दौरान नेट संबंधी परेशानी आने तक दूसरे व्यक्ति को टिकट नहीं मिलता है। इतने में तत्काल की सीटे बुक हो जाती है और लाइन में खड़े दूसरे लोगों को वेटिंग टिकट मिलती है। ऐसे में लोगों ने क्यूआर कोड के लिए अलग काउंटर की मांग की है। नगद वाले काउंटर के साथ क्यूआर कोड वाला काउंटर देने से लोगों को परेशानी हो रही है।

80 फीसदी कैश वाले यात्री
रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है।  आरक्षण काउंटर पर दिनभर में 80 फीसदी यात्री कैश से टिकट लेते हैं, दोनों का एक ही काउंटर होने लोगों परेशानी होती है। कैश काउंटर पर लंबी लाइनें लगी रहती है। कैश व क्यूआर कोड काउंटर अलग अलग करने यात्रियों परेशानी कम होगी।

क्यूआर कोड व कैश काउंटर एक होने से यह आ रही परेशानी
- क्यूआर कोड से वेटिंग टिकट मिल रही।
- टिकट निरस्त कराने पर सात दिन में खाते में भुगतान आता है।
- क्यूआर कोड से बनाई टिकट की तारीख नहीं बदली जा सकती है।
- नेटवर्क धीमा होने और भुगतान कर्न्फम होने तक टिकट होल्ड पर रहती है तब तक सीटे फूल हो जाती है।
- तत्काल टिकट में सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
-  भीड़ से छुटकारा और ट्रांसपेरेंसी में हुआ इजाफा

आॅनलाइन पेमेंट के चक्कर में तत्काल में मिलती वेटिंग टिकट
आॅनलाइन भुगतान में सबसे ज्यादा परेशानी तत्काल टिकट निकालने वाले यात्रियों को आती है। यहां कुछ ही देर का खेल होता सीटे जल्दी बुक हो जाती है। आॅनलाइन और कैश काउंटर एक ही होने से विंडो पर खड़े यात्री द्वारा क्यूआर कोड आॅनलाइन पेमेंट करने के दौरान कई बार नेट की समस्या आ जाती कई बार लेनदेन फैल हो जाता है और फिर से प्रोसेस शुरू करता है। इतनी देर में पीछे वाले व्यक्ति को टिकट वेटिंग चला जाताहै। दूसरा आॅनलाइन वाले को भी कर्न्फम टिकट  की जगह वेटिंग टिकट मिलती है। रेलवे को आॅनलाइन भुगतान वालों के लिए अलग से विंडो रखनी चाहिए ताकि नगद भुगतान वालों को समस्या नहीं हो।
-विशाल भट्ट यात्री, निवासी नयापुरा

क्यूआर कोड के जरिए डिजिटल भुगतान की सुविधा से यात्रियों को टिकट काउंटर पर लगने वाली भीड़ से राहत मिल रही। इसके अलावा, कैश की कमी की समस्या और कैश मिलाने में लगने वाला समय भी बच जाता है। तत्काल टिकट लेने वालों को अपने साथ कैश का विकल्प भी रखना चाहिए जिससे ट्राजेक्शन फैल होने या कोई अन्य एरर आने पर नगद देकर तत्काल टिकट ली जा सकती है। इस नई व्यवस्था से टिकट खरीदने की प्रक्रिया में तेजी आई और ट्रांसपेरेंसी को भी बढ़ावा मिलेगा।
-रोहित मालवीय, सीनियर डीसीएम कोटा

उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान
जयपुर। भारतीय रेलवे की ओर से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में डिजिटल इंडिया की तरफ सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय रेलवे पर रेलवे टिकट, पार्सल, रिटायरिंग रूम, गुड्स एवं अन्य सभी भुगतान के लिए ऑनलाइन डिजिटल भुगतान शुरू कर दिया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर्स को लंबी भीड़ से निजात दिलाने और डिजिटल इंडिया की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए अब रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटरों पर भी ऑनलाइन डिजिटल भुगतान शुरू कर दिया गया है। पूर्व में यह सुविधा ऑनलाइन टिकट बुक करने पर ही मिलती थी,  लेकिन अब यह सुविधा टिकट खिड़की पर भी मिलने से टिकट काउंटर पर टिकट लेने जा रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी। यूपीआई के जरिए डिजिटल पेमेंट से लोगों को खुले पैसे की परेशानी से निजात मिलेगी। इसके साथ ही टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारी का कैश मिलाने में लगने वाले समय भी बचेगा। साथ ही कैश को बैंक में जमा कराने के काम से भी निजात मिलेगी। डिजिटल पेमेंट के जरिए कम समय में लोगों को टिकट मिलेगा,जो कि पूरी तरह से पारदर्शिता को भी बढ़ावा देगा।

महाप्रबंधक अमिताभ के कुशल दिशा निर्देशन में बुकिंग खिड़कियों पर डिजिटल भुगतान के लिए डायनामिक क्यूआर कोड कमिशनिंग करने में उत्तर पश्चिम रेलवे समस्त भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान पर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर अभी तक 99 लोकेशनों पर डिजिटल भुगतान के लिए डायनामिक क्यूआर कोड कमिशनिंग कर 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है । रेलवे की इस नई व्यवस्था से लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद टिकट काउंटर पर भी क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। इसमें पेटीएम, गूगल पे और फोन पे जैसे प्रमुख यूपीआई मोड से भुगतान किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के 30 रेलवे स्टेशनों पर 61 एटीवीएम द्वारा डिजिटल माध्यम से अनारक्षित टिकिट की सुविधा भी है। इसके साथ ही हाल ही में रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूटीएस ऑन मोबाइल एप में भी बड़ा बदलाव किया है,जिसमें जनरल टिकट बुक करवाने की दूरी सीमा को समाप्त कर दिया गया है। इस सुविधा के प्रारम्भ होने के फलस्वरूप अब यात्री जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक करवा सकते हैं। इससे पूर्व यूटीएस ऑन मोबाइल एप के माध्यम से जनरल टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी सीमा 20 किलोमीटर थी अर्थात् कोई भी यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर टिकट बुक नहीं करवा सकता था। अब दूरी सीमा को समाप्त करने से जनरल टिकट कहीं से भी ऑनलाइन बुक हो सकता है। यहाँ उल्लेखित है कि जियो फेसिंग की न्यूनतम दूरी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है जिसके तहत यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के अन्दर से ऑनलाइन जनरल टिकट बुक नहीं करवा सकता है।

गोविंद देव जी को पोशाक धारण करवाने के लिए भक्त करते है पूरे वर्ष प्रतीक्षा
जयपुर। जयपुर के आराध्य गोविंद देव जी मंदिर में ऑनलाइन पोशाक की बुकिंग होती है। यह एकमात्र मंदिर है जहां बिना कोई रसीद काटे भक्त ऑनलाइन पोशाक कराकर ठाकुर जी को धारण कर सकते हैं । पोशाक पेमेंट भी ऑनलाइन ही कटता है। मंदिर से मिली जानकारी के मुताबिक ठाकुर जी को मंगला और राजभोग की झांकी में पोशाक धारण करवाई जाती है । पोशाक धारण कराने के तीन दिन बाद भक्तों को लौटा दी जाती है । यहां अभी करीब सालभर की वेटिंग चल रही है।

विभिन्न राज्यों से आई सामग्री से बनी पोशाकें धारण करते है गोविंद देवजी
ठाकुर जी को मौसमों के हिसाब से हल्की एवं भारी पोशाक धारण कराई जाती है। इन पोशाकों को बनाने में काम आने वाला कपड़ा सुई धागा गोटा वर्क ईत्यादि समान विभिन्न राज्यों से मंगवाया जाता है।