Medical Student - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर में दिनदहाड़े MBBS छात्रा का मोबाइल स्नैच! बाइकर्स ने छोटे धड़े की नसिया के पास किया वारदात, CCTV में कैद बदमाश
अजमेर। अजमेर में एक बाइक पर सवार दो बदमाश दिन दहाड़े सुभाष उद्यान के निकट मेडिकल कॉलेज की छात्रा से मोबाइल लूट कर ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा जयपुर निवासी वन्दना मोहनपुरिया है, जो जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर में एबीबीएस की छात्रा है।

वंदना ने बताया कि वह छात्राओं के साथ पैदल कालाबाग से होते हुए चूड़ी बाजार जा रही थीं। उस दौरान वह वीडियो कॉल पर बात करते हुए चल रही थीं। जब वह छोटे धड़े की नसियां से थोड़ा पहले थी तो अचानक एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए। जिसमें पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया।

उसने शोर भी मचाया। लेकिन कोई मदद के लिए आता उससे पहले बदमाश दूर चले गए। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी । घटना स्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में वारदात का फुटेज भी दिखा है। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

पेपर बिगड़ने से डिप्रेशन में आई मेडिकल स्टूडेंट ने लगाई फांसी, परिवार के साथ रह कर थर्ड ईयर एमबीबीएस की कर रही थी पढ़ाई
कोटा। शहर में विद्यार्थियों की आत्महत्याएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। इसी कड़ी में नयापुरा थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा परिवार के साथ कोटा में रहकर एमबीबीएस थर्ड ईयर की कोटा मेडिकल कॉलेज से पढाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा पेपर खराब होने से डिप्रेशन में आ गई थी।  पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 3.51 बजे सूचना मिली थी कि दौसा जिले के खानवास हॉल सरकारी क्वार्टर आकाशवाणी कोटा में रहने वाली प्राची मीणा (21) पुत्री कमल प्रसाद मीणा ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। घटना के समय बड़ी बहन कविता दूसरे कमरे में थी, कमरा खुला था। इस दौरान उसकी बहन कमरे से बाहर आई, सामने कमरे में बहन फंदे से झूलती नजर आई।

बहन के शोर मचाने पर पड़ोसियों मौके पर आए, जिन्होंने  उसे फंदे से उतारा। बहन छात्रा को  एमबीएस अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने मामले में मृग दर्ज किया है।

आपसी रंजिश में फायरिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से अवैध देसी कट्टा, दो खाली कारतूस और एक होण्डा सिटी कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित रवि उर्फ राजा (24) मूलत: सपोटरा करौली, धर्मवीर चौधरी (20) मूलत: रानौता कठूमर अलवर हाल किराएदार मकान सेक्टर-आठ प्रताप नगर और दिलखुश (22) कुडगांव करौली का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पूर्व कावेन्द्र सागर ने बताया कि 21 जून 2024 को परिवादी राजन शर्मा निवासी मण्डावरा कुडगांव करौली हाल व्यास अपार्टमेन्ट सेक्टर-11 प्रताप नगर ने रिपोर्ट दी कि 20 जून 2024 को साढ़े दस बजे राजा काले रंग की कार से आया उसके साथ 4-5 लड़के थे, उन्होंने मेरे ऊपर फायरिंग कर दी।

ऐसे हुआ खुलासा
डीसीपी सागर ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर टीम ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। टीमों ने जयपुर, गंगापुर सिटी, टोंक निवाई, सवाईमाधोपुर, सपोटरा, हिण्डौन सिटी करौली में दबिश दी। आरोपी दिलखुश मीणा को मुखबिर की सूचना पर हिण्डौनसिटी से गिरफ्तार किया, इसके पास होण्डा सिटी कार बरामद की। आरोपी रवि और धर्मवीर चौधरी को पकड़ने के लिए गंगापुर सिटी में टीम ने दबिश दी तो आरोपी 7-8 फीट बाउण्ड्री को फांदकर भागने लगे। धर्मवीर शरीर से भारी होने के कारण दीवार फांद नहीं सका और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रवि दीवार फान्द कर कूद गया, जिससे उसके दोनों पैरों में फ्रेक्चर आ गया। कार्रवाई में कांस्टेबल राजेश और गणेश की अहम भूमिका रही।

आपसी रंजिश में फायरिंग
परिवादी आरयूएचएस प्रताप नगर में मेडिकल का स्टूडेण्ट है। आरोपी प्रताप नगर सेक्टर -8 में नर्सिंग ओटी का कोर्स कर रहे हैं, जिनमें मोबाइल पर ही कई दिनों से आपस में गाली-गलौच व धमकियां दे रहे थे। रवि सपोटरा के विष्णु योगी के सम्पर्क में आया। विष्णु आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता है, जो करौली के बदमाशों के सम्पर्क में रहता है जिनसे अवैध हथियार देसाी कट्टा प्राप्त कर फायरिंग की गई। पुलिस विष्णु और अन्य की तलाश कर रही है।