Telecom Regulatory Authority of India - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनियों को 30 दिन या उससे कम अवधि के हर वॉइस-एसएमएस-डाटा पैकेज के लिए अब बिना डाटा वाले वॉइस-एसएमएस पैकेज भी देने होंगे।  भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण (ट्राई) ने बताया कि 30 दिन या उससे कम अवधि की वैधता वाले वॉइस-एसएमएस-डाटा पैकेजे के समकक्ष उसी अवधि का एक वॉइस-एसएमएस पैकेज भी होना चाहिए। इस पैकेज की कीमत समुचित रूप से कम होनी चाहिए।

ऐसा पैकेज भी जिसका तय तारीख पर हो रिचार्ज

इसके अलावा, वॉइस-एसएमएस का कम से कम एक ऐसा पैकेज रखना भी जरूरी बना दिया गया है जिसका रिचार्ज हर महीने एक ही तारीख पर हो और यदि किसी महीने में वह तारीख नहीं है तो उस महीने की अंतिम तारीख को कराने की जरूरत हो। ट्राई के नए निर्देशों के अनुसार, वॉइस-एसएमएस का एक पैकेज ऐसा भी रखना अनिवार्य कर दिया गया है जिसकी अवधि 30 दिन या एक महीने से अधिक की अवधि वाले वॉइस-एसएमएस-डाटा पैकेज के समान हो।

कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे

नियामक का कहना है कि इससे ग्राहकों को, विशेषकर कम आय वाले ग्राहकों को, ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे। वे अपनी जरूरत और आर्थिक सामर्थ्य के हिसाब से रिचार्ज करा सकेंगे। कुल मिलाकर यह उन ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद होगा जो बिना डाटा के पैकेज चाहते हैं।

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण : राजस्थान के जयपुर-चुरू हाईवे और सीकर में नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन, सालासर और रींगस भी शामिल
जयपुर। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (भादूविप्रा) ने अक्टूबर 2025 के दौरान राजस्थान में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (IDT) के निष्कर्ष जारी किए हैं। यह आकलन जयपुर-चुरू राष्ट्रीय राजमार्ग और सीकर शहर तथा उसके आस-पास के इलाकों, जिसमें सालासर और रींगस भी शामिल हैं, में नेटवर्क की गुणवत्ता को जांचने के लिए किया गया।

IDT का उद्देश्य और कवरेज
इस ड्राइव परीक्षण का मुख्य उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (TSP) द्वारा प्रदान की जा रही वॉयस और डेटा दोनों प्रकार की मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की गुणवत्ता का वास्तविक परिस्थितियों में आकलन और सत्यापन करना है। भादूविप्रा क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से राजस्थान एलएसए में 13.10.2025 से 16.10.2025 के बीच विस्तृत ड्राइव टेस्ट किए, जिसमें निम्नलिखित शामिल थे:

राजमार्ग कवरेज: 204.3 किलोमीटर
सिटी ड्राइव कवरेज: 263.5 किलोमीटर
अन्य कवरेज: 8 हॉटस्पॉट और 2.5 किलोमीटर वॉक टेस्ट

टेस्ट के दौरान, भादूविप्रा ने कॉल सेटअप सक्सेस रेट, डेटा डाउनलोड एवं अपलोड स्पीड, और स्पीच क्वालिटी जैसे प्रमुख परफॉरमेंस इंडिकेटर (KPI) का वास्तविक डेटा एकत्रित किया।

प्रमुख निष्कर्ष: जयपुर-चुरू राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52)
यह टेस्ट 13 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय राजमार्ग (एन. एच.-52) पर गोविंदगढ़, पलसाना, बाजोर, राशिदपुरा, फतेहपुर, खोटिया, खसोली आदि से गुजरते हुए आयोजित किया गया था।

प्रमुख निष्कर्ष: सीकर शहर और आस-पास के इलाके
सीकर में आयोजित ड्राइव टेस्ट 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 के बीच हुआ, जिसमें रींगस, धींगपुर, खुर, नेचवा, खाटू, सुभाष चौक, तिलक नगर, राधाकिशन पुरा, जयपुर-झुंझुनू बाईपास, सबलपुरा, सालासर-सीकर रोड, जूलियासर, जाजोद और गारोदा आदि के आसपास के क्षेत्रों सहित सीकर शहर के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया।

30 जून तक करवा लें केवाईसी, नहीं तो बंद हो सकते हैं मोबाइल
जयपुर। टेलीकॉम रेगुलेटरी आथोरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने मोबाइल धारकों को डिजिटल केवाईसी करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए फिलहाल 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। केवाईसी नहीं करवाने की स्थिति में 1 जुलाई से ऐसे मोबाइल धारकों की सिम बंद हो जाएगी। प्रीपेड एवं पोस्टपेड दोनों तरह के सिम का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को केवाईसी करवाना आवश्यक है। इसके तहत मोबाइल नंबर को आधार से लिंक किया जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा व फर्जी तरीके से सिमों का दुरुपयोग रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह केवाईसी उन उपभोक्ताओं को करवानी है जिन्होंने पूर्व में पेपर एप्लीकेशन फार्म भरकर मोबाइल कनेक्शन लिया था परंतु अभी तक डिजिटल केवाईसी नहीं करवाई है ।

प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार जिला जयपुर राजेश अग्रवाल ने बताया कि बीएसएनएल उपभोक्ता कंपनी के निकटतम उपभोक्ता सेवा केंद्र अथवा फ्रेंचाइजी/रिटेलर की दुकान पर अपने आधार कार्ड को साथ ले जाकर डिजिटल केवाईसी करवा सकते हैं ।

अग्रवाल ने आगे बताया कि ट्राई के दिशा-निर्देश बीएसएनएल समेत सभी मोबाइल ऑपरेटर के लिए है। केवाईसी से तात्पर्य मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करवाना है। इसे निर्धारित तिथि 30 जून तक करवाने के निर्देश है।