Civic - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मन की बात में जनभागीदारी को बताया राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों संग सुना कार्यक्रम
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा एवं भारतीय वन सेवा परीक्षा-2025 में चयनित राजस्थान के अभ्यर्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 135वां संस्करण सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, कार पूलिंग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ, असम में हरगिला पक्षी संरक्षण, नागालैंड में फुटबॉल और फुटसल लीग, नालंदा विश्वविद्यालय में शास्त्रार्थ परंपरा के पुनर्जीवन, संस्कृत विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस पाठ्यक्रम, मेघालय के जीवित रूट ब्रिजों के संरक्षण और मध्यप्रदेश में महिलाओं द्वारा प्लास्टिक कचरे से ईको-ब्रिक्स बनाने जैसे विषयों का उल्लेख किया।

उन्होंने 'कैच द रेन' अभियान के जरिए जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और आगामी गणेश उत्सव में स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित मिट्टी की मूर्तियां अपनाकर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील भी की। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'मन की बात' से समाज में हो रहे सकारात्मक नवाचारों और प्रेरक प्रयासों की जानकारी देशभर के लोगों तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की शक्ति को भारत की सबसे बड़ी पूंजी बताया है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं कार्मिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सिविल सेवा एवं भारतीय वन सेवा परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

खेल के साथ संस्कार भी: जापानी समर्थकों ने स्टेडियम साफ कर पेश की अनोखी मिसाल, सोशल मीडिया पर सफाई अभियान वायरल
इलास। डलास में खेले गए फीफा विश्व कप के ग्रुप-एफ मुकाबले में जापान और नीदरलैंड के बीच रोमांचक मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के बाद एक बार फिर जापानी समर्थकों ने अपनी अनूठी संस्कृति का परिचय दिया और स्टेडियम की सफाई कर दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर जापानी समर्थकों का ये वीडियो वायरल हो गया। वायरल तस्वीरों और वीडियो में आप जापानी फैंस के द्वारा मैच खत्म होने के बाद स्टैंड्स से कचरा उठाते साफ़ देख सकते हैं।

सिर्फ स्टैंड्स में ही नहीं बल्कि मैदान पर भी जापान ने शानदार जज्बा दिखाया। नीदरलैंड ने वर्जिल वैन डाइक और क्रिसेंसियो समरविले के गोल की बदौलत दो बार बढ़त बनाई, लेकिन जापान ने दोनों बार वापसी की। मैच के 88वें मिनट में दाइची कामादा ने हेडर से गोल कर टीम को हार से बचा लिया। जापानी प्रशंसकों ने सफाई को अपनी संस्कृति और जिम्मेदारी का हिस्सा बताते हुए कहा कि वे खिलाड़ियों, दर्शकों और स्टेडियम सभी का सम्मान करते हैं। जापान की टीम अब अगले मुकाबले में ट्यूनीशिया से भिड़ेगी, जबकि नीदरलैंड का सामना स्वीडन से होगा।

निकायों और पंचायत चुनाव में इस बार ईवीएम के साथ बैलेट पेपर से भी गिरेंगे वोट
जयपुर। राजस्थान के आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित निकायों और पंचायत के चुनाव में ईवीएम मशीनों के साथ ही बैलेट पेपर से भी वोट डाले जाने का विकल्प राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला कलेक्टरों को दिया है।

आयोग के अध्यक्ष मधुकर गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कलेक्टरों को दोनों विकल्प दिए गए हैं । वे चाहे जिस विकल्प को चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयोग चुनाव में खर्चा कम करना चाहता है और क्योंकि निकायों और पंचायत में वोटर की संख्या काफी कम होती है। ऐसे में बैलेट पेपर से चुनाव भी आसानी से हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि देश में 50% राज्य ऐसे हैं जहां निकायो, पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से हो रहे है। प्रदेश में कुल 110000 निकाय पंचायतों पर प्रतिनिधि इन चुनाव के माध्यम से बनेंगे। जिसमें जिला प्रमुख सभापति और महापौर भी शामिल है ।

वही प्रदेश की 47 जिलों की छह जिला परिषद सदस्यों, 22 पंचायत समिति सदस्यों ,40 ग्राम पंचायत में सरपंच पदों एवं 37 ग्राम पंचायत में उपसरपंच, 325 वार्ड पंचों नगरीय निकायों में 11 जिलों के 15 नगरी निकायों के 11 वार्ड पार्षदों, दो अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष ,एक सभापति और एक उपसभापति के उप चुनाव जून जुलाई माह में कराए जाएंगे।