Foreigners - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ताजमहल के बाद आमेर में सबसे अधिक आते हैं विदेशी पावणे
जयपुर। देश और प्रदेश के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर हर साल लाखों की संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक आते हैं। भारत में सबसे अधिक विदेशी पर्यटक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के अधीन आने वाले आगरा के ताजमहल में आते हैं। साल 2023-24 के दौरान 6,81,339 विदेशी पर्यटकों ने मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार किया।
इस संख्या के साथ ताजमहल देश में पहले पायदान पर है। अन्य ऐतिहासिक स्थलों की बात करें तो प्रदेश में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाला आमेर महल विदेशी पर्यटकों की उपस्थिति के मामले में दूसरे स्थान पर आता है। यहां 2023-24 के दौरान 2,75,229 विदेशी पर्यटकों ने महल के विभिन्न हिस्सों को निहारा। दिल्ली स्थित कुतुब मीनार 2,20,017 विदेशी पर्यटकों के साथ तीसरे, आगरा का किला 2,18,144 पर्यटकों के साथ चौथे और 2,12,072 विदेशी पर्यटकों की आवक के साथ जंतर मंतर स्मारक (पुरातत्व विभाग) पांचवें स्थान पर है।

घरेलू पर्यटकों में आमेर का 5वां स्थान
देश के पर्यटन स्थलों पर घरेलू पर्यटकों की आवक की बात करें तो आमेर महल इस मामले में पांचवें स्थान पर है। एएसआई के अधीन आने वाले स्मारकों में 2023-24 में ताजमहल में 60,98,876, कोणार्क सूर्य मंदिर में 31,96,903, कुतुब मीनार में 31,23,643, लाल किला में 27,94,083 और प्रदेश में पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले आमेर महल में 18,40,765 घरेलू पर्यटकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

आमेर महल के अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि यहां पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की सूची में शामिल आमेर महल में हर साल लाखों की संख्या घरेलू और विदेशी आते हैं। साल 2023-24 में 18 लाख 40 हजार से अधिक घरेलू और 2 लाख 75 हजार से अधिक विदेशी पर्यटक आए हैं। इस पर्यटन सीजन में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि की उम्मीद है।

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के प्रेसिडेंट महेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर आने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों की सबसे पहली प्राथमिकता आमेर महल देखने की होती है। यहां खासकर विदेशी पर्यटक हाथी सवारी करने में भी रूचि दिखाते हैं।

पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक ने कहा कि ऐतिहासिक किले, महल और स्मारकों में ताजमहल का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां विदेशी पावणों की संख्या अधिक रहती है। वहीं हमारे लिए गौरव की बात है कि जयपुर का आमेर महल और जंतर-मंतर स्मारक भी विदेशी पर्यटकों की पसंद में शामिल है।

कोकीन के साथ दो विदेशी गिरफ्तार
जयपुर। ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जयपुर पूर्व की स्पेशल टीम ने प्रताप नगर थाना इलाके में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 116 ग्राम अवैध मादक पदार्थ कोकीन, बिक्री राशि 45 हजार रुपए, 11 मोबाइल फोन, एक लेपटॉप और परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल अविनाश और रामनिवास की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपित इमेनुअल चुकूडी बुबे (30) नाइजीरिया और माइकल (29) महल योजना जगतपुरा का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रताप नगर इलाके के श्रीराम विहार इलाके में दबिश देकर दो विदेशियों को गिरफ्तार लिया। आरोपी करीब आठ माह से जयपुर शहर में किराए से रहकर कोकीन की सप्लाई कर रहे हैं। कॉलेज स्टूडेंट व आस-पास होटलों में फोन आने पर सप्लााई करने जाते हैं। आरोपी मिशेल का वीजा का टाइम भी खत्म हो चुका है।

दोनों विदेशियों ने कबूल किया कि कोकीन समेत अन्य मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना दिल्ली में बैठा है। यहां के लोग दिल्ली में बैठे तस्करों से कोकीन के लिए सम्पर्क करते हैं। इसके लिए जयपुर में उन्हें भी टारगेट दिया जाता है। जब इनका ग्राहक से सम्पर्क होता था तो ये उसे शहर के पॉश इलाके सी-स्कीम, सिविल लाइन समेत अन्य जगहों पर बुलाकर मादक पदार्थ की सप्लाई देते थे।