Craftsmanship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

समुद्र से आसमान तक भारत बन रहा आत्मनिर्भर, जानें "मन की बात" में और क्या क्या बोलें मोदी ?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत समुद्र से लेकर आसमान तक रक्षा क्षेत्र में तेजी से अधिक सुरक्षित तथा आत्मनिर्भर बन रहा है और स्वदेशी तकनीक तथा विनिर्माण के दम पर देश नयी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। पीएम मोदी ने रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के 135 वीं कड़ी में कहा कि 2026 का आधा हिस्सा बीतने को है और इन छह महीनों में देश ने सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन पर हर देशवासी को गर्व है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के बेड़े में आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को शामिल किया गया। इन युद्धपोतों का डिजाइन और निर्माण पूरी तरह स्वदेशी है। पीएत मोदी ने कहा कि जून में ही विमानन क्षेत्र में भी बड़ी सफलता मिली है। 'मेक इन इंडिया' के तहत निर्मित सी-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है और ऐसे 40 विमान भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इससे एमएसएमई और एयरोस्पेस क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि इसी महीने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने स्वदेशी लंबी दूरी की भूमि-आक्रमण क्रूज मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योगों की साझेदारी से विकसित की गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि आज भारत समुद्र से लेकर आकाश तक अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आप यह प्रयास करें कि आपके घर, सोसायटी या आसपास की जगहों पर गणपति बप्पा की जो मूर्ति स्थापित हो वह हमारे देश की मिट्टी से बनी हो, वो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो। पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में रविवार को कहा कि मुझे कई लोगों ने पत्र लिखकर एक खास विषय पर बात करने का सुझाव भेजा है। ये विषय 'गणेश उत्सव' से जुड़ा है। वैसे तो 'गणेश उत्सव' में अभी काफी समय बाकी है लेकिन लोगों ने ये आग्रह किया है कि इस विषय पर अभी ही बात होनी चाहिए। दरअसल, गणेश जी की मूर्तियां बनाने का काम बहुत पहले शुरू हो जाता है। मूर्ति बनाने वाले, मूर्तियों के व्यापार से जुड़े लोग अभी से सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए मेरा आप सभी से एक आग्रह है। आप प्रयास करें कि आपके घर, सोसायटी या आसपास की जगहों पर गणपति बप्पा की जो मूर्ति स्थापित हो, वो हमारे देश की मिट्टी से बनी हो, वो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो।

उन्होंने कहा कि जो लोग गणेश जी की मूर्तियां बनाते हैं, उनसे भी मेरा आग्रह है कि वे मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता दें, और जो लोग मूर्तियां खरीदते हैं, वे भी यह जरूर देखें, कि, गणपति बप्पा की मूर्ति किससे बनी है और किस देश में तैयार हुई है। प्लास्टर आफ पेरिस से बनी मूर्तियां बिल्कुल ना खरीदें। प्रधानमंत्री ने कहा कि मिट्टी की मूर्तियां पूजा के बाद सहज रूप से पानी में विलीन हो जाती हैं। इससे हमारी नदियां, तालाबों और पर्यावरण की रक्षा होती है। हमारी आस्था भी बनी रहती है और प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व भी पूरा होता है। जब हम स्थानीय मूर्तिकाराें से मूर्ति खरीदते हैं, हम 'वोकल फोर लोकल' के संकल्प को मजबूत करते हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार 'गणेश उत्सव' में और ऐसे हर उत्सव में हम ऐसी सारी बातों पर जरूर गंभीरता से सोचेंगे और देश-हित में कदम भी उठाएंगें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कुछ दिन पहले इसी माह आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया भारत के योग अभियान से जुड़ी और धरती के विभिन्न हिस्सों में ढाई हजार से ज्यादा स्थानों पर योग से सम्बंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गये। पीएम मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वीं कड़ी में रविवार को कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व के 2,500 से अधिक स्थानों पर विविध योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि भारत में करोड़ों लोगों ने विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री ने योगाभ्यास में भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर आयोजित विश्व योगासन चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिससे देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैम्पियनशिप भी चर्चा का विषय रही, जिसमें भारत ने 114 पदक जीते। इनमें 102 स्वर्ण पदक शामिल हैं और भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा। श्री मोदी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि देश के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले की तुलना में अब कहीं अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपना रहे हैं।

पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात की 135वीं कड़ी में रविवार को कहा, "मैं अक्सर कहता हूँ, जो खेलता है, वो खिलता है। आज देश में ऐसे युवाओं की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है, जो खेल भी रहे हैं और खिल भी रहे हैं। पहले की तुलना में अब कहीं अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपना रहे हैं। मुझे नागालैंड के दो ऐसे प्रयासों के बारे में जानकारी मिली है, जो बहुत दिलचस्प हैं। पहला प्रयास है 'नागालैंड बेबी लीग'. नाम सुनकर आपको जरूर लगता होगा ये बहुत छोटे बच्चों की कोई साधारण लीग होगी लेकिन ऐसा नहीं है। ये पांच से 10-12 साल की आयु के छोटे-छोटे बच्चे, फूल जैसे बच्चों की एक असाधारण लीग है और इन बच्चों के फुटबाल खिलाड़ियों की एक ऐसी लीग है, जो उनकी रफ्तार को और प्रतिभा के लिए उनको प्रेरित भी करती है और उनकी पहचान भी बनाती है। इसकी शुरुआत नागालैंड के अधिक-से-अधिक बच्चों को फुटबाल से जोड़ने के लिए हुई थी। पांच से बारह वर्ष तक के लड़के और लड़कियां इसमें हिस्सा ले सकते हैं। ये लीग अब अपने तीन वर्ष पूरे कर चुकी है। इस लीग का बच्चों के मन पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा है।"

उन्होंने कहा कि नागालैंड में एक और अच्छा प्रयास हो रहा है। इसका नाम है, 'नागालैंड वुमेन फुटसाल लीग', हो सकता है आपके लिए ये 'फुटसाल' एक नया नाम होगा, मैं आपको बताता हूँ फुटसाल को इनडोर फुटबाल भी कहा जाता है। इसमें एक टीम में केवल पांच खिलाड़ी होते हैं। खेल का मैदान भी फुटबाल के मैदान से बहुत छोटा होता है। इस कारण खिलाड़ियों को तेज फैसले लेने होते हैं। उन्हें अपनी तकनीक और स्किल का बेहतर इस्तेमाल करना पड़ता है। नागालैंड की वुमेन फुटसाल लीग हमारी बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर दे रही है। मैं ऐसी पहलों के लिए नागालैंड के लोगों की सराहना करता हूं। ऐसे प्रयास देश के दूसरे हिस्सों को भी प्रेरणा देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अंधविश्वास डर पैदा करता है और जब डर मन पर हावी हो जाता है, तो इंसान सच को देखना ही बंद कर देता है और ऐसे लोगों का बड़ा नुकसान होता है। पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात की 135वीं कड़ी में रविवार को कहा कि अंधविश्वास हजारों साल से मानव समाज में घर कर करके बैठ गया है। अंधविश्वास में डूबे लोग, फिर बिना तर्क के, बिना सत्य जाने, ऐसे फैसले लेने लगते हैं, जिनका बड़ा नुकसान होता है। वहीं समाज में ऐसे लोग भी होते हैं, जो विज्ञान, अनुभव और तर्क के आधार पर उन धारणाओं को चुनौती देते हैं। अंधविश्वास से विश्वास तक की ये यात्रा आसान नहीं होती और आज मैं ऐसी ही एक सफल यात्रा के बारे में आपको जरूर बताना चाहता हूँ।

उन्होंने कहा कि असम में एक पक्षी पाया जाता है। उस पक्षी का नाम है 'हरगिला'। 'हरगिला' एक दुर्लभ पक्षी है। ये प्रकृति को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाता है लेकिन असम के कुछ इलाकों में लंबे समय तक इसे अशुभ माना जाता था। लोग इसे अपने आसपास देखना पसंद नहीं करते थे। कई बार उन पेड़ों को भी काट दिया जाता था जिन पर हरगिला के घोसलें बने होते थे। सोचिए, एक ऐसा पक्षी जो पर्यावरण की सफाई में मदद करता है, वही 'हरगिला' लोगों के डर का शिकार बन गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी दौरान जीव-वैज्ञानिक पूर्णिमा देवी बर्मन ने ये सब देखा। उन्होंने लोगों के मन में बैठी गलत धारणा को बदलने का संकल्प लिया। उन्होंने महिलाओं से बात की, उन्होंने लोगों को विज्ञान के आधार पर समझाया, धीरे-धीरे महिलाएं इस अभियान से जुडने लगीं। फिर एक बड़ा बदलाव शुरू हुआ। जिस पक्षी को कभी अशुभ मानकर भगाया जाता था, वही गांवों की पहचान बनने लगा। हजारों ग्रामीण महिलाएं 'हरगिला' को बचाने के लिए आगे आईं - आज उन्हें 'हरगिला आर्मी' के नाम से जाना जाता है। इन महिलाओं ने समाज के साथ संघर्ष भी किया। समाज को समझाने के लिए दिन-रात काम किया और अंधविश्वास को पीछे छोड़ करके रहे। उन्होंने दिखाया है जब सही जानकारी पहुंचाई जाती है, तो वर्षों पुरानी सोच भी बदल सकती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले की तुलना में अब कहीं अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपना रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात की 135वीं कड़ी में रविवार को कहा, "मैं अक्सर कहता हूँ, जो खेलता है, वो खिलता है। आज देश में ऐसे युवाओं की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है, जो खेल भी रहे हैं और खिल भी रहे हैं। पहले की तुलना में अब कहीं अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपना रहे हैं। मुझे नागालैंड के दो ऐसे प्रयासों के बारे में जानकारी मिली है, जो बहुत दिलचस्प हैं। पहला प्रयास है 'नागालैंड बेबी लीग'. नाम सुनकर आपको जरूर लगता होगा ये बहुत छोटे बच्चों की कोई साधारण लीग होगी लेकिन ऐसा नहीं है। ये पांच से 10-12 साल की आयु के छोटे-छोटे बच्चे, फूल जैसे बच्चों की एक असाधारण लीग है और इन बच्चों के फुटबाल खिलाड़ियों की एक ऐसी लीग है, जो उनकी रफ्तार को और प्रतिभा के लिए उनको प्रेरित भी करती है और उनकी पहचान भी बनाती है। इसकी शुरुआत नागालैंड के अधिक-से-अधिक बच्चों को फुटबाल से जोड़ने के लिए हुई थी। पांच से बारह वर्ष तक के लड़के और लड़कियां इसमें हिस्सा ले सकते हैं। ये लीग अब अपने तीन वर्ष पूरे कर चुकी है। इस लीग का बच्चों के मन पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा है।"

उन्होंने कहा कि नागालैंड में एक और अच्छा प्रयास हो रहा है। इसका नाम है, 'नागालैंड वुमेन फुटसाल लीग', हो सकता है आपके लिए ये 'फुटसाल' एक नया नाम होगा, मैं आपको बताता हूँ फुटसाल को इनडोर फुटबाल भी कहा जाता है। इसमें एक टीम में केवल पांच खिलाड़ी होते हैं। खेल का मैदान भी फुटबाल के मैदान से बहुत छोटा होता है। इस कारण खिलाड़ियों को तेज फैसले लेने होते हैं। उन्हें अपनी तकनीक और स्किल का बेहतर इस्तेमाल करना पड़ता है। नागालैंड की वुमेन फुटसाल लीग हमारी बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर दे रही है। मैं ऐसी पहलों के लिए नागालैंड के लोगों की सराहना करता हूं। ऐसे प्रयास देश के दूसरे हिस्सों को भी प्रेरणा देते हैं।

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर। राजधानी जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट क्षेत्र में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस पूरे धार्मिक सम्मान, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मातमी धुनों के बीच श्रद्धालु हाथों में धार्मिक परचम लिए अनुशासित ढंग से आगे बढ़ते रहे।

जुलूस का मुख्य आकर्षण स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किए गए भव्य और कलात्मक ताज़िये रहे। ताज़ियों पर की गई आकर्षक सजावट और बारीक नक्काशी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इन्हें देखने के लिए मालपुरा गेट और आसपास के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

संवेदनशील क्षेत्र को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन ने एक बार फिर धार्मिक सौहार्द, अनुशासन और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की।

जस शो 2026 को मिला वैश्विक गौरव, हीरा उद्योग के दिग्गज मावजीभाई पटेल होंगे मुख्य अतिथि
जयपुर। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा आयोजित देश के प्रतिष्ठित जेम्स एवं ज्वेलरी व्यापारिक आयोजन JAS शो 2026 को इस वर्ष वैश्विक पहचान मिलने जा रही है। आयोजन समिति ने घोषणा की है कि विश्व के अग्रणी डायमंड उद्योगपति एवं किरण जेम्स के संस्थापक-चेयरमैन मावजीभाई पटेल उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला एवं जस शो कन्वीनर अशोक माहेश्वरी ने बताया कि मावजीभाई पटेल की उपस्थिति से आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग के लिए यह गौरव का विषय है कि विश्व की अग्रणी पॉलिश्ड डायमंड कंपनियों में शामिल Kiran Gems के संस्थापक इस आयोजन से जुड़ रहे हैं।

बताया गया कि किरण जेम्स का वार्षिक डायमंड एक्सपोर्ट 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक है तथा कंपनी ने 50 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़कर उद्योग जगत में विकास और विश्वास का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। वर्ष 1985 में स्थापित कंपनी आज रफ डायमंड प्रोसेसिंग, कटिंग, पॉलिशिंग और अंतरराष्ट्रीय निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव अजय गोधा ने कहा कि मावजीभाई पटेल केवल सफल उद्योगपति ही नहीं, बल्कि भारतीय हीरा उद्योग की प्रेरणादायक हस्तियों में से एक हैं। अपने दूरदर्शी नेतृत्व, मेहनत और नैतिक व्यापारिक मूल्यों के बल पर उन्होंने भारतीय जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।

जयपुर में एल. गोपाल ज्वेलर्स प्रा.लि. के नए शोरूम का हुआ उद्घाटन
जयपुर। शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड एल.गोपाल ज्वेलर्स प्रा.लि. (ए यूनिट आॅफ  जगमोहन सोनी) के नए शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को जयपुर के सी-स्कीम स्थित लक्ष्मी पथ, अशोक मार्ग पर हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य अतिथि, उद्योग जगत से जुडेÞ लोग एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के फाउंडर जगमोहन सोनी ने बताया कि एल.गोपाल ज्वेलर्स हमेशा से ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं विश्वास के साथ श्रेष्ठ आभूषण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

उन्होंने कहा कि जयपुर में नए शोरूम की शुरुआत ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन एवं पारंपरिक कारीगरी का शानदार संगम उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि नए शोरूम में ग्राहकों को गोल्ड, डायमंड, कुंदन, पोलकी एवं ब्राइडल ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव और आकर्षक कलेक्शन देखने को मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आॅफर्स और नई डिजाइनों की शृंखला भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में शोरूम की भव्य सजावट एवं राजस्थानी संस्कृति से प्रेरित इंटीरियर आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने नए शोरूम की आधुनिक सुविधाओं और शानदार कलेक्शन की सराहना की। एल.गोपाल ज्वेलर्स परिवार ने जयपुरवासियों से मिले स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर सेवाएं देने का विश्वास जताया।

Craftsmanship and Innovation का चार दिवसीय फॉरहेक्स फेयर 9 अगस्त से होगा शुरू
जयपुर। कोविड के बाद दोगुना जोश के साथ क्राफ्टमेनशिप और इनोवेशन का चार दिवसीय फॉरहेक्स का दसवां संस्करण 9 अगस्त से शुरू होगा। स्टेच्यू सर्किल स्थित बी एम बिरला ऑडिटोरियम में घर की साज सज्जा का संसार दिखेगा।

फैडरेशन ऑफ राजस्थान हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स फॉरहेक्स के प्रेसिडेंट सुनित जैन ने बताया कि हेरिटेज और हैंडीक्राफ्ट की 150 बूथ पर प्रॉडक्ट रेंज डिस्प्ले की जाएगी। सचिव रवि ने बताया कि इस बार कई नवाचार दिखेंगे। राजस्थान से बाहर के भी प्रॉडक्ट्स डिस्प्ले किए जाएंगे।

एक्सपोर्टर और फॉरहेक्स के पूर्व प्रेसिडेंट जसवंत मिल ने बताया कि कोरोना के कारण पिछले कुछ सालों फॉरहेक्स नहीं लगा था। लेकिन अबकी बार दोगुने जोश के साथ नए प्रॉडक्ट रेंज डिस्प्ले किए जाएंगे। डॉक्टर श्वेता चौधरी ने बताया कि हैरिटेज और हैंडीक्राफ्ट के बारे में शिक्षित करने के लिए क्राफ्ट कनेक्ट शुरू किया जाएगा। जिसके जरिए कुशल पेशेवर तयार हो सकेंगे। फॉरहेक्स के साथ ईपीसीएच और डीसीएच का सहयोग रहेगा। जैन ने बताया कि फॉरहेक्स फेयर की थीम इंटीग्रेटेड होम डेकोर शो है। इस शो में पचास हजार से अधिक विजिटर्स आने की उम्मीद है। शो में करीब 60 करोड़ पार कारोबार के आसार हैं। यहां फर्नीचर, ब्लॉक प्रिंटिंग बेड शीट, कांच से बने फ्लावर पॉट, मार्बल फर्नीचर और ब्रास, कॉपर के प्रॉडक्ट रेंज डिस्प्ले की जाएगी।