Vikram Misri - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की क्रिस्टोफर लैंडौ से मुलाकात : वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा, अमेरिका और भारत के बीच घनिष्ठ साझेदारी की पुष्टि की
वॉशिंगटन। अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ और भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने फारस की खाड़ी की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण वैश्विक एवं क्षेत्रीय प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान दोनों ने अमेरिका और भारत के बीच घनिष्ठ साझेदारी की पुष्टि की। उनकी चर्चा ने द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और क्षेत्रीय स्थिरता एवं वैश्विक सहयोग के प्रति साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। अपनी यात्रा के दौरान विदेश सचिव मिस्री ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी मुलाकात की। इस बैठक में व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा और क्वॉड ढांचे पर सहयोग की समीक्षा की गई।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इन वार्ताओं को 'रचनात्मक और भविष्योन्मुखी' बताया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रुबियो अगले महीने भारत की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले राजनीतिक मामलों की अमेरिकी उपमंत्री एलिसन हुकर के साथ हुई बैठकों में पिछले दिसंबर के विदेश कार्यालय परामर्श के बाद हुई प्रगति, पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों और अन्य साझा क्षेत्रीय चिंताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। मिस्री ने वाशिंगटन स्थित रणनीतिक विशेषज्ञों के साथ भी संवाद किया और ऊर्जा, भोजन एवं आर्थिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाली वैश्विक चुनौतियों तथा भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की। यह यात्रा भारत-अमेरिका रणनीतिक जुड़ाव की गति और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर उनके सहयोगात्मक दृष्टिकोण को दर्शाती है।

भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम: खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 4 दिन बाद शोक पुस्तिका में दर्ज किया संवेदना संदेश
नई दिल्ली। भारत ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली में ईरान के राजदूत से मुलाकात की और शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान उन्होंने भारतीय दूतावास में रखी शोक पुस्तिका में संदेश लिखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि खामेनेई का निधन रविवार को तेहरान में उस समय हुआ था, जब अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमलों के कुछ ही घंटों बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। भारत ने ईरान के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए क्षेत्र में शांति और स्थिरता की कामना की है।

क्वात्रा के स्थान पर विक्रम मिसरी होंगे अगले विदेश सचिव
नई दिल्ली। राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार और भारतीय विदेश सेवा(आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी विक्रम मिसरी विदेश मंत्रालय के अगले सचिव होंगे। वह निवर्तमान विदेश सचिव विनय क्वात्रा का स्थान लेंगे।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति के निर्णय के अनुसार क्वात्रा का विस्तारित कार्यकाल 14 जुलाई को समाप्त हो जाएगा और उसके बाद  मिसरी विदेश मंत्रालय में विदेश सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के शुक्रवार को जारी एक अधिशासी आदेश के अनुसार मिसरी की नियुक्त 15 जुलाई से प्रभावी होगी।

सरकार ने क्वात्रा (आईएफएस 1988) को 12 मार्च को विदेश सचिव के पद पर 30 अप्रैल 2024 से आगे की अवधि के लिए सेवा विस्तार दिया था। सरकार ने उस आदेश में संशोधन करते हुए उनकी विस्तार की अवधि को 14 जुलाई तक सीमित किया है।

आईएफएस 1989 बैच के अधिकारी मिसरी एक जनवरी 2022 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में राष्ट्रीय उपसलाहकार के पद पर कार्यरत थे। सात नबंबर 1964 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हिन्दू परिवार में जन्मे मिसरी दिल्ली के हिन्दू कॉलेज से स्नातक और जमशेदपुर से जेवियर प्रबंधन संस्थान से एमबीए हैं। वह तीन प्रधानमंत्रियों इंद्रकुमार गुजराल, मनमोहन सिंह और नरेन्द्र मोदी के निजी सचिव के रूप में और चीन, स्पेन और म्यांमार में भारतीय राजदूत के रूप में भी सेवा चुके हैं।

मिसरी को 2019 में बीजिंग में राजदूत नियुक्त किया गया था। वह 2021 तक चीन में भारत के राजदूत थे।