Former Minister - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, गांधी परिवार के थी करीब
नोएडा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार तड़के चार बजे नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज दोपहर तीन बजे उनके नोएडा स्थित आवास (सेक्टर-40) से अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। शाम करीब पांच बजे उन्हें निजामुद्दीन कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वह लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रही थीं, कांग्रेस संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी थीं और गांधी परिवार के काफी करीबी रही थी।

मोहसिना किदवई ने केंद्र सरकार में मंत्री रहीं, इसके अलावा वह हज कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं। वह कई बार की सांसद रहीं और उन्होंने कांग्रेस महासचिव के रूप में भी कार्य किया। वह कांग्रेस कार्य समिति और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य भी रहीं। सांसद मनीष तिवारी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती किदवई एक कद्दावर नेता थीं और उन्होंने कई बार सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि वह बेहद सौम्य स्वभाव की थीं, उनके व्यक्तित्व में सरलता और विनम्रता झलकती थी और उनके चेहरे पर हमेशा एक आत्मीय मुस्कान रहती थी। तिवारी ने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राज के पुरोहित का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर
मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राज के पुरोहित का शनिवार रात बॉम्बे हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को चंदनवाड़ी सोनापुर में अपराह्न एक बजे किया जाएगा। पुरोहित के निधन की जानकारी मिलते ही मुंबई के हिंदी जगत, राजस्थानी समाज और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर फैल गयी। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान जी रोड, मरीन ड्राइव में रखा गया है।

राज के पुरोहित पिछले काफी समय से बीमार चल रहे और निजी अस्पताल में भर्ती थे। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री पुरोहित के निधन पर शोक प्रकट किया है।

पुरोहित मुंबई की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे और मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में कामगार एवं संसदीय कार्य मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। वे राजस्थान से जुड़ी करीब 30 संस्थाओं से जुड़े हुए थे।

पुरोहित के पुत्र आकाश पुरोहित ने हाल ही में सम्पन्न हुए वृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव 2026 में वार्ड संख्या  221 से भाजपा के टिकट पर भारी मतों से जीत हासिल की है। श्री आकाश पहले भी इसी वार्ड से चुनाव जीत चुके हैं, और अब उन्होंने पिता की राजनीतिक धरोहर को संभाला है।

प्रमोद जैन भाया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बारां। राजस्थान में पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में खान, गोपालन मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया के खिलाफ बारां शहर कोतवाली थाने में धोखाधड़ी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।  पार्षद शिवराज महावर की ओर दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि सभापति ज्योति पारस ने पति पूर्व सभापति कैलाश पारस एवं अन्य ने प्रमोद भाया के पद का फायदा उठाते हुए अस्पताल रोड पर अग्रवाल धर्मशाला के पास खाली भूमि का नाम मात्र शुल्क में पट्टा बनवाकर फर्जीवाड़ा किया है, जबकि वो जमीन करोड़ों रूपए की है।

पुलिस ने बताया कि पार्षद शिवराज महावर ने पूर्व मंत्री प्रमोद भाया, सभापति ज्योति पारस समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। मामले की जांच बृजेश सिंह उप निरीक्षक को सौंपी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी करीब आधा दर्जन के आसपास मुकदमें भाया और उनके करीबियों पर दर्ज हो चुके हैं। इनमें अधिकांश मुकदमे धोखाधड़ी, अवैध खनन और जमीन गबन के मामले दर्ज हैं। जिन पर कार्रवाई विचाराधीन है। इन्हीं मामलों को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस के नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला था।