Bad News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Box Office Collection: बैड न्यूज़ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
मुंबई। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म'बैड न्यूज'ने भारतीय बाजार में 50 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बैड न्यूज' एक रोम-कॉम ड्रामा है। फिल्म 'बैड न्यूज' दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।

फिल्म बैड न्यूज को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म 'बैड न्यूज' ने अपने पहले सप्ताह के दौरान 42 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। बैड न्यूज ने दस दिनो में 52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज का प्रमोशन करने जयपुर आए विक्की कौशल और एमी विर्क
जयपुर। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि फिल्म निर्देशक आनंद तिवारी मेरे अच्छे दोस्त है। मैं पहले भी उनके साथ एक फिल्म कर चुका हूं। जब उन्होंने ये फिल्म मुझे ऑफर की तो मैंने तुरंत हां बोल दिया। इस फिल्म में मेरे साथ एमी पाजी हैं जो खुद पंजाब के सुपरस्टार हैं। कटरीना के बारे में उन्होंने बोला कि हमने आज तक साथ में कोई फिल्म नहीं की है लेकिन इस फिल्म में उनका एक कैमियो है जिसमे हमने काफी रीटेक दिए। क्या पता आगे मौका मिले ना मिले इसलिए हमने उस छोटे से रोल को भी भरपूर जिया।

विक्की ने ये बात राजमंदिर में बुधवार को अपनी फिल्म बैड न्यूज के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से शेयर किए। इस दौरान विक्की कौशल के साथ पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर व एक्टर एमी विर्क भी मौजूद थे। राजमंदिर का नजारा देखते ही बन रहा था। हजारों की तादाद में दोनों के फैंस इनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब ये दोनों यहां पहुंचे तो फैंस मानो खुशी से झूम उठे। दोनों एक्टर्स ने भी फैंस को निराश नहीं किया और फैंस के साथ डांस किया एवं सेल्फी भी क्लिक करवाई। एमी ने बताया कि यह एक सोशल मैसेज देती हुई फिल्म है और गुड न्यूज से इसकी कहानी भी अलग है। हालांकि कॉमेडी करना हमेशा टफ  होता है, लेकिन इस फिल्म को करके बहुत मजा आया और कभी लगा ही नहीं कि हम किसी चैलेंज को फेस कर रहे हैं।

Salman को पसंद आया विक्की कौशल का 'तौबा तौबा' डांस
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को विक्की कौशल का 'तौबा तौबा' गाना पर डांस बेहद पसंद आया है।

विक्की कौशल की आने वाली फिल्म 'बैड न्यूज' से उनका गाना 'तौबा तौबा' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई सेलेब्स ने उनकी डांस मूव्स की तारीफ की। अब सलमान खान ने भी विक्की का डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सलमान ने उनके डांस मूव्स की तारीफ भी की है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो सॉन्ग 'तौबा तौबा' शेयर कर कैप्शन में लिखा, शानदार मूव्स विक्की, गाना बहुत अच्छा लग रहा है। बेस्ट विशेज।

सलमान खान से तारीफ पाकर विक्की कौशल को बेहद खुशी हुई। विक्की ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, सो स्वीट ऑफ यू सलमान सर। थैंक्यू सो मच। मेरे और मेरी टीम के लिए आपके शब्द बहुत मायने रखते हैं।

सलमान से पूर्व ऋतिक रोशन ने भी विक्की कौशल के डांस की तारीफ की थी। उन्हें विक्की का डांस मूव्स बेहद पसंद आया। उन्होंने लिखा, वेल डन मैन...स्टाइल पसंद आया। विक्की कौशल ने ऋतिक के उस कमेंट का स्क्रीनशॉट लेते हुए उसे अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया। इस पर विक्की ने कैप्शन लिखा, जीवन सफल हो गया।

उल्लेखनीय है कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्म 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका निभायी थी। अब गुड न्यूज का सीक्वल 'बैड न्यूज' आ रहा है। इस फिल्म में  विक्की कौशल, एम्मी विर्क और तृप्ति डिमरी हैं। आनंद तिवारी ने बैड न्यूज को निर्देशित किया है। बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bad News का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एम्मी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्म 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका निभायी थी। अब गुड न्यूज का सीक्वल 'बैड न्यूज' आ रहा है। इस फिल्म में विक्की कौशल, एम्मी विर्क और तृप्ति डिमरी हैं।

'बैड न्यूज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आनंद तिवारी ने बैड न्यूज को निर्देशित किया है। बैड न्यूज के ट्रेलर की शुरुआत प्रेग्नेंट तृप्ति डिमरी के कंफ्यूजिंग फेस से होती है, जिसे यह नहीं पता होता कि उनके बच्चे का पिता कौन है। इसके बाद बैड न्यूज के ट्रेलर में विक्की कौशल और एम्मी विर्क की एंट्री होती है, जो तृप्ति डिमरी के बच्चे के दोनों पिता होते हैं। इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे दोनों अच्छा पिता बनने की कोशिश में लगे होते हैं। बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।