Govind Dev Ji temple - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बसंत पंचमी पर श्री गोविन्द देव जी का पाटोत्सव श्रद्धा व उल्लास से संपन्न, मंगला से राजभोग झांकी तक उमड़ा आस्था का सैलाब
जयपुर। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्री गोविन्द धाम स्थित ठिकाना मंदिर श्री गोविन्द देव जी महाराज में ठाकुर श्रीजी का पाटोत्सव (पट्टाभिषेक) अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के साथ धूमधाम से मनाया गया। पाटोत्सव के दर्शन हेतु प्रातः ब्रह्ममुहूर्त से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ पड़े।

प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर कीर्तनियों एवं परिकरजनों द्वारा मंगल गीत व बधाई गान से उत्सव का शुभारंभ हुआ। महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी जी महाराज के सान्निध्य में प्रातः 4 से 4:15 बजे तक मंगला झांकी के दर्शन हुए। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक कर ठाकुर श्रीजी का पाटोत्सव संपन्न हुआ। अभिषेक उपरांत मावा पेड़े का भोग अर्पित किया गया तथा महाआरती के दर्शन हुए।
बसंत पंचमी के अवसर पर ठाकुर श्रीजी को विशेष भव्य पीत (पीली) पोशाक एवं अलौकिक अलंकारों से श्रृंगारित किया गया। धूप झांकी में बेसन के लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया, वहीं श्रृंगार झांकी के उपरांत मां सरस्वती का पूजन संपन्न हुआ।

राजभोग झांकी में बसंतोत्सव की परंपरा के अनुसार ठाकुर श्रीजी को पंच गुलाल, इत्र, पुष्पमालाएं अर्पित की गईं एवं चंवर सेवा की गई। दिनभर चले इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते गोविन्द देवजी मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ गोविंद देव जी मंदिर में होगा त्रिवेणी जल का पूजन, श्रद्धालुओं के लिए किया जा रहा विशेष धार्मिक आयोजन
जयपुर। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर चल रहे माघ मेला के पावन अवसर पर गोविंद देव जी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जो श्रद्धालु प्रयागराज जाकर स्नान नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा त्रिवेणी संगम का पवित्र जल जयपुर मंगवाया गया है, जिससे श्रद्धालु घर बैठे त्रिवेणी संगम स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

गोविंद देवजी मंदिर परिसर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सानिध्य में त्रिवेणी जल से पूरित कलश का विधिवत पूजन किया जाएगा। गंगा-यमुना-सरस्वती का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भावपूर्ण आह्वान कर षोडशोपचार पूजन संपन्न होगा।

महायज्ञ में बैठने वाले श्रद्धालुओं पर त्रिवेणी जल से अभिसिंचन किया जाएगा। निःशुल्क आयोजित इस महायज्ञ में सभी श्रद्धालु आहुतियां प्रदान कर सकेंगे। स्वामी विवेकानंद जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

12 जनवरी को होगा त्रिवेणी जल का निःशुल्क वितरण :

सोमवार, 12 जनवरी को सत्संग भवन में धूप-झांकी के पश्चात श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संगम जल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। मंदिर महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सानिध्य में लगभग 22 हजार शीशियों में त्रिवेणी संगम जल वितरित किया जाएगा।
श्रद्धालु सामान्य जल में त्रिवेणी जल की कुछ बूंदें मिलाकर प्रतिदिन अथवा विशेष पर्वों पर घर बैठे त्रिवेणी संगम स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि ठाकुर श्री राधा गोविंद देवजी के आशीर्वाद से प्रयागराज में श्रद्धालुओं के लिए श्री गोविंदधाम शिविर भी लगाया गया है, जहां प्रतिदिन विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

गोविंद देव मंदिर में मातृ शक्ति वंदन, नारी सशक्तिकरण के लिए होगा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ
जयपुर। आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में 11 मई को सुबह आठ से दस बजे तक मातृ शक्ति वंदन-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत देश-विदेश की उन मातृ शक्ति का पूजन-अर्चन किया जाएगा, जिन्होंने अपने व्यक्त्वि-कृतित्व से समाज को एक नई दिशा दी है।

महिलाओं की गौरव गरिमा के लिए प्रेरक प्रज्ञा गीतों की संगीतयम प्रस्तुतियां दीं जाएंगी। गोविंद देवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि इस मौके पर मातृ शक्ति को समर्पित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ भी होगा जो कि महिला टोली ही संपन्न कराएगी। महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में ठाकुर श्री राधा गोविंद देवजी, वेदमाता गायत्री, गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, भगवती देवी शर्मा का पंचोपचार पूजन होगा।

सैनिकों के शौर्य संवर्धन हेतु देंगे विशेष आहुतियां :

वेद मंत्रोच्चार के साथ अग्नि प्रज्जवलन कर विश्व शांति के लिए गायत्री एवं महामृत्युजंय महामंत्र से 108 आहुतियां प्रदान की जाएंगी। आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की सीमा पर चल रहे तीनों सेनाओं के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के शौर्य वद्र्धन के लिए रूद्र गायत्री महामंत्र से विशिष्ट आहुतियां भी प्रदान की जाएंगी।

गृहे-गृहे यज्ञ के लिए वितरित करेंगे हवन सामग्री :

गायत्री परिवार की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर 12 मई को सुबह साढ़े सात बजे से ग्यारह हजार घरों में होने वाले ऑनलाइन यज्ञ के लिए निशुल्क हवन सामग्री का वितरण किया जाएगा। ऑनलाइन लिंक के लिए पंजीयन भी किया जाएगा।

गोविन्द देव मंदिर में होगा मीरा बाई चरित्र पर कथा महोत्सव, सभी तैयारियां पूरी
जयपुर। ठाकुर गोविन्द देव के मन्दिर स्थित सत्संग हाल में 9 मई से 11 मई तक मीरा बाई के चरित्र पर आधारित दिव्य कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा महोत्सव प्रबन्ध समिति, जयपुर द्वारा किया जा रहा है।

इस कथा महोत्सव के कथा व्यास श्रद्धेय आशीष व्यास शास्त्री होंगे, जो अपनी पारिवारिक कथा परम्परा की चौथी पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं। वे अब तक देश-विदेश में 300 से अधिक कथाएं कर चुके हैं। शिव महापुराण, भागवत कथा, राम कथा सहित कई विषयों पर उनकी पकड़ है। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी।

9 मई को सुबह 12:15 बजे राज्यपाल, संघ के क्षेत्रीय संघ संचालक डॉ. रमेश अग्रवाल, महापौर कुसुम यादव, सिंद्धपीठ बैनाडा धाम के स्वामी रामदयाल दास, महामण्डलेश्वर बालमुकुन्दाचार्य महाराज उद्घाटन करेंगे। प्रबन्ध समिति के गोकुल माहेश्वरी ने बताया कि आयोजन के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

गोविंददेवजी मंदिर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ : महिला सशक्तिकरण के लिए दी जाएंगी विशेष आहुतियां
जयपुर। आराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में रविवार को सुबह नौ से ग्यारह बजे तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। यज्ञ में महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष आहुतियां दी जाएंगी। नारी की गरिमा बढ़ाने का आचार्य पीठ से आह्वान किया जाएगा। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में होने वाले महायज्ञ को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली सम्पन्न कराएंगी।

ठिकाना मंदिर श्री गोविंददेवजी के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि गायत्री महायज्ञ में कोई भी शामिल हो सकता है। गोविंद देवजी, वेदमाता गायत्री और गुरु सत्ता का षोड़शोपचार पूजन कर अग्नि प्रज्जवलन कर यज्ञ देवता को आहुतियां प्रदान की जाएंगी। महायज्ञ गायत्री एवं महामृत्युंज महामंत्र के अलावा सूर्य, रूद्र, शिव, नवग्रह मंत्रों से भी आहुतियां प्रदान की जाएंगी। जिन श्रद्धालुओं का दो मार्च को जन्मदिन और विवाह दिवस है, उनके उज्जवल भविष्य के लिए विशेष आहुतियां प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर प्रेरणादायी पुस्तकों की स्टॉल भी लगाई जाएगी।

एकादशी पर सजी गौरांग महाप्रभु की झांकी, श्याम सेवी संस्थाओं ने मनाए फागोत्सव
जयपुर। फाल्गुन माह की एकादशी पर छोटीकाशी के मंदिरों में विशेष झांकी सजाई गई और उत्सव मनाया गया। मुख्य आयोजन गोविंद देवजी मंदिर में हुआ।

मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। सागारी मोदकों का भोग लगाया गया। सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में ठाकुर राधा सरस बिहारी सरकार का वेदोक्त मंत्रोच्चार से अभिषेक कर फूलों से श्रृंगार किया गया। चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर जी, पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथ जी, रामगंज बाजार के लाड़लीजी मंदिर में भी एकादशी उत्सव मनाया गया। कांवटियों का खुर्रा रामगंज बाजार, विजयबाड़ी पथ नंबर सात, शास्त्रीनगर, मानसरोवर, जगतपुरा, झोटवाड़ा के श्याम मंदिरों में श्याम प्रभु की अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर भजन संध्याओं का आयोजन किया गया।

शंकर पार्क में धूमधाम से मनाया फागोत्सव :

एकादशी पर श्याम सेवी संस्थाओं की ओर से फागोत्सव के आयोजन किए गए। मन सुख सेवा परिवार ट्रस्ट की ओर से सोमवार को मुरलीपुरा के शंकर पार्क में प्रथम फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी कान्हा शर्मा और जानकीदास के सान्निध्य में श्याम प्रभु का मनमोहक दरबार सजाकर गुलाल के गजरों से श्रृंगार किया गया। म्हारे घरां पधारो श्याम संस्था मानसरोवर की ओर से एकादशी पर सोमवार को अग्रवाल फार्म के सेक्टर 113 स्थित श्याम पार्क में बाबा श्याम का फागोत्सव मनाया।

नए साल के अवसर पर ठाकुरजी अधिक समय तक देंगे दर्शन
जयपुर। अंग्रेजी नववर्ष - 2025 के दिन और एक दिन पूर्व यानि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को ठाकुरजी भक्तों को ज्यादा देर तक दर्शन देंगे। फिलहाल मंगला झांकी का समय पांच से सवा पांच बजे तक हैं, लेकिन 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मंगला झांकी सवा चार से साढ़े पांच बजे तक खुली रहेगी। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि दोनों दिन दर्शनार्थियों की संख्या कई गुणा बढ़ जाती है, इसलिए समय बढ़ाया गया है। अभी मंगला झांकी मात्र पंद्रह मिनिट खुली रहती है, लेकिन 31 दिसंबर और 1 जनवरी को यही झांकी एक घंटे पंद्रह मिनिट खुली रहेगी। ज्यादातर लोग साल के पहले दिन की शुरुआत ठाकुरजी के दर्शन से करना चाहते है।

इस दिन इस झांकी में सर्वाधिक संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। धूप झांकी में दर्शनार्थियों को पंद्रह मिनिट अतिरिक्त मिलेंगे। राजभोग झांकी में आधा घंटे अतिरिक्त समय तक झांकी खुली रहेगी और शाम को संध्या झांकी में भी ठाकुर जी आधा घंटे अतिरिक्त दर्शन देंगे। वहीं रात्रिकालीन शयन झांकी 15 मिनिट ज्यादा देर खुली रहेगी।

झांकियों का समय रहेगा :

(केवल 31 दिसंबर, 2024 और 01 जनवरी, 2025)

मंगला: प्रात: 4:15 से प्रात: 5:30 तक
धूप: प्रात:07: 45 से प्रात: 09:15 तक
श्रृंगार: 09:30 से 10:15 तक
राजभोग: 10: 45 से 11: 45 तक
ग्वाल: शाम 5:00 से 5:15 तक
संध्या: शाम 5:45 से 7:15 तक
शयन: रात्रि 8:00 से 8:30 तक

नया सवेरा ने बुजुर्गों को करवाए गोविंददेवजी के दर्शन
जयपुर। बुजुर्गों के ठहरे हुए जीवन में आशा का संचार करने के उद्देश्य से नया सवेरा संस्था ने शहर की विभिन्न बस्तियों और वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में बुजुर्गों को मेट्रो की सवारी कराकर जयपुर के प्रसिद्ध गोविंददेवजी मंदिर ले जाया गया। यात्रा में विभिन्न बस्तियों से आए बुजुर्गों ने भाग लिया। भक्ति और श्रद्धा से भरे माहौल में बुजुर्गों ने मंदिर में भगवान गोविंददेवजी के दर्शन किए और भजन-कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

यात्रा के दौरान बुजुर्गों ने भक्ति गीत गाए। मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करते हुए अपने जीवन को आध्यात्मिकता और संतुष्टि से भरने का संकल्प लिया। नया सवेरा संस्था के संस्थापक व निदेशक अखिलेश माहेश्वरी ने बताया कि संस्था 2022 से सार्थक के नाम से वृद्धाश्रम का संचालन कर रही है, जहां वर्तमान में 15 बुजुर्ग रह रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे गोविन्द देव जी मंदिर, की पूजा-अर्चना
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के गोविन्द देव जी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की, साथ ही प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भजनलाल शर्मा को मंदिर के महंत ने गोविन्द देव जी का चित्र भेंट किया।

मंदिर परिसर में उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री का अभिवादन भी किया। मुख्यमंत्री के साथ विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत वहां मौजूद रहे।

अनंत चतुर्दशी पर सीएम भजनलाल ने किए गोविंद देव के दर्शन
जयपुर। अनंत चतुर्दशी के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में चौखट एवं तुलसी पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए गोविंद देव जी से प्रार्थना की।

मंदिर के पुजारी ने पूजा अर्चना कराने के बाद मुख्यमंत्री को दुपट्टा ओढ़ाकर ठाकुरजी का लाॅकेट, छवि एवं प्रसाद भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 5 हजार तुलसी गमले भक्तों को वितरित किए। विधायक बालमुकुंद आचार्य भी उनके साथ थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ श्रद्धालुओं ने मोबाइल से सेल्फी भी ली।

आज रात 12 बजे जन्मेंगे कान्हा, कृष्णा के स्वागत में सजे मंदिर, होगा पंचामृत समेत विभिन्न दृव्यों से अभिषेक
जयपुर। सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु के सम्पूर्णावतार श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। घरों में बाल गोपाल के जन्मोत्सव पर पंचामृत अभिषेक कर माखन-मिश्री, पंजीरी, फल, नारियल पाक, मूंगफली पाक इत्यादि का ठाकुरजी को भोग अर्पित किया जाएगा। श्रद्धालु दिनभर उपवास रखेंगे। रात को 12 बजे कान्हा के जन्मोत्सव पर शंखनाद के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। घंटे घड़ियाल, थाली, कटोरी बजाकर श्रद्धालु हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, कृष्ण कन्हैया लाल की जय, हरे कृष्ण महामंत्र के जयघोष लगाएंगे। कान्हा जी को पालने में झुलाया जाएगा। जन्माभिषेक के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।

जन्मोत्सव पर 31 तोपों से गोविन्ददेवजी को देंगे सलामी
गोविंददेवजी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे मंदिर को बांदरवाल से सजाया गया है। विशेष रोशनी की गई है। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि मुख्य द्वार और निकास कुंआ द्वार पर शहनाई वादन चल रहा है। 26 अगस्त को सुबह मंगला झांकी पूर्व पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। ठाकुर श्रीजी को नवीन रेशमी कपड़े में बने पीत वस्त्र (पीले) राजस्थानी गोटा पत्ती किए हुए धारण कराकर विशेष अलंकारों से ठाकुरजी का शृंगार किया जाएगा। रात को जन्म के समय 31 तोपों की सलामी दी जाएगी।

जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंंह डोटासरा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बागडे ने सभी को भगवान श्री कृष्ण के जीवन और निष्काम कर्म के आदर्श दर्शन को आत्मसात कर कर्तव्य पथ पर चलने का आहवान किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने  प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के महान आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा गरीब व उपेक्षित की मदद करने का संकल्प लें।

यहां पर दोपहर में मनेगा जन्मोत्सव
लाड़ली जी मंदिर रामगंज और राधा दामोदर मंदिर चौड़ा रास्ता में दोेपहर बाहर 12 बजे जन्माभिषेक किया जाएगा। महिलाएं अपने संग साथ में लड्डू गोपाल जी लेकर जाएंगी। सरस निकुंज, राधागोपीनाथजी, विनोदीलाल जी, राधा माधव जी सहित सभी मंदिरों में ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी के लिए लोगों ने बाजार से आर्टिफिशियल ज्वैलरी के साथ चांदी का मुकुट, गाय, हरी दूब, टोकरी, बांसुरी, मालाएं, पलना, झूला, पोशाक, बाजुबंद, पायजेब, लटकन, सिंहासन, बालगोपाल के लिए माखनचोर की पोशाक, इत्यादि सामान खरीदा। बाल गोपाल की पोशाक 1100 रुपए की लोगों ने खरीदी। जन्माष्टमी पर नन्हें-मुन्हे बालकों को पहनाएंगे।

गोविंददेवजी में झांकियों का समय
मंगला :         सुबह 4.30 से 6.45 तक
धूप :             7.30 से 9.30
शृंगार :          9.45 से 11.30
राजभोग :      11.45 से 1.30
ग्वाल :           4 से शाम 6.30
संध्या :           6.45 से रात 8.30
शयन :           9.15 से 10.30

अगले दिन की मंगल आरती :    11 से 11.15
तिथि पूजा व अभिषेक :            12 बजे से 12.30 तक

नंदोत्सव पर झांकियों का समय
प्रात : 7.30 से 8.45 तक, 9.15 से 10 (नंदोत्सव), 10.45 से 11.30, शाम : 6 से 6.30, 7 से 8.15, रात्रि : 9 से 9.30 तक

इसके साथ ही गोविंददेवजी मंदिर प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, डायबिटीज पेशेंटस, ब्लड प्रेशर और अस्थमा पेशेंट्स से अपील की है कि वे मंदिर नहीं आए। मंदिर की वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्शन ही करें।

पुलिस जन्माष्टमी पर रखेगी तीसरी आंख से निगाह
सीसीटीवी कैमरों के साथ फेस रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर किया है इंस्टॉल
पुलिस जन्माष्टमी पर सोमवार को श्रीकृष्ण के प्रमुख तीन मंदिरों में तीसरी आंख से नजर रखेगी। पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ  ने बताया कि फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से अपराधियों की धर पकड़ की जाएगी। गोविन्द देवजी मंदिर, अक्षय पात्र मंदिर, इस्कॉन मंदिर में सीसीटीवी कैमरों के साथ फेस रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर इन्स्टॉल किया गया है। इसमें प्रदेश व अन्तरराज्यीय अपराधियों का डाटा और फ ोटो फ ीड किए गए हंै। जब भी ये अपराधी मंदिरों में पहुंचेगे तो कैमरा के माध्यम से ये सॉफ्टवेयर तुरंत अलर्ट कर देगा कि उक्त अपराधी में आ गया है। इसके लिए तीनों मंदिरों पर एक-एक कन्ट्रोल रूम  बनाकर टीम नियुक्त की गई है, जिसकी सहायता के लिए सादा कपड़ों में पांच-पांच टीमें लगाई गई हैं। अपराधी के आने का अलर्ट आते ही कन्ट्रोल रूम टीम को सूचित करेगा, पुलिस अपराधी तुरन्त हिरासत में ले लेगी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, कृष्णमय है गुलाबी नगरी का कोना-कोना
जयपुर। भगवान कृष्ण के मंदिरों पर जब जब संकट आया तब तब जयपुर के राजा महाराजाओं ने उनकी हिफाजत करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। पूरी दुनिया से लोग इन मंदिरों में दर्शन करने के आ रहे हैं। राधा गोविंद देवजी, मदन मोहन मंदिर करौली, राधा गोपीनाथ मंदिर पुरानी बस्ती, राधामाधव मंदिर कनक घाटी, माधोबिहारी मंदिर स्टेशन रोड, मदन गोपाल मंदिर चौड़ा रास्ता के मंदिरों में विराजित मूल विग्रहों को जयपुर नरेश ने पूरी सुरक्षा के साथ लाकर मंदिरों में विराजमान किया। इन्हीं में से एक है जयपुर के आराध्य देव राधागोविंद देवजी का मंदिर। यह जयपुर राजपरिवार की श्रीकृष्ण के प्रति अटूट भक्ति का यह अनमोल उदाहरण है। भगवान के प्रति उनकी आस्था व विश्वास को दर्शाता है। राधागोविंद गोविंद देवजी मंदिर से आज भी भोग का थाल सिटी पैलेस जाता है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही लोग भोजन ग्रहण करते हैं। सिटी पैलेस से जरदौजी एवं जरी वाली कलाबूत की चमकीली राखियां रक्षाबंधन पर्व पर गोविंद देवजी मंदिर भेजी जाती है।

औरंगजेब के समय वृन्दावन से जयपुर आए गोविन्द
राधा गोविंद देवजी की मूल प्रतिमा पहले वृंदावन के मंदिर में विराजमान थी। यह मंदिर आमेर के नरेश मानसिंह प्रथम ने वृंदावन में बनवाया है। इस मंदिर में राधारानी को उड़ीसा से लाकर विराजमान किया था। राधारानी का मूल स्वरुप आज भी वृंदावन में विराजित है। मुगल शासक औरंगजेब के आक्रमण के बाद चैतन्य महाप्रभु के शिष्य शिवराम गोस्वामी राधागोविन्द को बैलगाड़ी में बैठाकर सबसे पहले सांगानेर के गोविंदपुरा में पहुंचे थे। आमेर के नरेश मानसिंह प्रथम ने गोविंदपुरा को गोविंद देवजी की जागीर में दे दिया था। इसके बाद कनकघाटी, सिटी पैलेस होते हुए राधा गोविंद अपने भव्य मंदिर में विराजित हुए थे।

गोविंद देवजी जयपुर राजघराने के राजा हैं। जयपुर के आराध्यदेव हैं। राजपरिवार ने गोविंद देवजी का सेवक बनकर राज किया है। महाराजा माधोसिंह द्वितीय अपने हर फरमान को जारी करते वक्त फरमान के सबसे ऊपर हुकम गोविंद का कलम महाराजा माधोसिंह की। इसके बाद अपने दस्तखत करते थे। इससे पता चलता है कि वे गोविंद के अनन्य भक्त थे।
रामू रामदेव वरिष्ठ चित्रकार एवं कला, संस्कृति ओएसडी सिटी पैलेस जयपुर

द्वापर काल के छह में से चार योग भी रहेंगे
रोहिणी नक्षत्र दोपहर 3.55 मिनट से अगले दिन दोपहर 3.38 मिनट तक
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को विशेष संयोग में मनेगी। इस बार स्मार्त और वैष्णव सम्प्रदाय एक साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। द्वापर काल में जब भगवान कृष्ण का अवतार हुआ था तो छह 6 विशेष संयोग बने थे। उनमें से 4 योग इस बार जन्माष्टमी पर बनेंगे। बंशीधर ज्योतिष पंचांग के निर्माता पंडित दामोदर प्रसाद ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी अर्द्धरात्रि बाद एक ही दिन होने के कारण स्मार्त और वैष्णव सम्प्रदाय के लोग जन्माष्टमी पर्व एक साथ मनाएंगे। रोहिणी नक्षत्र के साथ जन्माष्टमी पर सूर्य सिंह राशि में, चंद्रमा वृष राशि में उच्च का और शनि अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान होने से यह संयोग इस पर्व की महत्ता को बढ़ा रहे हैं। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे हुआ था, तब अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र के साथ वृष राशि में चन्द्रमा था। पाल बालाजी संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि इस दिन गजकेसरी और शश योग भी बन रहा है। रोहिणी नक्षत्र 26 अगस्त को दोपहर 3.55 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 27 अगस्त को दोपहर 3.38 मिनट तक रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन सर्वार्थसिद्धि योग में मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव है।

कृष्ण जन्माष्टमी: यातायात की विशेष व्यवस्था
कहां होंगे वाहन पार्क, किस तरह जाना होगा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 26 मई को श्रीगोविन्द देवजी मंदिर, अक्षय पात्र मंदिर, इस्कॉन मंदिर में जनसमूह को देखते हुए यातायात पुलिस ने यातायात की विशेष व्यवस्था की है। कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान चांदपोल गेट, न्यूगेट, अजमेरी गेट, सांगानेरी गेट, रामगंज चौपड़ और जोरावर सिंह गेट से परकोटे में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। चारदीवारी में संचालित होने वाली बसों का प्रवेश निषेद्य रहेगा। इन बसों का संचालन सामानान्तर मार्गों से किया जाएगा।

गोविन्ददेवजी आने वाले दर्शनार्थी कहां करेंगे वाहन पार्क
दर्शनार्थी अपने वाहन भूमिगत पार्किंग चौगान स्टेडियम, जलेबी चौक, सब्जी मण्डी जनता मार्केट, जेडीए की भूमिगत पार्किंग रामनिवास बाग में पार्क कर सकेंगे। मन्दिर सेवादारों के पासधारी वाहन ग्लोब ट्रासपोर्ट कम्पनी के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे।  इसी तरह काले हनुमान मंदिर और कंवर नगर से आने वाल दर्शनार्थी अपने वाहन झूलेलाल मन्दिर के पास खाली जमीन पर पार्क कर सकेंगे। ब्रह्मपुरी की तरफ  से आने वाले दर्शनार्थी वाहन पोण्ड्रिक उद्यान के सामने पार्क कर सकेंगे। गणगौरी बाजार, चौगान चौराहे की तरफ  से मन्दिर जाने वाले दर्शनार्थी अपने वाहन चौगान स्टेडियम के अन्दर भूमिगत पार्किंग में पार्क करेंगे।

इन स्थानों पर रहेगी पार्किंग निषेध
सार्दुल सिंह की नाल, आतिश मार्केट से सिटी पैलेस, जलेबी चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं पार्किंग निषेध रहेगी।

अक्षय पात्र मंदिर जाने के लिए यह रहेगी व्यवस्था
जीवन रेखा अस्पताल तिराहा, महल रोड से अक्षय पात्र चौराहे की तरफ , द्वारकापुरी सर्किल से अक्षय पात्र चौराहे की तरफ  एवं एनआरआई चौराहा से अक्षय पात्र की तरफ  आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर सामानान्तर मार्गों से निकाला जाएगा।