Sunidhi Chauhan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘पिंटू की पप्पी’ का गाना ‘ब्यूटीफुल सजना’ पर टाइगर श्रॉफ और सुनिधि चौहान ने किया डांस
मुंबई। कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ का गाना ‘ब्यूटीफुल सजना’ पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ और पाश्र्वगायिका सुनिधि चौहान ने डांस किया है। शुशांत ठमके,जान्या जोशी और विधि अभिनीत फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ के ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद, निर्माताओं ने हाल ही में इस फिल्म का पहला गीत ‘ब्यूटीफुल सजना’ रिलीज किया था। इस रोमांटिक ट्रैक ने न केवल फिल्म की संगीत यात्रा की शुरुआत की है, बल्कि टाइगर श्रॉफ का भी ध्यान आकर्षित किया है, जिन्हें मुख्य कलाकार शुशांत और जान्या के साथ इसकी ताल पर थिरकते हुए देखा गया।

टाइगर ने अपना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और लिखा, ऑल द बेस्ट मास्टर जी और ‘पिंटू की पप्पी’ की टीम। शुशांत ने पेपी ट्रैक पर टाइगर श्रॉफ के साथ कदमों का पूरी तरह से मिलान किया, जिससे बेजोड़ ऊर्जा और सहज आकर्षण आया। गायिका सुनिधि चौहान भी इस ट्रेंड में शामिल हुईं और उन्होंने ‘ब्यूटीफुल सजना’ पर शुशांत के साथ पैर हिलाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया और लिखा, अपने खूबसूरत सज्जनों के साथ ‘ब्यूटीफुल सजना’ के ट्रेंड में शामिल हों। ‘पिंटू की पप्पी’ 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

शिव हरे निर्देशित और विधि आचार्य की वी2एस प्रोडक्शन की फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में विश्व स्तर पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में विजय राज, मुरली शर्मा, सुनील पाल, अली असगर, पूजा बनर्जी, अदिति सांवाल, रिया एस सोनी, उर्वशी चौहान, प्युमोरी मेहता दास, मुक्तेश्वर ओझा और खुद गणेश आचार्य सहित कई शानदार कलाकार हैं।

सुनिधि चौहान संग छाया कावा ब्रास बैंड के कलाकारों की आवाज का जादू
जयपुर। हाल ही मुंबई के कोक स्टूडियो ने बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान और शहर के जयपुर कावा ब्रास बैंड के कलाकारों के संग राजस्थानी संस्कृति से लबरेज रिकॉर्ड किया वीडियो सॉन्ग रिलीज हो गया है।

सॉन्ग का फ्यूजन संगीत काफी लुभावना है। यह बैंड हिंदुस्तानी शास्त्रीय और पश्चिमी पारंपरिक के साथ जैज संगीत का अद्भुत संगत प्रस्तुत करता है। इस बैंड के डायरेक्टर और मशहूर तबला नवाज हमीद खान कावा ने बताया कि यह पहला मौका होगा जब जयपुर के किसी बैंड के सुरीले साजों के साथ कलाकारों की आंसदार आवाज को सराहा गया।

ले ता जइजो रे दिलड़ा दे ता जइजो रे.... सरीखे इस राजस्थानी गीत को म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव ने अपने कर्ण प्रिय संगीत में पिरोया है। वहीं इसे मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान और जयपुर कावा ब्रास बैंड के लंगा मांगणियार कलाकारों ने अपने स्वरों से सजाया है। इस वीडियो सॉन्ग में राजस्थानी वेशभूषा में कलरफुल पगड़ी, अपनी खास शैली की जैकेट और धुमावदार जूतियां आकर्षित करती हैं। राजस्थानी वेशभूषा में सजे-धजे कलाकार तुरही, ट्रॉम्बोन और यूफोनियम और ड्रम जैसे साजों के वीडियो में दिखाई देते हैं तो इस बैंड की लय और ताल के संग आम और खास भी कदमताल करने लग जाते हैं।