film Jatt - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल की आने वाली फिल्म जाट का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल की आने वाली फिल्म जाट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जाट को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल के फैंस को फिल्म जाट के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म हो चुका है। फिल्म जाट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल का अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है। सनी देओल एक्शन करते दिख रहे हैं और दुश्मनों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। सनी देओल को फुल ऑफ एक्शन स्टाइल में देखा जा रहा है।

जाट के ट्रेलर की शुरुआत में सबसे पहले सैयामी खरे की एंट्री होती है, जो पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रही हैं। वह पूछती हैं कि इस गांव में क्या हुआ है। सारे गांव वाले डरे-सहमे नजर आ रह हैं तभी एक बच्चा राणातुंगा का नाम लेता है। इस फिल्म में राणातुंगा का किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया है। इसके बाद सनी देओल की एंट्री दिखाई जाती है। वह आते ही छा जाते हैं और दुश्मनों पर भारी पड़ जाते हैं। उनका डायलॉग है, जान की कीमत जानकर भी, जान को जोखिम में डालने वाले काे वो आगे कहते हैं मैं जाट हूं।

गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है। फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस को अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने शानदार ढंग से तैयार किया है। थमन एस का जोशीला संगीत और ऋषि पंजाबी की शानदार सिनेमैटोग्राफी फिल्म के अनुभव को और बेहतर बनाती है। नवीन नूली ने संपादन और अविनाश कोल्ला ने प्रोडक्शन डिजाइन किया है। फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

फिल्म 'जट' से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे सन्नी देओल
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो सन्नी देओल फिल्म जट से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं।

सन्नी देओल, साउथ के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के साथ एक एक्शन फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम जट होगा। पहले इसे एसजीडीएम कहा जा रहा था, इसका मतलब सन्नी देओल गोपीचंद मलिनेनी है। इस फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 के भी मेकर्स हैं।

फिल्म जट को तीन महीने के अंदर रैप किया जाएगा। सन्नी फिल्म जट में मास एक्शन हीरो के अवतार में दिखेंगे। सन्नी देओल के अलावा जट में सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी नजर आएंगी।