free medicines - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महात्मा गांधी अस्पताल की पहल : टोंक में लगा निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
जयपुर। महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर के श्री राम कैंसर एंड सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के तत्वावधान में रोटरी क्लब, टोंक एवं इनरव्हील क्लब, टोंक के संयुक्त सहयोग से अग्रवाल धर्मशाला, टोंक में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि टोंक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लोकेन्द्र शर्मा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण एवं  अर्धशहरी क्षेत्रों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

शिविर में पेट रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित यादव, डॉ सुनील जानी, विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों को परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान की गईं। इसमें न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, कैंसर रोग, ईएनटी, यूरोलॉजी तथा स्त्री एवं प्रसूति रोगों से संबंधित परामर्श एवं उपचार शामिल रहे। शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाओं में चेस्ट एक्स-रे, मेमोग्राफी, पैप स्मियर टेस्ट, मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग, ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच आदि शामिल रहीं। साथ ही, मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से लाभ प्राप्त किया। महात्मा गांधी अस्पताल के डायरेक्टर जनसंपर्क वीरेंद्र पारीक ने बताया कि इस आयोजन में रोटरी क्लब, टोंक एवं इनरव्हील क्लब, टोंक का विशेष सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने में क्लब पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1683 लोग लाभान्वित, फ्री जांच के बाद दवाइयां भी बांटी
जयपुर। भाजपा के पूर्व नेता स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा की स्मृति में बने भंवरजी भाई साहब स्मृति संस्थान की ओर से जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में निशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमे 1683 लोगों की विभिन्न बीमारियों की नि:शुल्क  जांच करके उनको परामर्श और आवश्यक दवाइयां दी गई। शिविर में सांसद मंजू शर्मा, मेयर सौम्या गुर्जर, विधायक गोपाल शर्मा, कालीचरण सराफ, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल, पूर्व उपमहापौर मनीष पारीक, भाजपा नेता मनोज शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं भी मौजूद रहे। यहां भंवर लाल शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

शिविर में आंखों की जांच करके चश्मे और दवाइयां दी गई। पेट, लीवर, मूत्ररोग, डाइबिटीज, बीपी, शुगर, थायराइड, हर्निया, नाक, कान, गला, दांत एवं प्रसूति सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।

पशु चिकित्सालय: नि:शुल्क दवा, अभी तक हो रही हवा
कोटा। जिले के पशु चिकित्सालयों में पशुपालकों को अपने बीमार मवेशियों के लिए नि:शुल्क दवा नहीं मिलने से परेशान होना पड़ रहा है। जिले में बड़ी संख्या में पशुपालन होता है। पशुओं के बीमार होने पर सरकारी चिकित्सालय में नि:शुल्क दवा नहीं मिलने से पशुपालकों को बाजार से महंगी दवा खरीदनी पड़ रही है। ऐसे में पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।   बीमार पशुओं के उपचार में काम आने वाली दवाइयां पशु अस्पतालों में नि:शुल्क मिलती हैं, लेकिन काफी समय से अस्पतालों में इन दवाइयों का टोटा बना हुआ है। इस कारण पशुपालकों को इन दवाओं को मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही हैं।

पशुपालकों ने इस तरह बताई पीड़ा
कैथून क्षेत्र के पशुपालक मांगीलाल, नारायण गुर्जर व फूलचंद माली ने बताया कि कैथून में स्थित पशु चिकित्सालय में समीप के पचास से अधिक गांवों के पशुपालक अपने पशुओं का उपचार करवाने आते हैं। पिछले एक वर्ष से पशुओं की दवाओं की कमी चल रही है ऐसे में पशुपालन करने वालों के समक्ष महंगी दवा खरीदने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। स्थानीय अस्पताल में जब भी जाते हैं तो पशु चिकित्सक बाहर की दवाओं को लिख कर देते हैं। यह दवाइयां मेडिकल स्टोर पर काफी महंगी मिलती है। इससे पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

150 से अधिक तरह की दवा होना जरूरी
सरकारी नियमों के अनुसार एक पशु चिकित्सालय पर 150 से अधिक तरह की दवा होनी आवश्यक है वहीं सब सेंटर पर 70 से अधिक तरह की दवा होना अनिवार्य है। परन्तु इसके विपरीत पशु चिकित्सालय पर पिछले एक वर्ष से पचास से कम तरह की दवा मिल रही है वही सब सेंटरो पर मात्र दस तरह की दवा मौजूद है। जो दवा सरकारी सेंटरों पर उपलब्ध है, उसमें से कुछ दवाओं का उपयोग तो कभी कभी होता है। रूटिंग में काम आने वाली दवाओं का हमेशा टोटा बना हुआ है। आधी से भी कम प्रकार की दवा ही अस्पतालों में मिल रही है।

फैक्ट फाइल
- जिले में कुल पशु                          6.40 लाख
- जिले में पशु चिकित्सा इकाइयां    180
- प्रथम श्रेणी के पशु चिकित्सालय    16
- पशु चिकित्सालय                             36
- पशु चिकित्सा उप केंद्र                124
- मोबाइल यूनिट संचालित                6

टेण्डर प्रक्रिया का इंतजार
पशु चिकित्सकों के अनुसार राज्य में मवेशियों के लिए नि:शुल्क दवा योजना चल रही है, लेकिन पूर्व में आचार संहिता की वजह से टेण्डर प्रक्रिया नहीं होने के कारण दवाइयां समय से नहीं खरीदी जा सकी। सरकार ने एक माह पूर्व जिला स्तर पर दवाइयों के लिए एक लाख का बजट जारी किया है, जो काफी कम है। इससे इमरजेंसी वाली दवाओं की भी खरीद नहीं हो सकेगी।  अब आचार संहिता समाप्त हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार के स्तर पर जल्द ही टैंडर प्रक्रिया होने की संभावना है। इसके बाद  नि:शुल्क दवाइयों की मात्रा बढ़ जाएगी।

इनका कहना
पशु अस्पतालों में दवाइयों का टोटा बना हुआ है। अस्पताल जाने पर वहां से चिकित्सकों द्वारा पशुपालकों को बैरंग लौटा दिया जाता है। इससे पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  एंटी रेबीज, एन्टोबायोटिक एनालजीन जैसी दवाएं भी पशु चिकित्सालयों में नहीं हैं।
- भवानी गुर्जर, पशुपालक

पशुओं के लिए दवाओं की आपूर्ति कम मात्रा में हो रही है। इस कारण पशुपालक परेशान हैं। आगामी माह में पर्याप्त मात्रा में सभी सेंटरों पर दवा भेजी जाएगी। जयपुर मुख्यालय पर सभी तरह की दवाओं की डिमांड भेज रखी है। पूर्व में आचार संहिता के कारण टेण्डर प्रक्रिया नहीं होने से दवाओं की खरीद नही हो सकी थी। जल्द टेण्डर होने की उम्मीद है।
- डॉ. जयकिशन, पशु चिकित्सक, पशुपालन विभाग