UNESCO World Heritage Monument - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आमेर महल में हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि, एक अक्टूबर से होगी लागू
जयपुर। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट की लिस्ट में शामिल आमेर महल में संचालित हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि की गई है। नई दरें एक अक्टूबर से प्रभावी होंगी। आमेर महल में अभी प्रति हाथी राउंड के लिए पर्यटक को 1100 रुपए शुल्क देना होता है।

इसमें से यात्रा अभिकर्ता के 90, हाथी प्रवेश शुल्क के 50, हाथी स्थल सफाई शुल्क के 20, हाथी कल्याण कोष के 30 और हाथी गांव विकास कोष के 60 रुपए शुल्क काटकर हाथी मालिक को 850 रुपए प्रति हाथी राउंड मिल रहा है। वहीं एक अक्टूबर, 2024 से प्रति हाथी राउंड के लिए पर्यटकों को 2500 रुपए देने होंगे। इसमें से करीब 400 रुपए विभिन्न शुल्क काटकर हाथी मालिक को 2100 रुपए मिलेंगे। इसके अतिरिक्त 5 साल बाद हाथी सवारी की दरों में की गई वृद्धि की समीक्षा की जाएगी।  आमेर महल में हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि को लेकर पुरातत्व विभाग में गत माह 26 जून को बैठक हुई थी। जिसमें पर्यटन, पुरातत्व और वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही टूर एण्ड ट्रेवल ट्रेड एवं हाथी मालिक शामिल थे।

दैनिक नवज्योति का आभार जताया
आमेर महल में संचालित हाथी सवारी के शुल्क अभिवृद्धि की गई है। ये नई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी। इससे पहले दैनिक नवज्योति ने हाथी मालिकों की सवारी शुल्क में बढ़ोतरी की मांग के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद अब इसमें वृद्धि की गई है। इसके लिए हाथी गांव विकास समिति के अध्यक्ष शफीक बल्लू खान, सचिव अब्दुल रऊफ, उपाध्यक्ष वाजिद खान, लीगल एडवाइजर असलम खान, सदस्य बंटी शर्मा, शाहिद खान, सलीम खान, हाथी मालिक विकास समिति के अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त किया है।

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ.पंकज धरेन्द्र ने बताया कि आमेर महल में संचालित हाथी सवारी के शुल्क में अभिवृद्धि की गई है। ये दरें एक अक्टूबर से प्रभावी होंगी।