Tikaram Jule - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला : पूर्व मंत्री के काफिले पर हमले की निंदा, कहा- माफिया का गढ़ बना राजस्थान; प्रदेश में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने जालोर में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की गाड़ी रुकवाकर उन पर हमले का प्रयास और उनके ड्राइवर से मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा सरकार पर हमला बोला है। नेताओं ने कहा कि माफियाओं का गढ़ बन चुके राजस्थान में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं।

हाल ही में सांसद राजकुमार रोत को धमकी मिली, इससे पहले भी कई जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बार-बार धमकियाँ मिल चुकी हैं। यह घटनाएँ साफ़ दर्शाती हैं कि राजस्थान में कानून का इकबाल समाप्त हो चुका है, और प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के कारण आपराधिक तत्व खुलेआम नेताओं पर हमले और धमकियों का दुस्साहस कर रहे हैं। आज जब देश के गृह मंत्री  अमित शाह राजधानी में पधारे हैं तो मैं उनसे आग्रह करते हैं कि वे इन घटनाओं पर संज्ञान लें, प्रदेश में बढ़ते अपराध और माफियाराज के आँकड़ों पर भी एक बार देखें।

राजस्थान पुलिस कर्मियों को नहीं मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, जूली ने कहा- पुलिस लगातार काम करती है उनको अवकाश देना जरूरी
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सरकार ने स्पष्ट किया कि राजस्थान पुलिस कर्मियों को फिलहाल साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलेगा। इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और मंत्री के बीच बहस भी हुई। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सदन में जवाब दिया कि पुलिस को साप्ताहिक अवकाश का कोई प्रावधान नहीं है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा तत्कालीन डीजीपी उमेश मिश्रा ने आदेश निकाला था कि पुलिस को साप्ताहिक अवकाश दिए जाएंगे। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि वह अवकाश एक विशेष थाने के लिए निर्धारित किया गया था। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पुलिस लगातार काम करती है उनको अवकाश देना जरूरी है।

वंही प्रश्नकाल में ही पुलिस कर्मियों के मैस में भत्ते में वृद्धि को लेकर विधायक भैरा राम चौधरी के सवाल पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार समय समय सभी कर्मचारियों के भत्ते बढ़ती है। आंतरिक सुरक्षा के लिए व्यवस्था के अनुसार साधन उपलब्ध करवाते हैं। विधायक ने कहा साइबर अपराधियों की तत्काल धरपकड़ के लिए क्या व्यवस्था है। मंत्री ने कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। भारत सरकार ने 1930 नंबर जारी किए हैं जिस पर कॉल करके लोकेशन ट्रेस करके कार्रवाई की जाती है।

टिप्पणी और 6 कांग्रेस विधायकों के निलंबन पर गतिरोध जारी : कांग्रेस विधायक कल फिर दे सकते हैं धरना, माफी नहीं मांगने के विरोध में बना रहेगा गतिरोध; जूली बोले...
जयपुर। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर सदन में टिप्पणी और 6 कांग्रेस विधायकों के निलंबन पर विधानसभा में गतिरोध बना हुआ है। कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिर्गमन कर विधानसभा के पश्चिमी द्वार पर धरना दिया। अब कांग्रेस विधायक भी पश्चिमी द्वार पर धरना दे सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बताया कि सत्तापक्ष के कारण सदन में गतिरोध बना हुआ है। स्पीकर से ज्यादातर मांगों पर सहमति बनने के बाद भी सदन के अंदर इनके सदस्यों ने कार्यवाही को बाधित किया। केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के माफी नहीं मांगने और इंदिरा गांधी पर की टिप्पणी सदन कार्यवाही से नहीं हटाने के विरोध में गतिरोध बना रहेगा।

मंत्री ने माफी नहीं मांगी और हमारे 6 विधायकों का निलंबन कर दिया। जब तक सरकार हमारे विधायकों का निलंबन वापस नहीं लेगी और मंत्री के माफी मांगने तथा टिप्पणी कार्यवाही से हटाने पर सरकार कदम नहीं उठाएगी, तब तक हम सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे। मंगलवार को धरने के बाद कांग्रेस विधायक गुरुवार को भी विधायक आवास से इकट्ठे होकर विधानसभा जाएंगे। हमारे निलंबित विधायकों को सदन कार्यवाही में शामिल नहीं होने दिया तो फिर पश्चिमी द्वार पर धरना देंगे। हमारी तरफ से वार्ता के लिए द्वार हमेशा खुले हैं।

बच्चों के मजबूत कंधों पर टिका है समाज और राष्ट्र का भविष्य : जूली
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मेघवाल समाज की ओर से प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित मेघवाल समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जूली ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग भी देना होगा। हमारे समाज व राष्ट्र का भविष्य बच्चों के मजबूत कंधों पर टिका है। इस प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है।

अंबेडकर के आशीर्वाद और कांग्रेस पार्टी के भरोसे पर पहली बार दलित समाज के व्यक्ति को नेता प्रतिपक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि जनहित के मुद्दों पर सदैव सदन और सदन के बाहर जनता की आवाज बुलंद करने का काम करूंगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, समाज के जिला अध्यक्ष डॉ. बीआर शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष निहाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अडानी घूसकांड और मणिपुर हिंसा मामले में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, निकाला पैदल मार्च
जयपुर। उद्योगपति गौतम अडानी घूसकांड,मणिपुर हिंसा और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राजभवन तक सांकेतिक पैदल मार्च भी निकाला। पुलिस ने पैदल मार्च को रास्ते में ही रोककर पानी की बौछारें छोड़ी और हल्का बल प्रयोग किया। शहीद स्मारक पर हुए विरोध प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट सहित कई पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक,पीसीसी पदाधिकारी और कांग्रेसजन शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान डोटासरा, गहलोत,जूली और पायलट सहित सभी नेताओं ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा विपक्ष के नेताओं को सरकारी एजेंसियों के जरिए लगातार परेशान कर रही है और अपने मित्र अडानी को बार बार बचा रही है। अडानी पर विदेशी न्याय विभाग ने आरोप लगाए मगर मोदी सरकार चुप बैठी है। मणिपुर हिंसा के बारे में राहुल गांधी सहित सभी विपक्षी पार्टी आवाज उठा रही हैं, लेकिन मोदी वंहा की चिंता नहीं कर रही। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहे हमले पर भी भाजपा चुप बैठी है।

राजस्थान में मोदी ने चुनावी सभाओं में कई झूंठे वादे किए, मगर उन्हें आज तक पूरा नहीं किया। ईआरसीपी पर फिर से जनता को फिर से गुमराह किया। कांग्रेस इनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक विरोध दर्ज कराएगी। प्रदर्शन के बाद जैसे ही कांग्रेसियों ने राजभवन की तरफ कूच किया तो पुलिस ने शहीद स्मारक चौराहे पर पर ही रोक दिया।

कांग्रेसी बेरिकेड्स तोड़कर जाने की कोशिश करने लगे तो पहले पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़कर भीड़ को तितर बितर किया। कार्यकर्ता उसके बाद भी बेरिकेड्स पर चढ़ने लगे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट भी भीड़ में पुलिसकर्मियों से भिड़ गए।

डोटासरा-जूली ने राहुल गांधी से की मुलाकात, प्रियंका भी रही मौजूद
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की। नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। डोटासरा ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली में लोकतांत्रिक नेतृत्व के प्रतीक राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी से प्रेरणादायी मुलाकात हुई।

आपका मार्गदर्शन सदैव न्याय के संकल्प को पूर्ण करने के लिए नई ऊर्जा का संचार करता है। मुलाकात के दौरान उनसे राजस्थान में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस प्रभारीसुखजिंदर सिंह रंधावा भी साथ में मौजूद रहे।

भागवत का जनसंख्या पर बयान बेतुका, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा शिक्षा की चुनौतियों से वह अनभिज्ञ : जूली
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के देश में जनसंख्या बढ़ाने को लेकर दिये बयान को बेतुका बताया है। जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल किया है कि वे भागवत के बयान से सहमत हैं? इस पर मुख्यमंत्री अपनी राय दें। जूली ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को देश की स्थितियों का कोई संज्ञान नहीं है। भाजपा के मातृ संगठन आरएसएस का सिर्फ़ अपने कट्टरवादी एजेंडे पर ध्यान केन्द्रित है। वह देश में जनसंख्या वृद्धि के कारण बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा शिक्षा और स्वास्थ्य की चुनौतियों को लेकर अनभिज्ञ है। देश में जनसंख्या वृद्धि की वजह से कृषि भूमि घट रही है, जल संकट बढ़ रहा है, वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है, देश खाद्य आपूर्ति के सवालों से जूझ रहा है, देश के प्राकृतिक संसाधनों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। भारत में वर्ष 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में वर्ष 2023 में कहा गया है कि भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा हो गयी है। रिपोर्ट में भारत की आबादी 142 करोड़ 86 लाख दर्शायी गयी है जो चीन की आबादी से 29 लाख अधिक है।

जूली ने कहा कि नेशनल कमीशन ऑफ पोपुलेशन के अनुसार भारत की आबादी वर्ष 2036 तक 152 करोड़ को पार कर जाएगी। जूली ने कहा कि आज देश के सामने बुनियादी सवाल यह है कि क्या देश में जनसंख्या वृद्धि के मुकाबले भूमि, आवास, फसल, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, परिवहन, पर्यावरण संतुलन आदि के अवसर और संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि चीन अपने देश में आबादी पर नियंत्रण करके महाशक्ति बन रहा है। जूली ने सवाल किया कि आरएसएस देश को किधर ले जाना चाहता है ? मोहन भागवत का यह कहना कि जनसंख्या दर कम होने से समाज नष्ट हो जाता है। बहुत ही विसंगति पूर्ण बयान है। बेहतर होता कि भागवत देश में गरीबी मिटाने, बेरोजगारी दूर करने को लेकर अपना नजरिया स्पष्ट करते। भागवत का बयान महिलाओं पर दबाव बनाने वाला भी है। क्या भागवत महिलाओं को तीन संतान को जन्म देने के लिए बाध्य करना चाहते हैं जबकि देश में गरीबी से जूझ रही करोड़ों महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोर हैं। दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग की महिलाओं और बच्चों में कुपोषण एक गंभीर समस्या के रूप में उभरा है। जूली ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान देश में आर्थिक, सामाजिक विसंगति बढ़ाने वाला और नयी समस्याओं को जन्म देने वाला है।

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस बयान पर अपना नजरिया स्पष्ट करना चाहिए। आरएसएस संगठन का ध्यान जनसंख्या बढ़ाने की ओर तो चला गया लेकिन देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जल संकट, कृषि संकट, आर्थिक मंदी, गांवों से पलायन, देश में वायु प्रदूषण आदि की ओर आरएसएस का कभी ध्यान नहीं जाता है। वहीं देश में सामाजिक सद्भाव और अमन -चैन को नष्ट करने वाली ताज़ा घटनाओं पर भी आरएसएस प्रमुख मौन हैं, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

सभी को मिलेगा बराबर मौका, नियमों और परम्पराओं से चलेगा सदन: वासुदेव देवनानी
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सभी दलों को आश्वासन दिया है कि सदन में सभी को बराबर मौका दिया जाएगा। सदन नियमों और परम्पराओं के अनुसार ही चलेगा।

16वीं राजस्थान विधानसभा के दूसरे सत्र को लेकर अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। देवनानी ने सभी दलों से सदन को शांतिपूर्वक चलाने में सहयोग करने और सार्थक बहस में अपनी बात समय सीमा में रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को बोलने का मौका मिलेगा। सदन अधिक से अधिक दिन चले इसके लिए सभी सदस्यों को सकारात्मक सोच रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सदन को चलाने की जिम्मेदारी सोलहवीं विधान सभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों की है। देवनानी ने कहा कि सभी दलों को चर्चा के लिए नियमानुसार समय आवंटित किया जाएगा। यह दलों के नेताओं कि जिम्मेदारी होगी कि उनके दल का सदस्य सदन में अपनी बात को आवंटित समय में ही रखने का प्रयास करे।

जनहित में देर रात तक चलेगा सदन
देवनानी ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी। इसके लिए यदि सदन को देर तक चलाने की आवश्यकता होगी तो सदन को देर तक चलाया जाएगा। सदन में समस्याओं के निस्तारण का प्रयास होगा।

स्वस्थ आलोचनाओं से कार्य में आती है नवीन गति
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सदन में अपनी अपनी बात रखने के लिए पक्ष व प्रतिपक्ष के सभी सदस्यों की भावना एक समान होती है। सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का मौका मिले इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएं। सदस्य भी अपनी बात समय सीमा में रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ आलोचनाओं से कार्य में नवीन गति आती है।

मुख्यमंत्री के महकमों से जुडे़ सवालों पर सदन में मंगलवार-गुरुवार को चर्चा
16वीं राजस्थान विधानसभा के द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अधीन विभागों से जुडेÞ सवालों पर हर मंगलवार व गुरुवार को चर्चा होगी। इसके अलावा जलदाय विभाग से संबंधित सवालों पर बुधवार व शुक्रवार, सहकारिता के सवालों पर सोमवार व शुक्रवार, यूडीएच के सवालों पर बुधवार-शुक्रवार को चर्चा होगी।

सदन में आज ये होंगे विधायी कार्य
राजस्थान विधानसभा में बुधवार को पहले दिन कई विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष बागीदौरा उप चुनाव में जीत कर आए विधायक जयकृष्ण पटेल को शपथ दिलवाएंगे। इसके बाद विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा राज्यपाल से मंजूर होकर आए तीन विधेयकों की सदन में जानकारी देंगे। इसके बाद सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग कार्य सलाहकार समिति के प्रतिवेदन को रखेंगे। इसके बाद 12 विभूतियों शोकाभिव्यक्ति होगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।

कांग्रेस विधायक दल की आज ना पक्ष लॉबी में बैठक
विधानसभा सत्र में भजनलाल सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार सुबह दस बजे विधानसभा की ना पक्ष लॉबी में होगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में बैठक में सभी कांग्रेस विधायकों के साथ रणनीति पर चर्चा होगी। इस बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल की दूसरी बैठक नौ जुलाई को होगी, जिसमें सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए कांग्रेस विधायकों की शेडो कैबिनेट बनाकर भजनलाल सरकार पर विभागवार मुद्दों पर हमला बोलने के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

20 साल में पहली बार केन्द्र से पहले राज्य बजट: जूली
केन्द्र से पहले राज्य बजट आने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने  भजनलाल सरकार का नौसिखियापन कहते हुए निशाना साधा। जूली ने कहा कि 20 साल के इतिहास में पहली बार होगा, जब राजस्थान का बजट केन्द्र के बजट से पहले आ जाएगा। सरकार बजट तो ला रही है,लेकिन किस प्रकार का बजट होगा और उसमें क्या रहेगा, यह बड़ा सवाल है। भजनलाल सरकार पूरी तरह केन्द्र सरकार पर निर्भर है। सीएम के दिल्ली जाने के बाद पीछे दोनों डिप्टी सीएम वहां पहुंच जाते हैं। राजस्थान को लेकर ये लोग गंभीर नहीं है,क्योंकि केन्द्र का बजट नहीं आने पर कैसे पता चलेगा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का राजस्थान की जनता को क्या फायदा मिलेगा। उसी के आधार पर राज्य बजट में बदलाव होते हैं। सरकार के नौसिखियापन की वजह से जुलाई तक लेखानुदान लाए और मजबूरी में बजट ला रहे हैं। अब दोबारा लेखानुदान लाते तो किरकिरी होती,लिहाजा केन्द्र से पहले बजट लेकर आ रहे हैं।