Special screening - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिल्म ‘इक्कीस’ की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग : सनी देओल और बॉबी देओल करेंगे आयोजन, जानें रिलीज डेट
मुंबई। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने इसकी तारीख बदलकर नए साल के पहले दिन कर दी है। फिल्म की रिलीज से पहले धर्मेंद्र के सम्मान में उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल मुंबई में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करेंगे। यह आयोजन परिवार की ओर से एक भावनात्मक श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है।

अभिनेता के परिवार ने प्रशंसकों से अपील की है कि वे सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखें, ताकि धर्मेंद्र के सभी फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर एक आखिरी बार देख सके। यह खास स्क्रीनिंग अगले सप्ताह मुंबई में आयोजित की जाएगी।

फिल्म ‘इक्कीस’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित एक जीवनी युद्ध फिल्म है, जो एक 21 साल के परमवीर चक्र विजेता शहीद अरुण खेत्रपाल की कहानी दर्शाती है। फिल्म में अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं और धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में नजर आएंगे।

‘जोधा अकबर’ के प्रदर्शन के 17 साल पूरे, लॉस एंजिल्स में मार्च में होगी विशेष स्क्रीनिंग
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर की महान कृति जोधा अकबर के प्रदर्शन के 17 साल पूरे हो गये हैं। फिल्म ‘जोधा अकबर’ 15 फरवरी 2008 को प्रदर्शित हुयी थी। जोधा अकबर ने अपनी रिलीज के 17 शानदार साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म राजपूत राजकुमारी जोधाबाई के साथ मुगल सम्राट अकबर के मिलन की महाकाव्य कहानी बताती है, जिसे ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के शानदार प्रदर्शन से जीवंत किया गया था। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, गोवारिकर की कुशल कहानी कहने के साथ, जोधा अकबर को एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव बना दिया।

फिल्म ‘जोधा अकबर’ की विरासत को जोड़ते हुए, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आट्र्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने हाल ही में प्रसिद्ध कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला द्वारा क्यूरेट की गई अपनी कलर इन मोशन प्रदर्शनी में फिल्म से ऐश्वर्या राय के शानदार शादी के लहंगे को प्रदर्शित किया। अब, इस सम्मान को एक कदम आगे बढ़ाते हुए, अकादमी मार्च 2025 में लॉस एंजिल्स में जोधा अकबर की एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जो वैश्विक दर्शकों पर इसके स्थायी प्रभाव का जश्न मनाती है।

इस उपलब्धि पर विचार करते हुए आशुतोष गोवारिकर ने कहा, ‘जोधा अकबर’ की इस 17वीं वर्षगांठ पर, मैं दर्शकों के प्रति अपार कृतज्ञता से भर गया हूं, जिन्होंने इसे अपनी स्मृति में रखा है और इसके लिए अपना प्यार व्यक्त करना जारी रखा है।  फिल्म की यात्रा-इसकी रिलीज से लेकर अब तक अकादमी में एक विशेष स्क्रीनिंग के साथ सम्मानित किया जाना-इसमें शामिल सभी लोगों के कलात्मक योगदान की स्वीकृति है। ‘जोधा अकबर’ को लगातार मिल रही सराहना वास्तव में विनम्र है और मैं इसे दुनिया भर के दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होते हुए देखकर रोमांचित हूं। अकादमी में यह प्रदर्शन न केवल फिल्म का उत्सव है, बल्कि यह समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतिनिधित्व करता है।

मुंबई में होगी शोले की स्पेशल स्क्रीनिंग
मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले की स्पेशल स्पेशल स्क्रीनिंग 31 अगस्त को की जायेगी।रमेश सिप्पी निर्देशित वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म शोले में संजीव कुमार, धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी और अमजद खान समेत कई कलाकार नजर आये थे।

15 अगस्त, 1975 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' की रिलीज को 49 साल पूरे हो गए हैं। दिग्गज लेखक सलीम-जावेद ने शोले की कहानी लिखी थी। शोले का हर किरदार खास रहा, विशेषतौर पर सिनेमा के इतिहास में अमजद खान का निभाया 'गब्बर सिंह' का किरदार अमर हो गया। शोले ऐसी भड़की कि मुंबई (तब बांबे) के मिनर्वा सिनेमाहाल में लगातार पांच वर्षों तक दिखाई जाती रही।शोले की रिलीज के 49 साल बाद मुंबई में इसकी विशेष स्क्रीनिंग होने वाली है, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है।

टाइगर बेबी फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म शोले की स्क्रीनिंग से जुड़ी जानकारी दी है। फिल्म शोले की स्क्रीनिंग मुंबई में 31 अगस्त को होने वाली है। वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है कि सलीम-जावेद के जादू का जश्न 50 साल बाद मनाएं। इस शनिवार 31 अगस्त को सिनेमाघरों में शोले की एक बार स्क्रीनिंग होगी, जिसकी बुकिंग 29 अगस्त से शुरू होगी। यह स्क्रीनिंग रीगल सिनेमा में होगी।

Mumbai Police के लिये 'कमांडर करण सक्सेना' की विशेष स्क्रीनिंग
मुंबई। डिज्ऩी+ हॉटस्टार ने पुलिस के प्रतिष्ठित पदाधिकारियों के लिये एक्शन से भरपूर अपनी आगामी थ्रिलर कमांडर करण सक्सेना की खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया।

कमांडर करण सक्सेना की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मुंबई पुलिस बल के विशिष्ट सदस्य,'कमांडर करण सक्सेना' की टीम उपस्थित रही। इस सीरीज के निर्देशक जतिन वागले हैं और इसे कीलाइट प्रोडक्शंस ने बनाया है। यह सीरीज जाने-माने लेखक अमित खान द्वारा रचित एक किरदार पर आधारित है। गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुरगुले की मुख्य भूमिकाओं से सजी इस सीरीज में एक निडर रॉ एजेंट देश को बचाने के मिशन पर है। इस सीरीज का प्रीमियर 08 जुलाई को होगा और यह डिज्ऩी+ हॉटस्टार के मोबाइल ऐप पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। नये एपिसोड्स सोमवार से शुक्रवार रिलीज होंगे।

महाराष्ट्र पुलिस की फोर्स वन के उपायुक्त डॉ. दिनेश बारी ने डिज्ऩी+ हॉटस्टार के कमांडर करण सक्सेना को देखकर कहा कि कमांडर करण सक्सेना को देखना मनोरंजक था। अपने देश के सुरक्षा बलों को सकारात्मक रोशनी में देखना बहुत अच्छा लगता है। और गुरमीत ने यह भूमिका पूरे निश्चय के साथ निभाई है। इस भूमिका में ढलने के लिये वह जिस शारीरिक प्रशिक्षण से गुजरे हैं, उससे एक झलक मिलती है कि यहाँ तक पहुंचने के लिये हम अधिकारी कैसा प्रशिक्षण लेते हैं। और मुझे खुशी है कि दर्शकों को डिज्ऩी+ हॉटस्टार की सीरीज में यह सब देखने के लिये मिलेगा।

मुंबई पुलिस के सहायक आयुक्त सुनील जैन ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी होने के नाते कमांडर करण सक्सेना को देखना जानकारियों से भरा अनुभव रहा। यह सीरीज दिखाती है कि सुरक्षा बलों में जाने के लिये कैसा साहस और सादगी चाहिये। विभिन्न चुनौतियों से गुजरते हुए करण की दृढ़ता को देखना महत्वपूर्ण था। अपने रोमांचक पलों और दिलचस्प कहानी के साथ डिज्ऩी+ हॉटस्टार की 'कमांडर करण सक्सेना' हर उस व्यक्ति को देखनी चाहिये, जो सुरक्षा बलों में रहकर जीवन बिताना चाहता है।

कमांडर करण सक्सेना की भूमिका निभा रहे गुरमीत चौधरी ने कहा कि मैं उस एहसास को बयां नहीं कर सकता, जो मुझे स्क्रीनिंग में पुलिस के प्रतिष्ठित अधिकारियों द्वारा डिज्ऩी+हॉटस्टार की 'कमांडर करण सक्सेना' को देखे जाने के वक्त मिला। मैं उनका बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे स्क्रीन पर देखने के लिये अपना कीमती वक्त निकाला। मैंने स्क्रीन पर उनकी हिम्मत और सादगी दिखाने के लिये अपनी सबसे अच्छी कोशिश की है। और यह मौका मिलने के लिये मैं बेहद शुक्रगुजार हूं।