film Kubera - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

करियर की बेहद खास फिल्म है कुबेरा : धनुष
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म कुबेरा उनके करियर की बेहद खास फिल्म है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शेखर कम्मुला की फिल्म कुबेरा में धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भकी अहम भूमिका है। धनुष ने हाल ही में हैदराबाद के प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म कुबेरा को अपने करियर की बहुत ही खास फिल्म बताया है। धनुष ने कहा, कुबेरा मेरी 51वीं तमिल फिल्म है और सिर्फ मेरी दूसरी तेलुगू फिल्म शेखर सर के बाद। थैंक यू शेखर सर और थैंक यू कि आप जैसे हैं वैसे ही हैं! आपने मुझे जो किरदार दिया है। वो दिल जीतने वाला है। धनुष ने कहा, नाग सर आप क्लास के आदमी हो। आपके साथ स्क्रीन शेयर करना किसी जादू से कम नहीं था।

आपकी फिल्में देखकर हम बड़े हुए हैं और आज साथ काम करना-सपना पूरा होने जैसा है! धनुष ने रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए कहा, रश्मिका, तूने जो मेहनत की है न उसी से तूने वो 2000 करोड़ की टॉप टैग्स कमाई हैं! लकी नहीं हो, तूने किस्मत भी मेहनत से बनाई है! और फिर ''जैसा मैंने कहा, कुबेरा  मेरे लिए बहुत ही स्पेशल फिल्म है। जल्दी आ रही है। दिल से उम्मीद है कि आप सबको ये फिल्म पसंद आएगी! श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण सुनील नारंग और पुष्कुर राम मोहन राव ने किया है। विपुल अग्रवाल और मनीष वसिष्ठ सह निर्माता हैं। संगीत देवी श्री प्रसाद का है। फिल्म कुबेरा 20 जून को रिलीज होगी।

फिल्म कुबेरा से धनुष का लुक रिलीज : निर्माताओं ने देवा के रूप में पेश की शक्तिशाली झलक, जानें फिल्म कब होगी रिलीज
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की आने वाली फिल्म कुबेरा से उनका लुक रिलीज किया गया है। कुबेरा के निर्माताओं ने इस फिल्म से धनुष का एक नया आकर्षक लुक पोस्टर रिलीज किया है, जो देवा के रूप में उनकी शक्तिशाली झलक पेश करता है।

निर्माताओं ने पोस्टर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुये कैप्शन में लिखा, एक उल्लेखनीय अभिनेता के 23 साल जिनकी मेहनत, जुनून और समर्पण की यात्रा प्रेरणा देती है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित, कुबेरा धनुष के बीच उनका पहला सहयोग है। पोस्टर में धनुष को देवा के रूप में दिखाया गया है। यह देवा के रूप में उनकी भूमिका की एक झलक है और प्रशंसक एक ऐसे किरदार की उम्मीद कर सकते हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया है। वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत, कुबेरा 20 जून, 2025 को दुनिया में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Film Kubera से रश्मिका मंदाना का पोस्टर रिलीज
मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित सामाजिक ड्रामा, कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित मैग्नम ओपस कुबेर की मुख्य अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का पहला लुक जारी कर दिया गया है।अपने पहले लुक में, रश्मिका मंदाना एक अंधेरे जंगल में दिखाई देती हैं, जो एक रहस्यमय और पेचीदा माहौल को दर्शाता है। अपने असाधारण अभिनय कौशल के लिए जानी जाने वाली रश्मिका ने इस फिल्म में एक शक्तिशाली भूमिका निभाई है जो सबसे अलग है। टीजर वीडियो में रश्मिका का किरदार अंधेरे जंगल की जमीन में खुदाई करते हुए दिखाया गया है, जहाँ उसे पैसों से भरा एक बड़ा सूटकेस मिलता है। फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने फर्स्ट लुक पोस्ट किया।

शेखर कम्मुला ने कहा कि कहानी कहने में, किस्मत उन लोगों का साथ देती है जो अप्रत्याशित को गले लगाते हैं। सबसे अच्छे पल अक्सर तब आते हैं जब और जिनसे आप कम से कम उम्मीद करते हैं। रश्मिका का किरदार इस सार को पकड़ता है, जो आश्चर्य और गहराई जोड़ता है जो हमारी फिल्म कुबेर के लिए महत्वपूर्ण है। मुझे यकीन है कि उसका प्रदर्शन एक स्थायी प्रभाव छोड़ेगा

इससे पहले, कुबेर से सुपरस्टार धनुष और किंग नागार्जुन अक्किनेनी के पहले लुक भी सामने आए थे। शेखर कम्मुला की कुबेर में धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव ने मिलकर किया है। कुबेर एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तमिल और तेलुगु में एक साथ शूट किया जा रहा है।