Rajasthan International Center - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से 19 अगस्त को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में वस्त्र उद्योग में सतत विकास और नई तकनीकों को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह आयोजन गुजरात के गांधीनगर में 15 से 18 सितंबर तक होने वाले दसवें विश्व सर्कुलर अर्थव्यवस्था मंच के पूर्व-आयोजन के रूप में किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वस्त्र उद्योग में अपशिष्ट जल की शून्य निकासी, कचरा प्रबंधन और आधुनिक पर्यावरणीय तकनीकों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन खान एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अपर्णा अरोरा करेंगी। मंडल के सदस्य सचिव श्री कपिल चन्द्रवाल स्वागत भाषण देंगे।

सदस्य सचिव ने बताया कि कार्यशाला में परमाणु अनुसंधान क्षेत्र के विशेषज्ञों, गुजरात के वस्त्र उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा छह तकनीकी सत्रों में जल शोधन की आधुनिक विधियों, रासायनिक प्रबंधन और निगरानी तकनीकों पर जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान का वस्त्र उद्योग देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए अब औद्योगिक विकास को सर्कुलर अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों से जोड़ना जरूरी हो गया है, जिसमें कचरे को भी संसाधन के रूप में इस्तेमाल किया जाए और पानी, ऊर्जा तथा कच्चे माल का बेहतर उपयोग हो। उन्होंने सभी उद्योगों से आह्वान किया कि वे शोधित सीवेज के जल का पुनः उपयोग कर भूजल का दोहन कम करें।

नाटक ने राजस्थानी परंपराओं को खूबसूरती से प्रदर्शित किया
जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमंडल द्वारा चल रहे नाट्य महोत्सव के तीसरे दिन माई री मैं का से कहूं नाटक ने राजस्थान की जनता को अपनी अद्भुत प्रस्तुति और भव्य दृश्यों से मंत्रमुग्ध कर दिया। यह नाटक विजयदान देथा की कहानी पहेली पर आधारित रहा और इसका निर्देशन अजय कुमार ने किया। इस नाटक ने राजस्थानी परंपराओं को खूबसूरती से प्रदर्शित किया और दर्शकों को अपने प्रदर्शन और डिजाइन से मोहित किया।

नाटक ने आज के प्रगतिशील समाज में महिलाओं की स्थिति पर चिंतन करने के लिए प्रेरित किया। नाटक इस बात पर सवाल उठाता है कि विज्ञान और बुद्धि में प्रगति का दावा करने वाले समाज में भी, महिलाएं अपने स्वयं के चुनाव करने की स्वतंत्रता से वंचित क्यों हैं। जन्म से लेकर विवाह तक, उनके अधिकार माता-पिता के पास होते हैं और विवाह के बाद, उनके पति और बच्चों के पास। नाटक इन्हीं पहलुओं के ईद-गिर्द रहा।

तीन दिवसीय भारत सोलर कॉम्पोनेंट एक्सपो शुरू
जयपुर। राजस्थान सोलर एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय भारत सोलर कंपनोनेंट एक्स्पो लगाया गया है। राजस्थान इंटरनेशन सेंटर में एक्सपो का फीता काट कर उद्घाटन उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने किया। एक्स्पो में सोलर उत्पादन के सभी उपकरण एक छत के नीचे प्रदर्शित किए गए हैं। तीन दिवसीय एक्स्पो 8 जुलाई तक चलेगा। पहले दिन वीकेंड के कारण विजीटर्स की अच्छी रौनक बनी हुई है। राजस्थान सोलर असोसिएशन  राजस्थान में सोलर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रहा है। वैसे भी प्रदेश में गर्मी ज्यादा पड़ती है और यहां बिजली की बहुत जरूरत होती है। उतनी बिजली हर किसी को उपलब्ध भी नहीं होती है। इन सभी को देखते हुए प्रदेश में सोलन एनर्जी को लेकर तेजी से काम हो रहा है और जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

आरएसए के अध्यक्ष सुनील बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, सीईओ नितिन अग्रवाल, कलर एन डिजाइन के चेयरमैन अमित परनामी ने बताया कुसुम योजना में 20000 मेगावाट बिज़ली उत्पादन का लक्ष्य है। जिससे राजस्थान में लगभग 80000 करोड़ के नए बिजनेस के होने का अनुमान है। ऐसे में एक्सपो में कुसुम योजना में अधिकृत ईपीसी, एमएसएमई, सोलर कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को एक छत के नीचे लाने का काम किया है।
राजस्थान सोलर एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील बंसल ने बताया, कि एक्सपो अपने आप मे एक अलग तरह का है, जिसका मुख्य आकर्षण सोलर पेनल मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ सोलर प्रोजेक्ट मे काम आने वाले सभी कंपोनेंट जैसे ट्रांसफार्मर, केबल जैसे 14 कंपोनेंट के राजस्थान के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बढ़ावा देना है।

बिजनेस जा रहा राजस्थान से बाहर
बंसल ने बताया कि राजस्थान मे इंडस्ट्री से जुड़े हुए ईपीसी, सरकारी, गैर सरकारी सोलर प्रोजेक्ट पर काम करने वाले अधिकतर लोगों को सोलर कंपोनेंट में मैन्युफैक्चर सर्च करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे अधिकतर राजस्थान का ये बिजनेस बाहर चला जाता था। इस परेशानी को ध्यान में रखकर या राजस्थान का फर्स्ट सोलर कंपोनेंट एक्सपो  "भारत सोलर कंपोनेंट एक्सपो" फायदेमंद होगा।

एक्सपो में ट्रांसफॉर्मर कंपनियां, केबल मैन्युफैक्चरिंग, स्ट्रक्चर मैन्युफैक्चरिंग, एल्युमिनियम फ्रेम कंपनी, पेनल मैन्युफैक्चरिंग, मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग आदि कंपोनेंट प्रदर्शित किए गए हैं।