Keir Starmer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फ्रांस-ब्रिटेन होर्मुज में सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेंगे : राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने सोमवार को यह घोषणा की कि फ्रांस और ब्रिटेन आने वाले दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। फ्रांसिसी राष्ट्रपति ने बताया कि इस सम्मेलन में उन देशों को एक साथ लाया जाएगा जो नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने के उद्देश्य से एक शांतिपूर्ण, बहुराष्ट्रीय अभियान में योगदान देने के इच्छुक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "यह पूरी तरह से रक्षात्मक मिशन होगा, जो युद्धरत पक्षों से अलग होगा और परिस्थितियों के अनुकूल होते ही इसे तैनात किया जाएगा।"

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ब्रिटेन ने 40 से अधिक देशों को इस मिशन के लिए आमंत्रित किया है जो नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने के हमारे लक्ष्य को साझा करते हैं। स्टार्मर ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने को 'बेहद हानिकारक' बताते हुए कहा कि ब्रिटेन और फ्रांस इस सप्ताह एक शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी करेंगे। इसका उद्देश्य संघर्ष समाप्त होने पर अंतरराष्ट्रीय शिपिंग की सुरक्षा के लिए एक समन्वित, स्वतंत्र और बहुराष्ट्रीय योजना पर काम करना है।

मैक्रॉन का यह बयान श्री स्टार्मर के उस रुख के बाद आया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया था कि ब्रिटेन ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी सैन्य नाकेबंदी में शामिल नहीं होगा। गौरतलब है कि कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उद्घोषणा के अनुरूप सोमवार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) से ईरानी बंदरगाहों के सभी समुद्री यातायात को रोकने की घोषणा की है। ब्रिटेन ने स्पष्ट किया है कि उसके 'माइनस्वीपर्स' (समुद्री बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज) और एंटी-ड्रोन इकाइयां क्षेत्र में अपना संचालन जारी रखेंगी, लेकिन ब्रिटिश नौसैनिक जहाजों और सैनिकों का उपयोग अमेरिकी नाकेबंदी लागू करने के लिए नहीं किया जाएगा।

इस बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान द्वारा परमाणु हथियारों को त्यागने से इनकार करना 'इस्लामाबाद वार्ता' की विफलता का मुख्य कारण रहा। वहीं, ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा कि तेहरान ने 'भविष्योन्मुखी पहल' का प्रस्ताव रखा था, लेकिन वह अभी तक अमेरिकी विश्वास हासिल नहीं कर सका है।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की ब्रिटेन को चेतावनी, बोले ब्रिटिश ठिकानों को ईरान के खिलाफ हमले के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत देकर ब्रिटेन खतरे में डाल रहा अपने देशवासियों की जान
तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, ब्रिटिश ठिकानों को ईरान के खिलाफ हमले के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत देकर अपने देशवासियों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। अराघची ने कहा ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार को ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमले के लिए अमेरिका को ब्रिटेन के ठिकानों का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी।

अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ज्यादातर ब्रिटिश लोग, ईरान पर इजराइल-अमेरिका की अपनी मर्जी की जंग में कोई हिस्सा नहीं लेना चाहते। अपने ही लोगों की अनदेखी करते हुए, मिस्टर स्टारमर ब्रिटेन के ठिकानों को ईरान के खिलाफ हमले के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत देकर ब्रिटिश लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। ईरान अपनी आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करेगा।

ट्रम्प ने स्टारमर को दिया सुझाव : ब्रिटेन की सीमाओं को नियंत्रित करने के लिए सेना का कर सकते है इस्तेमाल, सीमाओं को सुरक्षित करने की नीतियों के बारे में की बात
लंदन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर को सुझाव दिया है कि वह अवैध प्रवासन को रोकने के लिए सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रम्प की ब्रिटेन की दूसरी राजकीय यात्रा के समापन पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कीर के साथ प्रवासन के मुद्दों पर चर्चा की।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिका में सीमाओं को सुरक्षित करने की अपनी नीतियों के बारे में बात की और कहा कि ब्रिटेन को भी छोटी नावों में इंग्लिश चैनल पार करने वाले प्रवासियों के कारण इसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रम्प ने कहा- लोग आ रहे हैं और मैंने प्रधानमंत्री से कहा है कि मैं इसे रोकूँगा और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप सेना को बुलाते हैं या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस माध्यम का इस्तेमाल करते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर से आव्रजन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का आग्रह किया और कहा कि इससे उन्हें बहुत नुकसान हो रहा है।

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अवैध आव्रजन देशों को अंदर से नष्ट कर देता है और हम वास्तव में अब अपने देश में आए बहुत से लोगों को निकाल रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अवैध प्रवासियों के निर्वासन में तेजी लाई है और अवैध सीमा पार करने वालों पर नकेल कसी है। राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद एयर फोर्स वन से स्टैनस्टेड हवाई अड्डे से ब्रिटेन के लिए रवाना हुए।

ब्रिटेन और अमेरिका के पत्रकारों के साथ विस्तृत प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान, दोनों ने ब्रिटेन और अमेरिका के बीच विशेष संबंधों का बखान किया और एक नए तकनीकी समझौते की घोषणा की।

ट्रंप ने कहा कि इससे सहयोगियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की दुनिया में प्रभुत्व हासिल करने में मदद मिलेगी। ट्रम्प ने हालांकि फिलिस्तीनी के विषय पर प्रधानमंत्री से अपनी असहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री कीर अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा से पहले फिलिस्तीनी देश को मान्यता देने की योजना बना रहे हैं। फिलिस्तीन को कुछ अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है लेकिन इसकी कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमत सीमाएँ, कोई राजधानी और कोई सेना नहीं है।

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से 147 ने फिलिस्तीन को मान्यता दी है। इस सूची में शामिल होकर ब्रिटेन एक मजबूत राजनीतिक संदेश देगा, हालाँकि यह काफी हद तक प्रतीकात्मक होगा।

मोदी ने कीर स्टार्मर को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने तथा चुनाव में लेबर पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी।

दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के ऐतिहासिक संबंधों को याद किया तथा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने परस्पर लाभकारी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

ब्रिटेन के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना करते हुए दोनों पक्षों ने लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने की भी बात कही।

मोदी ने प्रधानमंत्री स्टार्मर को शीघ्र भारत आने का आमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने संपर्क बनाये रखने पर सहमति व्यक्त की।