Helicopter Crash - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कतर में भीषण हादसा: तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल की तलाश जारी
दोहा। कतर के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि तकनीकी खराबी के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और क्षेत्रीय जल सीमा में गिर गया। चालक दल की तलाश जारी है।

मंत्रालय ने कहा, "कतर के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि एक कतरी हेलीकॉप्टर नियमित ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी के कारण देश के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"

मंत्रालय ने आगे कहा कि चालक दल और यात्रियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

ब्रिटेन में हेलीकॉप्टर क्रैश : 3 लोगों की मौत की पुष्टि, उड़ान प्रशिक्षण ले रहा था विमान
लंदन। ब्रिटेन के आइल ऑफ वाइट में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह आइल ऑफ वाइट में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। विमान में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

इससे पहले, वायु दुर्घटना जाँच शाखा ने कहा था कि उसने दुर्घटना की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के बयान में आगे कहा गया कि हम घटना की परिस्थितियों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन वायु दुर्घटना जाँच शाखा के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

दुर्घटनाग्रस्त विमान के संचालक नॉर्थम्ब्रिया हेलीकॉप्टर्स ने पुष्टि की है कि आइल ऑफ वाइट के शैंकलिन क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में उसका विमान भी शामिल था। संचालक के अनुसार, विमान उड़ान प्रशिक्षण ले रहा था।

हेलिकॉप्टर क्रैश : पायलट राजवीर सिंह को दो हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था
जयपुर। केदारनाथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह गौरीकुंड के पास हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के शास्त्रीनगर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान (37) की मौत हो गई। उनके पास दो हजार घंटे का उड़ान का अनुभव था। सैना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर करीब 14 वर्ष तक कार्य किया था। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने पिछले साल हेलिकॉप्टर एविएशन ज्वॉइन की थी। राजवीर लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर होने के बाद पिछले 9 महीने से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड में बतौर पायलट सेवाएं दे रहे थे। सुबह 5.20 बजे लैंडिंग से पहले उन्होंने कंट्रोल रूम को आखिरी मैसेज भेजा कि वे लेफ्ट टर्न लेकर लैंडिंग कर रहे हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में कुल 7 लोगों की जान गई। मृतक राजवीर का बड़ा भाई चन्द्रवीर और एक अन्य व्यक्त फ्लाइट से देहरादून शव लेने के लिए रवाना हो गए है। वहां से टैक्सी से केदारनाथ के गौरीकुंड जाएंगे।

बचपन से थी पायलट बनने की इच्छा
राजवीर के पिता गोविंद सिंह चौहान बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना सुबह 7.30 बजे मिली। इसके बाद शास्त्री नगर स्थित घर पर रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया। पिता ने बताया कि फादर्स डे पर बेटे की मौत की खबर मिली है। यह कहकर वह रोने लग गए। राजवीर की बचपन से ही पायलट बनने की इच्छा थी। राजवीर ने सुबोध कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी। परिजनों ने बताया कि राजवीर कुछ समय पहले ही घर आए थे। परिवार को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा हादसा हुआ है। राजवीर के पिता ने बताया कि वे बहू से हादसे की बात छुपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बात सामने आ गई। इसके बाद वह गश खाकर गिर गई। जिसे परिजनों ने संभाला। राजवीर की पत्नी से रात को ही बात हुई थी, जिसमें उसने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बात कहीं थी।

पत्नी दीपिका भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल
राजवीर सिंह की पत्नी दीपिका चौहान भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। शादी के 14 साल बाद हाल ही में दंपति जुड़वां बेटों के माता-पिता बने। इसके चलते पत्नी छुट्टियों पर है। 30 जून को घर में माता-पिता की शादी की 50वीं सालगिरह और बच्चों का कार्यक्रम तय था, जिसमें राजवीर को 28 जून को आना था। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।

हादसे पर कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख
राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताते हुए समाचार को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा है कि हादसे में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह एवं श्रद्धालुओं की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई। उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकसंतप्त परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।

हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह की मौत, 4 महीने पहले बने थे जुड़वां बेटों के पिता
जयपुर। केदारनाथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह गौरीकुंड के पास हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान (37) की मौत हो गई। राजवीर सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर होने के बाद बीते 9 महीने से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड में बतौर पायलट सेवाएं दे रहे थे।

सुबह करीब 5:20 बजे लैंडिंग से पहले उन्होंने कंट्रोल रूम को आखिरी मैसेज भेजा कि वे "लेफ्ट टर्न लेकर लैंडिंग कर रहे हैं", लेकिन इसके तुरंत बाद हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में कुल 7 लोगों की जान गई।

राजवीर सिंह की पत्नी दीपिका चौहान भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। शादी के 14 साल बाद हाल ही में दंपती जुड़वां बेटों के माता-पिता बने थे। 30 जून को घर में बच्चों के जलवा पूजन का कार्यक्रम तय था, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। राजवीर के पिता गोविंद सिंह चौहान बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना सुबह 7:30 बजे मिली। जैसे ही यह खबर फैली, शास्त्री नगर स्थित घर पर रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया।

परिजनों ने बताया कि राजवीर कुछ दिन पहले ही घर आए थे और अक्टूबर से केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा दे रहे थे।
परिवार को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा हादसा हुआ है। राजवीर के पिता ने बताया कि वे बहू से हादसे की बात छुपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बात सामने आ गई। मौसम को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

उत्तराखंड में भीषण हादसा : केदारनाथ से गौकुण्डी जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत
देहरादून। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार को एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट सहित उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। हेलीकाप्टर बाबा केदारनाथ के दर्शन करा कर पांच श्रद्वालुओं और मंदिर समिति के एक कर्मचारी को वापस ला रहा था कि मौसम खराब होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे पायलट सहित उसमें सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 23 महीने की बच्ची भी है। श्रद्धालु परिवार महाराष्ट्र के निवासी थे।

हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि आज सुबह करीब सुबह 5.30 बजे आर्यन एविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर वीटीबीकेए/बीईएलएल 407 गौरीकुंड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। दुर्घटना की वजह खराब मौसम है। उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा था। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने इसके दुर्घटनाग्रस्त होने और गुबार उठने की सूचना दी थी।

रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर केदारनाथ से प्रातः 5:21 बजे गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था एवं 5:24 बजे इसे वेली प्वाइंट के पास देखा गया। उस समय क्षेत्र में अत्यधिक कोहरा था जिससे दृश्यता शून्य हो गई थी। 6:13 बजे हेलीकॉप्टर के गुप्तकाशी न पहुँचने की जानकारी हेलीकॉप्टर कंपनी द्वारा दी गई। इसके पश्चात तत्काल कार्रवाई करते हुए खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि तत्पश्चात आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों को सक्रिय किया गया। जिसमें जिला आपदा मोचन बल की टीम के साथ एसडीआरएफ की छह टीमें, एनडीआरएफ की आठ टीम और 22 पुलिसकर्मी शामिल थे। ये सभी राहत एवं बचाव दल घटनास्थल गौरीकुंड से लगभग पांच किलोमीटर ऊपर स्थित गौरी में खड़क नामक स्थान पर पहुँचे जहाँ तलाश और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार लोगों के शव बुरी तरह से जल गए हैं।

रजवार ने बताया कि हेलीकाप्टर में कुल सात लोग सवार थे। जिनमें पायलट सहित 06 वयस्क और 01 बच्चा हैं। सभी की हादसे में मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान कैप्टन राजबीर सिंह चौहान, पायलट, निवासी जयपुर, विक्रम रावत, कर्मचारी, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, निवासी रासी ऊखीमठ, (45), विनोद देवी, निवासी उत्तर प्रदेश, (66) , तृष्टि सिंह उत्तर प्रदेश, (19) , राजकुमार पुत्र सुरेश जायसवाल, निवासी महाराष्ट्र, (41) , श्रद्धा पत्नी राजकुमार जायसवाल, निवासी महाराष्ट्र, (35) , काशी पुत्री राजकुमार, निवासी महाराष्ट्र, बालिका (02) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है। फारेंसिक टीम तथा डीएनए सेंपलिंग टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। रजवार ने बताया कि प्रभावितों के परिवार के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। इसके लिए राज्य आपातकालीन प्रचालन केन्द्र 0135-2710334, 9058441404 1070 (टोल फी) तथा रूद्रप्रयाग हेल्पलाइन नम्बर- 8958757335, 01364-233727 जारी किए गए हैं।

उत्तराखंड में हेलीकाप्टर दुर्घटना की जांच एएआईबी करेगा
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी की उड़ान के दौरान आज सुबह एक बेल 407 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) करेगा।

एक जानकारी में बताया गया कि 15 जून को आर्यन एविएशन के स्वामित्व वाले बेल 407 हेलीकॉप्टर वीटी-बीकेए, केदारनाथ जी से आर्यन हेलीपैड, गुप्तकाशी की परिचालन उड़ान पर था। तभी हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें 5 यात्री, एक शिशु और चालक दल का एक सदस्य था। हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी से 05:10 बजे उड़ान भरी और 05:18 बजे केदारनाथ जी हेलीपैड पर उतरा। हेलीकॉप्टर ने 05:19 घंटों में फिर से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी और गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एहतियाती उपाय के रूप में डीजीसीए ने पहले ही चार धाम तक हेलीकॉप्टर संचालन की आवृत्ति को कम कर दिया है, बढ़ी हुई निगरानी कर रहा है और आगे की किसी भी कार्रवाई के लिए ऑपरेशन की समीक्षा कर रहा है। दुर्घटना की जांच एएआईबी द्वारा की जाएगी।

अमेरिका में हेलीकॉप्टर ने खोया नियंत्रण : नदी में हुआ क्रैश, पायलट और बच्चों सहित 6 लोगों की मौत
न्यूयॉर्क। अमेरिका के मैनहट्टन में पियर 40 के पास हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। न्यूयॉर्क शहर पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश के अनुसार इसमें एक पायलट, दो वयस्क और तीन बच्चे शामिल थे। उन्होंने कहा कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य अस्पताल में जीवित नहीं बच पाए। बताया गया है कि पांचों यात्री स्पेन के पर्यटक थे।

टिश के अनुसार जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज पर न्यू जर्सी तटरेखा के साथ आगे बढ़ने के लिए मुड़ने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर ने नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि हेलिकॉप्टर, बेल 206, वाणिज्यिक और सरकारी विमानन में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला मॉडल है, जो स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे के आसपास दो भागों में विभाजित हो गया।

कोस्टगार्ड हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
पोरबंदर। पोरबंदर एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर के गिरते ही उसमें आग लग गई। इंडियन कोस्टगार्ड ने बताया कि हेलिकॉप्टर में 2 पायलट समेत 3 लोग सवार थे। हादसे में तीनों की जान चली गई, जिनकी पहचान सुधीरकुमार यादव, मनोजकुमार और सौरभ कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही तटरक्षक बल के डीआईजी पंकज अग्रवाल और जिला पुलिस प्रमुख भागीरथ सिंह जाडेजा समेत पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। तीनों जवानों के शव पीएम के लिए पोरबंदर के भावसिंहजी सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं।

याद रहे कि पिछले साल 2 सितंबर को भी इंडियन कोस्ट गार्ड के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ध्रुव) पोरबंदर तट के पास अरब सागर में गिर गया था। इस दौरान हेलिकॉप्टर में सवार 4 में से एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया था, जबकि 3 क्रू मेंबर्स लापता हो गए थे।

हेलीकॉप्टर क्रैश: गुजरात का पायलट राकेश शहीद, 40 दिन बाद अरब सागर में मिला लापता शव
धर्मशाला। गुजरात के पोरबंदर में देश सेवा के दौरान शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पायलट राकेश कुमार राणा का शव 40 दिन बाद बरामद हो गया है। राकेश (38) अरब सागर में देश सेवा के दौरान लापता हो गए थे।

राकेश राणा, कांगड़ा के चढियार क्षेत्र के बरवाल खड्ड गांव के निवासी थे। उनका हेलीकॉप्टर गत दो सितंबर को गुजरात में भारी बारिश के बीच राहत कार्यों के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने तत्परता से सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके तहत क्रू मेंबर के एक सदस्य को बचा लिया गया था, जबकि दो अन्य, कमांडर विपिन बाबू और सीनियर सेलर करण सिंह के शव दुर्घटना के बाद बरामद कर लिए गए थे।

राकेश राणा की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। चालीस दिनों की अथक खोज के बाद, उनका शव पोरबंदर से लगभग 55 किलोमीटर दूर अरब सागर में मिला। राकेश राणा के इस आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गुजरात में उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

ऑस्ट्रेलिया में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार 4 सैनिक मृत घोषित
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में पिछले सप्ताह के अंत में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद लापता हुए चार ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों को मृत घोषित कर दिया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार को अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया सैन्य अभ्यास टैलिसमैन सेबर के दौरान हुई, जिसमें 30 हजार से अधिक सैनिक शामिल थे। दुर्घटना में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित 6वीं एविएशन रेजिमेंट के चार सैनिक लापता हो गए।

मार्लेस ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''शुक्रवार रात को एमआरएच-90 हेलीकॉप्टर की दुर्घटना के बाद से, व्हिट्संडेज में होने वाली गतिविधियों से अब हेलीकॉप्टर के महत्वपूर्ण मलबे का पता चला है। अब कैप्टन ल्योन, लेफ्टिनेंट नुगेंट, वारंट ऑफिसर लेकॉक और कॉर्पोरल नैग्स को जीवित खोजने की उम्मीद खत्म हो गई है।"

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना से संबंधित सभी चार सैनिकों के परिवारों को सूचना दे दी गयी है। इस घटना के बाद 21 जुलाई से चार अगस्त तक चलने वाले टैलिसमैन सेबर 2023 अभ्यास को निलंबित कर दिया गया।

कोलंबिया में हेलिकॉप्टर दुर्घना में चार सैनिकों की मौत
बोगोटा। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक सैन्य हेलिकॉप्टर चोको विभाग की राजधानी क्विब्डो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण चार सैनिकों की मौत हो गई। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने रविवार को यह जानकारी दी। पेट्रो ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, क्विब्डो में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जब हादसा हुआ तब हेलिकॉप्टर रसद की आपूर्ति कर रहा था। वहीं, चोको विभाग की गवर्नर फरलिन पेरिया ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अरुणाचल प्रदेश में सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट शहीद
नई दिल्ली। सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे एक पायलट की मौत हो गई जबकि दूसरे पायलट का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। यह घटना तब हुई जब हेलीकाप्टर सुबह की नियमित उड़ान भर रहा था। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह चीता हेलीकॉप्टर तवांग के अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भर रहा था। 10 बजे इसमें अचानक कुछ गड़बड़ी आ गई।

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार दोनों पायलट बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें पास के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दुर्भाग्य से गंभीर रूप से घायल एक पायलट ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का उपचार किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है, और इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

कश्मीर में आर्मी का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार
जम्मू। कश्मीर के बांदीपुरा में आर्मी का एक हेलिकाप्टर हादसे का शिकार हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आर्मी का एक चीता हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया। हेलिकॉप्टर के पायलट और सह पायलट के बारे में जानकारी नहीं मिली है। रक्षा विभाग के अधिकारी ने कहा कि इस हादसे के बारे में विवरण एकत्रित किए जा रहे है। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।