Neeraj Chopra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओलंपियन नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, खेल के साथ इन मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उनके आवास पर हुई इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में फोटो साझा करते हुए यह जानकारी दी।

पीएम मोदी ने कहा, आज सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई। हमने खेलों के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

उल्लेखनीय है कि, इस वर्ष के शुरू में पीएम मोदी ने फिटनेस को बढावा देने के नीरज चोपड़ा के प्रयासों की सोशल मीडिया पर काफी सराहना की थी। फिट इंडिया योजना के महत्व पर नीरज चोपड़ा के लेख पर प्रतिक्रिया करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि यह दूरदर्शी और प्रेरक लेख मोटापे से लडऩे और स्वस्थ रहने की जरूरत पर बल देता है।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : केशोर्न वालकॉट ने जीता भाला फेंक का स्वर्ण, नीरज ने टोक्यो में जीता स्वर्ण टोक्यो में ही गंवाया, सचिन रहे चौथे स्थान पर
टोक्यो। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा का विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। नीरज इस चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव करने उतरे थे, लेकिन उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से आठवें स्थान पर रहे। भारत के एक अन्य एथलीट सचिन यादव भले ही पदक अपने नाम नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने चमक बिखेरी और 86.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से चौथे स्थान पर रहे। इस बीच त्रिनिडाड और टोबेगो के केशोर्न वालकॉट ने  88.16 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। जर्मनी के एंडरसन पीटर्स  को 87.38 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक मिला। अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन को 86.67 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत की तरफ से सचिन यादव ने चौथे नंबर पर फिनिश किया। नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 83.65 मीटर का थ्रो किया वहीं सचिन यादव ने 86.27 मीटर का थ्रो किया और वह पहले प्रयास में नीरज को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर रहे। नीरज ने दूसरे प्रयास में 84.03 मीटर का थ्रो किया जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। सचिन दूसरे प्रयास में फाउल कर बैठे। नीरज ने चौथे प्रयास में  82.86 मीटर का थ्रो किया। भारत के सचिन यादव ने 84.90 मीटर का थ्रो किया। नीरज 5वें प्रयास में फाउल कर बैठे।

चौथे प्रयास में थमा नदीम का सफर :

ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने दूसरे प्रयास में फाउल के बाद तीसरे प्रयास में 82.75 मीटर का थ्रो किया। शीर्ष 10 एथलीटों ने चौथे प्रयास के लिए क्वालिफाई किया और सबसे पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम आए, लेकिन वह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और उन्होंने चौथे प्रयास में फाउल किया। नदीम का सफर चौथे प्रयास में ही समाप्त हो गया।

पदक से चूके सचिन :

नीरज भले ही बाहर हो गए लेकिन भारत के सचिन यादव ने पांचवें प्रयास में भी प्रभावित किया और 85.96 मीटर का थ्रो किया। सचिन के पास अंतिम प्रयास में पदक जीतने का मौका था, लेकिन 80.95 मीटर का थ्रो किया और वह 86.26 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे।

विश्व एथलेटिक्स : भारत के नीरज चोपड़ा पदक दौर में पहुंचे, पहले ही थ्रो में किया क्वालीफाई
टोक्यो। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 84.85 मीटर भाला फेंककर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने टोक्यो नेशनल स्टेडियम में क्वालीफायर के ग्रुप ए में 84.85 मीटर भाला फेंककर पदक दौर में आसानी से अपनी जगह पक्की कर ली। स्वत: योग्यता सीमा 84.50 मीटर निर्धारित की गई थी। 27 वर्षीय भारतीय एथलीट ने अपने ग्रुप में शुरुआत की और अपने पहले ही थ्रो में इस सीमा को पार कर लिया। नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90.23 मीटर है,  जो भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। ये उन्होंने इस साल की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में हासिल किया था। दुनिया के शीर्ष पुरुष भालाफेंक खिलाड़ी जर्मनी के जूलियन वेबर अपने पहले ही थ्रो में चूक गए।

भारत के रोहित-यशवीर ग्रुप बी में :

मौजूदा ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम क्वालीफायर ग्रुप बी में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह भी इस ग्रुप में हैं। कुल मिलाकर 37 में से 12 एथलीट फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। स्वचालित योग्यता सीमा को पार करने वालों को छोड़कर अगले सर्वश्रेष्ठ थ्रोअर को कोटा पूरा होने तक कट में जगह मिलेगी।

जूलियन वेबर ने जीता डायमंड लीग खिताब, भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे
ज्यूरिख (स्वीट्जरलैंड)। डायमंड लीग फाइनल 2025 के पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के नीरज चोपड़ा 85.01 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर का थ्रो कर खिताब अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा ने प्रतियोगिता की अच्छी शुरुआत की और पहले प्रयास में 84.35 मीटर का थ्रो किया। हालांकि बीच के तीन प्रयासों में लगातार फाउल के कारण वे पीछे रह गए। पांचवां थ्रो भी नाकाम रहा, लेकिन नीरज ने छठे और अंतिम प्रयास में शानदार वापसी करते हुए 85.01 मीटर की दूरी दर्ज की और दूसरे स्थान पर रहे।

केशोर्न वॉलकॉट तीसरे स्थान पर रहे :

यह थ्रो उन्हें केशोर्न वॉलकॉट से आगे ले गया, जिन्होंने 84.95 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। जर्मनी वेबर ने अपने दूसरे प्रयास में 91.51 मीटर का थ्रो फेंका। इस दूरी अन्य कोई एथलीट पार नहीं कर पाया और वेबर ने नया निजी सर्वश्रेष्ठ और वर्ल्ड लीड दर्ज करते हुए खिताब जीता।

यह भी रहे दावेदार :

प्रतियोगिता में अन्य दावेदारों में ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 82.06 मीटर के साथ चौथे, केन्या के जूलियस येगो 82.01 मीटर के साथ पांचवें, मोल्दोवा के आंद्रियन मार्डारे 81.81 मीटर के साथ छठे और स्विट्जरलैंड के साइमन वीलैंड 81.29 मीटर  के साथ सातवें स्थान पर रहे।

88.16 मीटर थ्रो के साथ लिया जूलियन वेबर से पिछली हार का बदला, नीरज चोपड़ा ने जीता पेरिस डायमंड लीग का खिताब
पेरिस। भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 की मेन्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। शुक्रवार को पेरिस में हुए इस इवेंट में नीरज ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जर्मनी के जूलियन वेबर को पराजित किया। नीरज पिछले दो टूनार्मेंट में वेबर से पराजित हो गए थे, लेकिन अब उन्होंने उन दो पराजयों का बदला ले लिया है। पेरिस डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 88.16 मीटर का थ्रो किया, जिसके चलते वो सबसे आगे निकल गए और अंत तक लीड कायम रखी। फिर नीरज ने दूसरे प्रयास में 85.10 मीटर की दूरी तय की। नीरज का तीसरा, चौथा और पांचवां प्रयास फाउल रहा। जबकि छठे प्रयास में उन्होंने 82.89 मीटर का थ्रो किया।

90 मीटर की कोशिश में थे
नीरज ने बताया कि वह डायमंड लीग में 90 मीटर के पार फेंकने की कोशिश में थे, लेकिन रन-अप तेज हो जाने के कारण वह अपनी गति पर नियंत्रण नहीं रख पाए। उन्होने ओलंपिक्स डॉट काम से कहा कि मैं आज 90 मीटर से ज्यादा की उम्मीद कर रहा था, लेकिन रन-अप बहुत तेज था और मैं कंट्रोल नहीं कर सका।

दोहा में किया 90.23 मीटर का थ्रो
इससे पहले नीरज ने मई में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर न केवल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ दूरी नापी थी, बल्कि भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा था। हालांकि उस प्रतियोगिता में जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर उन्हें दूसरे स्थान पर धकेल दिया था। नीरज इस सीजन में चेक गणराज्य के दिग्गज और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जान जेलेजनी के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। जेलेजनी ने अपने करियर में 90 मीटर की दूरी 50 से अधिक बार पार की है और 1996 में 98.48 मीटर दूर भाला फेंक विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जो आज भी कायम है। नीरज ने कहा कि हम तकनीक पर काम कर रहे हैं और उनके साथ ट्रेनिंग करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जब उनसे पूछा गया कि क्या जान जेलेजनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके निशाने पर है, तो नीरज ने मुस्कराते हुए कहा, ‘पहले मुझे उनके कुछ छोटे रिकॉर्ड तोड़ने होंगे। वो 98 मीटर फेंक चुके हैं और 90 मीटर से ऊपर तो न जाने कितनी बार। शायद जब मैं 95 मीटर तक पहुंच जाऊं, तब कुछ कहने लायक बनूं।

दोहा डायमंड लीग : नीरज 90 मी. थ्रो करने के बावजूद दूसरे स्थान पर रहे, जूलियन बने विजेता
दोहा। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया और करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया। इसके बावजूद नीरज डायमंड लीग का दोहा चरण नहीं जीत सके। उन्हें जर्मनी के जूलियन वेबर ने हराया जिन्होंने छठे प्रयास में  91.06 मीटर का थ्रो किया। नीरज 90.23 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.64 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज की अच्छी शुरूआत :

नीरज सबसे पहले थ्रो करने आए और उन्होंने पहले ही प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो किया। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी एंडरसन पीटर्स ने पहले प्रयास में 85.64, जूलियन वेबर ने 83.82 और जूलियस येगो ने 68.81 मीटर का थ्रो किया। वहीं, भारत के एक एथलीट किशोर जेना ने पहले प्रयास में 68.07 मीटर के थ्रो के साथ शुरूआत की।

दूसरा प्रयास फाउल करार :

नीरज चोपड़ा की दूसरे प्रयास में लय गड़बड़ा गई और फाउल कर बैठे। वहीं, भारत के किशोर जेना ने दूसरे प्रयास में 78.60 मीटर का थ्रो किया। हालांकि, तीसरे प्रयास में नीरज ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े और करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के साथ ही 90 मीटर का तिलिस्म तोड़ दिया।

करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया :

दोहा डायमंड लीग में हिस्सा ले रहे नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया। यह पहली बार है जब नीरज ने अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो किया है। नीरज ने जब टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, वह उस वक्त भी 90 मीटर का थ्रो नहीं फेंक सके थे। नीरज ने हमेशा कहा था कि उन्हें भरोसा है कि वह एक दिन 90 मीटर का थ्रो करने में सफल रहेंगे। नीरज के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी है। इससे पहले नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था जो उन्होंने 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग में बनाया था। तीसरे प्रयास में जूलियन वेबर ने 89.06 मीटर का थ्रो किया। वहीं, किशोर जेना तीसरे प्रयास में फाउल कर बैठे। तीन प्रयास के बाद नीरज पहले स्थान पर बने रहे।

अंतिम प्रयास में पिछड़े नीरज :

नीरज ने चौथे प्रयास में 80.56 मीटर का थ्रो किया, जबकि पांचवां प्रयास फाउल करार दिया गया। जर्मनी के जूलियन वेबर ने चौथे प्रयास में 88.05 मीटर का थ्रो किया, जबकि पांचवें प्रयास में 89.94 मीटर थ्रो फेंकने के बाद छठे और अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो कर नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान पर खिसका दिया। नीरज अपने छठे प्रयास में 88.20 मीटर का थ्रो ही कर सके। जूलियन ने इसके साथ ही अपने करियर का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत के किशोर जेना 78.60 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा बंधे विवाह बंधन में, सोशल मीडिया पर किया एलान
नई दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इसका एलान दो दिन बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा-जीवन के नए अध्याय की शुरूआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया। नीरज की जीवनसंगिनी का नाम हिमानी है।

कौन है हिमानी
विवाह के बाद यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है। सोनीपत की हिमानी वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। वह न्यू हैम्पशर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। एआईटीए की वेबसाइट के अनुसार, 2018 में हिमानी की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय रैंकिंग एकल में 42 और युगल में 27 थी।

पेरिस ओलंपिक में जीता था रजत
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज ने गत वर्ष पेरिस ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया। वह लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट हैं। नीरज ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर दूर भाला फेंक रजत पदक जीता था। नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे।

Diamond League : नीरज ने 89.49 के रिकार्ड थ्रो के साथ के फाइनल में किया क्वालिफाई
लुसाने। पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में अपना सर्वश्रेष्ठ 89.49 थ्रो कर दूसरे के साथ फाइनल के लिये क्वालिफाई कर लिया है।

स्विट्जरलैंड में लुसाने में शुक्रवार को डायमंड लीग 2024 की स्पर्धा में नीरज ने अपने अंतिम प्रयास में इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर का थ्रो किया।

नीरज ने डायमंड लीग मीङ्क्षटग सीरीज टेबल में शीर्ष छह में स्थान बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। नीरज ने इस थ्रो के साथ स्वयं के पेरिस ओङ्क्षलपिक में फेंके 89.45 मीटर के थ्रो के रिकार्ड को तोड़ा।

भारतीय एथलीट का पहला थ्रो 82.10 मीटर, दूसरा 83.21 मीटर, तीसरा 83.31 मीटर, चौथा 82.34 मीटर, पांचवे थ्रो में  85.58 मीटर भाला फेंका। इसके बाद अपने आखिरी थ्रो में नीरज शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.49 मीटर पहुंचे।

ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.61 मीटर थ्रो कर पहले स्थान पर रहे। डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला अगले महीने होगा।

Paris Olympic 2024: विनेश फोगाट क्वार्टरफाइनल में, नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर भाला फेंककर फाइनल में बनाई जगह
पेरिस। पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम श्रेणी में भारत की पहलवान विनेश फोगाट क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। इसके अलावा गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर दूर भाला फेंका।

विनेश फोगाट ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी को 3-2 से हराया।

Fedration Cup 2024 : नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स मीट में लेंगे हिस्सा, ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद होगी पहली घरेलू प्रतियोगिता
नई दिल्ली। नीरज चोपड़ा 12 से 15 मई तक ओडिशा के भुवनेश्वर में होने वाले फेडरेशन कप 2024 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

तीन साल पहले टोक्यो 2020 में ओलंपिक चैंपियन बनने के बाद देश में नीरज चोपड़ा की यह पहली प्रतियोगिता होगी। उन्होंने मार्च में फेडरेशन कप 2021 के बाद से किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है।

फेडरेशन कप 2024 का आयोजन 12 से 15 मई के बीच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा। चोपड़ा 18 जून को फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी गेम्स 2024 में भी प्रतिस्पर्धा करेंगे। चोपड़ा और जेना के अलावा, फेडरेशन कप 2024 जैवलिन इवेंट में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता मनु डीपी और ओलंपियन शिवपाल सिंह भी पदक की रेस में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप 2021 में उन्होंने 87.80 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। नीरज चोपड़ा 2022 में डायमंड लीग चैंपियन और 2023 में विश्व चैंपियन बने और पिछले वर्ष उन्होंने हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक जीता था।

आइस पैलेस में पट्टिका लगाकर नीरज को किया सम्मानित
नई दिल्ली। भारत के ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को स्विट्जरलैंड के जंगफ्राउजोक में मशहूर आइस पैलेस में पट्टिका लगाकर सम्मानित किया गया। इस आइस पैलेस में कई और स्टार खिलाड़ियों की पट्टिकाएं भी लगी हुई हैं। स्विट्जरलैंड पर्यटन ने उन्हें सम्मानित किया और चोपड़ा ने इस स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। चोपड़ा की शानदार उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए स्विट्जरलैंड पर्यटन ने कहा कि जंगफ्राउजोक ने स्मारक पट्टिका का अनावरण करने के लिए इस एथलीट का स्वागत किया है।

INDIA के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड की सूची में
नई दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा का नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मेंस वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए नामांकित किया है।

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन ने पुरस्कार के लिए 11 एथलीटों के नामों की सूची जारी की है। इसमें भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा तथा एथलीट की विभिन्न स्पार्धाओ में शानदार प्रदर्शन करने वाले रयान क्राउसर (अमेरिका), मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन), सूफ़यिान एल बक्काली (मोरक्को), जैकब इंगेब्रिग्त्सेन (नॉर्वे), केल्विन किप्टम (केन्या), पियर्स लेपेज (कनाडा), नोह लाइल्स (अमेरिका), अल्वारो मार्टिन (स्पेन), मिल्टियाडिस टेंटोगलोउ (यूनान) और कार्स्टन वारहोल्म(नॉर्वे), के नाम शामिल है।

नीरज चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पहले भारतीय होने का इतिहास रचा था। उसके बाद 25 वर्षीय खिलाड़ी ने एशियन खेलों में अपने खिताफ को कायम रखा। हालांकि इससे पहले वह डायमंड लीग 2023 में दूसरे स्थान पर रहे थे। नीरज चोपड़ा वर्ष 2023 के पुरुष विश्व एथलीट पुरस्कार के लिए चुने गए 11 एथलीटों में से एक हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें बा$की दस एथलीटों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

अमेरिका के स्प्रिंटर नोह लायल्स 100 मीटर और 200 मीटर के विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने बुडापेस्ट 2023 में पुरुषों की 4*100 मीटर रिले में अमेरिका के लिए स्वर्ण पदक भी जीता था।

मोरक्को के सूफियान एल बक्काली, जो 3000 मीटर स्टीपलचेज में एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। वह छह फाइनल में अपराजित रहे हैं। ओलंपिक चैंपियन ने इस साल की शुरुआत में उन्होंने विश्व खिताब को डिफेंड भी किया था।

उल्लेखनीय है कि मेंस वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए चुने गए एथलीटों का चयन एथलेटिक्स विशेषज्ञों के एक अंतरराष्ट्रीय पैनल द्वारा किया जाता है इसमें विश्व एथलेटिक्स के सभी छह महाद्वीपीय क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होते है। तीन-तरफा वोटिंग प्रक्रिया के द्वारा 13 या 14 नवंबर को विश्व एथलेटिक्स अंतिम पांच फाइनलिस्ट एथलीटों का ऐलान करेगा।