Murder Charges - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गोगामेड़ी पर फायरिंग करने वाले शूटर का दोस्त हत्या के आरोप में गिरफ्तार
जयपुर। भांकरोटा थाना पुलिस ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर फायरिंग करने वाले शूटर रोहित राठौड़ के दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या कर शव को गाड़ने के बाद चार साल से फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपी से रिमांड पर पूछताछ कर रही है।  गिरफ्तार आरोपी शिव सिंह उर्फ  लक्की बन्ना (25) गोपालपुरा पाली का रहने वाला है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि एडीसीपी वेस्ट नीरज पाठक के सुपरविजन में मुरलीपुरा में दबिश देकर शिव सिंह को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया बदलकर लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी जहां भी जाता और उसे जो भी काम मिल जाता उसे करके निकल जाता था। इसने अपने रिश्तेदार और परिचितों के घर फरारी काटी।

यह था मामला
जुलाई-2021 में शशि अग्रवाल निवासी मनसा नगर सिरसी की हत्याकर उसकी लाश शिव ने सुनसान जंगल में मिट्टी खोदकर गाड़ दिया। शशि की हत्या उसके भतीजे राज अग्रवाल ने करवाई थी। राज अग्रवाल ने अपने दोस्त प्रकाश अग्रवाल, शिव सिंह और एक नाबालिग साथी को बुलाकर लाश ठिकाने लगवाई थी। इन सभी ने साजिश के तहत वैशाली नगर आम्रपाली स्थित एक कम्पनी से कार किराए पर ली। कार में लाश डालकर गांव नईवाल के आगे आनंद विहार जेडीए कॉलोनी के पास सुनसान जंगल में मिट्टी के टीले पर ले जाकर लाश को गाड़ दिया।