Hathigaon - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हाथी सवारी की दर कम करने पर रोक, मांगा जवाब : महावतों और उनके परिवार की आजीविका पूरी तरह से हाथी सवारी पर निर्भर
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने आमेर किले और अन्य संबंधित स्थानों पर हाथी सवारी की दर 2500 रुपए से कम कर 1500 रुपए करने के आदेश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने मामले में कला एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव व निदेशक, पुरातत्व निदेशक और पर्यटन निदेशक सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने सवारी की दर कम करने वाले अधिकारी को शपथ पत्र पेश कर इस संबंध में अपना जवाब देने को कहा है। अदालत ने पुरातत्व सचिव को 23 सितंबर को व्यक्तिगत या वीसी के जरिए अदालत में पेश होने को कहा है। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने यह आदेश हाथी गांव विकास समिति व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

अदालत ने अधिवक्ता प्रकाश कुमार झा ने अदालत को बताया कि विभाग ने राजस्थान स्मारक एवं पुरातत्व स्थल अधिनियम, 1961 की धारा 38 के तहत 8 अप्रैल, 1976 को जारी अधिसूचना के तहत शक्तियों का प्रयोग कर गत 9 जनवरी को आमेर महल व अन्य संबंधित स्थलों पर हाथी सवारी की दर 2500 से घटाकर 1500 रुपए कर दी। याचिका में कहा गया कि हाथियों के रख-रखाव, देखभाल और चिकित्सा में भारी खर्च होता है। इसके अलावा प्रदेश और खासतौर पर जयपुर में पर्यटन सीजन सीमित समय का होता है। महावतों और उनके परिवार की आजीविका पूरी तरह से हाथी सवारी पर निर्भर है। निजी समूह अनधिकृत तौर पर मिलीभगत कर पर्यटकों से हाथी सवारी के दस हजार रुपए तक वसूल रहे हैं, जबकि उन्हें निर्धारित राशि का ही भुगतान किया जाता है। जिससे न केवल महावतों को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि प्रदेश की बदनामी व पर्यटन व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

हाथियों संग गणपति का स्वागत : हाथीगांव में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
जयपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर हाथीगांव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली गणेशजी की स्थापना की। इस दौरान पूरे माहौल में भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में सबसे खास क्षण तब देखने को मिले जब हथिनी चन्दा, गौमती, लक्ष्मी, हेमा और नर हाथी बाबू ने गणपति को फूलों की मालाएं पहनाई। यह दृश्य लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा। इस धार्मिक आयोजन में  हाथी मालिक, महावत और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक बल्लू खान ने बताया कि 10 दिनों के दौरान प्रतिदिन गणेशजी की आरती करवाई जाएगी। गणेश चतुर्थी पर पांडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

हाईकोर्ट सीजे केआर श्रीराम ने की हाथीगांव विजिट
राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केआर श्रीराम ने बुधवार को दिल्ली रोड स्थित हाथीगांव की विजिट की। इस दौरान उन्होंने हाथी सवारी करने के साथ ही हाथी मालिक बल्लू खान से हाथियों के खान-पान और रहन-सहन की जानकारी ली।

पहली बार हाथीगांव में होगा हाथियों का फैशन शो : एलिफेंट डे पर दिखेगा शाही ठाठ- चांदी के गहनों से सजे हाथी करेंगे रैम्प वॉक
जयपुर। फैशन शो में अब तक लोगों ने मॉडल्स को ज्वैलरी और डिजाइनर परिधानों में रैम्प पर चलते देखा होगा, लेकिन इस बार नजारा कुछ खास और अनोखा होगा। 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर जयपुर दिल्ली रोड स्थित हाथीगांव में पहली बार हाथियों के लिए विशेष फैशन शो होगा। इस अनूठे आयोजन में हथिनियां 60 किलो से अधिक वजनी चांदी के पारंपरिक आभूषण पहनकर रैम्प वॉक करती नजर आएंगी। इन गहनों में शेर, सूरज, फूल और पत्तियों की नक्काशी की गई है।

ये हथिनियां पहनेंगी चांदी के आभूषण
इस फैशन शो में 81 नम्बर हथिनी गोम्ती, 4 नम्बर पुष्पा, 112 नम्बर चन्दा और नर हाथी बाबू शामिल होंगे। जिन्हें करीब 62 लाख रुपए मूल्य के गहनों से सजाया जाएगा। यहां रह रहे अन्य हाथी मालिक भी अपने-अपने हथियों को सजाएंगे। हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि इन आभूषणों में 10-10 किलो से अधिक वजनी कनगोजा और कंठा, 6 किलो से अधिक वजनी पायजेब, डेढ़ किलो की पूंछ की दुमची और 4 किलो का सिर सजावटी श्री शामिल हैं। इस कार्यक्रम में बेस्ट दिखने वाले हाथी को अवॉर्ड दिया जाएगा। साथ ही बेस्ट महावत और हाथी मालिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। हाथियों के लिए विशेष फूड स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे।

हाथीगांव में सवारी की दरों में बढ़ोतरी
जयपुर। आमेर महल में हाथी सवारी की दरों में वृद्धि के बाद अब एक अक्टूबर से हाथी गांव में संचालित हाथी सवारी की दरों में भी बढ़ोतरी की जाएगी। वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी यहां हाथी सवारी का शुल्क 800 रुपए लगता है। जो अब एक अक्टूबर से 1500 रुपए कर दिया जाएगा।

अरण्य भवन में हाथी कल्याण सोसायटी जयपुर की कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) टी.मोहन राज, डीसीएफ जगदीश गुप्ता, एसीएफ जितेन्द्र चौधरी, पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत, आमेर महल अधीक्षक डॉ.राकेश छोलक, हाथी मालिक शफीक खान, अब्दुल रउफ एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल थे।

इससे पहले दैनिक नवज्योति ने 8 जुलाई को सबसे पहले ‘हाथीगांव में सवारी की दरों में बढ़ोतरी को लेकर बैठक आज’ शीर्षक से खबर प्रकाशित बताया था कि बैठक में हाथी सवारी की दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है।
हाथी गांव विकास समिति के अध्यक्ष शफीक बल्लू खान ने बताया कि अभी हाथी गांव में हाथी सवारी का शुल्क 800 रुपए है। जिसे एक अक्टूबर से बढ़ाया जाएगा। हम वन विभाग का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने सवारी के शुल्क में बढ़ोतरी की हमारी मांग पर सकारात्मक कदम उठाया है।