Flood Situation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पूर्वी राजस्थान में बाढ़ के हालात, आज से राहत के आसार
जयपुर। प्रदेश के धौलपुर, भरतपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बीते 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है। जयपुर, दौसा, सीकर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, कोटा, झालावाड़ और बारां जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश मित्रपुरा (सवाईमाधोपुर) में 93 व पश्चिमी राजस्थान के ओसिया(चुरू) में 39 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

राज्य में आगामी 5 दिन भारी बारिश की संभावना नहीं
उत्तर प्रदेश के ऊपर बना अवदाब (डिप्रेशन) आज कमजोर होकर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 12 घंटों में और कमजोर होकर लो प्रेशर बनने की संभावना है।

अधिकांश भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में आज से ही राहत मिलने की संभावना है। आज भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 14 से 17 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने तथा अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात, 4 लोगों ने गवाई जान
जयपुर। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर तथा पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है। भीलवाड़ा जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश शाहपुरा, भीलवाड़ा में 105.एमएम व पश्चिमी राजस्थान के बागोड़ा, जालोर में 55 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

वहीं, शुक्रवार को अजमेर में तेज बारिश हुई। इससे जेएलएन अस्पताल के वार्डों में पानी भर गया। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुष्कर रोड पर बाड़ी नदी ओवरफ्लो हो गई। सवाईमाधोपुर और अजमेर में दो लोग पानी में बह गए। उनकी तलाश जारी है। धौलपुर के कौलारी में सखवारा के पास रील बनाते समय दो युवकों की पार्वती नदी में डूबने से हुई मौत का वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ युवक पानी में कूद रहे युवक से रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की बात कहता हुआ नजर आ रहा है। जिसके थोड़ी ही देर बाद दोनों युवक एक के बाद एक करके गहरे पानी में डूब गए।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार परिसंचरण तंत्र आज उत्तर-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है तथा सतह से 5-8 किलोमीटर तक विस्तृत है। कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। उक्त के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। 6-7 सितंबर को उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम व कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम दर्जे की बारिश व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 8-9 सितंबर को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में बाढ़ के हालात, CM ने बारिश प्रभावित इलाकों का किया दौरा
जयपुर। राजस्थान के जयपुर सहित कई जिलों में हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। जयपुर समेत सात जिलों धौलपुर, करौली, भरतपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सवाई माधोपुर में बांध टूटने से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। टोंक में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर दो फीट तक पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते जयपुर, करौली, धौलपुर और दौसा के स्कूलों में मंगलवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। धौलपुर जिले के सरमथुरा स्थित पार्वती बांध के तीन गेट खोलकर 4400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

जयपुर में रविवार को शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार को सुबह से ही जारी रहा जो कि रुक-रुक कर देर रात तक चलता रहा। सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश से सड़कें और रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए। जोरदार बारिश से द्रव्यवती नदी उफान पर है। अंडरपास पानी में डूब गए। चाकसू क्षेत्र में स्टेट हाईवे-2 पर छादेल में ढूंढ़ नदी की रपट पर पानी तेज गति से बह रहा है। गलता कुड में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बीते दो दिनों में वर्षा जनित हादसों से प्रदेश में 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम केन्द्र जयपुर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जयपुर में सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 118 एमएम से ज्यादा यानी साढ़े चार इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं सोमवार देर रात तक 80 एमएम से ज्यादा पानी बरसा। ऐसे में बीते दो दिन में जयपुर में 8 इंच से ज्यादा पानी बरस चुका है। जयपुर में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।

सपोटरा थाने में पानी भरा
करौली में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। यहां हिंडौन सिटी, सपोटरा समेत कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। हिंडौन सिटी में चौबे पाड़ा बाजार में तीन फीट पानी भर गया है। दुकानों में भी पानी घुस गया। सपोटरा पुलिस थाने और पुलिस क्वार्टरों में 2 फीट पानी भर गया। सपोटरा तहसील आॅफिस में भी पानी घुस गया। इसके कारण सरकारी राजस्व रिकॉर्ड भीग गया।

सवाई माधोपुर के हिंदूपुरा में बांध की पाल टूटी
सवाई माधोपुर के बौंली उपखंड में हिंदूपुरा गांव में सोमवार सुबह तीन बजे बांध की मिट्टी की पाल तेज बहाव के कारण 3-4 फीट टूट गई। जिससे पानी आसपास के इलाकों में पहुंच गया। पानी भरने के कारण हिंदूपुरा और हथडोली पंचायतों के 20 से ज्यादा गांव को जोड़ने वाली कोली मोहल्ला पुलिया से आवागमन बाधित हो गया है। यहां पानी छह फीट ऊपर से बह रहा है। बांध का पानी निगोह नदी में जाने से जटावती, डीडवाडी, जोलन्दा गांव के जलमग्न होने की आशंका है। दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 162 एमएम बारिश दर्ज हुई। यहां भारी बारिश के कारण डिडवाना गांव में दौसा-गंगापुर सिटी रेल परियोजना के तहत प्रदेश की सबसे लंबी रेल सुरंग के पास मिट्टी रेलवे ट्रैक पर आ गई।

15 अगस्त तक रहेगा तेज बारिश का दौर
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन भी अपनी सामान्य दिशा बीकानेर, दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, सतना, डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है। मानसून ट्रफ लाइन से लगातार नमी इस सिस्टम को मिल रही है। लगातार बादल बनने और बरसने की प्रक्रिया हो रही है। इस कारण राजस्थान खासकर पूर्वी हिस्से भरतपुर, जयपुर संभाग में पिछले तीन दिन से भारी बारिश का दौर बना हुआ है। जो 15 अगस्त या उससे भी आगे बने रहने की प्रबल संभावना है।

सीएम ने बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार की शाम जयपुर शहर के बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर आला अफसरों से फीडबैक लिया।उन्होंने जिला कलक्टर को दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री दिल्ली आते ही एयरपोर्ट से सीधे शहर का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मालवीय नगर मॉडल टाउन कालोनी, जवाहर सर्किल, बी-टू बाइपास, टोंक रोड पुलिया, दुर्गापुरा, मोहनपुरा बालाजी, मुहाना मंडी सांगानेर क्षेत्र, चौमूं पुलिया, ढेर के बालाजी चौराहा,रोड नम्बर 9और 14 नम्बर चौराहों का जायजा लिया। उन्होंने महारानी फार्म के पास द्रव्यवर्ती नदी का भी जायजा लिया। दौरे में उनके साथ विधायक कालीचरण सराफ और जिला कलक्टर जयपुर प्रकाश राजपुरोहित में थे।

ये दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सांगानेर, मानसरोवर, जगतपुरा और विधाधर नगर क्षेत्रों में जलभराव वाली जगहों, क्षतिग्रस्त सड़कों, गड्ढों, ड्रेनेज सिस्टम और  सार्वजनिक प्रकाश से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने मालवीय नगर अंडरपास के लिए पुख्ता कार्ययोजना बनाने, जवाहर सर्किल स्थित क्षतिग्रस्त बस शेल्टर को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।

जयपुर कलक्टर ने जारी किए छुट्टी के निर्देश
जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिले में दो दिनों से हो रही बारिश के उत्पन्न हालातों के चलते जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया। जिला कलक्टर के आदेश के बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा मंजू शर्मा ने इस संबंध में कक्षा 1 से 12 तक के अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं का अवकाश घोषित किया है।

बीसलपुर @ 312.41 आरएल मीटर
बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है। इसके चलते सोमवार रात तक बांध का जलस्तर बढ़कर 312.41 आरएलमीटर पर पहुंच गया है। त्रिवेणी 2.70 मीटर के उफान पर बह रही है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएलमीटर है।

करौली में 7 इंच बारिश, बाढ़ के हालात, पूर्वी राजस्थान में मानसून जमकर मेहरबान
जयपुर। राजस्थान में जयपुर, सीकर, कोटा, करौली, टोंक, दौसा समेत 11 जिलों में शनिवार को कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। करौली में सुबह 6 से 9 बजे तक तेज बरसात हुई। इस दौरान करीब सात इंच पानी बरसा। इसके चलते जहां करौली में बाढ़ के हालात बन गए हैं। कई कॉलोनियां पानी में डूब गई हैं। रास्ते जलमग्न हो गए हैं। टोंक शहर में भी दिनभर में तीन इंच से ज्यादा बरसात हुई। सीकर जिले के श्रीमाधोपुर शहर में पिछले छह दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। शनिवार सुबह 9 बजे से तेज बारिश के चलते शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित दुकानों में पानी घुस गया। इसके कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों की गलियां दरिया बन गई। करौली के हिंडौन में पिछले तीन दिन से बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में 100 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश के कारण शहर के कई घरों में पानी घुस गया।
करौली क्षेत्र में पांचना बांध के पांच गेट खोलकर 20 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। पहले 4000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। तेजी से जलस्तर बढ़ने पर शनिवार दोपहर निकासी को बढ़ाकर 8000 क्यूसेक और तीन बजे बाद पांच गेट खोलकर 16 हजार क्यूसेक कर दिया। शाम 4 बजे से 20 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांध में करीब 25 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। रावतभाटा में भी रुक-रुक कर दिनभर बारिश हुई जिसके चलते बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई। डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके में बारिश के कारण एक मकान ढह गया। मलबे में दबने से मां-बेटी की मौत हो गई।
देर रात करीब एक बजे मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से मां समसीदा और उसकी बेटी आनिया की मौत हो गई। वहीं कोटा में भी तेज बारिश के कारण सड़कों पर चारों ओर पानी भर गया।
जयपुर जिले चौमूं में तेज बरसात के बाद मालेश्वर धाम की पहाड़ी पर झरना बहने लगा। वहीं पाली में अभी भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
राजधानी में जारी रहा रिमझिम बारिश दौर
वहीं राजधानी जयपुर में सुबह 7 बजे कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब 20 मिनट तक तेज बरसात होने से सड़कों पर पानी भर गया। इसके बाद रुक-रुक कर दिनभर बारिश का दौर चलने लगा जो कि देर रात तक बूंदाबांदी के रूप में जारी था। जयपुर में बीते 24 घंटों में 12 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जयपुर में अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
फिलहाल जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र अभी इसी क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है और सतह से 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तृत है। मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर व परिसंचरण तंत्र से होकर गुजर रही है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह तक जारी रहने की प्रबल संभावना है। जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग में मानसून सक्रिय रहने व कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां आगामी 5-7 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 5-6 दिन मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
बीसलपुर का जलस्तर 312
आरएल मीटर के पार हुआ
बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है। इसके चलते शनिवार को बांध का जलस्तर 312 आरएलमीटर को पार गया। वहीं रात तक बांध का जलस्तर बढ़कर 312.05 आरएलमीटर पर पहुंच गया है। त्रिवेणी 2.50 मीटर के उफान पर बह रही है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएलमीटर है।

प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात, अजमेर-जालौर में चार इंच से ज्यादा बारिश
जयपुर। लगातार हो रही बारिश से राजस्थान में कुछ जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। वर्षाजनित हादसों में 9 लोगों की प्रदेशभर में मौत हो गई है। पटरियों पर पानी भरने के कारण ट्रेनें कैंसिल हो गई हैं। कुछ का रूट डायवर्ट किया गया है। अजमेर और आसपास भारी बरसात से कई निचली बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। यहां दिनभर में चार इंच से ज्यादा बारिश हुई। भारी बारिश के चलते केकड़ी में बाढ़ के हालात हो गए और लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। बारिश के चलते पुष्कर सरोवर ओवरफ्लो होने के कारण आसपास के होटल-घरों को खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे पर ढाई से तीन फीट तक पानी बह गया। अजमेर सहित कई जिलोें में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। प्रभावित इलाकों को खाली कराया जा रहा है। इन एरिया में रेस्क्यू टीम को एक्टिव कर दिया गया है। ब्यावर जिले के हरिपुर रेलवे स्टेशन से 20 किमी दूर ट्रैक पर पहाड़ टूटकर गिर गया। इससे वहां से गुजर रही मालगाड़ी के तीन-चार डिब्बे पटरी से उतर गए। ब्यावर जिले के बांदनवाड़ा स्थित चारभुजा मंदिर के पास बिल्डिंग ढह गई। जोधपुर के बोरानाड़ा इलाके में सोमवार सुबह करीब 4 बजे फैक्ट्री की दीवार ढह गई। इसमें 13 मजदूर दब गए, जिसमें से 3 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और एक की हालत गंभीर है। दूसरी ओर रविवार रात को बालेसर जोधपुर के गोतावर बांध में डूबने से युवक की जान चली गई। जैसलमेर के मोहनगढ़ में मकान ढहने से दादा-दादी और पोते की मौत हो गई।

यहां भी हुए हादसे
इधर पाली के सादड़ी में परशुराम महादेव हंजावाव रपट के ऊपर से बहते पानी में एक बाइक सवार बह गया। इसका शव तीन किमी दूर झाड़ियों में मिला। पाली के सोजत इलाके के धीनावास गांव कच्चा मकान गिर गया। इस दौरान घर के सदस्यों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। एक महिला गीता देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई। भीलवाड़ा के बिजौलिया में स्थित मेनाल झरने में एक युवक सेल्फी लेने के चक्कर में 150 फीट नीचे गिर गया। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था।  अजमेर के पीसांगन में लूणी नदी उफान पर है। नदी में तेज बहाव के कारण नसीराबाद-बीकानेर हाईवे बंद हो गया है। कोटा जिले के मानस गांव और रामराजपुरा के बीच बरसाती नाले में युवक बह गया। टोंक के उनियारा क्षेत्र में गोठड़ा बांध के ओवरफ्लो होने से खेलनिया गांव में पानी घुस गया। एसडीआरएफ की टीम ने नाव के जरिए 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं रावतभाटा स्थित जवाहर सागर बांध में पानी की लगातार आवक चलते बांध के दो गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

जयपुर में देर रात बारिश दिनभर चली रिमझिम
राजधानी जयपुर में रविवार देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार को दिनभर रुक रुक कर रिमझिम बारिश के रूप चला। इसके चलते यहां मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रिमझिम बारिश का दौर देर रात तक चलता रहा। जयपुर में बीते 24 घंटों में करीब एक इंच बारिश दर्ज हुई।

भारी बारिश का दौर रहेगा जारी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पूर्वी राजस्थान में पहुंच गया है और कमजोर होकर डिप्रेशन में परिवर्तित हो गया है। डिप्रेशन के प्रभाव से अजमेर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।

बीसलपुर बांध में आया सवा माह का पानी
बीसलपुर बांध क्षेत्र में भारी बारिश होने से रविवार रात से लेकर सोमवार रात तक 82 सेमी पानी की आवक हुई है। इसके चलते बांध का जलस्तर जो रविवार रात को 310.16 आरएलमीटर था वो सोमवार रात आठ बजे तक बढ़कर 310.98 आरएलमीटर हो गया है।
ऐसे में बांध में करीब सवा महीने का पीने का पानी आ चुका है। आवक लगातार बनी हुई है और बांध का जलस्तर और भी बढ़ सकता है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएलमीटर है।

मानसून से पहले राज्य में बाढ़ के हालात
जयपुर। राज्य में मानसून की दस्तक से पहले ही बिपरजॉय तूफान के असर से बाढ़ के हालात बन गए हैं। तेज बारिश से पाली, जालौर, बाड़मेर और सिरोही में जनजीवन काफी हद तक प्रभावित है। जालोर के सांचौर कस्बे में पानी भरने से हालात विकराल बने हुए हैं। प्रदेश में अब तक मोटे तौर पर वर्षाजनित हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने की सूचना है। सोमवार दोपहर को अंबाजी से आबू रोड आ रही गुजरात रोडवेज की बस अंडरपास में भरे पानी में फंस कर बंद हो गई। बड़ी मुश्किल से बस को निकाला गया।

अजमेर में सोमवार को झमाझम बारिश होने से आनासागर झील पानी से लबालब हो गई। इसके गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। यहां दिनभर बारिश का दौर चलने से दिन में ही अंधेरा छा गया। सिरोही, पाली, जालौर और बाड़मेर के अनेक छोटे-छोटे बांध पानी से लबालब हो गए। बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज हुई है। बांध में पानी 312.78 आरएल मीटर से बढ़कर 313.04 आरएल मीटर दर्ज हुआ। बांध के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश के चलते पानी की निरन्तर आवक बनी हुई है। पाली के रोहट की तीन बस्तियों में करीब सवा सौ लोगों के फंसे होने से एसडीआरएफ टीमें इन्हें निकालने में जुटी हैं। सोमवार को जोधपुर-जालौर के रास्ते जाने वाली 11 ट्रेनों का संचालन बंद रहा।

नाडी में डूबे भाई-बहन
कुंभलगढ़ न्यूज सर्विस के अनुसार क्षेत्र की काकरवा ग्राम पंचायत में इंदिरा कॉलोनी के भाई-बहन की घर के करीब नाडी में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई।

जयपुर में बारिश की झड़ी
बिपरजॉय तूफान के डिप्रेशन के रूप में अजमेर और जयपुर संभाग की ओर बढ़ने से जयपुर और आसपास के उपनगरों में सोमवार तड़के से ही बारिश का दौर शुरू हुआ, जो दिनभर रुक-रुक कर चलता रहा। जयपुर के ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से शहर के अनेक हिस्सों में पानी जमा हो गया। जयपुर में दिन का 31.8 और रात का तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ।

अजमेर में 106 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
अजमेर में जून माह में बारिश का 106 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। दो दिन में 232.3 एमएम पानी बरसा, जिस कारण सड़कें तलैया बन गई। दो मकान और एक दीवार ढह गई। गौरतलब है कि रविवार तड़के बारिश शुरू हुई। पहले दिन ही शहर में रिकॉर्ड 131.8 एमएम बारिश हुई, जो अजमेर के इतिहास में जून माह की एक दिन की रिकॉर्ड बारिश थी। इससे पूर्व 17 जून 1917 में एक दिन में 119.4 एमएम बारिश हुई थी।  सोमवार दोपहर में शहर में हुई तेज बारिश से कई जगह पानी जमा हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स. माधोपुर, बारां और कोटा में आरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को सवाई माधोपुर, बारां और कोटा में बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बंूदी, टोंक, जालौर और करौली में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया।

जालौर, सिरोही, पाली और बाड़मेर में बाढ़ के हालात
जयपुर। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात में कहर बरपाने के बाद, अब प्रदेश में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। प्रदेश के अनेक हिस्सों में 36 घंटों से हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य में वर्षाजनित हादसों में दो चचेरे भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के बाड़मेर, सिरोही, पाली और जालौर में तेज बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं, जबकि अजमेर, उदयपुर, राजसमंद, पाली में भी तेज बारिश होने से हालात बेकाबू होने लगे हैं। जालौर के सांचौर में सुरावा बांध टूटने से कई इलाके पानी में डूब गए। शनिवार देर रात बांध टूटने की जानकारी के बाद पूरे शहर को खाली करवाया गया।  मंत्री सुखराम विश्नोई मौके पर व्यवस्था में जुटे रहे, जबकि एनडीआरएफ की टीम लोगों को बचाने में जुटी है।

अजमेर व जयपुर संभाग की ओर बढ़ा तूफान: बिपरजॉय तूफान अब लो प्रेशर के रूप में अजमेर और जयपुर संभाग की ओर बढ़ रहा है। इससे इन जिलों में तेज बरसात होने की संभावना है। अजमेर में रविवार सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 74 एमएम बारिश हुई। जयपुर में दिनभर रिमझिम बारिश हुई। दिन का तापमान 29.8 और रात का तापमान 26.2 डिग्री  रहा।

राजसमंद में छज्जा गिरने से महिला की मौत
बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना इलाके के गंगासरा गांव की नाड़ी (तालाब) में नहाने के दौरान डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। राजसमंद के निकट बाघोटा गांव में चट्टान के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई और राजसमंद के ही केलवा गांव में मकान का छज्जा गिरने से एक महिला ने दम तोड़ दिया।  उदयपुर और राजसमंद में लगातार  बारिश से हालत बिगड़ने लगे हैं। एनिकट और बांधों के पानी से ओवरफ्लो होने व चट्टाने गिरने से कई जगह रास्ते जाम हो गए। भोपजी की भागल में गोमती नदी के पानी में फंसे दो युवकों को एनडीआरएफ ने बचाया। नदी का पानी रात को राजसमंद झील में प्रवेश कर गया।

बारिश से त्राहि
मानसून की शुरूआत से ही इस साल देश के कई प्रदेश भारी बारिश और बाढ़ के कहर से त्राहि-त्राहि कर रहे है। हालातों को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है। मानसून के दौरान बाढ़ के कहर को झेलना अब लोगों की नियमित बन गया है। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी वर्षा से अब तो कई राज्यों के हालात बिगड़ गए हैं। ज्यादातर जगहों पर बाढ़ आ गई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात से लेकर आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र तक में स्थिति भयावह है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड और कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में तो मूसलाधार वर्षा और बादल फटने के हादसों ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। चट्टाने गिरने, पहाड़ धंसने, पुल ढ़हने और मलबों से रास्ते बंद होने से संकट और गहरा गया है। हिमाचल प्रदेश में इस साल जून से लेकर अब तक करीब 5 सौ लोग वर्षाजनित हादसों में मारे जा चुके हैं। उत्तराखंड में भी हालात ऐसे ही बने हुए हैं। नदियां पूरे उफान पर हैं। ग्रामीण इलाकों के हालात ज्यादा खराब बने हुए हैं, जहां आपदाओं से निपटने के पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती।

ग्रामीण इलाकों में नुकसान भी ज्यादा होता है। खेत डूब जाते हैं और फसलें चौपट हो जाती है। बड़ी संख्या में मवेशी तेज बहाव में बह जाते हैं और बिजली गिरने व बादल फटने से काफी लोग भी मर जाते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि करीब एक सौ साल बाद इस बार वर्षाचक्र में अप्रत्याशित बदलाव आया है। कहीं तो काफी ज्यादा पानी बरस गया, तो कहीं बिल्कुल भी नहीं। इसका नतीजा यह निकला कि कई राज्यों में पानी का संकट बढ़ गया है और सूखे के हालात से बन गए हैं। आंध्र प्रदेश व मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से में खूब बारिश हो रही है। ओडीशा के भी कई हिस्सों में भी लोग बारिश की मार झेल रहे हैं। इसमें संदेह नहीं कि मौसम संबंधी गतिविधियों में आ रहे बदलाव का बड़ा कारण जलवायु संकट है। यह अकेले भारत की ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की है। इस पर विचार करना और उपाय करना जरूरी हो गया है अन्यथा यह संकट हर साल ऐसे ही हालात उत्पन्न करता रहेगा।

प्रदेश में बारिश का दौर, गांवों में बाढ़ के हालात
जयपुर। प्रदेश में बारिश का दौर चलने से धौलपुर, करौली, बूंदी और बारां के अनेक गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ के चलते गांवों का शहरों से सम्पर्क कट गया। कोटा बैराज से 2.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे चंबल नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इससे धौलपुर के 80 प्रतिशत गांवों में बाढ़ के हालात बन गए। यहां सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। धौलपुर प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए 40 गांवों को खाली करवा दिया है। चंबल नदी खतरे के निशान से 13 मीटर ऊपर बह रही है। बूंदी के 10 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, सेना ने 250 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

सवाईमाधोपुर के गलवा नदी के पास के अनेक गांवों में बरसात के पानी से हालत बिगड़ गए। बारां में पार्वती नदी के उफान पर आने से कई गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बारां के खुरई गांव में 11 लोगों को निकाला गया। कोटा में बस्तियों में पानी कम होने से लोगों ने थोड़ी राहत मिली है, लेकिन हालात अभी ठीक नहीं हैं। कोटा के इटावा क्षेत्र में चम्बल, पार्वती, कालीसिंध नदियों के रोद्र रूप ने इटावा में एक बार फिर तबाही मचा दी है। नदियों का पानी गांवों और कस्बों में पहुंच गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें निरन्तर रेस्क्यू कर रही हैं। जयपुर में सूर्य और बादलों के बीच दिनभर लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जालौर में मूसलाधार बारिश होने से निकटवर्ती सुंधा माता मार्ग में सड़क पर पांच फीट तक पानी बह रहा है। बूंदी के लाखेरी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना ने मोर्चा संभाल रखा है।

प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, नदियों में उफान
जयपुर। प्रदेश में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात हो गए हैं। उफान मारती नदियों और ओवरफ्लो बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रभावित इलाकों में हालात बिगड़ने लगे हैं। ऐसे में यहां एनडीआरफ, एसडीआरएफ और सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। झालावाड़, बारां, बूंदी, कोटा, सवाईमाधोपुर और करौली में 40 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ का सामना कर रहे है। आर्मी ने झालावाड़, धौलपुर में एक-एक कॉलम उतारे हैं। 7 जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। धौलपुर और झालावाड़ में पानी में फंसे हजारों लोगों का रेस्क्यू करने के लिए सेना ने तैयारी कर ली है। बारां में 20 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है। करौली में चंबल का जल स्तर बढ़ने से 50 से अधिक गांवों से संपर्क टूट गया है। जयपुर के मौसम केन्द्र और जल संसाधन विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात झालावाड़ के डग में हुई। यहां 289 यानि 11 इंच से ज्यादा बरसात हुई है। वहीं प्रतापगढ़ के अरनोद में 258 एमएम यानी करीब 10 इंच पानी बरसा। इसके अलावा जयपुर, अजमेर, टोंक, बांसवाड़ा, झालावाड़, उदयपुर जिलों में भी तेज बारिश हुई। नैनवां बूंदी एनिकट में एक वृद्ध डूब गया। बारां के हरनावदा शाहजी एनिकट में दो लोग डूब गए, जिनमें से एक की मौत हो गई और एक को बचा लिया गया। छबड़ा के भूगोर में पार्वती नदी में फंसे एक व्यक्ति को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया।

कई जिलों में तीन से 11 इंच तक बारिश
बीते 24 घंटे में जयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में तीन से लेकर 11 इंच तक बरसात हुई। बीसलपुर से पानी छोड़े बिना ही टोंक, सवाई माधोपुर में बनास नदी अपने पूरे वेग से बहने लगी हैं। झाड़ोल में 3 घंटे में 58 एमएम बरसात हो चुकी है। वहीं पीछोला झील के चारों गेट ढाई फीट खोल गए हैं। टोंक के नगर फोर्ट में हुई भारी बारिश से टोंक-नैनवा मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। इस मार्ग पर बनी राजाजी पुलिया पर बरसाती नदी का पानी 4 फीट ऊपर बहने लगा।

जयपुर में भी देर रात तक चला रिमझिम का दौर
सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर चला। यह दौर रुक रुक कर देर रात तक चलता रहा। इसके चलते शहर के तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच शहर में टूटी सड़कों और नालियों के अवरुद्ध होने से जगह जगह जाम के हालात हो गए। सड़कों पर ट्रेफिक रेंग रेंग कर चला। जगह जगह जलभराव हो गया और वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जयपुर में मंगलवार को दिन का तापमान 26.3 डिग्री और बीती रात न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया।

रावतसर में मूसलाधार बारिश, बाजारों में भरा पानी
रावतसर। कस्बे में रविवार को 122 एमएम वर्षा के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लगभग 4 घंटे तक हुई वर्षा के बाद मुख्य बाजार में 6 से 7 फीट तक पानी भर गया। बाजार में सैकड़ों दुकानों में 2 से 3 फीट तक पानी घुस गया, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान होने की जानकारी मिली है। वहीं मेगा हाईवे पर नोहर तिराहा तक पानी भर गया। पानी भराव की जगह पर हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया।  तहसील कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सायं सात बजे तक 122 एमएम वर्षा हो चुकी है। भारी वर्षा को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम वर्षा से बचने की अपील जारी की गई है। वार्ड 2 में एक कच्चा मकान गिर जाने से एक बच्चे के नीचे दबने की जानकारी मिली है। बच्चे को निकाल कर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर पालिका प्रशासन द्वारा पानी निकासी की सभी व्यवस्थाएं ज्यादा वर्षा होने के कारण ठप हो गई है। पानी निकासी के लिए 21-22 डीडब्ल्यूडी में बनाया गया नगरपालिका का डैम भी फुल हो चुका है।

प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, 78 साल पुराना बारिश का टूटा रिकॉर्ड
जयपुर। प्रदेश में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जालौर में बरसात का दौर चला और यहां 215 मिमी यानी आठ इंच से ज्यादा बरसात रिकॉर्ड की गई। ऐसे में यहां बाढ़ के हालात हो गए हैं। जोधपुर में बीते 24 घंटों में भारी बारिश का दौर चला। यहां इस दौरान 119 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई, जो सन 1943 के बाद जुलाई के महीने की सर्वाधिक बरसात है। जोधपुर में करीब 78 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले 2019 में जोधपुर में जुलाई के महीने में 117 एमएम बरसात हुई थी। भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जोधपुर में कलक्टर ने स्कूलों की छुट्टी कर दी है। इसके साथ ही जालौर में भी कुछ इलाकों में स्कूलों की छुट्टी कर दी है। मेड़ता में भी 6इंच बारिश हुई। कोटा बैराज के चार गेट खोलकर 12 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है, जिससे धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 7 बजे चंबल नदी का जलस्तर 128.95 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान के पास आ गया है।

कइयों ने गंवाई जान, कुछ बाल-बाल बचे
बारिश के चलते जोधपुर के बावड़ी क्षेत्र में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये अवैध खनन के कारण हुए थे। जोधपुर के ही बेरी गंगा में तेज बहाव में बह गए। इनमें से दो को लोगों ने बचा लिया, लेकिन एक युवक पानी में बह गया। निवाई में वनस्थली रोड के पास एनिकट में तीन बच्चे डूब गए। इनमें से दो की मौत हो गई।

कारें-बाइक, सिलेंडर तक सड़कों पर बहे
जोधपुर में उम्मेद सागर नहर कई सालों बाद बहती दिखी। पुलिस लाइन, बस स्टैंड समेत कई जगह पानी भर गया। जोधपुर में बीती रात तेज बारिश के बाद एक जगह कार भी बहती नजर आई। वहीं कई कॉलोनियों में दो फीट तक पानी भरने के बाद घरों में सैलाब आ गया।

गहलोत ने की 5-5 लाख की सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बावड़ी तहसील में जलभराव में डूबने से 4बच्चों की मृत्यु दु:खद है। मृतक बच्चों के परिजनों को 5 लाख रुपए प्रति परिवार सहायता राशि दी जाएगी तथा घायल बालक के परिजनों को 20 हजार दिए जाएंगे।

चित्तौड़गढ़ में भी भारी बारिश
गत 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ जिले में भारी बारिश से घोसुंडा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसी तरह 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ में 7 इंच से भी अधिक बारिश दर्ज की गई। बस्सी में इस अवधि में 8 इंच बारिश होने की जानकारी है।