Kota - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: जोधपुर, बीकानेर, नागौर, जयपुर और कोटा शहर में तस्करों को दबोचा
जयपुर। एएनटीएफ ने शनिवार को प्रदेश के जोधपुर, बीकानेर, नागौर, जयपुर शहर व कोटा शहर में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया है। आईजी विकास कुमार ने बताया कि पांच जिलों में एक साथ कार्रवाई की गई है।

पहली कार्रवाई: एएनटीएफ  जोधपुर को सूचना मिली कि सीएचबी थाना क्षेत्र में एक व्यक्तिअपनी दूध डेयरी पर दूध की आड़ में भारी मात्रा में अवैध पदार्थों की सप्लाई करता है। टीम ने जांच कर तस्कर शिवाराम (70) निवासी जोधपुर हाल शंकर नगर जोधपुर पश्चिम को गिरफ्तार कर 964 ग्राम अफीम बरामद कर ली।

दूसरी कार्रवाई: जयपुर शहर जिले के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ 20.37 ग्राम स्मैक व 34.77 ग्राम गांजा बरामद व  61530 रुपए जब्त कर महिला तस्कर सपना (20) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर को गिरफ्तार कर लिया।

तीसरी कार्रवाई: नागौर जिले के मेड़ता रोड थाना इलाके में अवैध मादक पदार्थ 15.50 ग्राम स्मैक व 5.94 ग्राम एमडीएमए बरामद कर एक आरोपी बाबूलाल (35) निवासी चकढाणी मेड़तारोड़ नागौर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 3100 रुपए जब्त किए हैं।

चौथी कार्रवाई: बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद कर राजूसिंह (30) निवासी पांचु बीकानेर को गिरफ्तार किया है। टीम की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बाबा होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट नजद शोभास चौराहा जैसलमेर बाईपास रोड़ के संचालक द्वारा खाना खिलाने के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई भी करता है।

पांचवीं कार्रवाई: कोटा शहर जिले के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र से 117 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर आरोपी तस्कर शकील (30) निवासी नेहरू नगर भीमगंजमण्डी कोटा शहर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 22 छोटी-छोटी थैलियां मिलीं जिनमें 117 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

हाथ-मुंह धोते समय फिसला पैर : नहर में डूबने से कोचिंग छात्र की मौत, नहीं आता था तैरना
कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में नहर में बहे एक कोचिंग छात्र का शव सुबह नांता क्षेत्र में गोताखोर टीम ने निकलकर नांता पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। छात्र कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शाम नहर में हाथ मुंह धोने उतरा था, उसी समय उसका पैर फिसल गया। सूचना पर कुन्हाड़ी पुलिस ने नगर निगम गोताखोरों की मदद रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया था, लेकिन, अंधेरा होने के कारण रोक दिया। सुबह रेस्क्यू कर छात्र  का शव नहर से नांता क्षेत्र से बाहर निकाला गया।

थानाधिकारी कुन्हाड़ी मांगेलाल यादव ने बताया कि शाम को सूचना मिली थी कि नेवाजी की हवेली के पास नहर में एक व्यक्ति डूब गया है। इसके बाद रात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली। सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया, तो शव को नांता क्षेत्र से निकाला गया। इसके बाद शव नांता पुलिस को सौंप दिया गया।

छात्र के परजिनों के कोटा पहुंचने पर  पहचान लोकेश कुमार (24) पुत्र विजय कुमार, निवासी पहाड़िया, जयपुर के रूप में हुई है। केशव कोटा में लोकेश रेजिडेंसी में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।   उसने पहले कोचिंग की थी, लेकिन फिलहाल  हॉस्टल में रहकर शेल्फ स्टडी कर रहा था।

कोटा ट्रिपल आईटी का दीक्षांत समारोह : युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर संकट, तकनीकी नेतृत्व अब देशभक्ति की नई सीमा रेखा
कोटा। कोचिंग सेंटर अब पोचिंग सेंटर बन चुके हैं। ये सुदृढ़ सांचों में प्रतिभा को जकड़ने वाले काले छिद्र बन गए हैं। कोचिंग सेंटर अनियंत्रित रूप से फैल रहे हैं, जो देश का भविष्य युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर संकट बनता जा रहा है। कोचिंग सेंटर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रवाह के विरूद्ध है। हमें इस चिंताजनक बुराई से निपटना ही होगा। हम अपनी शिक्षा को इस तरह कलंकित और दूषित नहीं होने दे सकते। यह बात शनिवार को कोटा ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कही।

हम एक नए राष्ट्रवाद के युग में प्रवेश कर रहे
धनखड़ ने कहा कि अब देश किसी सैन्य आक्रमण से नहीं, बल्कि विदेशी डिजिटल बुनियादी ढांचे पर निर्भरता से कमजोर और पराधीन होंगे। सेनाएं अब एल्गोरिद्म में बदल गई हैं। संप्रभुता की रक्षा का संघर्ष अब तकनीकी स्तर पर लड़ा जाएगा। उन्होंने तकनीकी नेतृत्व को नई राष्ट्रभक्ति का आधार बताते हुए कहा, हम एक नए राष्ट्रवाद के युग में प्रवेश कर रहे हैं। तकनीकी नेतृत्व अब देशभक्ति की नई सीमा रेखा है। तकनीकी नेतृत्व में हमें विश्व में अग्रणी बनना होगा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का युद्धक्षेत्र अब भूमि या समुद्र नहीं है। पारंपरिक युद्ध अब अतीत की बात हो गई है। आज हमारी शक्ति और प्रभाव कोड, क्लाउड और साइबर से तय होते हैं।

प्रत्येक विद्यार्थी अपने भीतर प्रकाश उत्पन्न करे: बागडे
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा, भारत ने विश्व को ऐसे कई इंजीनियर दिए हैं, जिन्होंने वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन किया है। कोटा को उन्होंने औद्योगिक और शैक्षिक नगरी  की उपाधि देते कहा कि यह शहर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने महात्मा बुद्ध के प्रसिद्ध वाक्य अप्प दीपो भव: अपना दीपक स्वयं बनो को उद्धृत करते हुए कहा, प्रत्येक विद्यार्थी को चाहिए कि वह अपने भीतर प्रकाश उत्पन्न करे और अपनी मेधा से न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को आलोकित करें। उन्होंने भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, एम. विश्वेश्वरैया, सुंदर पिचाई, सत्य नडेला तथा वर्गीस कुरियन जैसे महान व्यक्तित्वों का उदाहरण देते बताया कि इन विभूतियों ने न केवल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सामाजिक उत्थान में भी अद्वितीय योगदान दिया है।

189 स्टूडेंट्स को डिग्रियां वितरित
समारोह में 189 स्टूडेंट्स को डिग्रियां वितरित की जब कि दो छात्रों को गोल्ड मेडल दिए गए।

फैक्ट्री से अमोनिया गैस रिसाव से 15 विद्यार्थियों सहित 18 लोग हुए बीमार
सीमलिया। कोटा जिले के सीमलिया के समीप गढ़ेपान गांव में  चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (सीएफसीएल) फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक अमोनिया गैस रिसाव से समीप के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के 15 स्टूडेंट सहित 18 लोग बीमार हो गए। अमोनिया गैस के रिसाव से गढ़ेपान में अफरा-तफरी बच गई। गैस की बदबू  से लोग परेशान हो गए। आनन-फानन में बच्चों को सीएफसीएल के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से 4 विद्यार्थियों को कोटा के जेके लोन अस्पताल, 3 को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि शेष का सीएफसीएल के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का लवाजमा घटनास्थल पर पहुंच गया। मौके पर स्थिति काबू में है।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े दस बजे सीएफसीएल फैक्टी से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इस दौरान फैक्ट्री के नजदीक ही स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रार्थना  चल रही थी। इस दौरान गैस रिसाव से कुछ बच्चों की तबियत खराब हो गई। लेकिन धीरे-धीरे गैस की गंध का प्रभाव बढ़ने पर दो घंटे बाद स्कूल में एक-एक कर बच्चे गिरने लगे और बेसुध हो गए। बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होेने लगी। ऐसे में गढ़ेपान गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीएफसीएल प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जैसे तैसे फैक्ट्री में गैस रिसाव पर काबू पाया गया। अमोनिया गैस के तेज गंध से 15 स्कूली बच्चे, एक चपरासी तथा एक महिला सहित 18 लोगों की तबियत अधिक खराब हो गई जिन्हें सीएफसीएल के अस्पताल ले जाया गया। हालत अधिक खराब होने पर 4 बच्चों को कोटा के जेके लोन, 3 लोगों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल फैक्ट्री में गैस रिसाव पर रोक लगने से स्थिति काबू में है। जिला कलक्टर, मेडिकल और तकनीकी टीमों का लवाजमा घटनास्थल पर पहुंच गया।  गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है।

इनका कहना है
सीएफसीएल फैक्ट्री से किसी तरह की अमोनिया गैस का रिसाव नहीं हुआ है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। गैस रिसाव के संबंध में जांच की जा रही है।
- शशांक राजावत, डिप्टी मैनेजर, सीएफसीएल

कोटा यूआईटी पटवारी 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
कोटा। एसीबी कोटा की स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए यूआईटी (केडीए) के पटवारी रॉकी अरोड़ा को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी ने परिवादी से उसके प्लॉट का पट्टा बनाने के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी ।आरोपी  पटवारी पहले  दो किश्तो में 12 हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था।

एएसपी स्पेशल यूनिट मुकुल शर्मा ने बताया कि आरोपी रॉकी अरोड़ा के खिलाफ परिवादी ने शिकायत की थी जिसमें बताया था कि आरोपी पटवारी सोगरिया स्टेशन क्षेत्र में लगा हुआ है। परिवादी ने प्लॉट का पट्टा बनाने के लिए यूआईटी में फाइल लगाई हुई है। इस पर पटवारी ने  पट्टा  बनाने की एवज में 15 हजार रुपए की मांग की  तथा आरोपी उससे दो किश्त में 12 हजार रुपए पहले ही ले चुका था। इस पर टीम ने मामले का सत्यापन कराया  इस दौरान मामला सत्य पाए जाने पर कोटा स्पेशल यूनिट के निरीक्षक पृथ्वीराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी पटवारी को फरियादी से तीन हजार रुपए की राशि लेते गिरफ्तार किया ।

एसीबी की कार्रवाई के बाद कोटा संभागीय आयुक्त एपीओ
कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कोटा इंटेलीजेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में कोटा के संभागीय आयुक्त राजेंद्र विजय के जयपुर, दौसा तथा कोटा आवास पर अचानक बुधवार सुबह दबिश दी। दबिश में बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति मिलने की  सूचना है। सर्च कार्रवाई अभी जारी है।  राज्य सरकार ने एक सप्ताह पहले ही उन्हें कोटा संभागीय आयुक्त पद पर लगाया था। एसीबी मुख्यालय जयपुर से निर्देश पर सर्वप्रथम उनके  दौसा जिले के दुग्गी ग्राम स्थित पैतृक निवास, जयपुर स्थित तारों की कूट स्थित निवास और कोटा में भी सर्च किया है। एसीबी की कार्रवाई के तुरन्त बाद राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर उन्हें एपीओ कर दिया है। विजय के स्थान पर संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त कार्य कोटा कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी को सौंप दिया गया है।

एसीबी एएसपी मुकुल शर्मा ने बताया कि सीनियर आईएएस अधिकारी राजेन्द्र विजय ने संभागीय आयुक्त का सात दिन पहले ही पद संभाला था और उन्हें सिविल लाइन में सरकारी आवास मिल गया था, लेकिन उसमे शिफ्ट नहीं हुए थे। वह सर्किट हाउस में ठहरे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे एक साथ जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर उनके सभी ठिकानों पर छापा मारा गया, इस दौरान वह किसी कार्यक्रम में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे और कोटा सर्किट हाउस में ही थे।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के अनुसार उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिली थी।  इस मामले में न्यायालय के जरिए सर्च वारंट लिया गया था। इसके आधार पर आज जांच शुरू की गई है। इसके लिए पहले ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पूरा फीडबैक ले लिया था।  इसके बाद सुबह 6 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।  मामले की मॉनिटरिंग खुद एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा कर रहे हैं। सभी टीमों को एक दिन पहले ही ब्रीफ कर दिया गया था और सुबह होते ही छापेमारी की कार्रवाई की गई है। मामले में अभी कार्रवाई जारी है।

कोटा सीईटी की परीक्षा देने आए छात्र पर चाकू से हमला
कोटा। भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात जयपुर से कोटा सीईटी की परीक्षा देने आए  छात्र अक्षय मोदी पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र के हाथ में चाकू का गहरा घाव हो गया उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्र और बदमाशों के बीच बाइक  को लेकर विवाद हो गया था।

पुलिस निरीक्षक राम किशन गोदारा ने बताया कि जयपुर निवासी छात्र अक्षय मोदी(24) सीईटी की परीक्षा देने अन्य छात्रों के साथ कोटा आया था। भीमगंजमंडी क्षेत्र में रात को करीब 12.23 बजे  उसके साथ आए तीन-चार अन्य छात्रों के साथ जा रहा था तभी श्रीराम मंदिर के पास बाइक  को लेकर विवाद हो गया। अज्ञात बदमाशों ने छात्र पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायल छात्र को एमबीएस अस्पताल ले गई। छात्र  के हाथ में चाकू का गंभीर घाव होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

सुबह छात्र का पेपर होने के कारण वह अस्पताल से छुट्टी लेकर परीक्षा देने चला गया। उन्होंने बताया कि छात्र के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज किया कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। पुलिस ने विशेष टीम बनाई है। टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया है।

नारकोटिक्स ने पकड़ी 7.1 करोड़ के डोडाचूरा की खेप
कोटा। नारकोटिक्स की कोटा टीम ने डोडाचूरा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 कट्टों में 476.200 किलो ग्राम डोडाचूरा बरामद किया जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत सात करोड़ एक लाख 43 हजार रुपए आंकी जा रही है। साथ ही देशी पिस्टल, दो मैग्जीन, चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए। तस्कर हवाई फायरिंग कर अंधेरे व बरसात का फायदा उठाते हुए वाहन को छोड़कर भाग गए। तस्करों ने टीम के दूसरे वाहन को भी टक्कर मारने की कोशिश की  लेकिन कोई जन हानि नहीं हुई। नारकोटिक्स टीम आरोपी तस्करों की तलाश में जुटी है।

सहायक नारकोटिक्स आयुक्त जेएस राजपुरोहित ने बताया कि केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की राजस्थान इकाई को 24 जून को रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली  कि एक काले रंग की स्कार्पियो से 22 कट्टे में करीब 476.200 किलो ग्राम डोडाचूरा  ले जाया जा  रहा है। सूचना पर प्रतापगढ़ जिले के खोरिया चमलावदा मार्ग पर टीम ने बताए गए वाहन  स्कार्पियो को रोकने का प्रयास किया तो कार में सवार तस्करों ने  हवाई फायरिंग कर दी जिससे टीम का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। टीम ने तस्करों का पीछा किया, लेकिन टीम के वाहन  का दरवाजा नहीं खुला और बदमाश करीब रात दो बजे दूसरे वाहन को टक्कर मारकर बरसात और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद टीम के अधिकारियों ने कार की तलाशी ली तो उसमें 22 कट्टों में 476.200 किलो ग्राम डोडाचूरा ,बिना मार्का की एक पिस्टलत, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। टीम ने वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

ALLEN Coaching Kota के छात्र की मेड़तासिटी में पीट-पीटकर हत्या
मेड़तासिटी। कोटा एलन कोचिंग सेंटर के एक छात्र की मेड़तासिटी में पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि मृतक छात्र की सोशल मीडिया साइट पर मेड़तासिटी की रहने वाली एक लड़की से दोस्ती हुई। मृतक, लड़की से मिलने उसके गांव पहुंच गया। इसी बीच लड़की के परिजन को भनक लग गई और उन्होंने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। बाद में एक्सीडेंट का रूप देने के लिए आरोपी शव को मेड़ता अस्पताल में छोड़कर चले गए।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को कस्बे से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। लड़की के पिता, चाचा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, सुबह मृतक के परिजन भी पहुंच गए। डीएसपी मेड़ता पिन्टू कुमार ने मीडिया को बताया कि सीएचसी मेड़ता के एमओ से फोन पर मिली सूचना के अनुसार दो व्यक्ति एक शव लेकर आए, जिसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। जांच-पड़ताल की गई तो मृतक संतोष केसरी पुत्र उमेश कुमार केशरी वार्ड नम्बर 8 बेलदारी पोस्ट भरफोरी अंचल लौकही भरफोरी भारी, मधुबनी बिहार होना पाया गया। मृतक के मोबाईल से मृतक के पिता उमेश कुमार केसरी को मृतक के संबंध में सूचना दी गई। वहीं रमेश एवं विकास को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि संतोष केसरी बिहार का रहने वाला है तथा कोटा के एलन कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी दोस्ती किसी लड़की से हो गई। संतोष उससे मिलने आया था, जिसकी जानकारी लड़की के परिजन को हो गई। इस पर लड़की के परिजन ने संतोष के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी रामाकिशन (40) पुत्र जीवणराम लुहार,  रमेश (36) पुत्र जीवणराम लुहार निवासी सारंगबासनी पुलिस थाना मेड़ता एवं विकास (28) पुत्र सीताराम धोबी निवासी मोररा रोड मेड़ता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एलन में नीट की तैयारी कर रहा था मृतक
मृतक के पिता उमेश कुमार केसरी ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र संतोष केसरी एलन कॅरिअर इन्स्टीटयूट कोटा में पढ़ाई करता था। 7 मई को नागौर की तरफ घूमने का कहकर निकला था। 8 मई को सुबह सुमन से संतोष की बात हुए थी, जिसने उसको बताया कि वह मेड़ता सिटी के पास अपने सोशल मीडिया दोस्त से मिलने गया हुआ है। देर शाम को हमें जानकारी मिली कि संतोष की हत्या हो गई। उसके पुत्र संतोष केसरी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

इकलौता बेटा, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल
तरनतारन पंजाब रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक मृतक संतोष के पिता ने बताया कि वह नीट की परीक्षा देकर 6 मई को कोटा से घूमने निकला था। उसी दौरान उसके पुत्र का मर्डर कर दिया। पिता ने रोते हुए राजस्थान सरकार से भी अपील की कि उसके पुत्र की हत्या की गई, उसके पुत्र को न्याय मिलना चाहिए। मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र होनहार था, नीट की परीक्षा का उसका स्कोर भी 660 आया।

एलन वाले नहीं दे सके कोई जवाब
एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक नवीन माहेश्वरी व नितेश शर्मा को  व्हाट्स अप पर मैसेज दिया इसके साथ फोन कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

क्या कोचिंग स्टूडेंट के लिए कोटा बन रहा है हादसों का शहर?
कोटा। शिक्षा नगरी कोटा के सिर पर कोचिंग संस्थानों के कारनामे हादसों का कलंक लगा रहे हैं। जनवरी से अप्रैल के चार माह में ही कोचिंग स्टूडेंट 29 हादसों को अंजाम दे चुके हैं। दस स्टूडेंट अब तक आत्महत्या कर चुके हैं और दो स्टूडेंट की संदिग्ध अवस्था में मौत हो चुकी है।  छह स्टूडेंट ने आत्महत्या का प्रयास किया। सात विद्यार्थी कोचिंग छोड़कर लापता हुए जिन्हें पुलिस ने दस्तयाब किया। इनमें से एक छात्रा को गुरुवार को ही बरामद किया गया। इन चार माह के  दौरान सबसे खराब दिन वह रहा जब एक कोचिंग छात्रा के साथ उसके ही चार साथियों ने बलात्कार कर कोचिंग नगरी को शर्मसार कर दिया। सवाल उठता है कि आखिर कोचिंग स्टूडेंट के लिए कोटा हादसों का शहर क्यों बन रहा है।
21 अप्रेल को छात्रा तृप्ति सिंह लापता हो गई। इसकी रिपोर्ट 23 अप्रेल को लिखाई गई। छात्रा 11 दिन तक गायब रही। पिछले चार माह में ही कोचिंग एरिया में ही एक वार्डन छात्रों को शराब बेचते पुलिस ने दबोचा। इसके साथ अलग अलग मामलों में 23 कोचिंग छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चार माह में कोचिंग विद्यार्थी 29 हादसों को अंजाम दे चुके हैं।

बारह ने की अपनी ईहलीला समाप्त
23 जनवरी- कोचिंग स्टूडेंट मोहम्मद जैद ने की आत्महत्या
29 जनवरी- कोचिंग छात्रा निहारिका ने की आत्महत्या
1 फरवरी - नूर मोहम्मद ने की आत्महत्या
14 फरवरी- छात्र शुभ कुमार चौधरी ने की आत्महत्या
16 फरवरी - छात्र परिणीत राय की संदिग्ध मौत
19 फरवरी- शिवम राघव की संदिघ्ध अवस्था में मौत
19 फरवरी-आत्महत्या करने के बाद रचित सौंधिया का शव मिला
9 मार्च - अभिषेक कुमार ने सेल्फोस खा कर दी जान
26 मार्च- मोहम्मद उरूज ने फांसी लगाई
27 मार्च- सौम्या ने फांसी लगाई
28 अप्रेल- हरियाणा निवासी छात्र सुमित ने फांसी लगाई
30 अप्रेल- धौलपुर निवासी छात्र भरत ने फांसी लगाई।

वहां केवल पैसों का व्यापार है
जैसा मेरे पुत्र के साथ हुआ वैसा किसी दुश्मन के साथ भी नहीं हो। मैं अब किसी भी अभिभावक को यह नहीं कहूंगा कि आप अपने बच्चे को कोटा भेजो। कोटा अब पहले जैसा नहीं रहा। वहां केवल पैसों का व्यापार है। आप अपने बच्चे को अपने पास ही रखो। आसपास अच्छी कोचिंग में भेज दो लेकिन कोटा भेजो तो उसके साथ रहो।
-गोविन्द सिंह(कोचिंग छात्र चंदन के पिता)

एडमिशन के लिए कोचिंग दिखाते हैं हवाई किला
देश में शासकीय कालेजों में एमबीबीएस के लिए कुल सीटें ही 28 हजार हैं और अकेले कोटा में दो लाख स्टूडेंट हैं। कोचिंग वाले बच्चे को एडमिशन से पहले रियलिटी नहीं बताते। अभिभावक और बच्चे के सामने हवाई किला खड़ा कर देते हैं। दूसरा पढ़ाई की कीमत इतनी अधिक है कि लोअर मिडिल क्लॉस के लिए इतना पैसा लगाना आसान नहीं होता फिर भी अभिभावक उस हवाई किले की चाह में अपना पैसा लगाते हैं।  ऐसी स्थिति में जब बच्चा पिछड़ने लगता है तो वह जल्द हताश हो जाता है। तीसरा बड़ा कारण हॉस्टल्स हैं। ज्यादातर हॉस्टल्स लीज पर हैं। ऐसे में उन्हें वह फैसिलिटी नहीं मिलती जो मिलनी चाहिए। इसके साथ पढ़ाई का प्रेशर तो कोचिंग ने बढ़ा दिया है लेकिन बच्चे की मेंटल हेल्थ पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
-हेमन्त राय

आत्महत्या हर किसी के लिए दर्दनाक
मुझे लगता है कि प्रशासन को इस पूरे सिस्टम को समझ कर नये नियम तैयार करने चाहिए। बच्चे की आत्महत्या हर किसी के लिए दर्दनाक है। इसके लिए माता-पिता की एक्सेप्टेशन को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है लेकिन यह पूरा सच नहीं है। बड़ा सच कोचिंग संस्थानों द्वारा दिखाए गए सपने का टूटना है। कोचिंग झूंठ की कच्ची मीनार हैं जो ऐसे कारनामों से अपना सच दिखा रही है।
-अजीम पठान शिक्षाविद्

प्रशासन के सभी अधिकारी कोचिंग संस्थानों के साथ हॉस्टल और पीजी का सर्वे कर रहे हैं। अधिकारी स्वयं संस्थानों की व्यवस्था देख रहे हैं और कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। हर कोचिंग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी बच्चों को भी मोटिवेट कर रहे हैं।
-मुकेश चौधरी(एडीएम प्रशासन)

कोटा में तीन बच्चे नदी में और सावर में दो तालाब में डूबे
बपावर कलां/सावर। होली की खुशियों पर उस समय ग्रहण लग गया जब प्रदेश में दो अलग-अलग हादसों में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। कोटा के बपावर कलां में होली खेलने के बाद नदी में नहाने उतरे सगे भाई-बहन सहित तीन बच्चे काल का ग्रास बने और कोटा के बपावर थाना क्षेत्र के उमरदा गांव में नदी में नहाने गए दो सगे भाई वह एक बहन की नदी में डूबने से मौत हो गई।  बपावर के उमरदा गांव का रहने वाला लखन (11), वंशिका (8) तथा अभिषेक (14) होली खेलने के बाद नदी पर नहाने गए।  नदी  किनारे पर चप्पल व कपड़े मिलने से बच्चों के डूबने का पता लगा। ग्रामीणों ने तलाश शुरू कर दी और एक घंटे की मशक्कत के बाद सबको बाहर निकाला गया।  इसी प्रकार केकड़ी के सावर कस्बे में तालाब के किनारे खेलते समय दो स्कूली बच्चों जीसान शेख (15) और मोहम्मद तालिब (17) की डूबने से मौत हो गई। दोनों अपनी गेंद लेने तालाब में गए थे।

राजधानी एक्सप्रेस में बिना वीजा सफर करते नाइजीरियन गिरफ्तार
कोटा। दिल्ली-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस से कोटा जीआरपी ने गुरुवार रात को फिर एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। नाइजीरियन को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दिल्ली-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली से मुंबई के लिए सफर कर रहा एक नाइजीरियन टीटीई को अपना वीजा नहीं दिखा रहा है। सूचना पर ट्रेन में पहुंची जीआरपी को भी नाइजीरियन ने वीजा दिखाने में आनाकानी की तो जीआरपी ने नाइजीरियन को कोटा स्टेशन पर उतार लिया। यहां थाने में भी नाइजीरियन ने पुलिस को कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दिए। दस्तावेजों की जांच में पुलिस को नाइजीरियन की वीजा अवधि भी समाप्त मिली। इसके बाद जीआरपी ने नाइजीरियाई के खिलाफ मामला दर्ज किया। नाइजीरियन का नाम अवावा (34) है उसने अपने बिजनेस के सिलसिले में भारत आना बताया। लेकिन वीजा अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से भारत में रह रहा था। इसके बाद जीआरपी ने मामले की सूचना जिला प्रशासन, शहर पुलिस, खुफिया विभाग, सीआईडी और नाइजीरियन दूतावास को भी दे दी। सूचना पर जीआरपी थाने पहुंची शहर पुलिस, खुफिया विभाग, सीआईडी अधिकारी ने भी नाइजीरियन से पूछताछ की। पूछताछ की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस और खुफिया विभाग अन्य माध्यमों से नाइजीरियन की जानकारी एकत्रित करने में जुटे है। कोटा जीआरपी ने करीब साढ़े सात महीने पहले भी राजधानी ट्रेन से एक नाइजीरियन को पकड़ा था।