Baran - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुलिस के आश्वासन के बाद नरेश मीणा ने धरना समाप्त किया
बारां। राजस्थान में बारां जिले के अंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा ने पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया है। आकड़ी गांव में हुए खुद पर हुए हमले के विरोध में श्री मीणा शनिवार देर शाम बारां पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमले में शामिल सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा, चाहे इसके लिए उन्हें कई दिनों तक धरने पर बैठना पड़े।

इसके बाद पुलिस प्रशासन से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि बारां पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद वह धरना समाप्त कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो वह अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

नरेश मीणा ने आरोप लगाया कि यह हमला अंता से कांग्रेस विधायक प्रमोद जैन भाया से जुड़े लोगों ने कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाया के लोगों ने क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की नाक में दम कर रखा है।

मोदी अपनी जुबान पर नहीं चले- खड़गे
बारां। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह संसद में कम बैठते है एवं राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए दौड़ते रहते हैं और अपनी जुबान पर नहीं चले हैं जबकि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से किया अपना वचन निभाया हैं।

खडग़े आज राजस्थान के बारां में कांग्रेस के पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देकर केन्द्र सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध सोमवार को ईआरसीपी जन जागरण अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अभियान के साथ राजस्थान में कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत भी हो गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के लिए जयपुर सहित दो स्थानों पर अपनी जुबान दी, लेकिन उस पर चले नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के लिए पैसे देने का जनता से वादा किया लेकिन आज तक इस बारे में कोई पता नहीं है।

राज्य की कांग्रेस सरकार कम से कम 25 हजार करोड़ रुपए खर्च करके इस परियोजना को आगे बढा रही है लेकिन श्री मोदी ने एक पैसा भी नहीं दिया है मगर वह बात बहुत करते हैं।

खडग़े ने आरोप लगाते हुए कहा कि  मोदी ने वादा किया था कि साल में दो करोड़ नौकरियां दी जायेगी, नौकरी नहीं मिली। पन्द्रह लाख रुपए लोगों की जेब डाले जायेंगे, कुछ नहीं दिया गया, यह केवल घोषणा मात्र ही रह गई।प्रधानमंत्री अपनी जुबान देते है लेकिन उस पर चलते नहीं है जबकि राजस्थान में मुख्यमंत्री ने जो वचन दिया वह निभाया हैं।

उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां स्वास्थ्य अधिकार दिया गया है, किसी भाजपा की सरकार ने दिया है क्या। मोदी राजस्थान में कई बार आये, वह संसद में कम बैठते और राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए दौड़ते ही रहते है। कर्नाटक में इतना दौड़े कि गली गली में गए फिर भी उनकी पार नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जो वादा करके आये, उसमें एक भी वादा नहीं निभाया गया हैं।

उन्होंने राजस्थान में पानी की समस्या और इस समस्या के समाधान वाली ईआरसीपी योजना को भी केन्द्र सरकार मदद नहीं करती है। प्रदेश से केन्द्र सरकार में मंत्री भी है और 25 सांसद भी है, इसके बावजूद केन्द्र सरकार से राजस्थान को पैसा ज्यादा नहीं मिल पाता, वह पैसा कहां जाता हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने तोग्रेस धोखा दे दिया लेकिन प्रदेश से जिन लोगों को जनता ने चुनकर भेजा, उन 25 सांसदों ने भी यहां की जनता को धोखा दिया है। कां सरकार गरीबों के लिए करना चाहती है लेकिन केन्द्र सरकार पैसे नहीं दे रही है। ऐसे में अब विधानसभा चुनाव में इन लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने क्या क्या और किस ढंग से काम करके राजस्थान को आगे बढ़ाया हैं। शिक्षा, आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि सहित सभी मामलों में राजस्थान आगे रहा है। इसके लिए उन्होंने श्री गहलोत की प्रशंसा करते हुए उनका धनयवाद किया कि राजस्थान में इतनी योजनाएं लागू की गई शायद किसी राज्य में इतनी योजनाएं जारी नहीं की होगी।

खडग़े ने कहा कि राजस्थान की सरकार ने जनता एवं गरीबों के लिए अनेक कदम उठाये है और इसका दूसरे राज्य अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक में गारंटी योजना लागू की तो बाकी के लोग भी गारंटी स्कीम शुरु की है। इससे पहले राजस्थान में

गहलोत ने बहुत से गारंटी योजनाओं की घोषणा की और लागू भी किया।

गहलोत सरकार ने प्रदेश में ईलाज के लिए 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा किया गया। उन्होंने कहा कि यह काम वह ही कर सकता है जो गरीबों की तकलीफों को जानता है और वही पार्टी करती है। कांग्रेस के जो भी काम है गरीबों के हित में हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में 21 लाख किसानों का 16 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया गया है। महात्मा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना शुरु हो गई हैं। बिजली के बिल में राहत दी गई है। उज्जवला सिलेंडर 500 रुपए में 74 लाख परिवारों को दिया गया हैं, यह है हमारा काम। उन्होंने सभा में आये लोगों से पूछा कि कल्याणकारी योजनाओं की सरकार बननी चाहिए या झूंठ बोलने वालों की सरकार बननी चाहिए, यह सोचना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार आनी चाहिए और इसके लिए घर घर जाकर प्रचार करना होगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिश बहुत हो रही थी और केन्द्र सरकार हमेशा कोशिश करती रही कि जिस राज्य में पूरा बहुमत नहीं है वहां की सरकार गिराओं लेकिन राजस्थान में सरकार गिरा नहीं पाये। अगर सरकार गिर जाती तो जिस तरह गहलोत सरकार ने जो ऐतिहासिक काम किए हैं वे नहीं हो पाते।

खडग़े ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई तो अगले वर्ष 2024 में दिल्ली में भी कांग्रेस की सरकार आयेगी। इसके लिए काम करना होगा। जो इमानदारी से काम करते हैं उनकी मदद भी करनी चाहिए। उन्होंने राजस्थान को वीरो, देश की आजादी की लड़ाई एवं गरीबों को बचाने वाली भूमि बताते हुए कहा कि पहले राजा- महाराजाओं का जमाना था लेकिन महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरु ने देश को आजाद कराया तो भू सुधार कानून आया गरीबों के कलयाण की योजनाएं आई।

डा. भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा और गरीबों को बचाने एवं उन्हें हक दिलाने के  लिए खूब लड़ा गया जिसमें पंडित नेहरु ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि आज वोट अधिकार हैं, इससे देश को आगे बढ़ाना चाहिए। डा अंबेडकर एवं पंडित नेहरु ने यह देश एवं गरीबों के लिए बहुत बड़ा काम किया।

मुख्य जर्जर सड़क राहगीरों के लिए बनी सिरदर्द
किशनगंज। किशनगंज कस्बा मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे से जर्जर होने से आमजन व राहगीरों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। रानीबडौद पेट्रोल पंप से लेकर किशनगंज सहकारी भवन तक की मुख्य सड़क जर्जर होने के साथ ही सैंकडों गड्ढों से भरी हुई है। जिस पर सभी उपखंड स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय बने हुए हैं लेकिन खस्ताहाल सड़क को लेकर अधिकारी, जनप्रतिनिधि लापरवाह बने हुए हैं।

किशनगंज कस्बा मुख्यालय पर आने वाले मेहमान,दूर दराज के ग्रामीण मुख्य सड़क को देखकर अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आते है। सड़क निर्माण नही होने से सड़क पर गड्ढों व गिट्टी या पत्थर के उछलने से वाहन चालक चोटिल भी हो रहे है। किशनगंज तहसील कार्यालय से पंचायत समिति के सामने समाज कल्याण छात्रावास के सामने जहां एक और सड़क क्षतिग्रस्त होने से बड़े-बड़े गड्ढे मुख्य सड़क पर हो रहे हैं।

वाहन चालक झेल रहे मेंटेनेंस का बोझ
कस्बे से गुजरने वाली जर्जर सड़क से पैदल चलने वाले राहगीरों व वाहन चालको को भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क के गहरे गड्ढे में पानी भरने से स्कूली छात्र-छात्राओ,आमजन के कीचड़ से कपड़े खराब होने से कई बार कामकाज छोड़कर घर लौटना पड़ता है। वही जननी सुरक्षा एंबुलेंस को भी गंभीर रोगियों,गर्भवती महिलाओं को चिकित्सालय ले जाने में  काफी समय लग जाता है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बीच बीच में सड़क पर गिट्टी डालकर इतिश्री कर ली जाती है। जिससे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं दुपहिया वाहन बाइक चार पहिया वाहन चालक  मेंटेनेंस का बोझ झेल रहे है।

खस्ताहाल सड़क पर हर बारिश के मौसम में यही हाल
हर वर्ष बारिश आती हैं। किशनगंज कस्बा मुख्यालय की सतिग्रस्त मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढों में पानी भरने से कीचड़ की स्थिति बनती है। जिससे दुर्घटनाओ,मेंटीनेस सहित परेशानी से आमजन का पूरी बारिश बुरा हाल रहता है। हर वर्ष इसी तरह परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बे वासियों द्वारा पिछले वर्ष उपखंड कार्यलय पर धरना देकर सड़क निर्माण करवाने की मांग की थी लेकिन फिर भी सरकार के ढीले रवये के चलते,आमजन परेशानी झेलने को मजबूर है।

बारिश आते ही गड्ढों में गिट्टी भर दी जाती है। पैचवर्क करवाकर छोड़ दिया जाता है। कुछ दिनों में ही सड़क उखड़ जाती हे जर्जर सड़क की जगह नई सड़क बने तो आमजन को राहत मिले।
- रामनिवास सुमन, वार्ड पंच, किशनगंज।

किशनगंज कस्बा मुख्यालय की जर्जर सड़क से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई सड़क बने तो परेशानी से राहत मिलेगी।
- मुकेश वैष्णव, दुकानदार।

किशनगंज कस्बे की मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढे में पानी भरे रहने से गुजरने वाले राहगीरो को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
- दिनेश नागर, व्यापारी, किशनगंज।

क्षेत्रीय विधायक निर्मला सहरिया के प्रयास से किशनगंज कस्बे सहित केलवाड़ा,समरानिया शाहाबाद कस्बो में सीसी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। जिससे आमजन को राहत मिलेगी।
- अजीज नाजा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, किशनगंज।

किशनगंज सहित विधानसभा के कस्बों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण को लेकर आरएसआरडीसी को वर्क आॅडर दिया गया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
- एचपी मीणा, एक्सईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग।

बारां कोर्ट परिसर में हंगामा: वकील और पुलिसकर्मी आमने-सामने
बारां। यहां शहर के कोर्ट परिसर परिसर में एक आरोपी के पेशी दौरान जमकर हंगामा हो गया, आरोपी के साथ वकीलों ने मारपीट की कोशिश की। इस दौरान न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस और वकील आमने-सामने हो गए। काफी देर तक चले हंगामा और हाथापाई के दौरान दो पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई। बाद में वकीलों ने एसीजेएम न्यायालय का बहिष्कार कर न्यायिक अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की। डीएसपी राजेन्द्र मीणा ने बताया कि बारां निवासी इतिश्री ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसका पति राकेश औदिच्य शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के किए प्रताड़ित करने लगा था। इसके बाद से पीड़िता अपने पीहर में ही रह रही है। दहेज प्रताड़ना का केस कोर्ट में चल रहा है। जिसे वापस लेने के लिए आरोपी उस पर दबाव बना रहा है। सोशल मीडिया पर महिला, उसके वकील व अन्य लोगों के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां वायरल करता है। मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश को पिछले दिनों गिराफ्तार कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

जज के खिलाफ भी  वकीलों ने की नारेबाजी
अनर्गल टिप्पणियां करने से आक्रोशित वकीलों ने आरोपी को कोर्ट परिसर में ले जाते वक्त बाहर रोककर मारपीट का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस और वकीलों में धक्का मुक्की भी हुई। डीएसपी राजेन्द्र मीणा ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। इस दौरान कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हो गया, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने वकीलों के साथ धक्का-मुक्की कर आरोपी को बचाया। इसके बाद एक न्यायिक अधिकारी के वकीलों को वहां से हटाने के निर्देश पर वकील नाराज हो गए।

वकीलों ने न्यायिक अधिकारी के विरोध में नारेबाजी की और उन पर कार्रवाई करने की मांग की।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बारां चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक 1लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
कोटा । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा की टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बारां के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामदयाल को रुपए 100000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है । उसके कब्जे से195000 रुपए अन्य राशि भी बरामद किए गए हैं ।

एसीबी एसपी ने बताया कि फरियादी ने 7 जुलाई को शिकायत दी थी । जिसमें बताया था कि एक व्यक्ति ने उनके पोते को हाउसिंग बोर्ड चौकी के पास बुलाया और वहां पर उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा कर भीड़ को एकत्र कर लिया था । इस मामले में सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामदयाल भी मौके पर मिला  । इस संबंध में जब रामदयाल से बातचीत की गई तो उसने फरियादी के पोते को छोड़ने की एवज में रुपए 1000000 रिश्वत की मांग की । फरियादी ने जब इस संबंध में उससे गुहार लगाई तो वह रुपए  400000 में राजी हुआ । लेकिन काफी मन्नत करने के बाद डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेने पर सहमति बनी । जिसमें से रुपए 50000 व पूर्व में ले चुका था ,100000 रुपए लेकर शुक्रवार को बुलाया था । एसीबी एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि रिश्वत राशि की मांग का सत्यापन गुरुवार को ही कराया गया । उसके बाद शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई की गई । आरोपी उप निरीक्षक रामदयाल को फरियादी से रुपए 100000 की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया । साथ ही उसके कमरे से इस मामले में पूर्व में प्राप्त की गई रुपए 50000 की राशि और 145000 अन्य राशि भी बरामद की गई आरोपी से पूछताछ की जा रही।

बारां में पुलिस उप निरीक्षक 1 लाख रूपये रिश्वत लेते चढ़ा एसीबी के हत्थे
जयपुर।   एसीबी कोटा इकाई ने शुक्रवार को बारां में कार्रवाई करते हुए रामदयाल मधुकर, हाल उप निरीक्षक पुलिस प्रभारी पुलिस चौकी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी तेल फेक्ट्री बारां, पुलिस थाना कोतवाली जिला बारां को परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरे पौत्र को छेड़छाड के आरोप में पुलिस चौकी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी बारां में बिठा कर रखने और उसको छोड़ने की एवज में पुलिस चौकी प्रभारी रामदयाल मधुकर उप निरीक्षक द्वारा डेढ लाख रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी की कोटा इकाई ने  रामदयाल मधुकर को परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि पूर्व में सत्यापन के दौरान वसूल कर ली गई थी। आरोपी के चौकी स्थित निवासरत कमरे से अन्य 1,45,500 /- रूपये की संदिग्ध राशि सहित पूर्व में ली गई रिश्वत राशि 50 हजार रूपये भी जब्त की गई है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी के आवास व अन्य ठिकानो पर तलाशी जारी है।

बारां में व्यापारी पर हमले के बाद बवाल, बंद का आह्वान
बारां। बारां जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में गुरुवार को किए गए बंद के दौरान बवाल हो गया। धार्मादा चौराहे पर व्यापारियों, बीजेपी और कई संगठनों की ओर से धरना दिया जा दिया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने एक बाजार में जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने और बेरिकेडिंग हटाने लगे। इस पर पुलिस और भीड़ आमने-सामने हो गई। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है, जिसको देखते हुए शहर में भारी पुलिस जाब्ता  तैनात किया गया है । बारां में एहतियात के तौर हर चौराहे और गली में पुलिस का पहरा है।

एसपी कल्याण मल मीणा खुद शहर की शहर में सड़कों पर जाब्ते के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटा और झालावाड़ से 500 से अधिक का आरएससी के दल सहित अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। एएसपीए, डीएसपी समेत कई एसएचओ, एसडीएम दिवांशु शर्मा, तहसीलदार अब्दुल हफ ीज शहर के चौराहों पर मोर्चा संभाल हुए है। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बारां जिले में पुलिस व्यवस्था नाकाम है। आए दिन व्यापारियों और आमजन के साथ मारपीटए, हत्या और लूट जैसी घटनाएं हो रही है। शिकायत के बावजूद पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल रही है।

बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर बारां बंद किया गया था
बता दें कि बारां शहर में बुधवार रात को बदमाशों ने कपड़ा की दुकान में घुसकर व्यापारी सहित अन्य 2 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे और शहर समेत जिलेभर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई थी। व्यापारियों ने इन घटनाओं के विरोध में गुरुवार को बारां बंद का आह्वान किया था। इसके बाद गुरुवार सुबह से ही बारां शहर समेत जिले के कई कस्बों में दुकानें बंद है। बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं जैसे पेट्रोल पंप, मेडिकल शॉप भी बंद रखे गए हैं। इस बंद को बीजेपी और अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया।
शहर के तमाम चौराहे पर सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल बारां शहर के धर्मादा चौराहे पर जहां व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं। वही हिंदू संगठनों द्वारा शहर में रैली निकाल शहर को पूर्ण का बंद कराया जा रहा है । बारां में देर रात उपजे तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता शहर में तैनात किया गया है।

दो बाइकों की टक्कर में किसान की सिर फटने से मौत
बारां। बारां में दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में किसान की सिर फटने से मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को प्राथमिक इलाज कर गंभीर हालत में कोटा रेफ र कर दिया। हादसे के दौरान दोनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

थानाधिकारी राजेश कुमार खटाना ने बताया कि हादसे में अटरू के आमली खालसा निवासी किसान मुकेश उम्र 30 साल पुत्र मनफू ल गुर्जर की मौत हो गई। बुधवार देर रात नेशनल हाईवे 27 पर बटावदा में पेट्रोल पंप के पास 2 बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अटरू के आमली खालसा निवासी मुकेश गुर्जर की मौत हो गई, जबकि अंता के खजुरना निवासी दीपक पुत्र शिवराम मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक की भिड़ंत के बाद मनफूल सड़क पर गिरा तो उसका सिर फ ट गया और सड़क पर खून फैल गया। उसने सड़क पर तड़प कर 5 मिनट में ही दम तोड़ दिया। घायल को एम्बुलेंस से बारां अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से गंभीर हालत में कोटा रेफ र कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों ही बाइक के तेज रफ्तार में होने के कारण टक्कर होना सामने आ रहा है। पुलिस ने सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पत्नी-बच्चों के साथ रहता था ससुराल में
मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि मुकेश अपने ससुराल कापरेन में ट्रैक्टर चलाता था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहीं पर रहता था। वह बुधवार को किसी काम से अपने गांव आया हुआ था और देर रात वापस ससुराल लौट रहा थाए। लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। मृतक की एक 7 साल की लड़की और 5 साल का लड़का है। मां गांव में अकेली रहती है और बड़ा भाई कोटा में मजदूरी करता है।

पत्नी बाहर बच्चों को दवा पिला रही थी, पति फंदे से झूला
बारां। बारां जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के आमापुरा में कर्ज से परेशान एक युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक मंगलवार रात को शराब के नशे में घर आया था और कर्जा होने की बात कही। नशे में होने के कारण परिजनों ने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद युवक ने कमरा बंद कर लिया और फंदे से झूल गया। इस दौरान उसकी पत्नी बाहर चौक में बच्चों को दवा पिला रही थी ।

पुलिस के अनुसार भंवरलाल (32) पुत्र पन्नालाल बैरवा आमापुरा ने आत्महत्या कर ली। आमापुरा निवासी मनोज बैरवा ने रिपोर्ट में बताया है कि उसका भाई भंवर लाल जो कारीगर का कार्य करता है। मंगलवार रात को भंवरलाल शराब के नशे में घर आया था। उसने परिजनों को कर्जे के चलते परेशान होने की बात बताई और कर्जा चुकाने के लिए कहने लगा। शराब के नशे में होने के कारण परिजनों ने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी बच्चों को घर के चौक में दवा पिला रही थी। तभी भंवर लाल ने कमरे का गेट बंद कर साड़ी से फंदा लगाकर लटक गया।

परिजनों ने मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया और उसे अचेतावस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।

मां की गोद से छीनकर शराबी पिता ने ली 10 माह के बेटे की जान
बारां। बारां जिले में शनिवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक शराबी पिता ने अपने ही 10 महीने के मासूम बेटे को मां की गोद से छीन सड़क पर पटककर जान ले ली। घटना किशनगंज थाना क्षेत्र की है । फिलहाल बच्चे के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

किशनगंज के कोली मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय सायरा का विवाह 2 साल पहले नाहरगढ़ निवासी असलम के साथ हुआ था। शादी के बाद तो 1 साल तक दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे, लेकिन बीते 1 साल से असलम को शराब की लत लग गई । जिसके बाद असलम शराब पीकर सायरा से लगातार मारपीट करने लगा। शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सायरा अपने 10 महीने के बेटे को लेकर अपने पिता के घर किशनगंज आ गई। जहां शराबी पिता शनिवार सुबह पहुंच गया और वापस नाहरगढ़ चलने को कहने लगा। इस दौरान सायरा ने उसे थोड़ी देर में खाना खाकर चलने की बात कही। इसी बात को लेकर असलम ने गुस्से में सायरा के गोद से 10 महीने के बेटे को छीन कर सड़क पर पटक दिया। सड़क पर पटकने के बाद बच्चे का सिर फट गया और बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को किशनगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय लेकर गए। जहां से  बारां जिला अस्पताल भेज दिया गया, यहाँ भी मासूम बच्चे  को गंभीर हालत में कोटा एमबीएस के लिए रेफर कर दिया गया। इसी बीच रास्ते में ही एम्बुलेंस में बच्चे ने दम तोड़ दिया ।  मौत के बाद परिजनों का हाल बेहाल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची किशनगंज थाना पुलिस को मां ने रिपोर्ट दे दी है , पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

बारां-झालावाड़ रोड़ पर दो माह से रेलवे ओवरब्रिज का काम बंद
बारां ।  बारां में झालावाड़ रोड़ पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण काम दो माह से बंद पड़ा है। इससे शहर की 40 फीसदी आबादी सहित झालावाड़ के लिए आवाजाही करने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।  रेल और मालगाडियों की क्रोसिंग के दौरान तेल फैक्ट्री रेलवे फाटक पर दिनभर में करीब 10 बार रेलवे फाटक बंद होती है। इस कारण वाहनों का जाम लग जाता है। इस दौरान सैंकड़ों वाहनों की कतारें लग जाते है। जिससे आम लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। जानकारों का मानना है कि ओवरब्रीज का निर्माण कार्य दीपावली पर शुरु हुआ था और 3 जून 2023 में पूरा होना प्रस्तावित है। लेकिन जिस कछुआ चाल से निर्माण काम चल रहा है जिससे सात या आठ साल तक यह काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है।

झालावाड़ रोड पर व खजूरपुरा तिराहे के पास पिलर ड्रिलिंग का कार्य करने के बाद काम बंद कर दिया है। काम शुरू होने के बाद से बड़े साधनों को डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। वहीं दुपहिया व चौपहिया वाहनों को सिंगल लेन में निकाला जा रहा है। इसके साथ ही अब काम बंद होने के बाद भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारां जिले में बारां शहर में तेल फैक्ट्री फाटक पर निमार्णाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कार्य की समीक्षा को लेकर खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बैठक ली थी और  मंत्री भाया ने आरओबी निर्माण में संवेदक की ओर से बरती जा रही ढ़िलाई को लेकर नाराजगी जताई।उन्होंने आरएसआरडीसी के अधिकारियों को मॉनिटरिंग में सख्ती के साथ तेजी के कार्य करवाने के निर्देश दिए थे। साथ ही लापरवाही बरतने पर संवेदक को नोटिस देने व आवश्यकता होने पर फर्म ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों की यह कैसी जिम्मेदारी
कार्यकारी एजेंसी आरएसआरडीसी है कार्यकारी एजेंसी के अधिकारी ऐसी मनमानी रवैया अपनाएंगे, तो कार्य को लेकर गंभीरता सहज ही समझी जा सकती है। पहले कोटा-बीना के बीच सिंगल लाइन से फाटक कम बंद हुआ करता था। लेकिन अब कोटा से सालपुरा तक दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद मालगाड़ीयों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके कारण अब दिनभर में  बार-बार फाटक बंद होने से घंटों लंबा जाम लगता है। जहां पिलर ड्रिलिंग के लिए गढ्ढे खोदे। वहां संकेतक तक नही झालावाड़ रोड़ पर संवेदक कंपनी की ओर से ओवरब्रिज निर्माण के लिए कई जगह पर पिलर ड्रिलिंग करने के लिए गढ्ढे खोदे गए है। लेकिन यहां पर चेतावनी के लिए संकेतक बोर्ड तक नही लगाए गए है। इसके कारण यहां पर कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है।

परेशान जनता की जुबानी
मदन मोहन सिंह सिसोदिया ने बताया कि जब काम शुरू हुआ था तो लगा था कुछ महीनों की परेशानी के बाद ओवरब्रिज बनने से राहत मिलेगी। लेकिन सालभर से ज्यादा समय निकलने के बाद अब ओवरब्रिज का काम बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज का निर्माण बंद होने से शहर की करीब 40 फीसदी से ज्यादा आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आकाश खरारा का कहना है कि झालावाड़ रोड को बंद करके सड़क पर ही सरिया, सीमेंट समेत अन्य निर्माणधीन सामग्री को डाला गया है। संवेदक कंपनी की ओर से इस सड़क को बंद कर दो अस्थाई रास्ते बनाए गए थे। लेकिन इन पर भी कई बार बाइक फिसलने से अब तक 30 से अधिक लोग घायल हो चुके है। इसके बावजूद भी लोगों के लिए पुराना रास्ता नही खोला जा रहा है।

भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर नामा का कहना है कि फाटक पर घंटों लंबा जाम रहने के कारण कई बार मेडिकल इमरजेंसी में एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है, इसके कारण मरीज की जान पर बन आती है। आरओबी के अधिकारियों को को लताड़ लगाई गई है। जनता परेशान हो रही है लेकिन जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे है। ओवरब्रीज निर्माण में कोताही बरती जा रही है। कई माह से काम बंद है। जल्द निर्माण शुरू नही किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसी माह के अंत तक निर्माण शुरू करने की बात कही और निर्माण कंपनी को नोटिस थमाने की बात भी कही है।

डीआरडीसी के अधिकारी मनोज माथुर का कहना है कि अक्टूबर 2021 को काम शुरु हुआ और जून 2023 को काम पूरा होना था। काम में देरी पर दो बार ठेकेदार को नोटिस दिया जा चुका है लेकिन तीसरा नोटिस मिलने पर ठेकेदार को हटा दिया जाएगा।

यह सही है कि आरओबी का काम बंद है। ठेकेदार द्वारा लापरवाही की जा रही है। ठेकेदार को शीघ्रता से काम शुरू करने के निर्देश दिए है नही तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
- नरेन्द्र गुप्ता,कलेक्टर

बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर 4 बारातियों की मौत
बारां। बारां से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मंगलवार सुबह निर्माणाधीन जैन तीर्थ के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेकाबू ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 3 महिलाओं सहित 4 बारातियों की मौत हो गई। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। 13 घायलों इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। भीषण सड़क दुर्घटना से कोहराम मच गया। यहां से गुजरने वाले लोग हादसे का मंजर देख सिहर गए।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में  50 वर्षीय रामकरण सेन, 65 वर्षीय महिला भूली बाई,55 वर्षीय चंद्रकला और 35 वर्षीय सुशीला बाई की मौत हो गई। शादी समारोह से लौट रही बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। यह सभी बाराती बटावदा गांव से शादी समारोह में भाग लेकर अंता थाना क्षेत्र में हनुवतखेड़ा लौट रहे लोग थे। ट्राली में 25 से अधिक महिलाएं, बच्चे और पुरुष मौजूद थे। मीणा समाज के शादी में शामिल होने गए यह सभी लोग शादी कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी बाराती ट्रैक्टर ट्रॉली से अंता थाना क्षेत्र के हनुवतखेड़ा लौट रहे थे।

डीजल लेने के लिए ड्राइवर ने अचानक धीरे किया ट्रैक्टर और ट्रेलर जा टकराया
इस दौरान जैन तीर्थ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को अचानक धीरे कर दिया और अवैध कट से पेट्रोल पंप की तरफ  ले जाने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के भीतर मौजूद लोग दूर दूर जा गिरे। कुछ लोग तो ट्रेलर से साथ 50 फीट दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद सड़क पर चारों तरफ  खून से लथपथ घायल की चीख पुकार मच गई। सड़क हादसे को देख स्थानीय लोगों और राहगीरों द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर तीन 108 एंबुलेंस  पहुंची और वहां मौजूद दो दर्जन करीब घायलों को लेकर बारां जिला अस्पताल पहुंची। जहां 3 महिलाओं और एक पुरुष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इलाज में देरी पर भड़के मंत्री
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को इलाज में देरी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना के बाद भी जिला अस्पताल में इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद नहीं था। घायलों को समय से इलाज नहीं मिल पाने से जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता और एसपी कल्याणमल मीणा ने अस्पताल पीएमओ को जमकर लताड़ लगाई। राजस्थान सरकार के गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया भी मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल घायलों की सुध लेने पहुंचे वहीं पर उपचार नहीं होने पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र मीणा को फोन पर खरी खोटी सुनाई। जिले के प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे थे।