Unnao - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कुलदीप सिंह सेंगर को करारा झटका, शीर्ष अदालत ने उम्रकैद की सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को पलटा
नई दिल्ली। साल 2017 के चर्चित उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें सेंगर की उम्रकैद की सजा पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट इस प्रकरण पर दो महीने के भीतर दोबारा विचार करे।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली हाई कोर्ट नया फैसला लेते समय शीर्ष अदालत के आदेश से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र रूप से सभी तथ्यों और कानूनी पहलुओं का आकलन करे। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सजा निलंबन पर रोक लगा दी थी।

उन्नाव में बस ट्रक में टक्कर, 18 की मौत और 19 घायल
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर क्षेत्र में ट्रक और प्राइवेट बस की भिड़ंत में 18 लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 19 अन्य घायल हो गये।

जिलाधिकारी गौरांठी राठी ने बताया कि सुबह करीब सवा पांच बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार निजी बस और दूध के टैंकर में टक्कर हो गयी। इस हादसे में 18 लोगों की मृत्यु हो गयी है जबकि 19 अन्य गंभीर रुप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। उन्होने बताया कि प्रथम दृष्टया बस की रफ्तार को हादसे का कारक बताया गया है हालांकि हादसे के कारणों का पता लगाया जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होने एक्स पर पोस्ट किया कि जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

पुलिस के अनुसार करीब सवा 05 बजे थाना बेहटा मुजावर क्षेत्रांतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे किमी संख्या 247 पर यह हादसा उस समय हुआ जब बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस ने पीछे से दूध से भरे टैेंकर को टक्कर मार दी जिसमे 18 लोगो की मृत्यु हो गयी । घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिये सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती करवाया गया है एवं शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

पुलिस ने इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। बस यात्रियों के परिजन 0515-2970767, 9651432703, 9454417447, 8887713617 और 8081211289 पर संपर्क कर सकते हैं।

मृतकों में दो की पहचान दीपक कुमार (27) थाना शिवहर बिहार और शिव दयाल  (28) निवासी मकसूदपुर थाना शिवहर बिहार के तौर पर की गयी है जबक घायलों में दिलशाद (22) निवासी थाना मोदीपुरम जनपद मेरठ, बीटू (9) थाना भादूर जनपद शिवहर, बिहार,रजनीश निवासी थाना श्यामपुर मटहा जनपद शिवहर बिहार,लालबाबू दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार, रामप्रवेश कुमार , भरत भूषण कुमार मो सद्दाम, निवासी गमरोली थाना शिवहर, बिहार, शबाना ,चाँदनी निवासी शिवोली, मुलहारी, मो शकील निवासी बस्ती ख्वाजा कमला मार्केट दिल्ली, मुन्नी खातून , तौफीक आलम,साहिल निवासी डोल्डी मोदीनगर मेरठ, कुममामान निवासी नबीकरीब थाना पेनाटा दिल्ली, सलीम थाना पिपरा सिटी जनपद मोतीहारी बिहार,सनामा निवासी भजनपुरा दिल्ली,राज ठिवसा प्रसाद निवासी जमुआ थाना बगिनिया जनपद सीतामढ़ी,उरसेद निवासी चांदनी चौक दिल्ली और संतोष कुमार थाना पिपरानी जिला शिवहर बिहार शामिल हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ अरविंद कुमार ने बताया कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भोर करीब पांच बजे यह हादसा उस समय हुआ जब माइल स्टोन 247 पर जोगीकोट गांव के पास एक दूध के टैंकर को ओवरटेक करने के प्रयास में निजी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से बस बीच से फट गई है, और पलट गई। साथ ही दूध का टैंकर भी पलट गया।

हादसे की सूचना पर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस और यूपीडा टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करके बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर सीएचसी भेजा गया। हादसे में बस में सवार रहे एक बच्चे सहित 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 19 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें प्रशासन ने जिला अस्पताल भेजा है।

बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार सुन कर राहगीरों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ अरविंद कुमार इंस्पेक्टर राजकुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने यूपीडा के साथ रेस्क्यू कराकर घायलों को निकलवाया और उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ भेजा।