Bundi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बूंदी में तीसरी बार फिर से वनभूमि पर बनी सड़क
कोटा।  बूंदी जिले में लगातार वन संरक्षण अधिनियम 1980 कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वन अफसरों की मौन स्वीकृति से वन क्षेत्रों में धड़ाधड़ सड़कें बनवाई जा रही हैं। मामले का खुलासा होने के बावजूद वन विभाग का टॉप मैनेजमेंट कार्रवाई की बजाए मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रहा है। इसी का नतीजा है कि 14 माह में ही बूंदी वनमंडल की तीन अलग-अलग रेंजों में तीन सड़कें बन गई, लेकिन कार्रवाई एक में भी नहीं हुई। नतीजा है कि सवा साल में ही तीसरी बार फिर से भारत सरकार के एफसीए कानून का उल्लंघन कर सरकारी एजेंसी पीडब्ल्यूडी ने रक्षित वनक्षेत्र में दिनदहाड़े डामर सड़क बना दी। दरअसल, नैनवां रैंज का जजावर-बी वनखंड में पीडब्ल्यूडी ने 100 मीटर लंबी डामर सड़क बना दी। नवज्योति मौके पर पहुंची तो मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ और वन अधिकारियों और पीडब्ल्यूडी की मिलीभगत के गठजोड़ का भांडा फूटा।

सड़क के दोनों ओर880 वर्गमीटर वनभूमि की नष्ट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रोड निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने सड़क के दोनों ओर करीब 880 वर्गमीटर वनभूमि खुर्द-बुर्द कर दी गई है। सड़क की एक तरफ 2 मीटर तथा दूसरी तरफ 3 मीटर चौड़ाई में वनभूमि खोदी गई। जिससे पेड़-पौधे, झाड़ियां नष्ट होने से छोटे वन्यजीवों का प्राकृतिक रहवास बर्बाद हो गया।  असल में, पीडब्ल्यूडी ने कागजों में सड़क की 3.75 मीटर चौड़ाई एप्रोच की हुई है लेकिन मौके पर 3.80 मीटर में डामरीकरण किया हुआ है।

100 मीटर लंबी, 3.80मीटर चौड़ी बनी डामर सड़क
बूंदी वन मंडल की नैनवां रेंज के जजावर वनखंड-बी में पीडब्ल्यूडी ने मार्च के प्रथम सप्ताह में 100 मीटर लंबी और 3.80 मीटर चौड़ी डामर सड़क बना दी। इसके बावजूद वन अफसर खामौश रहे। 3 मार्च को दैनिक नवज्योति के पास नवनिर्मित सड़क की जीपीएस कोर्डिनेट के साथ फोटो आने पर मामले की पड़ताल की तो वन अफसरों की पीडब्ल्यूडी के साथ मिलीभगत का गठजोड़ खुला। असल में, जजावर-बी वनखंड नैनवां रेंज में आती है, यहां रेंजर से वनरक्षक तक स्टाफ तैनात रहता है। फिर भी फोरेस्ट लैंड में सड़क बनना वन अफसरों की पीडब्ल्यूडी के साथ मिलीभगत प्रतित होती है।  पीडब्ल्यूडी द्वारा जजावर से कोढ़ी गांव तक 3 किमी डामर सड़क बनाई जानी थी। जिसमें से 700 मीटर रास्ता फोरेस्ट लैंड है।

पीडब्ल्यूडी वनभूमि पर डामर सड़क बना दे और वन अधिकारियों व कर्मचारियों को पता न चले, यह संभव नहीं है। जजावर वनखंड नैनवां रेंज में आता है, ऐसे में यहां एक दर्जन से ज्यादा वनकर्मियों की तैनाती रहती है। यह सड़क वन अफसरों के इशारे पर बनी है। इससे पहले भी बूंदी वनमंडल के जंगलों मे दो बार सड़कें बन चुकी हैं। वन विभाग के उच्चाधिकारी मामले की जांच करवाकर दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
-तपेश्वर सिंह भाटी, पर्यावरणविद् एवं एडवोकेट

यह बोले-पीडब्ल्यूडी अधिकारी
हमने जजावर वनखंड-बी (वनभूमि) पर कोई सड़क नहीं बनाई है। नेशनल हाइवे 148-डी से 200 मीटर लंबी डामर सड़क बनाई है, जो रेवन्यू लैंड में है।
-मुकेश कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी नैनवां

जजावर वनभूमि पर डामर सड़क बनाए जाने का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। इस संबंध में एक्सईएन से बात की जा सकती है। हम एफसीए का उल्लंघन  नहीं करते हैं, जहां की परमिशन मिलती है, वहीं सड़क बनाते हैं।
-इंद्रजीत सिंह मीणा, एसई पीडब्ल्यूडी बूंदी

यह बोले वन अधिकारी
जजावर वनखंड-बी (वनभूमि) पर कोई सड़क नहीं बनी है। रेवन्यू लैंड में बनी है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को नोटिस देकर पाबंद किया है। पटवारी व हमारे सर्वेयर द्वारा सर्वे कर पंचनामा बनवाया है। फोरेस्ट लैंड में सड़क नहीं बनी है।
-भंवर सिंह, जजावर वनखंड नाका प्रभारी

जजावर वनखंड-बी की वनभूमि पर 100 मीटर सड़क बनी है, जो मेरे पदस्थापन से 3 माह पहले बनी थी। मैंने 20 फरवरी को ज्वाइन किया था। दूसरी सड़क की एनओसी के लिए जब सर्वे किया तब यहां सड़क बन जाने का मामला संज्ञान में आया था। डीएफओ द्वारा पीडब्ल्यूडी को कार्रवाई के लिए लिखा है।
-कविता जाट, रेंजर नैनवां रेंज बूंदी वनमंडल

फोरेस्ट लैंड में 100 मीटर सड़क बनी है। कार्यकारी एजेंसी को नोटिस दे दिया है। वन संरक्षण अधिनियम 1980 का उल्लंघन तो हुआ है। आगे की कार्रवाई  की जा रही है। वहीं, शेष वनभूमि पर सड़क बनाने से एजेंसी को रोक दिया गया है।
-देवेंद्र सिंह भाटी,डीएफओ बूंदी वनमंडल

मामला संज्ञान में आया है। वनभूमि पर 100 मीटर सड़क बनी है। बूंदी डीएफओ से तत्थात्मक रिपोर्ट मांगी है, जिसके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में संबंधित वन कर्मचारी को डीएफओ द्वारा कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
-सोनल जोरिहार, संभागीय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक कोटा

असर खबर का - अब बून्दी में भी वन्दे भारत ट्रेन का होगा ठहराव, मिली मंजूरी
कोटा। उदयपुर से आगरा कैट के लिए 2 सितंबर से शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन का अब बूंदी में भी ठहराव होगा। इसकी समय सारणी शीघ्र घोषित होगी। पर्यटन नगरी बूंदी में वंदे भारत को लेकर वहां के निवासियों के आंदोलन के बाद कोटा बूंदी के सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से वार्ता कर इसके ठहराव को मंजूरी दिलाई। उल्लेखनीय है कि दैनिक नवज्योति ने अपने 10 अगस्त के  पर्यटन नगरी बूंदी में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव नहीं होने से लोगों में निराश शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन व स्थानीय लोगों ने ओम बिरला से गुहार लगाई। उसके बाद शुक्रवार को रेल मंत्रालय ने इसके बूंदी में ठहराव की मंजूदी जारी की। उदयपुर से आगरा वाया कोटा के बीच प्रस्तावित वन्दे भारत ट्रेन के बून्दी में ठहराव को लेकर रेलवे ने मंजूरी दे दी है। 2 सितम्बर से ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। रेलवे ने जुलाई में जयपुर और उदयपुर के बीच संचालित वन्दे भारत ट्रेन के परिचालन में परिवर्तन करते हुए इसे सप्ताह में तीन दिन उदयपुर से आगरा वाया कोटा के मध्य नए रूट से संचालन करने का निर्णय लिया था। कोटा और बून्दी के बीच कम दूरी होने के कारण पूर्व में तय रूट में बून्दी को शामिल नहीं किया गया था। बीते दिनों वन्दे भारत ट्रेन के बून्दी में ठहराव को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से वार्ता की थी। शुक्रवार को रेलवे द्वारा वन्दे भारत ट्रेन के बून्दी में ठहराव की घोषणा से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

बड़े पर्यटन केंद्रों से जुड़ेगा बून्दी
वन्दे भारत ट्रेन के ठहराव से बून्दी देश के दो सबसे बड़े पर्यटन केंद्र उदयपुर और आगरा से भी जुड़ जाएगा। देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को कोटा और बून्दी की सीधे कनेक्टिविटी मिलने से हाड़ौती के पर्यटन को संजीवनी मिलेगी। हैरिटेज टूरिज्म के रूप में ऐतिहासिक किले, बावड़िया,कलाकृतियों के अलावा पर्यटक यहां रिलीजियस टूरिज्म और वन्यजीव इको टूरिज्म का भी भरपूर आनन्द ले सकेंगे।

संशोधित समय सारिणी जारी होगी
बून्दी में ठहराव घोषित होने के बाद रेलवे जल्द नई समय सारिणी जारी करेगा। वन्दे भारत उदयपुर और आगरा के बीच सोमवार, गुरूवार और शनिवार को चलेगी। उदयपुर-आगरा के बीच ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, चंदेरिया, बून्दी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी में भी ट्रेन के ठहराव घोषित हुए हैं। रेलवे ने आॅफलाइन और आॅनलाइन टिकिट बुकिंग भी शुरू कर दी है, उदयपुर से आगरा का एसी चेयर कार का किराया 1615 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2945 रुपए तय किया गया है।

बूंदी विधानसभा क्षेत्र: यह नेताजी नहीं दे पा रहे महिला सुरक्षा की गारंटी
कोटा। देश भर में महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। जब आधी आबादी उनके लिए मतदान करती है तो जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाएं। ऐसे में नवज्योति ने यह जानना चाहा कि प्रत्याशी अगर जन प्रतिनिधि बनते हैं तो क्या वह अपने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देंगे।  यदि गारंटी देते हैं तो किस तरह वह महिला अत्याचार को रोकने की पहल करेंगे। नवज्योति की इस सिरीज में हाडौती से चुनाव लड़ रहे  प्रत्याशियों से इस मुद्दे पर उनके विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के प्रति गारंटी मांगी जाएगी। विधानसभा आम चुनाव के लिए चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच रहा है। भाजपा और कांग्रेस  प्रत्याशियों ने इलाके में अपनी जाजम बिछा दी है। भाजपा ने बूंदी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक अशोक डोगरा को फिर से चुनावी दंगल में उतारा है तो कांग्रेस ने पूर्व मंत्री रहे हरिमोहन शर्मा पर फिर अपना दांव खेला है। हरि मोहन शर्मा बूंदी निवासी हैं। वो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते है। पिछला चुनाव चंद वोट से हारे इसलिए दुबारा उस पर दांव लगाया। वहीं भाजपा के अशोक डोगरा तीन बार लगातार विधायक रह चुके है। महिलाओं के प्रति अत्याचार के साथ अन्य मुद्दों पर नवज्योति ने उनसे बात की प्रस्तुत है उसके अंश:

महिलाओं उनके प्रति अपराध रोकने  हर संभव प्रयास होगा:अशोक डोगरा

- महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं। आप फिर एमएलए बनते हैं तो क्या महिलाओं को गारंटी देंगे कि उनके प्रति अपराध नहीं होंगे?
अशोक डोगरा :  राजस्थान में महिला सुरक्षा की स्थिति काफी खराब है। बच्च्यिों तक के साथ गंभीर घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व बनता है कि वह अपराधियों में डर पैदा करें। लेकिन राजस्थान में यह नहीं हो रहा है। अपराधी बैखोफ हैं। जब तक सरकार गंभीर नहीं होगी महिला सुरक्षा नहीं हो सकती। मैं एमएलए बनता हूं तो उसे रोकने के हर संभव प्रयास करूंगा।

- महिलाओं को यह गारंटी देंगे कि आपके विधानसभा क्षेत्र में ऐसे अपराध नहीं होंगे
अशोक डोगरा: मैं पिछले 15 साल से महिलाओं पर कोई अत्याचार होता है तो उसको गंभीरता से लेता हूं। लेकिन बिना कानून के महिलाओं के प्रति अपराध को रोका नहीं जा सकता। ऐसा नहीं होना चाहिए कि जिस परिवार के साथ घटना हुई वही उसे देखे। हम सब की जिम्मेदारी बनती है। सख्त कानून बनना चाहिए।

- आप किस तरीके से  बूंदी को गुंडा मुक्त करेंगे? क्या आप खुद लड़ेंगे
अशोक डोगरा: हमारी सरकार आएगी और हम इस विषय पर गंभीरता से काम करेंगे। अपराधियों को संरक्षण पूरी तरह से रोका जाएगा। गुंडों पर नकेल कसी जाएगी। ऐसे अपराधिक तत्वों के खिलाफ खड़े होने से रुकेंगे नहीं।

- जीते तो महिला सुरक्षा को कितनी प्राथमिकता देंगे।
अशोक डोगरा: महिला सुरक्षा हमारी शुरू से ही प्राथमिकता रही और आगे भी रहेगी। मेरी कोशिश रहेगी क्षेत्र में महिलाओं पर किसी प्रकार कोई अत्याचार नहीं हो उसको लेकर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। बूंदी के विकास के लिए सदैव तत्पर हंू आगे भी रहूंगा।  हर संभव प्रयास करूंगी। कि हमारी बहन बेटियां सुरक्षित रह सकें।

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी :  हरि मोहन शर्मा

- महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं। आप फिर एमएलए बनते हैं तो क्या महिलाओं को गारंटी देंगे कि उनके प्रति अपराध नहीं होंगे?
हरिमोहन शर्मा : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला सुरक्षा के लिए कानून बनाकर सबसे बड़ी गारंटी दे दी है। हम महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर है। महिला सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। मैं एमएल बनता हूं। तो महिला सुरक्षा का हर संभव प्रयास करुंगा।

-  महिलाओं को यह गारंटी देंगे कि आपके विधानसभा क्षेत्र में ऐसे अपराध नहीं होंगे
हरिमोहन शर्मा : महिला सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। जब जब भी महिलाओं पर कोई भी अत्याचार हुआ हमारे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसी को नही बख्शा। महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने महिला बिल पास किया हुआ है जिसमें जीरो एफआईआर दर्ज कर तत्काल काईवाई के प्रावधान है। एडीजे को फास्ट ट्रेक कोर्ट खोलकर तत्काल सुरक्षा प्रदान करने का जो कानून बनाया है उसको अमल में लाएंगे। पहली प्राथमिकता ही महिला सुरक्षा है।

- महिलाओं को यह गारंटी देंगे कि आपके विधानसभा क्षेत्र में ऐसे अपराध नहीं होंगे
हरिमोहन शर्मा : हम महिलाओं पर अत्याचार करने वाले को हम छोड़ेगे नहीं चाहे वो कितना ही बड़ा आदमी हो। महिला सुरक्षा का पूरा वादा करते है कि महिलाओं पर कोई आंच नहीं आने देंगे। अगर कोई ऐसा कोई कृत्य करता है तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।

- आप किस तरीके से बूंदी को गुंडा मुक्त करेंगे? क्या आप खुद लड़ेंगे
मोहन शर्मा: हम ऐसे प्रयास करेंगे कि अपराधी तुरंत पकड़े जाएं और उनको सख्त सजा मिले। सजा मिलेगी तो अपराध कम होंगे। हमारी सरकार इस विषय पर गंभीरता से कार्य किए है। अपराधियों को संरक्षण पूरी तरह से रोका जाएगा। गुंडों पर नकेल कसी जाएगी। जरूरत पड़ी तो हम खुद भी ऐसे अपराधिक तत्वों के खिलाफ खड़े होने से रुकेंगे नहीं।

- जीते तो महिला सुरक्षा को कितनी प्राथमिकता देंगे।
हरिमोहन शर्मा : हम वादा करते की महिलाओं की सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आने देंगे। बूंदी के चहुुंमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। कृषि पर आधारित उद्योग स्थापित करने का रहेगा।

कोटा, बूंदी और करौली में खुलेंगे बालिका छात्रावास
जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए अहम निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न जिलों में नवीन बालिका छात्रावासों के भवन निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

गहलोत की स्वीकृति से बूंदी के रायथल, करौली के गुरदह तथा कोटा के लुहावद में बालिका छात्रावासों का निर्माण होगा। प्रत्येक छात्रावास में 50-50 विद्यार्थियों की आवासीय क्षमता होगी।

बेटी प्रेमी के साथ भागी तो पिता ने दी जान, खबर सुनकर बेटी भी प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे कूदी
न्यूज सर्विस/नवज्योति, बूंदी। बूंदी जिले के रामचंद्रजी का खेड़ा पंचायत के रामेश्वर चौराहा निवासी योगिता कंवर (20) और तालेड़ा के पीतमपुरा निवासी नवल किशोर गौतम (25) की प्रेम कहानी ने तीन जानें ले ली। दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर गुड़ली के पास मंगलवार रात युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थीं। आत्महत्या के मामले में प्रेमी युगल की शिनाख्त होने के बाद इस प्रकरण में दो नहीं तीन द्वारा आत्महत्या करना सामने आया।

तनाव के चलते फंदे पर लटका पिता
जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रेमी युगल अपने नव जीवन की शुरुआत करने के लिए घर से फरार हो गए थे। बेटी योगिता कंवर के अपने प्रेमी के साथ भागने की खबर से पिता अजय सिंह ने घर में चुनरी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी।

के.पाटन थानाधिकारी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर युवती की पहचान योगिता राठौड़ और युवक की पहचान नवल किशोर गौतम के रूप में हुई थीं।  पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया। युवती का शव उसके निवास पर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। मृतक युवक नवलकिशोर बूंदी मंडी में मुनीम का काम करता था।

प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे कूदी
पिता के आत्महत्या की जानकारी पर बेटी योगिता ने भी अपने प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घर से करीब 45 किलोमीटर दूर केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के गुड़ला के पास दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पहुंच कर मंगलवार रात करीब 10 बजे दोनों ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।

फूफा ने 13 साल के बच्चे को इतना पीटा कि हो गई मौत
न्यूज सर्विस/नवज्योति, हिंडोली। बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में फूफा ने अपने 13 साल के भतीजे की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। पूरा घटनाक्रम मंगलवार का है। मोबाइल पर गेम खेलने की जिद की तो नाराज फूफा ने 13 साल के भतीजे को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। फूफा ने अपने साले को फोन पर बच्चे की तबीयत बिगड़ने और उल्टी होने के बाद मौत होने की बात कही।

बच्चे के पिता दुगार्लाल निवासी छाला खेड़ा, जहाजपुर ने बताया कि उसका बेटा विकास (13) उसकी बड़ी बहन जनता (41) और जीजा रमेश (45) निवासी पपराला थाना हिंडोली (बूंदी) के पास रहता था। मंगलवार दोपहर को उसके जीजा रमेश का फोन आया कि विकास की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसको उल्टी हुई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। हम उसे गांव लेकर आ रहे हैं, तुम अंतिम संस्कार की तैयारी करो।

अन्तिम संस्कार के समय शरीर पर दिखे चोट के निशान
दुगार्लाल ने बताया कि जब उसके जीजा विकास के शव को गांव लेकर आए तब तक शाम हो चुकी थी। विकास के शव को देखते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। शाम होने के कारण परिवार के लोग जल्द से जल्द अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। बच्चे के शव को लेकर श्मशान घाट पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार की क्रिया शुरू हुई। इस दौरान बच्चे के शरीर पर घी लगाने लगे तो विकास के हाथ-पैरों पर चोट के निशान नजर आए। चोट देखने पर उसको शक हुआ कि विकास के साथ कुछ अनहोनी हुई है। इस पर उसने कपड़े फाड़कर देखा तो पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।

हत्या का मामला दर्ज:
पुलिस ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने जहाजपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हिंडोली पुलिस को सूचना दी। थाने से टीम जहाजपुर पहुंची और शव को बूंदी लाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक के पिता ने रिपोर्ट दी है कि उसके बेटे को मार-मार कर मौत के घाट उतारा गया है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। आरोपी फूफा अभी फरार है।

घर में सोई महिला के गले पर कट लगा किया दुष्कर्म, आरोपी बूंदी से गिरफ्तार
नवज्योति, जयपुर। घर में सो रही महिला के गले पर ब्लैड से कट लगाकर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मानसरोवर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनोज नासिरदा टोंक का रहने वाला है और जयपुर में रहकर केटरिंग का काम करता है।

डीसीपी साउथ योगेश गोयल ने बताया कि महिला पति, ससुर और नौ माह के बेटे के साथ रहती है। ससुर घर के सामने थड़ी लगाता है और रात में वहीं सोता है। उसका पति आॅटो चलता है। आरोपी मनोज दिन में ससुर के पास थड़ी पर आकर बैठता था। दिन में खाना खाने के बाद महिला भी थड़ी पर आती थी। ऐसे में आरोपी को घर की जानकारी थी। 23 मई की रात बुकिंग आने पर पति ऑटो लेकर घर से चला गया। इस दौरान महिला नौ माह के बेटे के साथ घर में ही सो रही थी। तभी आरोपी खिड़की से महिला के कमरे में पहुंच गया और मुंह व गला दबा दिया। महिला ने आरोपी को हटाने की कोशिश की तो गले पर ब्लैड से कट मारकर घायल कर दिया। महिला चिल्लाई तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जबरन उससे दुष्कर्म किया। जाते समय वह महिला के दोनों मोबाइल भी ले गया और कमरे को बाहर से बंद कर गया। थोड़ी देर बाद महिला खिड़की से बेटे को लेकर बाहर पहुंची और थड़ी में सो रहे ससुर को जगाया और पुलिस को सूचना दी।

200 से अधिक सीसीटीवी खंगालकर आरोपी को पकड़ा
थाना प्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब जाकर आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद तकनीकी आधार पर जांच की तो आरोपी की लोकेशन बंूदी आई। इस पर टीम वहां पहुंची और उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व में नकबजनी एवं चोरी में टोंक और अजमेर में गिरफ्तार हो चुका है।

इधर जवाहर नगर पुलिस ने महिला को नशीली सिगरेट पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजन नागर महिला के पड़ोस में किराए से एक मकान में रहता है।

रामगढ़ टाइगर अभयारण्य: मर जाएंगे पर 15 लाख में गांव खाली नहीं करेंगे
कोटा। वो क्या जानेंगे दास्तां-ए-दिल, आशियाने जिनके बिखरनें की कगार पर हैं, दर्द उन्हीं से पूछो, जो मिट्टी से बेदखल होने को हैं। सपनों की चादर में लिपटा मन, अब विस्थापन की काली छाया से सहमा है। सहेज लूं पुरखों की यादें, पर आंचल पड़ गया कम। ये पंक्तियां सटीक बैठ रही हैं रामगढ़ टाइगर अभयारण्य के बीच बसे बूंदी तहसील के 8 गांव के बाशिंदों पर। एक ही गांव में जन्मे, खेले-कूदे, बड़े हुए, मेहनत मजदूरी कर आशियाने बनाए और फिर दिल में दर्द लिए उस मिट्टी को छोड़ जाने को बेबस हुए। मन को दिलासा देकर दूसरी जगह डेरा भी डाल लें लेकिन विस्थापन का मुआवजा पैरों की बेड़ियां बन गया। इन दिनों भैरुपुरा, केशवपुरा, भीमगंज, जावरा, जावरा की झौंपड़ियां,हरिपुरा की झौपड़ियां, गुलखेड़ी, गुढ़ामकदू गांव के हजारों लोग विस्थापन फोबिया का शिकार हैं। सांझ ढलते ही मंदिर की दहलीज पर विस्थापन पर चर्चा शुरू हो जाती है, जो देर रात तक जारी रहती है। जब से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की घोषणा हुई तब से उनकी दिनचर्या में विस्थापन शामिल हो गया। दैनिक नवज्योति टीम ने ग्रामीणों के बीच बिताए पल में विस्थापन का दर्द छलक पड़ा। पेश है, लाइव रिपोर्ट......

चट्टानों के बीच से गुजरता 8 गांवों का रास्ता
धुंधलेश्वर महादेव के सामने पहाड़ों की चटटानों के बीच से विस्थापित गांवों का रास्ता गुजरता है। यहां से 50 मीटर की दूरी पर वन चौकी है। वनकर्मी गांव जाने वाले वाहनों की चैकिंग, नाम-पते व आधार कार्ड देखकर ही जाने देते है। यदि कोई वाहन निर्माण सामग्री ले जाते पकड़ा गया तो उसे जब्त कर चालान काट दिया जाता है।

गुलखेड़ी ने किया सरेंडर, 300 परिवार घर छोड़ने को राजी
रामगढ़ टाइगर रिजर्व में आ रहे 8 गांवों में से एक गुलखेड़ी के 300 परिवारों ने विस्थापित होने पर सहमति जता दी है। प्रशासन द्वारा यहां सर्वे भी करवा दिया गया है। जिसमें कच्चे घर, पक्के मकान, मवेशियों की संख्या, जमीनों का सीमाज्ञान, लोगों की संख्या शामिल हैं। इस सर्वे की एक लिस्ट वन चौकी पर चस्पा है। यहां जिला कलस्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों के साथ बैठक कर चुके हैं। अब गुलखेड़ी गांव के विस्थापन की तैयारियां चल रही हैं।

जेवर गिरवी रख बनाया मकान
विस्थापन का जिक्र आते ही, जावरा गांव निवासी रामभरोसी व रामूर्ति बाई की आंखें छलक पड़ी। वे कहतीं हैं, तीन साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण कार्य शुरू किया था। तीन किश्तों में 1 लाख 20 हजार रुपए मिले, जिससे नींव भरने के साथ ढांचा खड़ा किया, अधूरा काम पूरा करने के लिए गहने व जमीन गिरवी रखी और 5 लाख का कर्जा लेकर मकान बनाया। 16 मई 2022 को सरकार ने रामगढ़ अभयारण्य को टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित कर दिया। अब इसे तोड़ने कैसे दे सकते हैं। सरकार मुआवजा में 15 लाख देने की बात कह रही है.  कर्ज चुकाने के बाद जो राशि बचेगी उसमें तो प्लॉट भी नहीं मिलेगा, मकान कैसे बनाएंगे।

5 दशक से गांव में रह रहे
किसान धनराज व गोपाल मीणा कहते हैं, रामगढ़ को टाइगर रिजर्व घोषित किए 2 साल ही हुए हैं, जबकि हम 5 दशक से गांव में रह रहे हैं। महंगाई के इस दौर में 15 लाख में प्लॉट भी नहीं मिलता तो हम घर-जमीन कैसे छोड़ दें। अधिकतर लोगों ने कर्जा लेकर पक्के मकान बनाए हैं। साहूकारों का कर्जा चुकाने के बाद हमारे पास क्या बचेगा। खेती करने को जमीन कहां से लाएंगे, बच्चों का पेट कैसे पालेंगे। जब तक जमीन के बदले जमीन, मकान के बदले मकान मूलभूत सुविधाओं के साथ नहीं मिलते तब तक हम गांव खाली नहीं करेंगे। जबरदस्ती की तो मर जाएंगे पर 15 लाख में गांव नहीं छोड़ेंगे।

गुढ़ाकमदू से शहर में होता है दूध सप्लाई
खटकड़ ग्राम पंचायत का गुढ़ामकदु गांव, जिले में दुग्ध व्यवसाय के लिए जाना जाता है। 700 की आबादी वाले इस गांव की आय का मुख्य स्त्रोत पशुपालन है। बूंदी शहर व आसपास की पंचायत क्षेत्र में यही से ही दूध सप्लाई किया जाता है। यहां चारों तरफ पहाड़ियों पर हरियाली होने से मवेशियों को पर्याप्त चारा उपलब्ध हो जाता है। विस्थापन की लहर यहां पहुंची तो लोगों को बेदखली का डर सताने लगा। जैसे ही नवज्योति टीम गुढ़ामकदु पहुंची तो लोगों ने वन विभाग की सर्वे टीम समझ घरों के दरवाजे बंद कर दिए। काफी समझाने के बाद वे लोग घरों से बाहर निकले और अपनी पीड़ा बयां की।

ब्याज पर 4 लाख लेकर बनाया मकान
कन्याबाई कहती हैं, जवानी से बुढ़ावा कच्चे घर में कट गया। बेटा-बहू पक्के मकान में रहे, इसलिए प्रधानमंत्री आवास के तहत मिले 1.20 लाख से मकान की नींव रखी। अधूरा काम पूरा करवाने के लिए ब्याज पर 4 लाख रुपए लिए और दीवारें खड़ी करवाने के साथ छत डलवाई। जैसे-तैसे मकान तो बन गया लेकिन, प्लास्टर व फर्शी का काम अटक गया। वन विभाग वाले गांव में कोई भी काम नहीं करवाने दे रहे। रेती, सीमेंट, गिट्टी सहित अन्य निर्माण सामग्री लेकर आती टैक्टर-ट्रॉलियों को नाके पर ही रोक दी जाती है। इतने पैसे लगाकर पक्का मकान बनाया वह अधूरा रह गया।

यह स्वैच्छिक रिलोकेशन प्लान है। किसी को भी जबरदस्ती निकाला नहीं जा सकता। सरकार द्वारा प्रत्येक विस्थापित परिवारों को 15 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इस प्लान के तहत परिवार में पति-पत्नी दोनों को मिलाकर 15 लाख रुपए व उनके बच्चे जिनकी उम्र 21 वर्ष है तो उन्हें भी अलग से 15-15 लाख मुआवजे के रूप में मिलेंगे। यानी, एक परिवार में 4 बच्चे हैं, जिनकी उम्र कम से कम 21 वर्ष हैं तो उन चारों बच्चों को भी अलग-अलग यह मुआवजा राशि मिलेगी। यदि कोई जमीन के बदले जमीन व घर के बदले घर लेना चाहे तो वह ले सकता है। लेकिन, उन्हें मुआवजा राशि नहीं मिलेगी।
- तरुण मेहरा, एसीएफ रामगढ़ टाइगर रिर्जव अभयारण्य

रिर्जव क्षेत्र में आने वाले सभी गांवों के बाशिंदों को मुआवजे से संबंधित कोई नुकसान नहीं होगा। इसके लिए हम पूरी कोशिश कर रहे है। मुआवजे के लिए दोनों ही विकल्प खुले हैं। ग्रामीण जमीन के बदले जमीन ले सकता है, इसमें एक हैक्टेयर जमीन वर्तमान से ज्यादा मिलेगी। वहीं, दूसरे विकल्प के रूप में 15 लाख रूपए ले सकता है। वहीं,जो परिवार जमीन लेगा उसे पैसा नहीं मिलेगा और जो परिवार पैसा लेगा, उन्हें जमीन नहीं मिलेगी।
- अशोक डोगरा, बूंदी विधायक

गुलखेड़ी गांव के बाशिंदे विस्थापन के लिए मान गए हैं। प्रशासन ने वहां रात्रि चौपाल लगाकर सर्वे भी करवा लिया है। जिसकी सूची वन चौकी, पंचायत मुख्यालय पर चस्पा है। इनका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। जल्द ही इन्हें विस्थापित कर दिया जाएगा।
- रेनू जयपाल, जिला कलक्टर बूंदी

150-200 लोगों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में मुकदमा दर्ज
कोटा।  राजस्थान के बूंदी में भड़काऊ भाषण देने के मामले में मौलाना मुफ्ती नदीम सहित 150-200 लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बूंदी में जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने बताया कि बूंदी कोतवाली में तैनात सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हेमराज बैरवा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की नेता नूपुर शर्मा एवं विहिप के बयान को लेकर मुफ्ती नदीम, नूर मोहम्मद कादरी के नेतृत्व में कलक्टरी पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दोनों वक्ताओं ने भड़काऊ  भाषण दिए।

धारा 129 (क), 153 क), 153(ख) के तहत मुकदमा दर्ज

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुफ्ती नदीम और नूर मोहम्मद सहित 150-200 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 129 (क), 153 क), 153(ख) के तहत मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक रामकरण को सौंपी गई है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच विहिप ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को बूंदी में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाडऩे की कोशिश करने वाले इन लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की एवं प्रशासन को ज्ञापन दिया।

दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ तो एएसआई ने बदनामी के डर से दी जान
बूंदी। बूंदी पुलिस के एक एएसआई राजेश चौपदार ने अपने खिलाफ  रेप का मामला दर्ज होने के बाद आहत हो गया और जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतक के शव को कोटा के एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहां मंगलवार की शाम को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। एएसआई के खिलाफ  दुष्कर्म का यह मामला दो-तीन पहले दर्ज हुआ था। बाद में बदनामी के डर से उसने सुसाइड कर लिया।

पुलिस के अनुसार जहर खाकर आत्महत्या करने वाला एएसआई राजेश चौपदार टोंक जिले के देवली इलाके का रहने वाला था। वह पहले झालावाड़ जिले में तैनात था। हाल ही में वहां से तबादला होने के बाद वह बूंदी आया था। बूंदी में फि लहाल पुलिस लाइन में तैनात था और वहीं पर रह रहा था। राजेश चौपदार के खिलाफ  हाल ही में बूंदी के महिला थाने में उसके परिवार की एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद राजेश की पत्नी ने शिकायतकर्ता परिवार की महिला के खिलाफ  कोतवाली पुलिस में पति को ब्लेकमैल और परेशान करने का मुकदमा दर्ज करवा दिया। चूंकि रेप का यह मामला पुलिसकर्मी के खिलाफ  दर्ज हुआ था। लिहाजा पुलिस ने भी इस मामले पर पर्दा डाले रखा।

मामले दर्ज होने के बाद राजेश तनाव में आ गया। इस पर उसने बदनामी के डर से सोमवार को बूंदी में अपने सरकारी आवास पर जहर खा लिया। जहर खाने से राजेश की तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद परिजन राजेश को इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल लेकर गये और वहां भर्ती कराया। वहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।  फि लहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। राजेश कांस्टेबल के रूप में बूंदी में ही पुलिस में भर्ती हुआ था लेकिन बाद में राजेश के खिलाफ आई शिकायत के आधार पर उसका तबादला झालावाड़ कर दिया गया था।

बूंदी नगर परिषद पार्षद 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
कोटा। एसीबी  मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट कोटा इकाई द्वारा मंगलवार को  बूंदी में कार्रवाई करते हुये बूंदी नगर परिषद पार्षद रोहित बैरागी को परिवादी से 1 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक  भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट-कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि स्ट्रिप आॅफ लैण्ड में मकान का निर्माण कार्य करने देने एवं परेशान नहीं करने की एवज में रोहित बैरागी पार्षद वार्ड संख्या - एक, बालचंद पाड़ा, नगर परिषद, बूंदी द्वारा स्वयं के लिये 1 लाख रुपये एवं सभापति नगर परिषद के नाम पर 50 हजार रुपए, कुल 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, कोटा के पुलिस अधीक्षक  आलोक श्रीवास्तव के सुपरविजन में एसीबी स्पेशल यूनिट-कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया।  उपअधीक्षक पुलिस धर्मवीर सिंह व पुलिस निरीक्षक  रमेशचंद आर्य एवं उनकी टीम के साथ बूंदी में ट्रेप कार्रवाई करते हुये रोहित बैरागी पुत्र महावीर बैरागी निवासी बालचंद पाड़ा, बूंदी हाल नगर परिषद, बूंदी पार्षद वार्ड संख्या-1, को परिवादी से 1 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया । एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

मदर्स डे स्पेशल- मां ने गरीब बच्चों को शिक्षा का दिया उजियारा
करवर। ये कहानी करवर की रहने वाली 48 साल की मंजू माली की है। जिन्होंने गांव के गरीब और शिक्षा से वंचित बालक बालिकाओं को निशुल्क पढ़ाती थी। इसके बाद में  मंजू माली महात्मा गांधी पुस्तकालय  खोला। इसके माध्यम से गांव के महिला, पुरुषों से जुड़ी तथा शिक्षा का उजियारा फैलाया। मंजू ने अपने पति महावीर सैनी के सहयोग से दोनों बेटो को बेहतर तालिम दी। जिसकी बदौलत बड़ा बेटा दिवाकर उदयपुर में सिविल इंजीनियर है और छोटा बेटा मृदूल पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

मंजू ने 25 साल पूर्व पूर्व जरुरतमंद बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाना शुरु किया था। इसके बाद जन चेतना केंद्र के माध्यम से पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों को पढ़ने की एक अच्छी परिपाटी गांव में विकसित की।  साक्षरता के क्षेत्र में ग्राम ,तहसील ,जिला स्तर पर कई बार पुरस्कृत हुई। सन 2003 में तत्कालीन राज्यपाल महामहिम निर्मल कुमार जैन द्वारा अक्षर मित्र पुरस्कार से सम्मानित की गई। अभी हाल ही में उदयपुर निवासी कौशल्या कुमावत के पुत्री की  शादी के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेकर उसकी शादी में प्रेरणा स्रोत साबित हुई और नारायण सेवा संस्थान उदयपुर जैसी संस्था से जुड़ कर इन सभी सेवा कार्यों के साथ-साथ अपने परिवार और बच्चों का पालन पोषण बखूबी किया। मंजू के पति महावीर सैनी अध्यापक है।