Jhalawar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांस्टेबल की शादी में पांच सौ किमी दूर से शामिल होने आए तस्कर-बदमाश, गोपनीय शिकायत पर कार्रवाई, एसपी ने किया कांस्टेबल बर्खास्त
झालावाड़। आपराधिक छवि वाले लोगों से संबंध रखने के आरोप में एक कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एसपी अमित कुमार ने भालता थाने में पदस्थापित कांस्टेबल अशोक बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई एक गोपनीय शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप था कि 1 और 2 फरवरी को कांस्टेबल अशोक बिश्नोई के विवाह समारोह में झालावाड़, मध्य प्रदेश के कई तस्कर और सक्रिय अपराधी शामिल हुए थे। शादी झालावाड़ से करीब 500 किलोमीटर दूर नागौर में हुई थी।

जांच में यह भी सामने आया कि समारोह में पप्पू तंवर नामक व्यक्ति भी उपस्थित था। उसके खिलाफ पूर्व में वन विभाग ने अकलेरा इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी और उसकी संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 के तहत अवैध अर्जित संपत्ति होने के कारण फ्रीज किया गया था। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच पिड़ावा डिप्टी को सौंपी गई। प्रारंभिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि विवाह समारोह में तस्करों सहित कुल आठ सक्रिय अपराधी मौजूद थे।

इन आरोपियों के खिलाफ हैं मामले दर्ज

विवाह समारोह में शामिल होने आए आठ लोगों में पप्पू लाल तंवर निवासी महुआखोह के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार दुगार्लाल तंवर के खिलाफ कोटा शहर में एक मामला, रमेश तोमर निवासी लसूडिया दो मामले, रामगोपाल 5 मामले, रामबाबू खोखरिया निवासी के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। मांगीलाल भील के खिलाफ चार और चैन सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 22 दिसंबर को झालावाड़ और ओडिशा दौरे पर, महिला सशक्तिकरण जनसभा में होंगे शामिल, मारवाड़ महोत्सव में देंगे संदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 22 दिसंबर, सोमवार को एक दिवसीय व्यस्त दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजस्थान के झालावाड़ जिले में महिला सशक्तिकरण एवं जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं ओडिशा के सम्बलपुर में आयोजित मारवाड़ महोत्सव में भी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री प्रातः 10.50 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे झालावाड़ जिले की डग पंचायत समिति के ग्राम दुधालिया स्थित हैलीपेड पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे सीधे कार्यक्रम स्थल जाएंगे, जहां दोपहर 12.30 से 2.00 बजे तक आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं जनसभा में सहभागिता करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री महिलाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं को लेकर अपना संबोधन देंगे।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री दुधालिया हैलीपेड से कोलाना हवाईपट्टी, झालावाड़ पहुंचकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। नई दिल्ली पहुंचने के बाद वे ओडिशा के झारसुगुड़ा जाएंगे, जहां सायं 5.15 बजे वीर सुरेन्द्र साई एयरपोर्ट पर आगमन होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री सायं 6.30 बजे सम्बलपुर स्थित प्रभु चन्द्रा रिसोर्ट पहुंचेंगे, जहां सायं 6.30 से रात्रि 9.00 बजे तक आयोजित मारवाड़ महोत्सव में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे प्रवासी राजस्थानी समाज को संबोधित करते हुए राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विकास यात्रा पर प्रकाश डालेंगे।

महोत्सव के बाद मुख्यमंत्री रात्रि में झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली होते हुए जयपुर के लिए रवाना होंगे और 23 दिसंबर की मध्यरात्रि 12.25 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

झालावाड़ के श्री राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय के फैब्रिकेटेड आईसीयू में लगी भीषण आग, आईसीयू से 50 मरीजों को सुरक्षित निकाला
कोटा। झालावाड़ के श्री राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड के ऊपर बने हुए फैब्रिकेटेड आईसीयू में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। चंद मिनट में देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया,जिसके चलते पूरे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई । कोई अनहोनी न हो उससे पहले फैब्रिकेटेड आईसीयू में भर्ती 50 मरीजों को तुरंत वार्ड से बाहर निकाला गया।

अस्पताल पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल ने बताया कि पुलिस चौकी के ऊपर की तरफ बने फैब्रिकेटेड आईसीयू में अचानक आग की लपटे उठती हुए नजर आई। वार्ड में धुआं ही धुंआ भर गया। जिससे मरीजों में बेचैनी बढ़ गई। आग की लपटें देख सबसे पहले मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इमारत की दोनों मंजिलों में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों में भी भगदड़ मच गई तथा फायर अलार्म बजने लगे।
अस्पताल के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने मुश्किल से आग पर काबू पाया।हादसे में फैब्रिकेटेड आईसीयू की इमारत को बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग की सूचना पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर संजय पोरवाल भी मौके पर पहुंचे एवं मरीजों की स्थिति का जायजा लिया औ रमरीजों को उनकी सुविधा अनुसार अन्य वार्डों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

प्रवासी पक्षियों पर मौसम की मार, आने का सिलसिला धीमा
झालावाड़। झालावाड़ के वेटलैंड इस बार पूरी तरह आबाद नजर नहीं आते, अधिकांश वेटलैंड्स पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। पक्षियों की अठखेलियों से आबाद रहने वाले इन वेटलैंड्स पर फिलहाल जो सन्नाटा है उसके पीछे का कारण मौसम की मार बताया जा रहा है। यहां प्रवासी पक्षी अब धीरे-धीरे पहुंचने लगे हैं जो अपने समय से लगभग एक महीना देरी से चल रहे हैं। प्रवासी पक्षियों की कुछ प्रजातियां फिलहाल यहां नजर आने लगी है, लेकिन आमतौर पर इस समय तक यहां लगभग डेढ़ सौ प्रजातियों के प्रवासी पक्षी देखे जाते रहे हैं, लेकिन इस बार मौसम ने कुछ ऐसी करवट ली है कि पक्षियों के यहां आने का सिलसिला अपने समय से लगभग एक महीना देरी से अब जाकर शुरू हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि झालावाड़ के वेटलैंड्स और यहां की आबोहवा प्रवासी पक्षियों को काफी रास आती रही है। इसके चलते झालावाड़ जिला राजस्थान का प्रमुख बर्थडे डेस्टिनेशन बन चुका है। यहां शहर के आसपास ही बडबेला, खंडिया, मूंडलिया खेड़ी और दुगार्पुर तालाब जैसे बड़े वेटलैंड हैं जहां प्रवासी पक्षियों की सैकड़ो प्रजातियां आसानी से देखने को मिल जाती हैं, इसी के चलते हैं यहां पक्षी प्रेमी और फोटोग्राफर्स बड़ी तादाद में पहुंचने लगे हैं।

हजारों किलोमीटर का सफर तय करके आते हैं प्रवासी पक्षी
विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी अनुसार झालावाड़ में आने वाले प्रवासी पक्षी कई हजार किलोमीटर का सफर तय करके यहां आते हैं तथा यहां वह तीन से चार महीना रुकते हैं और उसके बाद पुन: लौट जाते हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार कई पक्षी ऐसे हैं जो 5 से 10000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए यहां पहुंचते हैं। हिमालय के अतिरिक्त यूरोप एवं पृथ्वी के अन्य भागों से भी यह प्रवासी पक्षी यहां पहुंचते हैं जो लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

विश्व प्रसिद्ध सुर्खाबभी पहुंचते हैं यहां
अपनी खूबसूरती और विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध सुर्खाब यानी रुड़ी शैलडक सर्दियों के प्रवास पर मध्य एशिया से यहां पहुंचता है। बड़बेला तालाब पर इसे आसानी से देखा जा सकता है। रूडी शेल्डक यानि सुर्खाब को भारत में ब्राह्मणी बतख के नाम से भी पहचाना जाता है। यह उत्तरी पश्चिमी अफ्रीका, इथियोपिया, दक्षिण-पूर्वी यूरोप, मध्य एशिया के साथ चीन और नेपाल के ठंडे क्षेत्रों में निवास करता है। मार्च अप्रैल के महीने में यह मध्य एशिया में प्रजनन करने पहुंचता है।

इन प्रजातियों के प्रवासी पक्षी आए
झालावाड़ डीएफओ सागर पंवार ने बताया कि इस बार पक्षियों के आने का सिलसिला धीमा चल रहा है, फिलहाल झालावाड़ और उसके आसपास के विभिन्न जलाशयों पर कॉमन कूट, नार्दन पिनटेल, रेड क्रेस्टेड पॉचार्ड, कॉमन टील, बार हेडेड गीज, रुडी शेल डक, और पेंटेड स्टॉर्क पहुंचने लगे हैं।

2018 में बांसवाड़ा में सबसे महंगा और झालावाड़ में सबसे सस्ता चुनाव हुआ था
नवज्योति, जयपुर। वैसे तो विधानसभा हो या लोकसभा चुनावी खर्च की हकीकत किसी ने छिपी नहीं है, लेकिन चुनाव आयोग से चुनावी खर्च की निर्धारित सीमा के तहत ही प्रत्याशियों की ओर से चुनावी खर्च का आयोग को लेखाजोखा पेश किया जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि 2018 के चुनाव में बांसवाड़ा जिले की सीटों पर प्रत्याशियों ने सबसे अधिक पैसा खर्च किया अर्थात जिले में 34 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, जिसमें प्रति प्रत्याशी एवरेज खर्च 7.26 लाख रुपए सामने आया। इसी तरह प्रदेश में सबसे सस्ता चुनाव झालावाड़ में लड़ा गया, जिले में 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे, जिनका प्रति प्रत्याशी चुनाव खर्च 0.85 लाख रुपए सामने आया। अर्थात एक लाख से भी कम राशि खर्च कर प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।

खर्च का हिसाब नहीं देने वाले
2018 के चुनाव में विभिन्न जिलों के करीब 47 प्रत्याशियों चुनावी खर्च का ब्यौरा ही आयोग को प्रस्तुत नहीं किया। हालांकि आयोग की ओर से इनके आगामी चुनाव पर रोक लगा दी जाती है। चुनावी खर्च का हिसाब नहीं देने वालों में सर्वाधिक प्रत्याशी अलवर जिले के आठ, पाली के सात, जयपुर एवं भरतपुर के 6-6, कोटा में पांच, जालौर में चार, श्रीगंगानगर एवं झुंझुनूं में दो-दो तथा अजमेर, बारां, बीकानेर, चुरू, झालावाड़, नागौर एवं राजसमंद में एक-एक प्रत्याशी शामिल है।

2227 प्रत्याशियों ने दिया हिसाब
आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 2018 के चुनाव का 2227 प्रत्याशियों ने अपना हिसाब पेश किया। इन सभी प्रत्याशियों ने 8324.77 लाख रुपए का हिसाब दिया। राजधानी जयपुर की विभिन्न विधानसभा सीटों पर लड़ने वाले प्रत्याशियों ने अपना लेखाजोखा प्रस्तुत किया। अर्थात इस हिसाब के अनुसार जयपुर में प्रति प्रत्याशी का चुनावी खर्च 2.93 लाख रुपए सामने आया है। इसके साथ ही जोधपुर जिले में 99 प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च आयोग को प्रस्तुत किया। इस खर्च के अनुसार प्रति प्रत्याशी चुनावी खर्च 4.17 लाख रुपए सामने आया हैं। अजमेर में 94 प्रत्याशियों में से 93 प्रत्याशियों ने अपने खर्च प्रस्तुत किया, जो 265.09 लाख रुपए रहा अर्थात प्रति प्रत्याशी चुनाव खर्च 2.85 लाख रुपए रहा। इसी तरह कोटा में चुनाव लड़ने वालों में से 57 ने हिसाब प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार 4.64 लाख रुपए प्रति प्रत्याशी चुनाव खर्च सामने आया।

अस्पताल में घुसकर दंपती की हत्या
न्यूज सर्विस/नवज्योति, भवानीमंडी। झालावाड़ के भवानीमंडी के पचपहाड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दिन दहाड़े गुरुवार को अज्ञात बदमाशों ने लट्ठ और चाकूओं से हमला कर दंपती की हत्या कर दी। दंपती निजी अस्पताल में चेकअप कराने के लिए इंतजार कर रहे थे। बाइक पर आए बदमाशों ने आते ही पति पर हमला कर लिया। बीच बचाव करने पत्नी आई तो उसे चाकू से गले पर वार कर दिया जिससे उसकी कुछ ही देर में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उपचार के दौरान पति ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कराई नाकाबंदी
घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही नगर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि भवानीमंडी के गांधीनगर कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र उर्फ जीतू (35) और उसकी पत्नी अनु (30) की गुरुवार दोपहर 12 बजे हत्या कर दी गई। पचपहाड़ रोड स्थित शीला अस्पताल में यह वारदात हुई। उन्हें हमले की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे कस्बे में नाकाबंदी करवाई जा रही है।

पत्नी की मौके पर मौत हुई, पति ने अस्पताल में दम तोड़ा
चिकित्साकर्मी ने बताया कि अनु के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गले पर गंभीर घाव थे, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल युवक के पीठ, सीने व पैर पर धारदार हथियारों के गंभीर घाव थे, जिन्हें जिसे प्राथमिक उपचार कर झालावाड़ जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया, जहां युवक की मौत हो गई।

बिजली चोरी के मामलों में वसूली करने में विभाग फेल, भार आम उपभोक्ता पर
झालावाड़। विद्युत विभाग पूरे जिले भर में चोरी के मामलों में आरोपियों से वसूली और कार्रवाई में लगातार पीछे रहता चल रहा है, यही वह सबसे बड़ा कारण है जिसके चलते झालावाड़ जिले में चोरी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। विद्युत विभाग के अधिकारी और विजिलेंस टीमें कहने को तो साल भर फील्ड में विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करती रहती है, किंतु अधिकांश मामलों में ना तो वसूली हो पाती है ना ही नियमानुसार एफआईआर की कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों के मन से विद्युत विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाहियों का डर निकल चुका है और लोग खुलेआम बिजली की चोरी कर रहे हैं, जिसके चलते विद्युत विभाग की छीजत लगातार बढ़ती जा रही है और आम उपभोक्ता बोझ के तले पिसता जा रहा है।

छीजत में अव्वल है झालावाड़ जिला
कहा जाता है कि जयपुर डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले कुल 17 जिलों में से झालावाड़ जिला छीजत में अव्वल है, यहां पर विभाग के आंकड़े खुद 20%  छीजत की बात स्वीकार करते हैं, लेकिन विद्युत विभाग के सूत्र बताते हैं कि झालावाड़ जिले के कुछ क्षेत्रों में छीजत 45 से 50% तक भी है जिसको रोकने में महकमा बिल्कुल नाकाम साबित हो रहा है। विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 झालावाड़ जिले में 20. 17% छीजत थी। 2020-21 मई छीजत का प्रतिशत 20.04 रहा जबकि वर्ष 2021-22 की बात करें तो छीजत घटकर 18.62% तक पहुंची है।

चोरी के मामलों में वसूली और एफआईआर में विभाग फेल
विद्युत चोरी के मामले में आरोपियों से पैनल्टी वसूली तथा वसूली नहीं होने पर एफआईआर को लेकर विभाग का प्रदर्शन जरा भी ठीक नहीं है। आंकड़ों पर यदि नजर डालें तो विभाग पूरी तरह से फेल नजर आता है। पिछले 3 सालों में विभाग द्वारा की गई कार्यवाही पर यदि नजर डालें तो लगभग 20% मामलों में ही विभाग वसूली कर पाया है, वही इतने ही मामलों में एफआईआर दर्ज करवाए जाने की कार्यवाही हुई है, जबकि विभागीय निदेर्शों के अनुसार ऐसे सभी मामले जिनमें वसूली नहीं हो पाती है इनमें एफआईआर करवाए जाने का प्रावधान है। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़ से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 के दौरान विद्युत विभाग की विभिन्न टीमों ने जिले में कुल 2195 चोरी के मामले पकड़े, जिनमें से 180 मामलों में ही आरोपियों से वसूली हो पाई, जबकि 879 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इसी प्रकार से वर्ष 2020-21 के दौरान विद्युत विभाग ने कुल 3541 चोरी के मामले पकड़े, जिनमें से 1357 मामलों में वसूली हो पाई तथा 1058 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इसी तरह से वर्ष 2021-22 के दौरान विद्युत विभाग ने चोरी के कुल 1765 से मामले पकड़े, 488 मामलों में वसूली हुई जबकि 264 में एफ आई आर दर्ज करवाई गई। इसी प्रकार से यदि पिछले 3 वर्ष के कुल आंकड़ों की बात करें तो उनमें विद्युत विभाग में कुल 7501 मामले चोरी के पकड़े, जिनमें से 2025 में वसूली हो पाई, जबकि 2201 मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई, शेष 3275 चोरी में पकड़े जाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। यानी अब तक कुल चोरी के मामलों में से आधे मामलों में कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है, जो सीधे तौर पर विद्युत विभाग की उदासीनता को दशार्ता है तथा यही वह आंकड़े हैं जो चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के हौसलों को बुलंद करते हैं।

एक्सपर्ट व्यू: चोरी रुकेतो मिले उच्च क्वालिटीकी बिजली
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़ के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल का कहना है कि छीजत कम होने और चोरी रुकने से आर्थिक फायदा उपभोक्ताओं को कितना हो सकता है यह ऊपर के स्तर से तय होगा। किंतु यह बात निश्चित तौर पर कही जा सकती है कि उपभोक्ता को अच्छी क्वालिटी की विद्युत आपूर्ति मिल पाएगी जिससे आम उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा। अग्रवाल ने बताया कि अभी जहां पर जितने लोड के कनेक्शन है वहां उतनी ही क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाता है, लेकिन वहां आंकड़े डालने वाले लोड को बढ़ा देते हैं और ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं, जिससे नियमित उपभोक्ताओं को पूरा वोल्टेज नहीं मिल पाता है ना ही उन्हें अच्छी क्वालिटी की बिजली मिल पाती है। अग्रवाल ने कहा कि यदि चोरी रुक जाएगी और सभी उपभोक्ता विद्युत कनेक्शन लेकर बिजली जलाएंगे तो विद्युत विभाग के पास विद्युत भार की भी पूरी गणना होगी, उसी के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाए जा सकेंगे ताकि उपभोक्ताओं को बिजली अच्छी तरह मिल सके और बार-बार होने वाली तकनीकी परेशानियों से छुटकारा मिल पाए।

विद्युत चोरी रोकने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिन मामलों में वसूली नहीं हो पाई है उन में एफआईआर करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। चोरी और छीजत कम होने से उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा, बेहतर क्वालिटी की बिजली मिल पाएगी जिससे आर्थिक रूप से भी कहीं ना कहीं फायदा जरूर मिलेगा।
एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़

मध्य प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हुई मौत
झालावाड़। जिले के असनावर थाना क्षेत्र के कांस खेड़ली गांव में 2 दिनों पूर्व हुई फायरिंग की घटना के बाद लापता हुए मध्य प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार मलिक की झालावाड़ अस्पताल में मौत हो गई है। वह पिछले 2 दिनों से लापता था । उसके असनावर के जंगलों में होने की सूचना पर पुलिस पहुंची तथा उसे झालावाड़ अस्पताल पहुंचाया।  मुख्तार मलिक गंभीर घायल अवस्था में था जिसने झालावाड़ अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात्रि को वर्चस्व की लड़ाई में असनावर थाना क्षेत्र के गांव कांस खेड़ली में उजाड़ नदी में मछली ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच संघर्ष हो गया था। जहां पर दोनों तरफ से फ ायरिंग की गई। मौके पर ही मुख्तार मलिक के मैनेजर कमल की मौत हो गई थी जबकि मुख्तार मलिक और उसका साथी विक्की बुधवार मध्य रात्रि से ही लापता थे। बुधवार रात्रि से ही पुलिस ने जंगलों और नदी में सर्च ऑपरेशन चला रखा था। गुरुवार को मुख्तार मलिक की पत्नी असनावर पहुंची उसने मुख्तार के साथ ही विक्की के भोपाल में होने की बात कही थी, ऐसे में माना जा रहा था कि मुख्तार मलिक भी कहीं फ रार हो गया है। किंतु शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी की वह असनावर के जंगलों में है। पुलिस लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर जंगलों में  पहुंची तो वह घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला, उसके पैरों सहित शरीर में अन्य जगहों पर कई जख्म थे। पुलिस ने लगभग 2 किलोमीटर पहाड़ी से मुख्तार मलिक को नीचे उतारा और गाड़ी में डालकर पहले असनावर ले गए, जहां से उसकी गंभीर स्थिति के मद्देनजर झालावाड़ के अस्पताल लाया गया किंतु उसकी मौत हो गई। उसके  शव को फि लहाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है जहां उसके परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शिशु चिकित्सालय में चूहों का आतंक, नौनिहालों की जान खतरे में
झालावाड़। झालावाड़ के राजकीय जिला कुंवर बा जनाना चिकित्सालय जहां पर शिशु चिकित्सालय भी संचालित है, वहां चूहे आफत बरसा रहे हैं। अस्पताल के शिशु वार्ड आईसीयू एनआईसीयू सभी जगहों पर चूहों का पूरा दखल है और अस्पताल प्रशासन इनके सामने बेबस नजर आता है और यदि चूहों से नवजातों की रक्षा की बात करें तो सब कुछ भगवान भरोसे ही चल रहा है। कुछ दिनों पूर्व कोटा के अस्पताल में चूहों द्वारा एक मरीज की आंखें कुतर दिए जाने का मामला सामने आया था, उसके बाद भी झालावाड़ अस्पताल प्रशासन ने सबक नहीं लिया है और चारों तरफ चूहे स्वतंत्र विचरण कर रहे हैं, इनसे निपटने की कोई योजना नहीं है, अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आते हैं। झालावाड़ के जनाना अस्पताल में जब हम हालातों का जायजा लेने पहुंचे तो पाया कि जो है चारों तरफ स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे हैं यहां तक कि मरीजों के बीच भी बड़े आराम से घूमते नजर आते हैं।

अस्पताल में अपने बच्चे का इलाज करवाने आए रोहित जैन ने बताया कि एक छोटे से वार्ड में लगभग 30 चूहे घूम रहे हैं, चूहों की साइज इतनी बड़ी है कि इंसान देख कर भी डर जाए। उन्होंने बताया कि यहां पर हर व्यक्ति चूहों से परेशान है तथा अपने सामान को बचाने की जुगत करता हुआ नजर आता है। सबसे बड़ा खतरा नवजात शिशुओं पर चूहों के हमले को लेकर है। ऐसे में नवजात शिशु के साथ किसी ना किसी व्यक्ति को 24 घंटे जाग कर उसकी निगरानी करनी पड़ रही है। डर रहता है कि कहीं चूहे कुछ नुकसान ना कर दें। एक अन्य महिला मांगी बाई ने बताया कि वह रात्रि के समय जब सोई हुई थी तो चूहे ने उसके पैर की उंगली में इतना जोर से काट लिया कि खून की धारा बह निकली। आखिरकार अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरहम पट्टी करवानी पड़ी, तब जाकर हालात ठीक हुई।

वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि फिलहाल अस्पताल में चूहों से संबंधित कोई परेशानी नहीं है। वहीं उसके विपरीत जब हम वार्डों में पहुंचे तो हालात ठीक उल्टे नजर आए, वार्ड की खिड़की के पीछे 3 चूहे साफ साफ नजर आ रहे थे तथा एक चूहा वार्ड में स्वतंत्र विचरण करता हुआ भी नजर आ ही गया, जो दावों की पोल खोलने के लिए पर्याप्त था। अस्पताल प्रशासन द्वारा किए जा रहे दावों और वादों के वास्तविक हालात देखने के बाद लगता है जैसे कि अस्पताल प्रशासन सुधारने के बदले किसी हादसे का इंतजार करना ज्यादा पसंद कर रहा है।

झालावाड़ अस्पताल में चूहों की संख्या ना के बराबर है उनके द्वारा नुकसान किए जाने की कोई बात अब तक सामने नहीं आई है फिर भी यदि कोई मामला है तो दिखवाकर कार्यवाही करेंगे।
- डॉ हेमराज, अधीक्षक, जनाना अस्पताल झालावाड़

पानी की मोटर जलने से गहराया पेयजल संकट
मनोहरथाना। भीषण गर्मी के मद्देनजर मनोहरथाना क्षेत्र में भी पेयजल संकट गहराने लगा है। अनेकों गांव में भूजल स्तर गिरने से यहां पीने के लिए पानी सहित अन्य जरूरतों के पानी की समस्या उत्पन्न होने से जलदाय विभाग द्वारा इन गांव में टैंकरों से जलापूर्ति शुरू की गई है। वहीं क्षेत्र के बांसखेड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम किशनपुरा उर्फ मगिया बेह में पानी की मोटर जल जाने से गांव में ग्रामीणों को पेयजल के लिए सप्लाई किए जाने वाली पानी की टंकी में पानी नहीं भर पा रहा है एवं पशुओं के लिए भी पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं जलदाय विभाग का दावा है कि वह क्षेत्र के गांव में पानी की समस्या आने पर टैंकरों से जलापूर्ति शुरू कर रहा है। वर्तमान में 27 टैंकरों से विभिन्न ग्राम पंचायतों के गांव में पानी की सप्लाई करने की जानकारी विभाग द्वारा दी गई। जहां जलदाय विभाग क्षैत्र में जहां पानी की समस्या आ रही है। वही टैंकरों से जलापूर्ति करवा रहा है। वही मनोहर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसखेड़ा के  गांव किशनपुरिया उर्फ मोग्याबेह में टंकी की मोटर खराब होने से भीषण गर्मी में ग्रामीण व पशु पेयजल समस्या से जूझ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि  गांव में जनता जल योजना से बनी पानी की टंकी बनी हुई है। लेकिन मोटर जल जाने के कारण  से ग्रामवासियों को पेयजल की सप्लाई नही हो रही है। पानी पीने के लिए खैळ भी नही भर पा रही है। जिससे पशुओं के लिए भी पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो रहा है। साथ ही पेयजल टंकी कामखेडा मार्ग पर बनी हुई है। सप्लाइ चालू नही होने के कारण यात्रियों को पेयजल उपलब्ध नहीं है। समस्या से कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद कोई समाधान नही हुआ। स्थानीय ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत को अवगत कराया है पर इसकी मोटर को ठीक नहीं कराया गया। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामनाथ मीणा ने बताया कि खेर खेड़ाग्राम पंचायत के 16 मजरे वह 2 गांव में बेस्ट एंकर पानी भिजवाया जा रहा है।

इसी तरह मनपसंर ग्राम पंचायत के गांव के पीपलोदी मे 2, झीरी मे 3 , वह बांसखेड़ी मेवाती यान ग्राम पंचायत के गांव में दो टैंकर से प्रतिदिन जलापूर्ति की जा रही है इस तरह कुल मिलाकर वर्तमान में 27 टैंकर पानी की सप्लाई की जा रही है अन्य गांव में भी पानी की किल्लत होने पर ऐसे गांव के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। जिससे आवश्यकता होने पर यहां पर भी टैंकरों से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जिनमें ग्राम पंचायत आवल हेड़ा ,बांसखेड़ा एवं अन्य जगह लगभग 10 से 15 टैंकरों से पानी की सप्लाई के लिए कार्य योजना और बनाई गई है। जहां-जहां भी पानी की किल्लत की सूचना मिलती है। विभाग द्वारा तुरंत वहां पर टैंकरों से जलापूर्ति शुरू की जा रही है।

जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामनाथ मीणा ने बताया कि क्षेत्र में जहां कहीं से भी हैंडपंप के खराब होने की सूचना मिलती है तुरंत उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। फील्ड में जगह-जगह गांव में जाकर के पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए फील्ड के दौरे किए जा रहे हैं। भीषण गर्मी के मद्देनजर कहीं भी गांव में पानी की किल्लत ना रहे इसके लिए समुचित उपाय किए जा रहे हैं।

इनका कहना है
वर्तमान में 3 से 4 ग्राम पंचायतों के जिन गांव में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहां पर पानी के टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। अभी वर्तमान में 27 टैंकर इन गांव में पानी की सप्लाई की जा रही है। जिनमें  पंचायत  ग्राम पंचायत खेरखेड़ा मनपसर बासखेडीमेवातीयान में कुल 27 पानी के टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है।
-रामनाथ मीणा, कनिष्ठ अभियंता,जलदाय विभाग

हजारों पौधे प्यासे मर गए, हरियाली हो गई बर्बाद
झालावाड़। झालावाड़ नगर परिषद तथा नेशनल हाइवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया की खींचतान के चलते झालावाड़ शहर से गुजरने वाले सिटी फोरलेन को आकर्षक बनाने वाली हरियाली बर्बाद हो गई है। दोनों विभाग अपनी-अपनी बातें कह रहे हैं, लेकिन सिटी फोरलेन को संभाल कोई भी नहीं रहा है, जिसके चलते डिवाइडर के ऊपर लगाए पौधे पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं, जिन को लेकर प्रशासन भी कोई सजगता नहीं दिखा रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि झालावाड़ शहर के वृंदावन से गिंदौर गांव तक सिटी फोरलेन का निर्माण किया गया था, जिस के मध्य डिवाइडरों पर स्ट्रीट लाइटों के अतिरिक्त फूल वाले पौधे भी लगाए जाने थे। ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण करने के साथ ही डिवाइडर पर फूलदार पौधे भी रोपे गए, जिनके कारण कुछ ही समय में सिटी फोरलेन पर काफी हरियाली नजर आने लगी और सड़क काफी आकर्षक दिखने लगी थी।  ठेकेदार द्वारा काम पूरा कर दिए जाने के पश्चात इन पौधों की देखभाल किस विभाग द्वारा किया जाना है, प्रशासनिक तौर पर निर्धारित होना था जो आज तक नहीं हो पाया है । इस बीच पूरी हरियाली बर्बाद हो गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एनएचएआई द्वारा इस सड़क के रखरखाव और पेड़ पौधों की जिम्मेदारी नगर परिषद झालावाड़ को संभलानी थी, किंतु अब तक हैंड ओवर टेकन ओवर की कार्यवाही पूरी नहीं हुई है, जिसके चलते दोनों ही विभाग पौधों को पानी पिलाने का काम नहीं कर रहे हैं और पौधे पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं।

नगर परिषद आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व तक नगर परिषद द्वारा सिटी फोरलेन के डिवाइडर पर लगे पौधों को पानी पिलाने के लिए आदमी तैनात किया गया था तथा पौधों को लगातार पानी पिलाया जा रहा था, किंतु एनएचएआई द्वारा अब तक सड़क परिषद को नहीं संभलाने के चलते अब परिषद द्वारा मामले में फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा नगर परिषद को कई बार पत्रों के माध्यम से सूचना दे दी गई है फिर भी नगर परिषद द्वारा सड़क को संभालने की कार्यवाही नहीं की जा रही है, ऐसे में दोनों ही विभाग अपना अपना पक्ष रख रहे हैं, किंतु यहां पर सबसे महत्वपूर्ण है प्रशासनिक की चुप्पी, जो करोड़ों की लागत से बने सिटी फोरलेन की हरियाली को बर्बाद होते हुए प्रशासनिक अधिकारी चुपचाप देख रहे हैं, और दोनों ही विभागों पर जिम्मेदारी सुनिश्चित नहीं की जा रही है।

हमने झालावाड़ नगर परिषद को कई बार पत्र लिखे हैं, लेकिन नगर परिषद द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
-जेपी गुप्ता, पीडी, एनएचएआई, झालावाड़

एनएचएआई द्वारा सिटी फोरलेन बनाया गया है, लेकिन अभी तक उनके द्वारा सड़क नगर परिषद को नहीं संभलाई गई है। पौधों के पानी के लिए व्यवस्था कर रखी थी किंतु अब हमारी तरफ से कोई व्यवस्था नहीं है।
-दयावती सैनी, आयुक्त, नगर परिषद झालावाड़

शादियों के सीजन में हुआ 25 करोड का कारोबार
झालावाड़। कोरोना काल के खत्म होने के बाद हटी पाबंदियों के चलते इस वर्ष झालावाड़ में शादी विवाह की जबरदस्त धूम है। कोरोना के 2 सालों के मुकाबले इस साल शादियों में जबरदस्त बूम देखने को मिल रहा है, सीजन की शुरूआत में ही झालावाड़ में लगभग साढ़े तीन सौ से अधिक विवाह समारोह संपन्न हो चुके हैं, जबकि अभी कई मुर्हूत बाकी हैं। अक्षय तृतीया जिसे अबूझ सावा भी कहा जाता है, इस अवसर पर शहर में 100 से अधिक विवाह समारोह संपन्न हुए। अक्षय तृतीया के अबूझ सावे के अतिरिक्त लगातार चल रहे शादियों के क्रम के चलते 2 साल बाद बाजारों में भी रौनक लौट आई है। शादी विवाह से जुड़े सभी व्यापार इन दिनों ऊंचाइयों पर हैं और जमकर व्यापार हो रहा है।

इस बार हो रही हैं तीन गुना शादियां
शादी विवाह से जुड़े कारोबारियों तथा विवाह संपन्न कराने वाले लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 2 वर्ष के कोरोना काल के मुकाबले इस वर्ष के शुरूआती दौर में ही लगभग 3 गुना विवाह समारोह संपन्न हो चुके हैं।

2020 में हुए थे मात्र 50 विवाह
सूत्रों से प्राप्त जानकारी और आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में कोरोना का दौर शुरू होने से पहले शहर में कुल 50 विवाह समारोह संपन्न हुए थे, जबकि कोरोना लॉकडाउन लगने के बाद कोई विवाह समारोह शहर में संपन्न नहीं हो पाया।

वर्ष 2021 में हुई 97 शादियां
वर्ष 2021 में कुछ पाबंदियों के साथ विवाह समारोह आयोजित करने की अनुमति मिलने के बाद शहर के विभिन्न विवाह आयोजन स्थलों पर कुल 97 विवाह समारोह आयोजित किए गए, जो भी बेहद सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित किए गए थे। उनमें ना तो ज्यादा चमक धमक देखने को मिली ना ही ज्यादा खर्च।

2022 में अब तक 350 से अधिक शादियां
वर्ष 2022 की शुरूआत कोरोना के खात्मे के साथ हुई, इसके चलते इस वर्ष लोगों ने विवाह समारोह को देखकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 2 वर्षों से इंतजार कर रहे लोग भी इस वर्ष से बेहद खुश हैं, वह शादी ब्याह पर जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं। झालावाड़ में आयोजित सम्मेलनों तथा समस्त विवाह आयोजन स्थलों से एकत्रित की गई जानकारी के अनुसार अब तक यहां पर 350 से अधिक विवाह समारोह आयोजित हो चुके हैं। जिसके चलते झालावाड़ के बाजारों में भी व्यापार जोरदार हुआ है तथा व्यापारी खुशी नजर आ रहे हैं।

15 करोड से अधिक का हुआ ज्वैलरी कारोबार
वर्ष 2021 में जनवरी से लेकर अब तक आयोजित विवाह समारोह में लगभग झालावाड़ के सर्राफा बाजार में 15 करोड से अधिक का व्यापार हुआ है तथा सोने चांदी के जेवरों की बिक्री के अतिरिक्त इमिटेशन ज्वैलरी की बिक्री भी खूब हुई है, ऐसे में झालावाड़ का सर्राफा बाजार भी इन दिनों गुलजार है तथा सर्राफा व्यापारी इस वर्ष अच्छे व्यापार की पूरी उम्मीद लिए बैठे हैं।

10 करोड से अधिक का टेंट और कैटरिंग व्यापार
विवाह समारोह में ज्वैलरी के बाद दूसरा बड़ा खर्चा टेंट, कैटरिंग, होटल, डीजे, हलवाई और फोटोग्राफी का होता है। यह खर्च शहरी क्षेत्र में लगभग 300000 तक आता है, इस हिसाब से झालावाड़ शहर में अब तक 10 करोड़ से अधिक का व्यापार इन क्षेत्रों में हो चुका है तथा इन क्षेत्रों में काम करने वाले व्यापारी भी खुशी व्यक्त कर रहे।

सजने संवरने सामग्री पर खर्च हुए 35 से 40 लाख
झालावाड़ में आयोजित किए गए विवाह समारोह में सजने संवरने पर लगभग 35 से 40 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। ब्यूटीशियन शैफाली ने बताया कि गत 2 वर्षों के मुकाबले इस वर्ष शादी ब्याह का काम उनके पास काफी अच्छा रहा। पिछले 2 सालों के मुकाबले अब तक वह लगभग 3 गुना से भी अधिक काम कर चुकी हैं। ऐसे में झालावाड़ के कुल ब्यूटी मार्केट में 35 से 40 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।

पांच-पांच करोड़ का हुआ फर्नीचर कपड़ा
शहर में आयोजित विवाह समारोह के दौरान फर्नीचर में डबल बेड, सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, ड्रेसिंग टेबल, सेंट्रल टेबल ,गोदरेज की अलमारी जैसे जरूरी फर्नीचर भी लगभग 5 करोड से अधिक के बिके हैं।इस दौरान अब तक 5 करोड़ से अधिक का कपड़े का व्यापार संपन्न हुआ है, जिसमें रेडीमेड कपड़े का व्यापार ज्यादा है। झालावाड़ कपड़ा बाजार से प्राप्त की गई जानकारी के अनुसार रेडीमेड कपड़ों की 3 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है, जबकि लगभग 2 करोड रुपए का सामान्य कपड़ा बिका है। ऐसे में यदि बात की जाए तो शादी ब्याह में होने वाले बड़े खर्चों पर इस वर्ष झालावाड़ शहर में लगभग 35 करोड से अधिक रुपए खर्च हुए हैं। जबकि अन्य खर्चे इसमें शामिल नहीं है, ऐसे में एक मोटे अनुमान के मुताबिक शहर में अब तक शादी विवाह समारोह पर 50 करोड़ से अधिक का कारोबार हो चुका है, जबकि अभी आधा वर्ष ही बीता है और बाकी 6 महीने में 15 से अधिक विवाह के शुभ मुर्हूत बाकी हैं, जिनमें भी बड़ी तादात में शादी ब्याह होने की उम्मीद है।

पिछले 2 सालों के मुकाबले इस वर्ष से शादियां काफी ज्यादा हो रही है, एक अनुमान के मुताबिक पिछले 2 सालों के मुकाबले अब तक दोगुने से ज्यादा विवाह समारोह संपन्न हो चुके हैं।
-आसिफ खान, मैरिज गार्डन संचालक

कोरोना की पाबंदी हटने के बाद लोग शादी ब्याह में पैसा खर्च कर रहे हैं तथा सोने चांदी की बिक्री अच्छी हो रही है। पिछले 2 सालों के मुकाबले व्यापार काफी अच्छा है।
-प्रमोद कुमार, सर्राफा व्यापारी

कोरोना के दौर में शादी की सभी बुकिंगें कैंसिल हो गई थी और पिछले साल भी ज्यादा बुकिंग नहीं मिली, लेकिन इस बार काफी अच्छा काम चल रहा है।
-मांगीलाल, हलवाई।

त्यौहारी सीजन के अलावा शादी के सीजन में भी इस बार कपड़ों की अच्छी बिक्री हो रही है, पिछले 2 सालों के मुकाबले मार्केट काफी तेज है।
-आमिर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसायी