Indian Hockey - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत ने जीता जूनियर हॉकी एशिया कप, फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराया
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने मस्कट में पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी के फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से पराजित कर दिया। भारत ने पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंदल ने दमदार प्रदर्शन किया और मैच में चार गोल दागे। दिलराज सिंह ने एक गोल किया। पाकिस्तान की ओर से सुफयान खान ने दो और हन्नान शाहिद ने एक गोल किया।

शुरुआती बढ़त पाक ने बनाई
पाकिस्तान ने तीसरे मिनट में ही शाहिद के गोल से बढ़त बना ली। भारत ने कुछ सैकंड बाद ही हुंदल के गोल से बराबरी हासिल कर ली। दूसरे क्वार्टर में हुंदल और दिलराज ने गोल किए और भारत 3-1 से आगे रहा।

लगातार दूसरा खिताब
महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत का यह लगातार दूसरा और कुल पांचवां खिताब है। भारत ने इससे पहले 2004, 2008, 2015 और 2023 में एशिया कप का खिताब जीता था।

हुंदल ने किए चार गोल
भारत की जीत के हीरो रहे अरिजीत सिंह हुंदल ने खेल के चौथे, 18वें और 54वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और 47वें मिनट में मैदानी गोल दागा। दिलराज सिंह ने 19वें मिनट में गोल किया।

जापान तीसरे स्थान पर
इससे पूर्व जापान ने मलेशिया को 2-1 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल कया।

हमारी टीम दुनिया को भारतीय हॉकी की भावना और ताकत दिखाने के लिए तैयार है: मनप्रीत
नई दिल्ली। अपना चौथा ओलंपिक खेलने जा रहे भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने कहा है कि हमारी टीम दुनिया को भारतीय हॉकी की भावना और ताकत दिखाने के लिए तैयार है।

मनप्रीत ने कहा कि मेरा चौथे ओलंपिक में खेलना एक सपने के सच होने जैसा है और एक ऐसा मील का पत्थर है जो कि मुझे बहुत गौरवान्वित करता है। यह मेरे परिवार, कोच और साथियों की वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रमाण है। धनराज पिल्लै जैसे दिग्गज के नक्शेकदम पर चलना, जो मेरे सहित अनगिनत खिलाड़यिों के लिए प्रेरणा रहे हैं, शब्दों से परे सम्मान है।

उन्होंने कहा कि मैं पेरिस में भारत के लिए अपना सब कुछ देने के लिए उत्साहित हूं। मैं केवल टीम नहीं बल्कि लाखों प्रशंसकों की उम्मीदों और सपनों का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। हमारी टीम दुनिया को भारतीय हॉकी की भावना और ताकत दिखाने के लिए तैयार है। हमने कड़ी तैयारी की है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने, अपने देश को सम्मान दिलाने और अपने देशवासियों को गौरवान्वित करने के लिए दृढ़ हैं।

उन्होंने कहा कि हम पर कोई दबाव नहीं है। हम दबाव की बजाय हर मैच में अपने प्रदर्शन का आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं। हमें किसी भी टीम को कम नहीं आंकना चाहिए, चाहे उनकी रैंकिंग कुछ भी हो। हर टीम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, और हम भी ऐसा ही करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने और एकजुट और एक-दूसरे का समर्थन करने पर है। हमारा मानना है कि अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करके और अपना संयम बनाए रखकर हम बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम सोमवार को स्विटजरलैंड में माइक हॉर्न के बेस के लिए रवाना होगी। जहाँ टीम तीन दिन प्रशिक्षण लेगी। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम 20 जुलाई को पेरिस पहुंचने से पहले अभ्यास मैचों की एक श्रृंखला के लिए नीदरलैंड जाएगी। भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 के पूल बी में रखा गया है। इस पूल में गत चैंपियन बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड शामिल हैं।