Mansoon Season - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर- कोटा- उदयपुर संभाग में मेघ मेहरबान : अजमेर में रुक-रुककर बारिश का दौर, 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा
अजमेर। शहर में शुक्रवार को रुक-रुककर झमाझम बारिश का दौर चला। अलसुबह 4.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक 4 इंच से ज्यादा बारिश हुई। जिससे शहर पानी से तरबतर हो गया। इससे जनजीवन खासा प्रभावित रहा। कई इलाके जलमग्न हो गए। कई निचली बस्तियों और रिहायशी कॉलोनियों में घुटनों तक पानी भर गया। घंटों तक लोग घरों में कैद होकर रह गए। मुख्य मार्गों पर पानी भरने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेएलएन अस्पताल के वार्डों और गलियारों में पानी भरने से स्टाफ, चिकित्सक, रोगियों और उनके परिजन की दिक्कतें बढ़ गईं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, दरगाह में भी पानी भर गया।

भारी बारिश के चलते कई जगह नालों की दीवारें और पेड़ गिर गए। एक कार नाले में गिर गई। जिसमें चालक सहित तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि उन्हें बचा लिया गया। समाचार लिखे जाने तक रात में भी रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी रहा। अरावली की पहाड़ियों में कई जगह झरने बहने लगे। इधर, जिला कलक्टर ने अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव के निर्देश दिए। शहर के आसपास के तालाबाें में पानी की अच्छी आवक से चादर चल गई।

1975 की बाढ़ की चर्चा
अजमेर शहर में 18 जुलाई 1975 को बाढ़ आई थी। आज वही तारीख होने और अलसुबह से तेज बारिश का दौर शुरू होने पर लोग उस बाढ़ से तुलना करते रहे। सोशल मीडिया पर भी 1975 की बाढ़ छाई रही।

कहीं राहत तो कहीं आफत : चित्तौड़गढ़ में 13 इंच बरसात, बाढ़ के हालात, प्रदेश के बांधों में पानी की आवक हुई तेज
जयपुर। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार को मानसून फिर से सक्रिय हो गया। इसके असर से ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत बन गई है। भीलवाड़ा, कोटा, अजमेर, चित्तौड़गढ़, पाली, जोधपुर, उदयपुर, ब्यावर, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, बांसवाड़ा, जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ में बुधवार को 13 इंच यानी 320 एमएम से ज्यादा बारिश हुई। इससे यहां बाढ़ के हालात बन गए हैं। बांधों में पानी की आवक तेज हो गई है। भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में बीते 24 घंटों में 9 इंच से ज्यादा बारिश हुई। इसके चलते यहां हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है और जगह जगह जलभराव की स्थिति हो गई है।

कोटा के मोडक कस्बे में बाढ़ के हालात हैं। चार-चार फीट तक पानी घरों में भर गया है। कोटा बैराज के 19 में से 8 गेट खोले गए हैं। अजमेर में बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। ब्यावर के पास रायपुर में भी नौ इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। हनुमानगढ़ के पीलीबंगा इलाके में एक पुराना पुल धंस गया। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में गूंजली नदी का पानी पुल के ऊपर तक बह रहा है। आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। चित्तौड़गढ़ में जवाहर सागर बांध के 2 गेट खोलकर 34 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। पाली शहर सहित जिले भर में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बरसात हुई। सोजत क्षेत्र में अच्छी बरसात होने से गुड़िया और लीलड़ी नदी में पानी आया है। लीलड़ी नदी में महिलाओं ने चुनरी चढ़ाई। पाली में उदेशी कुआं गांव में गुड़िया नदी के पास टापू पर पति-पत्नी 15 बकरियों सहित फंस गए। पुलिस और लोगों ने उन्हें रेस्क्यू किया। बारिश के कारण बांधों और प्रदेश की तमाम नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

बीसलपुर बांध में आया 12 सेमी पानी, त्रिवेणी नदी का गेज बढ़ा
राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी जिलों में हुई भारी बारिश के बाद चंबल, कालीसिंध समेत अन्य नदियों पर बने बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। भीलवाड़ा, ब्यावर, पाली में नौ इंच से ज्यादा पानी बरसने से बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज हो गई। इससे बांध का जलस्तर 12 सेमी से ज्यादा बढ़ गया। इस बांध में पानी लाने वाली त्रिवेणी नदी का गेज भी बढ़कर 8 मीटर पर पहुंच गया। बुधवार शाम 6 बजे तक बांध का जलस्तर 312.68 आरएल मीटर तक पहुंच गया। बांध से जुड़े इंजीनियर्स का कहना है कि त्रिवेणी का जलस्तर बढ़ने से अब बांध में पानी की आवक तेज होगी। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बांध का गेज तेजी से बढ़ने की संभावना है।

जयपुर में शाम को हुई झमाझम
राजधानी जयपुर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और शाम होते होते मौसम बदल गया। शहर के अलग अलग इलाकों में शाम करीब चार बजे बारिश का दौर शुरू हो गया। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। शहर के ज्यादातर इलाकों में शाम को पांच बजे बाद झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। जगह जगह जलभराव देखा गया। जयपुर में देर रात तक एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वाहन चालक पानी में वाहन धकेलते नजर आए और शहर में कई जगह जाम की स्थिति बन गई। शहर के अलग अलग इलाकों में देर रात तक रुक रुक कर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इससे तापमान में भी गिरावट हुई और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। जयपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।

श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ को छोड़ पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट
टोंक और सवाई माधोपुर में भी हलकी बरसात हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को अजमेर और भीलवाड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ को छोड़कर शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मॉनसून की मेहरबानी, 17 बांध फुल, 352 को अभी पानी का इंतजार
जयपुर। प्रदेश में माॅनसून की सक्रियता के साथ ही बांधों में भी पानी की आवक जारी है। बांधों में फिलहाल 46.92 प्रतिशत पानी बचा है। हालांकि 352 बांधों में अभी पानी नहीं है। वहीं 323 आंशिक रूप से भरे हुए हैं और 17 बांध मानसून की बारिश के दौरान फुल हो गए हैं। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जून 2024 में बांधों में 32.15 प्रतिशत ही पानी बचा था, लेकिन इस बार मानसून के जल्द सक्रिय हो जाने के कारण बांधों में पानी आना शुरू हो गया।

कोटा संभाग में जल स्तर बढ़ा
वहीं दूसरी ओर एक माह के भीतर कोटा संभाग के बांधों का जलस्तर बढ़ा है। कोटा संभाग के राणा प्रताप और जवाहर सागर में पानी की आवक जारी है। इन बांधों में गांधी सागर के पानी की आवक लगातार बनी हुई है। कोटा संभाग के 81 बांधों का जल स्तर 75.34 प्रतिशत है।

जयपुर जिले के बांधों में बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है। जयपुर जिले के रामगढ़ बांध में अब तक 22 एमएम, रायवाला 35 में एमएम, खरड़ में 67 एमएम, कूकस में 62 एमएम, मानसागर (जलमहल) में 13 एमएम बारिश दर्ज हुई है। दूबली में 172 एमएम, पाटन में 54 एमएम, कानोता में 123 एमएम, खेजड़ी में 12 एमएम, शील की डूंगरी में 81 एमएम, शिव की डूंगरी में 3 एमएम, चंदलाई में 139 एमएम, नेवटा में 68 एमएम, गुलर में 117 एमएम, रामचंद्रपुरा 59 एमएम, जवानपुरा में 57 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

मुख्य बांधों का जल स्तर
जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार राणा प्रताप सागर का जलस्तर 352.36 आरएल मीटर है। कोटा बैराज का जलस्तर  259.84 आरएल मीटर, जवाहर सागर बांध का जलस्तर 297.03 आरएल मीटर, माही बजाज सागर का जलस्तर 270.65 आरएल मीटर, बीसलपुर बांध का जलस्तर 312.47 आरएल मीटर, मोरेल बांध का जलस्तर 7.59 आरएल मीटर है। वहीं पार्वती बांध का जलस्तर 218.50 आरएल मीटर, गुढ़ा बांध का जलस्तर 7.62 आरएल मीटर, जवाई बांध का जलस्तर 5.00 आरएल मीटर, मेजा बांध का जलस्तर 2.80 आरएल मीटर, सोम कमला अंबा बांध का जलस्तर 7.10 आरएल मीटर, राजसमंद बांध का जलस्तर 4.42 आरएल मीटर, जयसमंद का जलस्तर 2.26 आरएल मीटर, जाखम बांध का जलस्तर 14.90 आरएल मीटर है।

प्रदेश में अक्टूबर में हो रही ओलावृष्टि, जयपुर-पाली सहित कुछ जिलों में बारिश
जयपुर। प्रदेश में एक ओर जहां पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है, वहीं इस बीच मौसम ने फिर से पलटा खाकर सभी को चौंका दिया है। जयपुर, पाली सहित कुछ जिलों में गुरुवार को कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई।

जयपुर में पहले दोपहर में अचानक बादल छाए और कई इलाकों में हल्की छितराई बूंदाबांदी हुई वहीं शाम को शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने से तेज गर्मी से लोगों को राहत मिलीऔर मौसम में ठंडक घुल गई। तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं बीकानेर में बीते एक दिन पहले बुधवार को 12 एमएम बारिश हुई जो कि पिछले दस सालों में अक्टूबर माह में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। वहीं बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। इस बीच प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 39 डिग्री दर्ज किया गया वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया।

अलविदा कहती वर्षा ने 11 जिलों को दिया हल्की बौछारों का उपहार
जयपुर। प्रदेश में मानसून के अब विदाई का दौर है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर के चलते जारी येलो अलर्ट के कारण प्रदेश के 11 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इधर एमपी में लगातार बारिश के कारण चित्तौड़गढ़ के राणा प्रताप सागर बांध के मानसून सीजन में पहली बार दो गेट खोले गए।

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश डूंगरपुर के बिच्छीवाड़ा क्षेत्र में करीब चार इंच(92 एमएम) बारिश हुई। डूंगरपुर के धंबोला में 25 एमएम, वेंजा में 15, बांसवाडा के दानपुर में आठ, बारां के छीपाबड़ौद में चार, झालावाड़ के पचपहाड़ में 14, बाकनी में आठ, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में 12, अरनोद में छह और उदयपुर के खेरवाड़ा में 15 एमएम बारिश हुई। जैसलमेर में पारा 40 डिग्री पहुंचने के कारण तेज गर्मी रही। उदयपुर, बारां, डूंगरपुर, करौली में बादल छाए रहने से कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आाखिरी दौर में सोमवार को पूर्वी राजस्थान में जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में कहीं कहीं बादल छाए रहने से हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर संभाग में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। इस सप्ताह में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगह हल्की बारिश के बीच अधिकांश जगह मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

नालावास गांव में ग्रामीणों ने बनाया मिट्टी का बांध, बारिश में टूटने पर ग्रामीण फिर जुटे पानी को रोकने में
दौसा। लालसोट उपखंड क्षेत्र की झापंदा ग्राम पंचायत के ग्राम नालावास में मोरेल नदी बहाव क्षेत्र में नालावास व गोकुलपुरा गांव के ग्रामीणों ने आपसी जन सहयोग से मोरेल नदी के पानी को रोककर मिट्टी का बांध बनाया। परंतु गत दिनों क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते नदी में पूरे वेग से पानी आने के कारण मिट्टी के कटाव होने से क्षतिग्रस्त होकर बांध का पानी पूरे वेग से बहकर चला गया।

नालावास के ग्रामीण कन्हैयालाल नालावास ने बताया कि नालावास व गोकुलपुरा के ग्रामीणों ने जनसहयोग जुटा कर क्षेत्र में जल स्तर बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर ग्रामीणों ने 5 किलोमीटर लम्बाई और 300 मीटर की चौड़ाई का कच्चा एनीकेट तैयार किया, जिसकी गहराई 13 फीट बताई। परंतु तेज बारिश होने के कारण नदी में तेज बहाव के साथ पानी की आवक तेज होने से मिट्टी के कच्चे बांध के ओवरफ्लो होने पर ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर पानी को निकाला, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण मिट्टी कटाव से मौरी की चौड़ाई 30 फीट से 70 फिट हो गई और एनीकट टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पानी बहकर नदी में निकल गया।

ग्रामीणों ने बताया की इस एनीकट के बन जाने से करीबन 25-30 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। मिट्टी के कच्चे बांध के निर्माण में 5 जेसीबी मशीन, 50 ट्रैक्टर और 200 लोगों ने 7 दिन लगातार निर्माण कार्य करके तैयार किया गया। इस बांध की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ग्रामीणों ने ली। तेज बारिश होने से ग्रामीणों ने रात भर एनीकट की देखरेख की लेकिन तेज पानी की आवक होने से मिट्टी कटाव होने के कारण पानी नहीं रूक पाया, जिसके चलते बांध में कटाव होने के साथ पानी पूरे वेग के साथ से बहकर निकलना शुरू हो गया। ग्रामीणों ने कटाव क्षेत्र में मिट्टी के कट्टे एवं पॉलिथीन का तिरपाल डालकर पानी को रोकने का भरसक प्रयास किया, परंतु इसके बावजूद पानी का वेग अधिक होने के कारण पानी मिट्टी का कटाव करते हुए बहकर निकल गया और ग्रामीण हताश हो गये।

उल्लेखनीय है कि लालसोट विधायक रामबिलास मीना ने भी ग्रामीणों द्वारा बनाए गए इस मिट्टी के कच्चे बांध का अवलोकन किया। उन्होंने भी ग्रामीणों से इसकी सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हुए पुख्ता इंतजाम किए जाने को कहा था। परंतु बांध का पानी मिट्टी का कटाव करते हुए पूरे वेग से बहकर चला गया। इस तरह ग्रामीणों की कडी मेहनत के बावजूद भी वे इस कच्चे बांध में पानी को नहीं रोक पाए।

ग्रामीण कन्हैयालाल नालावास एवं पप्पू लाल ने बताया कि ग्रामीणों ने अभी तक हार नहीं मानी और मिट्टी के इस कच्चे बांध की मरम्मत का कार्य फिर तेजी से शुरू कर दिया।

बंपर बारिश से ढूंढ नदी में बढ़ी पानी की आवक
जयपुर। मोरल नदी की सहायक नदी कहलाने वाली ढूंढ नदी में जयपुर  व चाकसू में हो रही तेज बारिश के कारण पिछले दो दिनों से नदी के पानी में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसकी वजह से लालसोट क्षेत्र के समेल गांव में बना नव निर्मित एनिकट पूरी तरह से ओवरफ्लो होकर पूरे गेट खोलने के बावजूद भी पानी का बहाव समेल गांव से होकर नला वालों की ढाणी तक पहुंच गया है, जिसकी वजह से लालसोट-कोथून नेशनल हाईवे को समेल गांव से जोड़ने वाला रोड दो जगह से पानी की वजह से अवरूद्ध हो गया है।

समेल को चाकसू से जोडने वाला रास्ता भी बंद है जिसकी वजह से आवागमन करने वाले लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सियाराम चांदा समेल ने बताया कि पहले पानी की आवक कम हो गई थी, जिसकी वजह से लोग घरों से बाहर निकलने लग गए थे रास्ते खुल गए थे। लेकिन पिछले दो दिनों से तेज बारिश की वजह से रास्ते अवरूद्ध होने के कारण यहां होकर जो गाड़ी वाले आ रहे है उन्हे रोड पार नहीं हो पाने की वजह से अपने वाहनों को वापस घुमा कर लेकर जाना पड़ रहा हैं।

समेल ग्राम के लल्लू राम मीणा पूर्व वार्ड पंच, गोपाल डायरेक्टर, दयाराम सहित अनेक ग्रामीणों ने बताया कि तेज बारिश की वजह से इस बार फसलों में भी बहुत नुकसान पहुंचा है। साथ ही एनिकट के भराव की वजह से भी बहुत से किसानों की फसलों में नुकसान पहुंचा है। सियाराम चांदा समेल सहित अनेक ग्रामीणों ने सरकार से मोरेल नदी से होकर चाकसू की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल बनवाने की मांग की है, ताकि आवागमन में लोगो को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

जलभराव प्रभावित इलाकों में पहुंचे कलक्टर सोनी, लोगों से किया संवाद
जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बारिश के बाद शहर के जलभराव से प्रभावित निचले इलाकों का दौरा कर मौके का निरीक्षण किया। डॉ. सोनी ने जवाहर नगर कच्ची बस्ती, टीला नंबर-1, 2, 5, 6 एवं 7, मोती डूंगरी रोड सहित अन्य प्रभावित इलाकों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।

जिला कलक्टर ने प्रभावितों से संवाद भी किया और कहा कि किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल राहत के लिए जिला प्रशासन, जेडीए व नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं हेरिटेज में स्थापित नियंत्रण कक्षों पर सूचना प्रदान करें जिससे आपदा की स्थिति में तत्काल राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी नहीं हो इसके लिए पानी के निकास की उचित व्यवस्था करने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढ़ों को तुरंत भरने की व्यवस्था की जाए।

सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील
इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. सोनी ने आमजन से बारिश के दौरान सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जिले में भारी बारिश होने की संभावना है ऐसे में निचले इलाकों एवं जर्जर भवनों में निवास कर रहे नागरिकों से जिला प्रशासन सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील करता है। जिला प्रशासन द्वारा मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के साथ साथ स्थानीय बाढ़ नियंत्रण कक्षों की भी स्थापना की गई है। बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में आमजन किसी भी समय बाढ़ नियंत्रण कक्षों पर संपर्क कर मौके पर त्वरित राहत प्राप्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित है जहां दूरभाष नंबर- 0141-2204475, 0141-2204476 पर संपर्क किया जा सकता है।

जयपुर सहित कई जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित, बीसलपुर के दो और गेट खोले
जयपुर। राजस्थान में आज भी तेज बारिश का दौर जारी है। जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर तेज बरसात हो रही है। अजमेर में भारी बारिश की चेतावनी के कारण आज स्कूलों में छुट्टी है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बीसलपुर में कैचमेंट एरिया में हो रही बरसात के कारण आज डैम के 2 और गेट खोले गए। दो दिन में बांध के 6 गेट खोलकर अब तक 96 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। राजस्थान में इस मानसून सीजन में बारिश सामान्य से 56 फीसदी ज्यादा हुई है।

तेज बारिश से राजधानी जयपुर में हालात बिगड़ गए हैं। अल सुबह से जारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं जयपुर कलेक्टर जितेंद्र कुमार शहर के दौरे पर निकले। जयपुर के निचले इलाकों में जलभराव का जायजा ले रहे है। मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है।

जयपुर के कई इलाकों में बारिश
राजस्थान के कई​ जिलों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। जयपुर के करीब करीब सभी इलाकों में बारिश हो रही है। अल सुबह से राजधानी के कई इलाकों में बारिश हो रही है. 22 गोदाम, सिविल लाइंस, रामबाग, सोडाला, टोंक रोड, JLN मार्ग, परकोटा, मानसरोवर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है।

5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश के 5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और राजसमंद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है।

सिस्टम के प्रभाव से अगले 2-3 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। आज उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज बारिश की आशंका है।

रविवार रात से सोमवार तक जयपुर में 5 इंच बारिश, खो नागोरियान स्थित नूर का बांध टूटा
जयपुर। प्रदेश में मानसून सितम्बर की शुरुआत के साथ फिर से मेहरबान हो गया है। इसके चलते राजधानी जयपुर, अजमेर, अलवर सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। जयपुर में 120 एमएम से ज्यादा यानी करीब पांच इंच बारिश रविवार शाम से लेकर सोमवार तक दर्ज की गई है।

वहीं सोमवार को भी शाम करीब चार बजे जयपुर में कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। इसके चलते सड़कें फिर से पानी से लबालब हो गई और खस्ताहाल सड़कों के कारण जाम के हालात पैदा हो गए। वहीं खो नागोरियान स्थित नूर का बांध भी टूट गया। वहीं अलवर में भी सोमवार को अच्छी बारिश हुई। इससे पहले रविवार को जयपुर, अजमेर, झालावाड़, उदयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। बीते 24 घंटों में अलवर, सीकर, अजमेर व नागौर जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा और जयपुर जिले में कहीं कहीं अति भारी वर्षा दर्ज की गई है। नागौर में 72 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का यह दौर अगले चार पांच दिनों तक जारी रह सकता है। इस बीच राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 37.3 डिग्री दर्ज किया गया।

अब तक 49 फीसदी ज्यादा हुई बारिश
राजस्थान में एक जून से दो सितम्बर तक सामान्य से 49 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। मानसून सीजन के इस समयावधि में औसत बारिश करीब 376 एमएम होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 561 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

मानसून ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड
इस बार बारिश के पिछले कई रिकॉर्ड टूट रहे हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड अगस्त महीने में भी बारिश ने बनाया है। मानसून सीजन में अगस्त में इस बार 344 एमएम औसत बरसात हुई, जो साल 2011 से 2023 तक सबसे ज्यादा है। इतनी बारिश अब तक किसी भी महीने में नहीं हुई। इससे पहले साल 2016 में अगस्त में 277.7 एमएम बरसात दर्ज हुई थी जो पिछले 13 साल में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड था। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में सितंबर के दूसरे सप्ताह तक मानसून एक्टिव रह सकता है।

बीसलपुर @ 314.62 आरएल मीटर
बीसलपुर बांध में पानी की आवक धीमी जरूर गई है लेकिन आवक लगातार जारी है। इसके चलते बांध का जलस्तर अब बढ़कर सोमवार रात तक बढ़कर 314.62 आरएलमीटर हो गया है। वहीं त्रिवेणी 2.90 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है। बांध में कुल भराव क्षमता का करीब 84 फीसदी पानी आ चुका है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएलमीटर है।

अधिकांश जिलों में थमा बारिश का दौर
जयपुर। प्रदेश में अब भारी बारिश का दौर लगभग थम गया है। वहीं बारिश में भी कमी आ गई है। हालांकि इस बीच बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर में 80 एमएम और माउंट आबू में 77 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं जयपुर सहित कुछ जिलों में बादल छाए रहे और मौसम में ठंडक घुल गई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान में एक सितंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दो सितम्बर से मानसून फिर से एक्टिव होने और तेज बारिश का नया दौर फिर से आने की संभावना है। राजस्थान में अब तक सामान्य से 52 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। प्रदेश में 1 जून से 29 अगस्त तक करीब 362 एमएम औसत बारिश होती है जबकि इस सीजन में अब तक करीब 550 एमएम बरसात हो चुकी है। इस बीच प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलौदी में 35.6 डिग्री दर्ज किया गया वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।

बीसलपुर @ 314.43 आरएलमीटर
बीसलपुर बांध में पानी की धीमी आवक लगातार बनी हुई है। इसके चलते अब जलस्तर बढ़कर गुरुवार रात तक 314.43 आरएलमीटर हो गया है। ऐसे में बांध में कुल भराव क्षमता का करीब 81 प्रतिशत पानी आ चुका है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएलमीटर है।

मोरेल बांध बना पिकनिक स्पॉट, लोगों की उमड रही भीड़
दौसा। लालसोट उपखंड क्षेत्र में स्थित मोरेल बांध 5 वर्ष बाद फिर पूरा भरने के साथ चादर चलने से बांध पर अब रोजाना सैलानियों की भाई भीड़ पहुंच रही है। वहीं वेस्टवेयर में बांध भरने के बाद लगातार चादर चलती रहने से लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। लोग अपने मित्रों और परिवार के साथ बांध पर पहुंचकर वेस्टवेयर में नहाने का पूरा आनंद लेने के साथ लबालब भरे बांध को भी निहारते नजर आते हैं।

5 वर्ष बाद बांध भरने पर क्षेत्र के किसानों सहित आमजन में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं लालसोट सहित आसपास की तहसीलों से भी काफी तादाद में लोग यहां पहुंच रहे हैं। जल संसाधन विभाग की सहायक अभियंता चेतराम मीना ने बताया कि बारिश के बाद वेस्टवेयर की चादर 1 फीट 1 इंच चल रही है, जिसके चलते बांध पर आने वाले लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है तथा काफी तादाद में लोगों की आवाजाही बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि मोरेल बांध पूरा बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में जल स्तर में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे किसानों को आगामी समय में काफी लाभ मिल सकेगा। बांध पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर भी बांध में नहाते नजर आते हैं।