Student Union Elections - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सरकार जल्द करवाए छात्रसंघ चुनाव: अपूर्व मिश्रा
जयपुर। भाजपा की पर्ची सरकार छात्र हितों को कुचल कर विश्वासघात कर रही, पर्ची सरकार के प्रमुख राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने पहले कहा कि हम छात्र संघ चुनाव करवाएंगे, लेकिन जैसे ही उनको दिल्ली से पर्ची आई जिसमें ये लिखा था कि राजस्थान के लोग जिस तरीक़े से लोक सभा चुनावों में भाजपा को आईना दिखा दिया है, अगर उसी तरीक़े से छात्र संघ चुनाव में भाजपा बुरी तरीक़े से हारती हुई नज़र आ रही है। उसके डर से भजनलाल सरकार जो पर्ची सरकार है उन्होंने युवा शक्ति को एक धोखा दिया है।

लिंगदोह कमेटी के अनुसार सितंबर माह तक चुनाव हो जाने चाहिए थे लेकिन आज सितंबर हो चुका है इस महीने में सिर्फ़ पाँच दिन शेष हैं अभी तक भी अधिक छात्र संघ चुनाव करवाने के लिए कोई सरकार की तरफ़ से पहल नहीं की गई है।

ग़ौरतलब है जब छात्र प्रवेश लेता है तो उसकी फ़ीस में छात्र संगठन चुनाव के लिए भी पैसा दिया जाता है आज केवल राजस्थान विश्वविद्यालय की बात करें 60-70 लाख का फंड रिज़र्व है जब सरकार को चुनाव नहीं करवाना है तो मुख्यमंत्री माफ़ी माँगे युवा शक्ति से और जो छात्र संघ चुनाव के नाम से फ़ीस के रूप में पैसा लिया गया है वह तत्काल प्रभाव से वापस करें।

आम आदमी पार्टी की यूथ विंग छात्र हितों के लिए छात्रों के साथ सदैव खड़ी थी और आज बड़े दुख के साथ हमें यह कहना पड़ रहा है कि भाजपा के उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा ने छात्रों के हितों को कुचल दिया है सिर्फ़ भाजपा के हार के डर के कारण, लोकतंत्र में युवा शक्ति महत्वपूर्ण है। आज राजस्थान में कई बड़े नेता उच्च पदों पर आसीन हैं जो कि छात्र संघ राजनीति से निकले हैं लेकिन आज यह शर्मनाक है भाजपा और कांग्रेस दोनों आरोप प्रत्यारोप का खेल खेल रही है और छात्रों के साथ दोनों ने मिलकर विश्वासघात किया है और पुलिस बल द्वारा छात्रों को दबाया जा रहा है। आज छात्रों की कोई सुनने वाला नहीं है आम आदमी पार्टी यूथ विंग छात्र हितों के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है जिसकी प्रमुख माँग छात्र संघ चुनाव करवाने की है।

1500 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा की हुई शुरुआत, छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग
जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े राजस्थान विश्वविद्यालय कैंपस से आज छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर छात्र क्रांति पद यात्रा की शुरुआत की गई है यह पदयात्रा छात्र नेता शुभम रेवड़ के द्वारा निकल जा रही है। छात्रनेता शुभम रेवाड़ ने आज से प्रारंभ की 1500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा। यह पदयात्रा 6 संभाग, 15 जिले, 6  बड़े विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालयों से संगठित 200 बड़े महाविद्यालय से होकर जाएगी। इस पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्र संघ चुनाव करवाकर छात्रों के जीवन में क्रांति लाना है।

छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने बताया कि ये पद यात्रा दो चरणों में होगी, पहले चरण में यह यात्रा राजस्थान विश्वविद्यालय  से  अजमेर विश्वविद्यालय, जोधपुर विश्वविद्यालय से होकर बीकानेर विश्वविद्यालय तक होगी। दूसरे चरण में ये पद यात्रा उदयपुर विश्वविद्यालय से शुरू होकर कोटा विश्वविद्यालय से होते हुए राजस्थान विश्वविद्यालय आएगी।

छात्र-संघों के चुनाव जरूरी, इनसे प्रदेश को मिलती है नई लीडरशिप : देवनानी
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने छात्र संघों के चुनावों का पक्ष लेते हुए कहा कि इससे लीडरशिप डवलप होती है। पहले छात्र संघों के चुनाव बड़े आदर्श के रूप में होते थे, लेकिन आज धीरे-धीरे उसमें कमियां आती जा रही है। ये चुनाव होने चाहिए, लेकिन इसमें जो कमियां आ रही है। इस पर भी कहीं न कहीं विचार करने की आवश्यकता है।

देवनानी विधानसभा में राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के युवा संसद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई बार असंसदीय घटनाओं के कारण मन व्यथित होता है। असहनशीलता इसका प्रमुख कारण है। सहनशील और शिक्षित बनकर वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा कार्य करते रहे। संविधान के आधार पर ही देश में विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका कार्य करती है इसलिए देश के युवाओं को संविधान में अपनी गहरी आस्था रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के युवा जातिवादए क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर नेशन फर्स्ट की भावना के साथ कार्य करें।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश के विकास, कानूनों की क्रियान्विति आदि का निर्धारण विधानसभा से ही होता है। उन्होंने कहा कि सदन में बैठकर यहाँ की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझकर एक जागरूक नागरिक बने। विधायक और राष्टÑमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि संघ द्वारा आयोजित किए जा रहे युवा संसद कार्यक्रमों से युवाओं को लोकतंत्र की स्वस्थ परम्पराओं, दूसरे के विचारों का सम्मान और विधायिका के कामकाज को बारीकी से समझने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Rajasthan University में छात्र संघ चुनाव करवाने के लिए आमरण अनशन जारी
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर दिन प्रतिदिन विरोध तेज होता जा रहा है। आज शनिवार को विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों ने राजस्थान विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की।

इस दौरान विश्वविद्यालय के गेट के पास छात्र नेता शुभम रेवाड़ की ओर से आमरण अनशन किया जा रहा है, जिसका नाम छात्र क्रांति अनशन दिया गया है जिसमें छात्र नेता शुभम के साथ अन्य विद्यार्थी धरने और अनशन पर बैठे हुए हैं। आज शनिवार को शुभम को अनशन पर बैठे हुए चार दिन हो गए हैं और भी सरकार से छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं।  साथ ही में छात्र संघ चुनाव के नाम पर विश्वविद्यालय द्वारा लिए जा रहे पैसे और क्वेश्चन मनी वापस देने की मांग भी विश्वविद्यालय से कर रहे हैं।

छात्रसंघ चुनाव करवाने को लेकर आंदोलित छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, बेनीवाल बोले- यह कृत्य हिटलरशाही शासन का उदाहरण
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठी और थप्पड़ मारते हुए छात्र नेताओं को जबरन पुलिस वैन में बैठाया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आरएलपी पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला। बेनीवाल ने कहा कि यह कृत्य हिटलरशाही शासन का उदाहरण है।

हनुमान बेनीवाल ने एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि "जयपुर में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर आंदोलित छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना निंदनीय है,राजस्थान सरकार का यह कृत्य हिटलरशाही शासन का उदाहरण है ! छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर RLP छात्रों के साथ खड़ी है ! मुख्यमंत्री भजनलाल जी आप छात्रों के इस आंदोलन को हल्के में नही क्योंकि राज्य की युवा शक्ति ने एक राय होकर आंदोलन किया तो सरकार उसे संभाल नही पाएगी! विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों को डराने के लिए पुलिस का डेरा डालकर बैठे रहना विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर सवालिया निशान है ! मैंने छात्रों की मांग को लेकर राज्य के मुख्य सचिव से दूरभाष पर वार्ता की है वहीं जयपुर पुलिस कमिश्नर से भी दूरभाष पर वार्ता करके हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने को कहा है !

विद्यार्थी ही आगे की राजनीति का भविष्य, सरकार को माननी चाहिए छात्रसंघ चुनाव की मांग : गहलोत
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जयपुर में छात्रसंघ चुनावों की मांग कर रहे विद्यार्थियों पर बल प्रयोग की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसा करने की बजाय राज्य सरकार को उनकी मांग को मानना चाहिए। गहलोत ने अपने बयान में कहा कि विद्यार्थियों पर बल प्रयोग, उन पर मुकदमें लगाकर उनके करियर को प्रभावित करने का डर दिखाना आदि लोकतांत्रिक कदम नहीं हैं। ये विद्यार्थी ही आगे की राजनीति का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के समय पुलिस-प्रशासन के फीडबैक के कारण चुनावी वर्ष में छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाए जा सके थे, क्योंकि प्रशासन विधानसभा चुनावों की तैयारी में व्यस्त था और अधिकांश जगह कॉलेज ही चुनावी गतिविधियों जैसे चुनावी ट्रेनिंग, ईवीएम भंडारण और मतगणना केन्द्र आदि होते हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि छात्रसंघ राजनीति की पहली पाठशाला है। छात्रसंघ चुनावों से विद्यार्थियों में लोकतंत्र और संविधान के प्रति जागरुकता आती है। मैं स्वयं छात्रसंघ की राजनीति से निकला हूं। पिछले कार्यकाल में भाजपा सरकार ने छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगाई थी जिसे हमारी सरकार ने हटाया। कोविड के बाद भी हमारी सरकार ने ही छात्रसंघ चुनाव बहाल किए थे। उन्होंने कहा कि मैं छात्रसंघ चुनाव में शामिल होने के इच्छुक युवाओं से भी कहना चाहता हूं कि आप भी इन चुनावों को पैसा और ताकत दिखाने का जरिया बनाने की जगह जेएनयू दिल्ली की भांति शुचिता और बुद्धिमता वाला चुनाव बनाएं और एक नई राजनीति की शुरुआत करें।