Jaipur International Airport Limited - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : फ्लाइट की लैंडिंग में तकनीकी चुनौती, दूसरे प्रयास में सुरक्षित उतरी
जयपुर। इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार सुबह जयपुर में लैंडिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु से जयपुर आ रही इस फ्लाइट ने सुबह करीब 6:30 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच किया। इस दौरान पायलट को अनस्टेबल अप्रोच का संकेत मिला, जिसके चलते सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग रोक दी गई। रनवे टचडाउन से ठीक पहले पायलट ने विमान को गो-अराउंड कराया और दोबारा उड़ान भरी।

इसके बाद स्थिति का पुनः आकलन किया गया और सभी मानकों के अनुकूल पाए जाने पर सुबह 6:43 बजे दूसरे प्रयास में फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करा दिया गया। विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स सभी सुरक्षित रहे। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, अनस्टेबल अप्रोच की स्थिति में गो-अराउंड एक मानक और एहतियाती प्रक्रिया है, जिससे किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सके। उल्लेखनीय है कि जयपुर एयरपोर्ट पर हाल के दिनों में गो-अराउंड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे रनवे ऑपरेशन और मौसमीय परिस्थितियों पर ध्यान देने की जरूरत महसूस की जा रही है।

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर AI-इनेबल्ड AQMS से यात्रा होगी और सुगम, भीड़ प्रबंधन होगा बेहतर
जयपुर। यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जयपुर एयरपोर्ट ने अपने दोनों टर्मिनलों पर एआई-इनेबल्ड एयरपोर्ट क्यू मैनेजमेंट सिस्टम को सक्रिय रूप से लागू किया है। यह अत्याधुनिक एनालिटिकल सिस्टम पीक आवर्स के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को रियल-टाइम में मॉनिटर कर भीड़ को कुशलता से नियंत्रित करने में मदद कर रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक का उपयोग कर टर्मिनल के विभिन्न हिस्सों—जैसे सुरक्षा जांच, चेक-इन, इमीग्रेशन और बोर्डिंग गेट—पर यात्रियों की संख्या और मूवमेंट का आकलन करता है। इस सिस्टम के माध्यम से रियल-टाइम डेटा डेडिकेटेड हेल्प डेस्क और कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव तक पहुंचता है, जिससे जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन तैनात किए जा सकते हैं और यात्रियों को समय पर सहायता मिलती है। इससे वेटिंग टाइम कम होता है और यात्रियों की आवाजाही अधिक सहज बनती है। एआई आधारित यह तकनीक सुरक्षा जांच से लेकर बोर्डिंग गेट तक पहुंचने में लगने वाले औसत समय की भी गणना करती है, जिससे एयरपोर्ट स्टाफ को संभावित बाधाओं का पूर्वानुमान लगाकर तुरंत समाधान करने में मदद मिलती है।

बढ़ते यात्री भार के बीच यह सिस्टम ऑपरेशनल दक्षता को भी मजबूत करता है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, आए-इनेबल्ड एयरपोर्ट क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए मानवीय क्षमता का समन्वय यात्रियों को बेहतर अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जयपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को अधिक सुगम और आरामदायक अनुभव मिल रहा है। गौरतलब है कि अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा संचालित जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राजस्थान का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है, जिसने एफ 2024-25 में 60 लाख से अधिक यात्रियों को सेवाएं दीं। ‘डिजिटल फर्स्ट’ दृष्टिकोण के साथ, यह एयरपोर्ट आधुनिक तकनीक के जरिए यात्रियों को निर्बाध और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा।

Jaipur International Airport पर 6 हजार करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य, बनेगा तीसरा टर्मिनल
जयपुर। जयपुर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई सेवाओं में विस्तार के साथ ही यात्रियों की सुविधा में विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जेआईएएल) करीब छह हजार करोड़ रुपए से विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित करेगा। जेआईएएल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जयपुर अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर छह हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य चरणबद्ध रूप से करेगा।
इसमें एक नया टर्निनल 3 बनने जा रहा है। इसमें एकीकृत कार्गो टर्मिनल, नए टैक्सी वे, एप्रन और एक रैपिड एग्जिट टैक्सी वे सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएगी। टर्मिनल 3 के साथ ही टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 पर भी नए बुनियादी ढांचे को विकसित किया जाएगा जिससे मौजूदा 5 मिलियन यात्री प्रतिवर्ष से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2027 में 9.8 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है जिससे बढ़ती यात्री क्षमता की जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा, यात्री वाई-फाई और अन्य आईओटी आधारित यात्री सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग, उच्च ग्लोबल वार्मिंग क्षमता जीडब्ल्यूपी रेफ्रिजरेंट से कम जीडब्ल्यूपी वाले रेफ्रिजरेटर में बदलाव और बिचून में एक मिनी जंगल का विकास आदि प्रस्तावित है।

यह सुविधाएं भी होंगी विकसित
वर्तमान टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 के अलावा एक नया टर्मिनल भवन 3 बनाने की योजना है। इसमें टर्मिनल 1 अभी गैर परिचालन है। इसे भी वर्ष 2024-25 में सभी सुविधाओं के साथ शुरू कर दिया जाएगा। टर्मिनल 2 के नवीनीकरण के कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।  इसके तहत  बेहतर यात्री अनुभव के लिए अतिरिक्त बोर्डिंग गेट, प्रवेश द्वार, अतिरिक्त बैठने की जगह, बैग के तेजी से प्रसंस्करण के लिए बैगेज हैंडलिंग सिस्टम बीएचएस की तैनाती और समर्पित पिकअप और ड्रॉप ऑफ  जोन का निर्माण किया जाना शामिल है। 22 हजार 500 मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाले इंटीग्रेटेड कार्गो कॉम्प्लेक्स का  निर्माण किया जाएगा। विकास कार्यों के तहत 5 हजार केएल क्षमता वाले फ्यूल ईंधन फार्म के निर्माण से विमान के टर्नअराउंड समय में कमी आएगी, जिससे हवाई अड्डे के संचालन में दक्षता आएगी। नए टैक्सी वे और एप्रन के साथ-साथ रैपिड एग्जिट टैक्सी वे आरईटी के निर्माण से दक्षता में और वृद्धि होगी जो विमान को कम से कम समय और दूरी में रनवे खाली करने में सक्षम बनाएगी।

गौरतलब है कि हवाई अड्डे का संचालन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अक्टूबर 2021 में 50 वर्षों के कार्यकाल के लिए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जेआईए)  को सौंप दिया गया था। इसमें मौजूदा परिसंपत्ति का हस्तांतरण और चल रहे पूंजीगत कार्य शामिल हैं।