Sonu SOod - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चेक बाउंस केस में सुनवाई आज: राजपाल यादव को जेल मिलेगी या बेल? जानें पूरा मामला
मुंबई। 16 साल पुराने चेक बाउंस मामले में आज अभिनेता राजपाल यादव कोर्ट पहुंचेंगे, जहां इस मामले में सुनवाई होगी। इससे पहले 12 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई हुई थी लेकिन किन्ही कारणों से इस केस में सुनवाई को आज के लिए टाल दिया गया था लेकिन आज इस मामले में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। बता दें कि ये पूरा मामला करीब 9 करोड़ रूपए का है, जिसके कारण अभिनेता को दूसरी बार तिहाड़ जेल जाना पड़ा है। एक्टर ने हाल ही में 5 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर किया था। 12 फरवरी को एक्टर के वकील ने घर में शादी का हवाला देकर जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने टाल दिया था। ऐसे में अब अभिनेता घर के फंक्शन में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करेंगे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने इससे पहले 12 को सुनवाई करते हुए एक्टर और उनके वकील दोनों को फटकार लगाई थी। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत ने सुनवाई करते हुए अभिनेता और उनके वकील को कहा, वो जेल इसलिए गए क्योंकि उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। इस दौरान कोर्ट ने पिछले कोर्ट ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था लेकिन राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली थी।

जानकारी के अनुसार, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव के ​दौबारा जेल जाने की खबर सामने आते ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके समर्थन में खड़े हो चुके हैं और इसके लिए सबसे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया और उनको अपनी आने वाली फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया, जिसके लिए वो राजपाल यादव को साइनिंग अमाउंट भी दे रहे हैं। इसके अलावा राजनीतिक गलियारे से तेज प्रताप यादव ने भी एक्टर की मदद करने का आश्वान दिया है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से गुरु रंधावा, अजय देवगन, सलमान खान, रतन जैन और वरुण धवन समेत कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। इस बात की पुष्टि राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने की है। इसके लिए राधा यादव ने सभी का धन्यवाद दिया है। अब देखना ये होगा कि इस केस में क्या आज हाई कोर्ट अभिनेता को जमानत देता है या नहीं।

अवैध बेटिंग ऐप मामला : ईडी का बड़ा एक्शन, क्रिकेटर्स से लेकर कई बॉलीवुड हस्तियों की करोड़ों की संपत्ति अटैच, जानें किन किन पर चली ईडी की तलवार
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़े अवैध ऑनलाइन बेटिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई चर्चित हस्तियों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा, पूर्व टीएमसी सांसद व अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती, अभिनेता सोनू सूद सहित कई अन्य सेलेब्रिटीज की संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय द्वारा प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अटैच की गई हैं। ED ने बताया है कि 1xBet और इसके सरोगेट ब्रांड 1xBat और 1xBat Sporting Lines भारत में अवैध ऑनलाइन बेटिंग और जुए को बढ़ावा देने और संचालित करने में शामिल थे। इन प्लेटफॉर्म्स के प्रमोशन से जुड़े लेन-देन जांच के दायरे में हैं। इसके आगे एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इससे पहले इसी मामले में पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना की करीब 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। सभी संबंधित सेलेब्रिटीज से पूछताछ पहले ही की जा चुकी है और जांच आगे भी जारी है।

सूत्रों के अनुसार, यह मामला एक कथित अवैध ऑफशोर बेटिंग ऐप 1xBet और उससे जुड़े सरोगेट प्लेटफॉर्म्स से संबंधित है, जिसमें 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग होने का अनुमान है। ED ने अलग-अलग राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर इस मामले में जांच शुरू की थी। ईडी की जांच के दौरान जारी प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर के तहत अभिनेत्री नेहा शर्मा, उर्वशी रौतेला की मां और बंगाली अभिनेत्री अंकुश हाजरा की संपत्तियों को भी अटैच किया गया है। एजेंसी का कहना है कि ये संपत्तियां कथित तौर पर अवैध बेटिंग गतिविधियों से अर्जित “अपराध की कमाई” हैं।

किनकी कितनी संपत्ति हुई अटैच

सोनू सूद की लगभग 1 करोड़

मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये

युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये,

नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये

रॉबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपये

अंकुश हाजरा की 47 लाख रुपये

उर्वशी रौतेला की मां की 2.02 करोड़ रुपये

जानिए क्या है पूरा मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में खुलासा हुआ है कि 1xBet, इसके सहयोगी ब्रांड 1xBat और Sporting Lines भारत में बिना वैध अनुमति के ऑनलाइन बेटिंग और जुए का संचालन कर रहे थे। एजेंसी के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स का बड़े पैमाने पर अवैध प्रचार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कई सेलिब्रिटीज ने विदेशी कंपनियों से एंडोर्समेंट डील कर सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के माध्यम से इन ऐप्स को प्रमोट किया, जिससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिला।

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे सोनू सूद, लोगों से मदद के लिए की आगे आने की अपील, कहा- मैं पंजाब के साथ खड़ा हूं
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सोनू सूद पंजाब में बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करेंगे। कोरोना महामारी में लोगों की मदद कर मसीहा बन चुके सोनू सूद अब पंजाब में बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करेंगे। सोनू सूद ने कहा है कि वह पंजाब के जरूरतमंद लोगों की मदद करने की मुहिम में कई लोगों को साथ जोड़ रहे हैं और पीड़ितों तक हर तरह की मदद पहुंचाएंगे। उन्होंने अन्य लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

सोनू सूद ने एक्स पर कहा- मैं पंजाब के साथ खड़ा हूं। इन भीषण बाढ़ों से प्रभावित कोई भी अकेला नहीं है। हम सब मिलकर, हर एक व्यक्ति को दोबारा खड़ा होने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा- आपको किसी भी तरह की मदद चाहिए, तो बेहिचक संदेश भेजें। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि आप तक पहुंच सकें और हर संभव सहायता दें। पंजाब मेरी रूह है। चाहे सब कुछ दांव पर क्यों न लगाना पड़े, मैं पीछे नहीं हटूंगा। हम पंजाबी हैं और हम कभी हार नहीं मानते।

अभिनेता ने एक्स पर जारी किए गए वीडियो में कहा है- मैं कहना चाहता हूं कि पंजाब में बहुत सारी जानें गई हैं। कई जानवर बह गए। हम सबको मिलकर पंजाब को दोबारा खड़ा करना है, जो भी आपसे हो सके, आपके गांव से जो भी मदद मिल सके, कृपया करें। मैं भी बहुत से लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहा हूं।

सोनू सूद ने कहा है कि जिस भी किसी को जो भी जरूरत हो, वो बेझिझक उन तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने जनता से भी मदद के लिए आगे आने और पंजाब को दोबारा खड़े करने में मदद करने की अपील की है।

सोनू सूद ने फिल्म 'फतेह' के प्रमोशन के दौरान कोलकाता में बिखेरा जलवा
कोलकाता। बॉलीवुड के माचो हीरो सोनू सूद ने अपनी आने वाली फिल्म 'फतेह' के प्रमोशन के दौरान कोलकाता में जलवा बिखेर दिया।
सोनू सूद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फतेह' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी क्रम में सोनू सूद कोलकाता पहुंचे। यह कोई आम सेलिब्रिटी का दौरा नहीं था। यह एक तरह से घर वापसी थी, एक स्टार और एक ऐसे शहर के बीच के बंधन का जश्न जो उन्हें प्यार करता है। अपने अथक मानवीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय नायक की उपाधि पाने वाले सोनू सूद के सिटी ऑफ जॉय में आगमन ने गर्मजोशी और उत्साह की लहर पैदा कर दी। जिस क्षण सोनु सूद विमान से उतरे, माहौल में बिजली सी चमक उठी। एयरपोर्ट और होटल की लॉबी में प्रशंसकों ने गर्व से फतेह की टी-शर्ट पहन रखी थी। कोलकाता शहर सोनू के दिल में एक खास जगह रखता है न सिर्फ अपने सदाबहार आकर्षण और जोशीले जोश के लिए बल्कि निजी संबंधों के कारण भी। उनकी पत्नी ने इस शहर में कई साल बिताए, और ऐसी यादें बुनीं जो इस यात्रा को और भी सार्थक बनाती हैं। सोनू सूद प्रतिष्ठित हावड़ा ब्रिज पर अपनी कार से बाहर निकले और प्रशंसक अपने नायक की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।

टैक्सी के ऊपर खड़े होकर सोनू ने हाथ हिलाया मुस्कुराया और लोगों के साथ सेल्फी ली इस तरह एक साधारण प्रचार के पल को साझा खुशी के उत्सव में बदल दिया। कोलकाता की सड़कों पर सोनू का जमीनी आकर्षण तब देखने को मिला जब वह हाथगाड़ी (हाथ से खींची जाने वाली रिक्शा) पर चढ़े। दिल को छू लेने वाले इस मोड़ में उन्होंने रिक्शा चालक को अपनी सीट पर बैठने दिया और खुद रिक्शा की लगाम थाम ली जिससे वहां मौजूद भीड़ ने तालियां बजाईं। कॉलेज स्ट्रीट पर स्थित प्रसिद्ध इंडियन कॉफी हाउस पर सोनू सूद गये। सोनू ने क्लासिक व्यंजनों का स्वाद चखा शेफ के साथ पोज दिए और प्रशंसकों के साथ कॉफी पी। शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद और जी स्टूडियोज के उमेश केआर बंसल द्वारा निर्मित और अजय धामा द्वारा सह-निर्मित फिल्म फ़तेह साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक मनोरंजक कहानी है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

Fateh Teaser: सोनू सूद की फिल्‍म फतेह का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की आने वाली फिल्‍म 'फतेह' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं। फतेह सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म का टीजर बेहद खौफनाक सा है। टीजर की शुरुआत इस वॉयस ओवर से होती है कि, फतेह तुमनें 40... इतने में ही फतेह के रोल में दिख रहे सोनू सूद बोलते पड़ते हैं...40 नहीं 50...' इसके बाद सोनू सूद एक-एक कर बदमाशों को शूट करते दिखाई देते हैं। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म फतेह साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

सोनू सूद की फिल्म फतेह का फर्स्ट लुक रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की आने वाली फिल्म फतेह का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। सोनू सूद ने अपनी आने वाली फिल्म फतेह का फस्र्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फतेह में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म के पोस्टर में सोनू सूद के हाथ में एक स्याही वाला पेन है जिस पर खून लगा हुआ है।

पोस्टर शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा, कभी किसी को कम मत समझो, फतेह के साथ पावर पैक्ड एक्शन के लिए तैयार हो जाइए, टीजर कल रिलीज होगा। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म फतेह साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

फतेह में जैकलीन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा : सोनू सूद
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म फतेह में जैकलीन फर्नांडीस ने काफी अच्छा काम किया है और फिल्म फतेह में जैकलीन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा।

सोनू सूद इन दिनों फिल्म फतेह में काम कर रहे हैं। फिल्म फतेह सोनू सूद के होम प्रोडक्शन शक्ति सागर प्रोडक्शन के बैनर तले बनायी जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म फतेह एक एक्शन थ्रिलर है, जो पंजाब पर आधारित है। इस फिल्म को वैभव मिश्रा निर्देशित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म हैकर्स पर आधारित होने वाली है।

सोनू सूद ने बताया कि'फतेह जैकलीन के लिए बेस्ट बनने वाली है। मैं हमेशा कहता रहता हूं कि उन्होंने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है और फतेह में उनका प्रदर्शन अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा।

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे सोनू सूद
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे। सोनू सूद पंजाब में बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद के लिये आगे आये हैं। सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट डाली है। जिसमें सोनू सूद ने लिखा है- मेरे प्यारे पंजाब, मेरा दिल तुम्हारे लिए दुखता है। चूंकि बाढ़ ने उस भूमि पर कहर बरपाया है, जिसने मुझे बड़ा किया है, ऐसे में मैं बेकार खड़ा रहना बर्दाश्त नहीं कर सकता। पंजाब ने मुझे बहुत कुछ दिया है और अब वापस लौटने का समय आ गया है।

सोनू सूद ने लिखा, साथ मिलकर इस तूफान का सामना करेंगे, पुनर्निर्माण करेंगे और जरूरतमंद साथी पंजाबियों के लिए मजबूत होकर उभरेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में सूद चैरिटी फाउंडेशन का एक नंबर 78886-75107 भी जारी किया है। साथ ही लिखा है कि कोई जरूरतमंद इस नंबर पर हमें एसएमएस के माध्यम से संदेश भेजे। मदद उस तक पहुंचेगी।

ओडिशा ट्रेन हादसे में पीड़ित परिवारों की मदद करेंगे सोनू सूद
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ओडिशा ट्रेन हादसे में पीड़ित परिवार की मदद करेंगे। सोनू सूद ने ओडिशा ट्रेन हादसे का शिकार हुये पीड़ित परिवारों की मदद करने का फैसला किया है। सोनू सूद ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कह रहे हैं, 'दोस्तों पिछले कुछ समय से हम लोग पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन से ऐसे परिवार हैं, जो ओडिशा ट्रेन दुर्घटना से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने परिजन खो दिए, कुछ लोग बहुत बुरी तरह घायल हुए और पता नहीं कि अब वे अपनी जिंदगी आगे कैसे काटेंगे।

सोनू सूद ने कहा, 'उन लोगों की मदद करने के लिए हमने एक हेल्पलाइन नंबर 9967567520 जारी किया है, जिसे मैं आप लोगों के साथ शेयर कर रहा हूं। इस नंबर पर आप हमें पीड़ित परिवार से कनेक्ट कर सकते हैं, तो प्लीज इस पर मैसेज भेजिए। याद रखिए इस नंबर पर आपको फोन नहीं करना है, सिर्फ एसएमएस भेजना है। आप हमें उस परिवार के साथ जोड़े. हम कोशिश करेंगे कि उन्हें वापस कैसे पैरों पर खड़ा किया जाए। हम पीड़ित परिवारों की नौकरी, कारोबार, बच्चों की पढ़ाई को लेकर हर तरह से उनकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।

बिहार के कटिहार में अनाथ बच्चों के लिए स्कूल खोलेंगे सोनू सूद
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बिहार के कटिहार जिले के अनाथ बच्चों के लिए स्कूल खोलेंगे। सोनू सूद ने हाल ही में बिहार के कटिहार के एक इंजीनियर से मुलाकात की, जिसने अपनी नौकरी छोड़कर अनाथ बच्चों के लिए एक स्कूल शुरू किया और उसका नाम सोनू सूद के नाम पर रखा। सोनू सूद इस स्कूल के लिए एक नयी बिल्डिंग और वंचित बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे। सोनू सूद की इस पहल से कटिहार जिले के हजारों बच्चों को उंची और अच्छी शिक्षा मिलेगी।

सोनू सूद ने कहा कि शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना गरीबी का मुकाबला करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। हमारा उद्देश्य समाज के हाशिए के वर्गों के बच्चों को शिक्षित करना है जिससे उनके पास नौकरी के अवसरों का बेहतर अवसर हो। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा एक ऐसी चीज है जिस पर हम काम कर रहे हैं। अन्य महत्वपूर्ण पहलू पोषण और समग्र कल्याण है।

सोनू सूद के नाम पर लॉन्च की गई देश की सबसे बड़ी थाली
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के नाम पर देश की सबसे बड़ी थाली लांच की गयी है। सोनू सोदू को जरूरतमंदों का मसीहा कहा जाता है। कोरोना काल में सोनू सूद ने जरूरतमदों की काफी मदद की थी। सोनू सोदू को लोग खूब पसंद करते हैं। सोनू सूद की दरियादिली के सभी मुरीद हैं। सोनू सूद सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर के लोगों के साथ जुड़े रहते हैं। अब सोनू सूद के नाम से देश की सबसे बड़ी थाली लांन्च की गई है।

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सोनू सूद सबसे बड़ी थाली के बराबर में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। सोनू ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि एक शाकाहारी आदमी के नाम देश का सबसे बड़ा प्लेट देखना वाकई अद्भुत है।

इस बड़ी थाली में कुल 20 लोग एक साथ बैठकर खा सकते हैं। सोनू सूद को यह अनोखा सम्मान हैदराबाद के जिसमत जेलमंडी ने दिया है। सोनू सूद के नाम पर इंडियाज बिगेस्ट प्लेट का नाम रखा गया है। होटल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने सोनू सूद के सम्मान में लिखा,'सर..आपका दिल सबसे बड़ा है। हमें इस थाली के लिए आपसे बेहतर नाम नहीं मिल सकता था। हैदराबाद में आने के लिए आपका बहुत धन्यवाद, हम सभी को बेहद खुशी हुई कि आप यहां हमारे बीच आए।'

रेलवे ने सोनू सूद को दी हिदायत, एक्टर ने मांगी माफी
मुंबई। ट्विटर पर रेलवे ने सोनू सूद को हिदायत दी है। रेल के पायदान पर बैठने का वीडियो ट्वीट करने के बाद रेलवे ने ट्वीट कर सोनू सूद को हिदायत दी और ऐसा करने से मना किया। जिसके बाद सोनू सूद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और माफी मांगी है।

सोनू सूद ने 13 दिसंबर को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह रेल से यात्रा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोनू उस वीडियो में ट्रेन पायदान पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उस ट्वीट के साथ सोनू सूद ने ट्रेन का लोगो भी लगाया है। उस वीडियो पर उत्तर रेलवे ने सोनू सूद को लिखा कि प्रिय सोनू सूद, देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए आप एक आदर्श हैं। ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना खतरनाक है, इस प्रकार के वीडियो से आपके प्रशंसको को गलत संदेश जा सकता है। कृपया ऐसा न करें, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का आनंद उठाएं।

क्षमा प्रार्थी 🙏
बस यूँ ही बैठ गया था देखने,
कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों ग़रीब जिनकी ज़िंदगी अभी भी ट्रेन के दरवाज़ों पे गुज़रती है।
धन्यवाद इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए। ❤️🙏 https://t.co/F4a4vKKhFy

— sonu sood (@SonuSood) January 5, 2023

सोनू सूद ने भी अपनी गलती स्वीकार की है और लिखा है कि क्षमा प्रार्थी, बस यूं ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों गरीब जिनक जिंदगी अभी भी ट्रेन के दरवाजों पर गुजरती है। धन्यवाद इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए।
अब तक साढ़े सात लाख लोग वीडियो देख चुके हैं।