Republican Party - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका, प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी पद
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट महीने के अंत में अपने पद से इस्तीफा देंगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लेविट को अपने ‘सबसे भरोसेमंद सहयोगियों’ में से एक बताया और कहा कि वह अपने छोटे बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए पद छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह उनके फैसले को पूरी तरह समझते और उसका सम्मान करते हैं।

ट्रंप ने कहा कि लेविट अब उनकी प्रमुख बाहरी सलाहकारों में शामिल रहेंगी और रिपब्लिकन पार्टी में प्रभावशाली भूमिका निभाएंगी। लेविट ने पिछले वर्ष व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव का पद संभाला था और वह इस पद पर नियुक्त होने वाली सबसे कम उम्र की थीं। उनके स्थान पर किसे नियुक्त किया जाएगा, इसकी अभी घोषणा नहीं की गयी है। लेविट ने के पति निकोलस रिसियो है। उन्होंने मई में अपनी दूसरी संतान एक बेटी को जन्म दिया था। उनका दो वर्ष का एक बेटा भी है। वह पिछले महीने मातृत्व अवकाश के बाद काम पर लौटी थीं।

राष्ट्रपति की घोषणा के बाद लेविट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के रूप में काम करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और रोमांच रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे कठिन नौकरियों में से एक को निभाते हुए मां बनना और एक बच्चे को जन्म देना उनके जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक दौर रहा है। लेविट ने कहा कि बेटी के जन्म के बाद व्हाइट हाउस लौटने पर उन्हें महसूस हुआ कि वह अपने दो छोटे बच्चों की मां के रूप में उन्हें वह समय और ध्यान नहीं दे पाएंगी, जिसके वे हकदार हैं, जबकि प्रेस सचिव के पद के लिए लगातार समय, ऊर्जा और ध्यान की आवश्यकता होती है। इसी कारण उन्होंने व्हाइट हाउस छोड़ने और जीवन के एक नये अध्याय की शुरुआत करने का फैसला किया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव बनने से पहले भी लेविट लंबे समय तक ट्रंप के साथ काम कर चुकी थीं। उनके पहले कार्यकाल में उन्होंने सहायक प्रेस सचिव और भाषण लेखिका के रूप में काम किया था। इसके बाद वह न्यूयॉर्क की रिपब्लिकन सांसद एलिस स्टेफनिक की संचार निदेशक बनीं और उनके शीर्ष सहयोगियों में शामिल रहीं। वर्ष 2022 में लेविट ने न्यू हैम्पशायर से अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव लड़ा था। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के विवादित प्राथमिक चुनाव में जीत हासिल की, लेकिन बाद में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार क्रिस पप्पास से चुनाव हार गयीं। इसके बाद वह ट्रंप समर्थक धन जुटाने वाले संगठन 'मागा इंक' की प्रवक्ता बनीं और 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में ट्रंप की राष्ट्रीय प्रेस सचिव के रूप में काम किया।

राजनीतिक एजेंडे का केन्द्र प्रेसिडेंशियल डिबेट
अमेरिकी गणतंत्र के 47 वें राष्ट्रपति के लिए चुनावी मुकाबला आहिस्ता-आहिस्ता अंतिम दौर की ओर बढ रहा हैं। चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से कमला हैरिस मैदान में है। कमला भारतीय मूल की नेता हैं और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार में उपराष्ट्रपति के पद पर कार्यरत हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच चुनाव को लेकर तल्खी इस कदर बढ़ चुकी है कि पिछले सप्ताह हुई दूसरी प्रेसिडेंशियल बहस में दोनों प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा। फिलाडेल्फिया की एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में रखी गई डिबेट में दोनों प्रत्याशियों ने गर्भपात, गन कंट्रोल, राष्ट्रीय कर्ज, स्वास्थ्य व सामाजिक लाभ, इमिग्रेशन, अर्थव्यवस्था व विदेश नीति से संबंधित अपने-अपने दृष्टिकोण से अमेरिकी जनता को परिचित कराया। डिबेट के बाद हुए सर्वे में 63 फीसदी लोगों ने कहा कि कमला ने ट्रंप से बेहतर परफॉर्म किया जबकि 37 फीसदी लोग ही ट्रंप की परफॉर्मेंस से खुश दिखे। चुनाव का फैसला करने वाले सात राज्यों यानी स्विंग स्टेटस में भी कमला को ट्रंप के साथ या तो बराबरी की स्थिति में या उनसे थोड़ा आगे दिखाया गया है। अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की दावेदारी पेश करने वाली कमला में लोगों को एक सभ्य और शालीन देश के राष्ट्रपति की छवि नजर आ रही हैं। चुनाव 5 नवंबर को होने है।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में प्रैसिडेशियल डिबेट की बड़ी अहम भूमिका होती है। चुनाव के दौरान होने वाली इस तरह कि डिबेट में प्रत्याशी अपना चार वर्ष का एजेंडा व अमेरिका के प्रति अपना विजन मतदाताओं के समक्ष रखते हैं। चुनावी घोषणा-पत्र की तरह काम करने वाली इस तरह की डिबेट पर न केवल अमेरिकी मतदाता बल्कि दुनिया के दूसरे देश भी टकटकी लगाए रखते है।

यह दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट थी। इससे पहले 27 जून को मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन और ट्रंप के बीच पहली डिबेट हुई। इस डिबेट में जो बाइडन कमजोर साबित हुए। उन्होंने ट्रंप को हर मोर्चे पर घेरने की कोशिश की। डिबेट के आंरभ में जब ट्रंप कमला पर भारी पड़ते दिखे तो कमला ने पूरे आत्मविश्वास के साथ दो टूक कह दिया कि वह न तो बाइडेन है और ना ही ट्रंप। वह कमला हैरिस है, जिसके पास ऐसा प्लान है जो नए अमरिका का रास्ता खोलेगा। हैरिस के इस आत्मविश्वास और बेबाकपन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। कमला ने पूरी बहस पर अपना कंट्रोल बनाए रखा। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बहस को 6.75 करोड़ लोगों ने देखा। भले ही बाइडन के खिलाफ  बहस में ट्रंप हावी दिखे, लेकिन दूसरी बहस में कमला ने ट्रंप पर बढ़त बना ली। बहस के दौरान अमेरिका के लोगों को कमला की बाते अधिक पंसद आई। हालांकि, ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने मंगलवार को हैरिस के साथ बहस में जीत हासिल की है। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि जब कोई पेशेवर पहलवान लड़ाई हार जाता है तो उसे मुंह से निकलने वाले पहले शब्द होते है मैं दोबारा मुकाबला चाहता हूं।

बहस के दौरान ट्रंप ने दावा किया है कि वह एक दिन में रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करवा सकते हैं। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया की युद्ध रोकने के लिए उनके पास कौनसी जादुई छड़ी है। पश्चिम एशिया भी हिंसा की गिरफ्त में है। ताइवान पर चीन के आक्रमण के हालात में ट्रंप पास क्या योजना है। यद्यपि विदेश नीति के मामले में ट्रंप के दृष्टिकोण से अमेरिकी सहमत है पर महिलाओं, अप्रवासियों व विस्थापितों के प्रति उनका नजरिया बेहद प्रतिक्रियात्मक रहा है जिसे अमेरिका जैसे मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष पद के अनुरूप नहीं कहा जा सकता है। कमला ने कई बार कहा कि ट्रंप के पास कोई प्लान नहीं है। वह केवल अपनी और अमीरियत की बाते करते हैं। बहस के अंत में ट्रंप ने बाइडेन को इतिहास का सबसे खराब राष्ट्रपति और कमला को सबसे खराब उपराष्ट्रपति बताया। पूर्व राष्ट्रपति ने बाइडेन-हैरिस प्रशासन पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने देश को नष्ट कर दिया है। लाखों अपराधी और मानसिक रूप से विक्षिप्त लोग पूरी तरह से अनियंत्रित और बिना जांच के अमेरिका में घुस रहे हैं और मुद्रास्फीति ने हमारे मध्यम वर्ग को दिवालिया बना दिया है। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बहस को 6.75 करोड़ लोगों ने देखा। भले ही बाइडन के खिलाफ  बहस में ट्रंप हावी दिखे, लेकिन दूसरी बहस में कमला ने ट्रंप पर बढ़त बना ली। बहस के दौरान अमेरिका के लोगों को कमला की बाते अधिक पंसद आई। कमला को बहस के बाद बने माहौल का भी फायदा मिला। बहस के 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने 47 मिलियन अमेरिकी डॉलर का चंदा मिला। उम्मीदवारी के ऐलान के बाद से यह उनकी अब तक की सबसे मजबूत फंडरेजिंग परफॉर्मेंस है। कमला हैरिस की मजबूत उम्मीदवारी के बाद उनकी जीत का अंतराल कम होता दिख रहा है। हालांकि चुनाव सर्वे में ट्रंप अभी भी आगे दिख रहे हैं। लेकिन दोनों ही प्रत्याशियों की स्थिति ऐसी नहीं है कि भारी अंतराल से जीत की भविष्यवाणी की जा सके। चुनाव का परिणाम चाहे जो भी आए, लेकिन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सैन्य शक्ति वाले देश में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे दुनिया के लिए निर्णायक होंगे।

-डॉ.एन.के.सोमानी
ये लेखक के अपने विचार हैं।

राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए ट्रंप का रास्ता साफ
मिल्वौकी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बनने के लिए पार्टी के प्रतिनिधियों का आवश्यक बहुमत हासिल कर लिया है।

गौरतलब है कि ट्रम्प पर हाल ही में एक जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह बाल-बाल बच गये। उन्होंने विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में प्रतिनिधियों का बहुमत हासिल किया है। ट्रम्प अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के प्रतिनिधियों से हासिल बहुमत से ही राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ में शामिल हुए हैं, जिसकी घोषणा उनके पुत्र एरिक ट्रम्प ने की।

उल्लेखनीय है कि ट्रम्प की 2016 में हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ अपनी जीत और 2020 में वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपनी हार के बाद वह लगातार तीसरे चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

इससे पहले ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ के माध्यम से घोषणा की कि उन्होंने ओहियो के सीनेटर जे डी वेंस को अपना उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। वेंस, जो 2022 में अमेरिकी सीनेट के लिए चुने गए और जनवरी 2023 में पद की शपथ ली।